शाला दर्पण राजस्थान– राजस्थान सरकार के माध्यम से इस पोर्टल का आरंभ सरकारी विद्यालयों ,शिक्षा कार्यालयों से संबंधी जानकारी को छात्रों एवं उनके अभिभावकों तक ऑनलाइन पहुंचाने के लिए किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र से संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी को अब राज्य के नागरिक शाला दर्पण पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त कर सकते है। अभिभावक अब अपने बच्चों को एक बेहतर शिक्षा देने के लिए ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे स्कूलों से संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को Shala Darpan Rajasthan 2022 के तहत प्राप्त कर सकते है।
छात्र रिपोर्ट, स्कूल स्टाफ आदि से जुड़ी जानकारी को भी Shala Darpan से अब आसानी से प्राप्त कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र को डिलाइजेशन से जोड़ने के लिए यह एक विशेष कदम राजस्थान सरकार के द्वारा उठाया गया है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से शाला दर्पण राजस्थान: लॉगइन व रजिस्ट्रेशन rajshaladarpan.nic.in पोर्टल, ShalaDarpan से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः इस पोर्टल से संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

शाला दर्पण पोर्टल क्या है ? (shaladarpan)
सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) के वर्तमान युग में, सूचना प्रबंधन किसी भी संस्था के कार्य प्रबंध और प्रतिष्ठा के लिए एक आवश्यक संघटक है। शाला दर्पण एक संचालन शक्ति का डेटाबेस प्रबंधन पोर्टल है, जहां पर सभी सरकारी स्कूलों और शिक्षा कार्यालयों के बारे में जानकारी ऑनलाइन रखी जाती है। Shala Darpan एक स्थिर प्रक्रिया के रूप में अपडेट की जाती है, इस पोर्टल में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के छात्रों, स्कूलों और शैक्षणिक (academic ) और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों (non-academic staff) के संबंध में “लाइव डेटा” संगृहीत किया जाता है।
यह पोर्टल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), राजस्थान (National Informatics Centre (NIC), Rajasthan) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। shaladarpan में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद से संबंधी डेटा सामग्री को उपलब्ध किया गया है।
Shala Darpan Portal Rajasthan
शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान – के माध्यम से स्कूलों से संबंधी सभी जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध होने से शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से विस्तार होगा। 26 जून 2021 को राजस्थान सरकार के द्वारा शाला दर्पण पोर्टल को लॉन्च किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (human resource development ministry) के द्वारा चलाया जाने वाला यह एक प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम के जरिए सरकारी विद्यालय एवं शिक्षा कार्यालयों और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों से संबंधी जानकारी को नागरीकों के समक्ष पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाया जायेगा।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालित किया जाता है। यह उन्ही योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत शिक्षा संस्थानों से संबंधी जानकारी अब प्राप्त हो पायेगी। Shala Darpan Portal Rajasthan डिजिटिल इंडिया के सपने को साकार करने का एक आवश्यक प्लेटफॉर्म है।
आर्टिकल | शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल |
पोर्टल का आरंभ | राजस्थान सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
पोर्टल | shaladarpan |
पोर्टल लॉन्च करने की तिथि | 21 जून 2021 |
शाला दर्पण पोर्टल विकसित | राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), राजस्थान के द्वारा |
सम्बंधित विभाग | शिक्षा विभाग राजस्थान |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | शिक्षा से सम्बंधित सभी जानकारी अब शाला दर्पण पोर्टल के अंतर्गत नागरिकों तक पहुँचाना |
सेवाएं | ऑनलाइन उपलब्ध |
आधिकारिक वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
यह भी देखें :- राजस्थान जन सूचना पोर्टल
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल में उपलब्ध की गयी सेवाएं
राजस्थान राज्य के निवासियों को शिक्षा से संबंधी सभी सुविधाएँ अब ऑनलाइन प्रदान करने के लिए पोर्टल में विभिन्न प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है। पोर्टल में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का उपयोग अभिभावक अपने बच्चों एवं उनके शैक्षिणिक संस्थानों से संबंधी जानकारी को प्राप्त करने के लिए कर सकते है। शाला दर्पण पोर्टल में मौजूद सेवाओं का विवरण कुछ इस प्रकार निम्नवत है।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
1. स्कूल सर्च करने की प्रक्रिया | 6.स्टाफ की जानकारी देखने की प्रक्रिया |
2.स्टूडेंट रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया | 7. सजेशन देने की प्रक्रिया |
3.स्टाफ लॉगिन | 8. स्कूल की रिपोर्ट देकने की प्रक्रिया |
4. स्टाफ रिपोर्ट देखने की प्रोसेस | 9. स्कीम सर्च करने की प्रक्रिया |
5. स्कूल एनआईसी आईडी जानने की प्रक्रिया | 10 . ट्रांसफर शेड्यूल |
rajshaladarpan.nic.in पोर्टल के उद्देश्य
शाला दर्पण राजस्थान– का मुख्य उद्देश्य यह की छात्रों का विकास करने में अपना एक विशेष सहयोग प्रदान करना। इस प्रक्रिया के यह सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी की सरकारी विद्यालयों से संबंधी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो रही है या नहीं। इससे संबंधी सभी सूचना अभिभावकों को Shala Darpan के जरिये उपलब्ध करवाई जाएगी। इस सूचना पोर्टल के माध्यम से अभिभावक अब विद्यालयों की जानकारी, रिपोर्ट, एवं शिक्षकों से संबंधी जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त करने में समर्थ होंगे। इस पोर्टल के अंतर्गत सरकारी स्कूलों से जुड़े डेटा को अब पारदर्शी तरीके से अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
rajshaladarpan.nic.in पोर्टल में teachers and other non-teaching officers लिस्ट भी उपलब्ध की गयी है। साथ ही पोर्टल में छात्रों के द्वारा किये गए प्रदर्शन (performance) कितना सुधार हुआ यह सभी आंकड़े भी पोर्टल में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही किन सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा की प्राप्ति हो रही है इसका सम्पूर्ण लेखा जोखा भी पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। बिना विद्यालयों में गए बिना अब इसकी जानकारी डिजिटली माध्यम से मोबाइल फोन ऍप या फिर पोर्टल के जरिये प्राप्त की जा सकती है।
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ
- यह एक गतिशील प्रबंधन Shala Darpan है जिसमें राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालयों कार्यालय से जुड़ी जानकारी दर्ज की गयी है।
- स्कूलों से संबंधी एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से अभिभावकों के सामने पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
- ऑनलाइन सेवा उपलब्ध होने से उन्हें किसी भी शैक्षिणिक संस्थानों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- यह पोर्टल अभिभावकों के समय का सदुपयोग करने में अपनी एक विशेष भूमिका निभाएगा।
- primary and secondary education से संबंधी छात्रों के डेटा को भी पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।
- बच्चों की रिपोर्ट एवं सरकारी विद्यालयों से संबंधी सभी जानकारी अब शाला दर्पण पोर्टल में उपलब्ध की गयी है।
- rajshaladarpan.nic.in पोर्टल से संबंधी ShalaSamblan APP मोबाइल एप्प भी लॉन्च किया गया है। ऍप की मदद से भी आप सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
- इस पोर्टल की मदद से गलत तरीके से लगने वाले सरकारी विद्यालयों में कर्मचारियों की फ्रॉड प्रक्रिया को रोका जा सकता है। क्युकी पोर्टल में शिक्षकों और गैर शिक्षकों से संबंधी डेटा को ऑनलाइन उपलब्ध किया जायेगा।
- Shala Darpan New Posting से जुड़ी जानकारी भी अब ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।
- पोर्टल में वह सभी चीजे अपडेट किया जाता है की सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में कितना सुधार हो रहा है। स्टूडेंट्स की पढाई एवं परफॉर्मेंस रिपोर्ट में कितनी वृद्धि पाई जा रही है यह सभी जानकारी पोर्टल में मौजूद रहेगी।
- Shala Darpan School Search से संबंधी सुविधा भी पोर्टल में उपलब्ध की गई है।
शाला दर्पण राजस्थान Download Formats
शाला दर्पण पोर्टल में नागरिकों की सुविधा के लिए विद्यालय से संबंधित डाउनलोड फॉर्मेट में कुछ इस प्रकार से प्रपत्र को उपलब्ध किया गया है। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए निम्नलिखित डाउनलोड फॉर्मेट को डाउनलोड कर सकते है।
क्र संख्या | शाला दर्पण पोर्टल में डाउनलोड फॉर्मेट | प्रपत्र संख्या |
1 | विद्यालय एसडीएमसी द्वारा 80जी प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने हेतु आवेदन के सम्बन्ध में प्रपत्र | प्रपत्र 14 |
2 | विद्यालय प्रोफाइल | प्रपत्र 11 |
3 | विद्यालय एवं संस्था प्रधान सूचना (विद्यालय बेसिक प्रोफाईल) | प्रपत्र 1 |
4 | विद्यार्थी विस्तृत विवरण प्रपत्र | प्रपत्र 9 |
5 | विद्यालय में क्लिक कार्यक्रम लागू करने के सम्बन्ध में प्रपत्र | प्रपत्र 15 |
6 | 11th -12th कक्षा/विद्यार्थी वार संकाय – ऐच्छिक विषय चयन | प्रपत्र 7 |
7 | विद्यालय हेतु संकायवार विषय चयन | प्रपत्र 6 |
8 | कक्षावार विद्यार्थी प्रविष्टी | प्रपत्र 5 |
9 | “व्यक्तिगत विवरण प्रपत्र” (For all Education Department Employees) | प्रपत्र 10 |
10 | कक्षा/एवं वर्ग वार विद्यार्थी नामांकन | प्रपत्र 4 |
11 | विद्यालय में कंम्प्यूटर व इंटरनेट सुविधा | प्रपत्र 8 |
12 | विद्यालय के अन्य कार्मिकों का विवरण (मा.शि. विभाग के स्वीकृत पद के अलावा) | प्रपत्र 3B |
13 | विद्यालय समेकित सूचना | प्रपत्र 2 |
14 | बजट मद के अनुसार स्वीकृत पद आधारित विद्यालय कार्मिक विवरण | प्रपत्र 3A |
15 | विद्यार्थी विस्तृत विवरण अतिरिक्त सूचना | प्रपत्र 13 |
16 | विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्टर एवं सिविल कार्य सम्बन्धी प्रपत्र | प्रपत्र 12 |
17 | शिक्षक विस्तृत विवरण प्रोफाइल भरने के बारे में दिशानिर्देश |
Bhamashah Card | राजस्थान भामाशाह कार्ड योजना
शाला दर्पण राजस्थान लॉगइन करने की प्रक्रिया
- ShalaDarpan पोर्टल में लॉगिन करने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- पोर्टल में विजिट करने के पश्चात होम पेज में लॉगिन के विकल्प में क्लिक करें।
- अब अगले पेज में यूजर नेम ,पासवर्ड एवं दिए गए कैप्चा कोड को एंटर करके लॉगिन के विकल्प में क्लिक करें।
- इस तरह से आप शाला दर्पण पोर्टल में लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
शाला दर्पण राजस्थान डिस्ट्रिक्ट वाइज स्कूल रिपोर्ट ऐसे देखें
- जिलेवार शाला दर्पण पोर्टल में स्कूलों की रिपोर्ट देखने के लिए rajshaladarpan.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में MENU के सेक्शन में जाएँ।
- इस सेक्शन में आपको School in Rajasthan के विकल्प में क्लिक करें।
- अब अगले पेज में School Type में स्कूल का नाम चयन करें।
- इसके पश्चात सभी जिलों की सूची खुलकर आएगी।
- अब डिस्ट्रिक्ट में क्लिक कर आप स्कूलों की सूची देख सकते है।
- इस प्रकार से आप डिस्ट्रिक वाइज स्कूलों की सूची देख सकते है।
शाला दर्पण पोर्टल में स्कीम सर्च करने की प्रक्रिया
- शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल में स्कीम सर्च करने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
- वेबसाइट के होम पेज में CITIZEN WINDOW के विकल्प में क्लिक करें।
- अब अगले पेज में आपको सर्च स्कीम के विकल्प में क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको नए पेज में SEARCH SCHEMES पूछी गई जानकारी को दर्ज करें।
- जैसे-Gender ,Do you belong to minority ,Do you have a BPL Card ,Age ,Class in which Studying ,Cast Category ,Family Income ,आदि।
- सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद दिए गए कॅप्टचा कोड को एंटर करें।
- इसके बाद सर्च के विकल्प में क्लिक करें।
शाला दर्पण राजस्थान स्कूल रिपोर्ट ऐसे चेक करें
- स्कूल रिपोर्ट चेक करने के लिए rajshaladarpan.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में आपको CITIZEN WINDOW के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में school report के विकल्प में क्लिक करें।
- SCHOOL REPORTS देखने के लिए नए पेज में स्कूल के नाम में क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन में सभी स्कूलों की सूची खुलकर आएगी।
- इस सूची में आप जिस स्कूल से संबंधी रिपोर्ट देखना चाहते है उसमें क्लिक करें।
- इस तरह से स्कूल रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान
ShalaDarpan portal में स्टाफ डिटेल्स ऐसे चेक करें
- शाला दर्पण पोर्टल में स्टाफ डिटेल्स चेक करने के लिए पोर्टल की rajshaladarpan.nic.in आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
- वेबसाइट के होम पेज में सिटीजन विंडो के विकल्प को चुने।
- इसके बाद अगले पेज में स्टाफ रिपोर्ट्स के विकल्प में क्लिक करें।
- स्टाफ रिपोर्ट्स देखने के लिए आपको अगले पेज में तीन विकल्प में दिखाई देंगे।
- Sanctioned and Working Status(Elementry School)
- Sanctioned and Working Status(Secondary School)
- Non Teaching Sanctioned and Working Status(School)
- दिए गए इन विकल्पो में से आप जिस सेक्शन की रिपोर्ट देखना चाहते है उसका चयन करें।
- अब अगले पेज में आपको सभी जिलों से संबंधी स्टाफ रिपोर्ट का विवरण दिखाई देगा।
- इस तरह से आप स्टाफ रिपोर्ट विवरण को ऑनलाइन चेक कर सकते है।
Students Reports Shala Darpan Portal
- शाला दर्पण पोर्टल में स्टूडेंट्स रिपोर्ट देखने के लिए rajshaladarpan.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
- वेबसाइट के होम पेज में सिटीजन रिपोर्ट के विकल्प में क्लिक करें।
- अब नए पेज में स्टूडेंट्स रिपोर्ट के विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद नए पेज में दिए गए विकल्प में से किसी एक का चयन करें।
- Class Group/Category Wise Enrollment
- Class Group/Gender Wise Enrollment
- Class Wise Enrollment
- CWSN Students Enrollment
- किसी एक विकल्प का चयन करने के बाद आपको स्टूडेंट्स से संबंधी रिपोर्ट्स दिखाई देगी।
- इस तरह से आप शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान में स्टूडेंट्स रिपोर्ट्स को चेक कर सकते है।
शाला दर्पण मोबाइल एप्प ऐसे डाउनलोड करें
- ShalaSamblan APP डाउनलोड करने के लिए rajshaladarpan.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में ShalaSamblan APP के विकल्प में क्लिक करें।
- अब अगले पेज में यह एप्प खुलकर आएगा।
- इसे डाउनलोड करने के लिए install के विकल्प में क्लिक करें।
- इस तरह से यह मोबाइल एप्प आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जायेगा।
- इस ऍप के जरिये आप शाला दर्पण से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
STAFF WINDOW शाला दर्पण राजस्थान
शाला दर्पण राजस्थान में स्टाफ विंडो में नीचे दी गयी निम्न प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है। स्टाफ विंडो से संबंधित आप निम्नलिखित जानकारी के विवरण को चेक कर सकते है। स्टाफ से संबंधी सेवाओं को बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने के लिए पोर्टल में सभी महत्वपूर्ण जानकारी को उपलब्ध किया गया है।
- Know School NIC-SD ID
- Know Staff Details
- Register for Staff Login
- Transfer Schedule
- User Manual
- FAQ (Leave & Attendance)
- Transfer Orders
- Apply Award Application 2021 (Other Schools/Private)
भू नक्शा राजस्थान चेक एवं डाउनलोड कैसे करें
शाला दर्पण पोर्टल डाउनलोड फॉर्मेट ऐसे देखें
- राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल में डाउनलोड फॉर्मेट देखने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में menu के सेक्शन में जाये।
- यहाँ आपको डाउनलोड फॉर्मेट के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में सभी डाउनलोड फॉर्मेट की सूची खुलकर आएगी।
- आप जिस फॉर्मेट को देखना चाहते है उसमें क्लिक कर सकते है।
- इस तरह से शाला दर्पण पोर्टल में मौजूद डाउनलोड फॉर्मेट देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
शाला दर्पण राजस्थान फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
- शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल में फीडबैक दर्ज करने के लिए rajshaladarpan.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करें।
- वेबसाइट के होम पेज में “सिटीजन विंडों” के विकल्प में क्लिक करें।
- अब नए पेज में आपको Suggestions from citizen के विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद SUGGESTIONS FROM CITIZEN प्राप्त होगा।
- इस फॉर्म में दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
- सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद submit ऑप्शन में क्लिक करें।
- इस तरह से शाला दर्पण पोर्टल में फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
शाला दर्पण राजस्थान से संबंधित प्रश्न उत्तर
राजस्थान शाला दर्पण क्या है ?
राजस्थान शाला दर्पण एक वेब पोर्टल है जो एन.आई.सी राजस्थान के माध्यम से विकसित किया गया है। इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य यह है की शिक्षा के क्षेत्र से संबंधी सभी जानकारी को पोर्टल के जरिये नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत करना ,ताकि भविष्य में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र से संबंधी जानकारी के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।
Shala Darpan Portal Rajasthan के माध्यम से कौन कौन सी सेवाएं प्राप्त की जा सकती है ?
राजस्थान राज्य के नागरिक Shala Darpan Portal Rajasthan के माध्यम से सरकारी स्कूलों ,शिक्षकों एवं स्टूडेंट्स के परफॉर्मेंस ,स्कूल लिस्ट आदि से संबंधित सेवाओं को घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है।
शाला दर्पण राजस्थान के क्या लाभ है ?
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के विभिन्न लाभ है अभिभावक अब अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु शैक्षिणिक संस्थानों से संबंधी सभी जानकारी को पोर्टल के तहत प्राप्त कर सकते है। पोर्टल के तहत सरकारी विद्यालयों ,टीचरों से संबंधी जानकारी को अब सुगमता से बिना किसी परेशानी के प्राप्त किया जा सकता है।
Contact Helpline
हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आपको शाला दर्पण राजस्थान से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा किया गया है। यदि आपको इस पोर्टल में उपलब्ध किसी भी तरह की सेवाओं का लाभ लेने के लिए कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर अपनी समस्याओं से संबंधित सुझाव को प्राप्त कर सकते है। यह हेल्पलाइन नंबर आपकी समस्या दूर करने में आपकी मदद करेंगे।
- Helpline Number- +911412700872, 01412711964
- Email Id- [email protected], [email protected]