Wonderla Bangalore Ticket Price, Timings, Water Rides and Many More in 2023

हैलो दोस्तों, तो कैसे हैं आप लोग आशा करता हुँ की आप सभी लोग ठीक होंगे। अब भारत में गर्मियों का समय आने वाला है लगभग सभी लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहे होंगे, अगर आपका प्लान इस वर्ष बैंगलोर घूमने का है तो आप एक बार Wonderla Bangalore पार्क में जरूर जाइएगा। क्योंकि जिंदगी के दौड़ भाग वाली जीवनशैली से अगर आपको कहीं आनंद मिलेगा तो वह Wonderla Amusement Park (वंडरला मनोरंजन पार्क) है। यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यह बैंगलोर का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थानों में से एक है इसलिए आपको एक बार जरूर यहां जाने पर विचार करना चाहिए।

अगर आप भी Wonderla Amusement Park (वंडरला मनोरंजन पार्क) जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है क्योंकि आज हम आपको अपने आर्टिकल की सहायता से आपको बताएंगे की Wonderla Amusement Park Bangalore कैसे जाएं ? Wonderla Park के टिकट की कीमत क्या है ? वंडरला पार्क खुलने का समय का है? Wonderla Amusement Park में कौन कौन सी Water Rides हैं ? इन सभी की जानकारी आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Wonderla Bangalore Ticket Price, Timings, Water Rides and Many More in 2023
Wonderla Bangalore Ticket Price, Timings, Water Rides and Many More in 2023

Wonderla Bangalore

वंडरला बैंगलोर के मैसूर रोड पर स्थित है जो की बैंगलोर के सबसे मज़ेदार पार्कों में से एक है, यहाँ आप अपने पूरे परिवार के साथ आनंद लेने के लिए तथा अन्य गतिविधियों का मजा लेने के लिए जा सकते हैं। यहां आकर लोग बहुत सारी गतिविधिया जैसे Rides, Drop Loop, Lazy River, Boomerang, Twisters, Wavy and Vertical Fall, Sky Wheel, Net Walk तथा Adventures of Chikku जगहें घूम सकते हैं। वर्तमान में वंडरला का स्वामित्व वंडरला हॉलिडेज लिमिटेड के पास है, वंडरला पार्क हैदराबाद तथा कोच्चि में भी है लेकिन इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। वंडरला का एक रिजॉर्ट भी है जहाँ आप आसानी से बुकिंग करके जा सकते हैं।

इसे भी देखें >>>> 52 Places to Visit in Bangalore (2023) > Things To Do, Tourist Places

Wonderla Bangalore को 2005 में बनाया गया था, बनाने के बाद यह इतना सफल हुआ की पूरे भारत देश के निवासी अक्सर यहां घूमने के लिए आते रहते हैं। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार की सवारियों को करने का मौका मिलेगा और अंत में जब आप थक जाएंगे तो यहां का स्वादिष्ट खाना आपके भूख को शांत करने के लिए काफी है। यहाँ घूमने के लिए समय सप्ताह के विशिष्ट दिनों के लिए अलग अलग है। आप सोमवार से शुक्रवार तक सुबह के 11 बजे से शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं जबकि शनिवार तथा रविवार के दिन सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक घूम सकते हैं।

बैंगलोर में केवल वंडरला ही नहीं बल्कि बहुत सारी जगहें हैं घूमने के लिए अधिक जानकारी के लिए आप बैंगलोर टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं

Wonderla Bangalore Timings And Ticket Price

बैंगलोर वंडरला में जाने के लिए आपको समय निर्धारित किया गया है, Weekdays पर यह पार्क सुबह 11 AM से शाम के 6 PM तक खुला रहता है तथा Water Park दिन के 12:30 PM से शाम के 05:00 PM तक खुला रहता है। Weekends और Holidays पर यह पार्क सुबह 11:00 AM से शाम के 07:00 PM तक तथा Water Park दिन के 12:00 PM से शमा के 06:00 PM तक खुला रहता है।

Ticket Price

टिकट का प्रकार टिकट की कीमत
Adult (वयस्क) 1143.22 से 1482.20 रूपये तक
Child (बच्चा)  914.40 से 1185.60 रूपये तक
Senior CitiZen (वरिष्ठ नागरिक)857.42 से 1111.65 रूपये तक
Fast Track Adult (फास्ट ट्रैक वयस्क)2286.44 से 2964.40 रूपये तक
Fast Track Child (फास्ट ट्रैक चाइल्ड)1828.80 से 2371.18 रूपये तक
Hall ticket offer for Students (छात्रों के लिए हॉल टिकट की पेशकश)743.09 से 963.43 रूपये तक
Adult (College ID Offer) वयस्क (कॉलेज आईडी ऑफर)914.58 से 1185.76 रूपये तक
Wonderla Bangalore Ticket Price

Rides at Wonderla Bangalore

सवारी की विस्तृत श्रृंखला के साथ उत्साह और मस्ती का उदाहरण Wonderla Bangalore है। Wonderla Bangalore में राइड्स की संख्या काफी ज्यादा है सभी की सभी राइड्स आपको एक अलग ही अनुभव प्रदान करेंगी। जो भी व्यक्ति साहसिक है उसके लिए उच्च रोमांच वाली सवारी तथा जो व्यक्ति कम साहसी है उसे अलग तरह की गतिविधियों का विकल्प है, यहाँ बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रकार के गेम हैं जिन्हे खेलकर आपके बच्चे कभी भी बोर नहीं हो सकते। वंडरला में जो सवारियां प्रमुख हैं वह high thrill rides, water rides, dry rides and kid rides है।

Wonderla Bangalore Dry Rides

Wonderla Bangalore में वंडरला ड्राई राइड्स साहसिक प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है जहाँ की आपको उत्साह ही उत्साह मिलेगा। वंडरला में आपको अत्याधुनिक राइड और लेजर शो जैसे विभिन्न प्रकार की रोमांचकारी राइड्स मिलेंगी जिन्हे की आपको एक न एक बार जरूर Try करना चाहिए। Wonderla Bangalore में जो भी ड्राई राइड्स हैं उन्हें हम नीचे अपने आर्टिकल में दे रहे हैं।

RECOIL: – यह भारत का पहला रिवर्स लूपिंग रोलर कोस्टर है जिसका अनुभव आपको केवल वंडरला बैंगलोर में ही मिलेगा। RECOIL को नीदरलैंड से आयत किया गया था इसमें दो रैम्प ट्रैक हैं। यह 1 सेकंड में 80 किमी प्रति घंटे की गति से 40 मीटर की ऊंचाई तक जाता है और कोबरा रोल तथा लूप के माध्यम से चलता है और अंत में यह दूसरे रैम्प पर जाता है।

recoil Wonderla Bangalore
recoil Wonderla Bangalore

Hang Glider :- यह वाली राइड बहुत ही साहसिक लोगों के लिए बन रखी है इसमें आपको एक ग्लाइडर की सहायता से काफी ऊंचाई पर निलंबित कर दिया जाएगा जो हाइड्रोलिक से कम्प्यूटरीकृत सेट के माध्यम से चलता है।

Techno Jump :- यह वंडरला में एक सबसे रोमांचक ड्राई राइड है इसमें 14 छड़ें लगी होती हैं जो की एक हब को घेरती हैं। इन सभी छड़ों के बाहरी सिरों पर एक कैप्सूल लगा हुआ है जिनमे लोग बैठते हैं हर कैप्सूल में अधिकतम 3 लोग बैठ सकते हैं। कैप्सूल के साथ जहां एक तरफ की छड़ें नीचे बैठती हैं तो वहीं दूसरी तरफ की छड़ें ऊपर उठ जाती हैं। यह ऊर्ध्वाधर तथा क्षैतिज (vertical and horizontal) दोनों तरह की गति करता है।

Sky Wheel wonderla bangalore
Sky Wheel wonderla bangalore

Sky Wheel :- यह एक 30 मीटर व्यास का और लगभग 13 मंजिला टावर की ऊंचाई पर स्थित विशाल पहिये की आकृति की तरह धीरे धीरे एक गोलाकार गति में घूमता है। यहाँ आकर पर्यटक वंडरला के आस पास वाले सुन्दर क्षेत्र तथा हवाई दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

Pirate Ship :- यह एक नाव की तरह है जो की लकड़ी का बना होता है। यह एक झूला है जो की 180 डिग्री के चाप पर घूमता है, इस शिप पर जो एक समय बैठ गया वह एक अनोखा रोमांचक अनुभव प्राप्त करता है।

XD MAX :- यह एक अत्याधुनिक वातानुकूलित थियेटर है जो की लगभग 180 सीटों की क्षमता रखता है। यह भौतिक तथा वास्तविक पर्यावरणीय प्रभावों को साथ मिलकर 3D में देखने के अनुभव को जोड़ता है।

इसे भी देखें >>>> शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें आपको कभी लुभाने में नाकाम नहीं होंगी

Net Walk :- यह एक सुरक्षित वॉकवे है जो की तीनो तरफ से जाली का बना होता है इस पर आपको संतुलन बना कर चलना होता है तथा लगातार आगे बढ़ता रहना होता है। यह सुरक्षित होने के कारण इसको छोटे लड़के तथा लड़कियां दोनों खेल सकते हैं।

Wonder Splash :- यह एक प्रकार का बोगी होता है जो की बेड़े की तरह दिखता है इसको लॉग के माध्यम से बनाया गया है, इसको एक सुरंग के माध्यम से उथले पूल में गहरी झुकाव के माध्यम से ले जाया जाता है फिर जैसे ही बोगी पूल के माध्यम से चलती है तो यह रोमांचित गति से आप पर पानी का छिड़काव करती है।

Dungeon Ride :- कालकोठरी (Dungeon) को वंडरला का डरावना घर के नाम से भी जाना जाता है। यह आपको एक डरावना रोमांचक सफर प्रदान करेगा। Dungeon Ride को एक क्रूर जेल वार्डन की कहानी पर बनाया गया है, यह एक प्रकार से प्रेतवाधित जेल की तरह है। कंप्यूटर सिस्टम की मदद से आपको इस प्रकार दिखाया जाता है जैसे कि जेल वॉर्डन का भुत परेशानियां पैदा कर रहा हो।

Wonderla Bangalore Water Games/ Rides

Dry Rides के जितने ही रोमांचित वंडरला बैंगलोर में वाटर गेम्स है जो की मौज मस्ती और आनंद के लिए एक आदर्श पेश करते हैं। Wonderla Bangalore के वाटर गेम्स पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। यहाँ आपको रेन डिस्को से लेकर वेव पूल, कर्वी वाटर स्लाइड जैसी राइडों को चुनने के लिए ढेर सारे विकल्प मिल जाएंगे। अगर आप भी रोमांचित गतिविधियों की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा बढ़िया होने वाला है। Wonderla Bangalore में जो भी वाटर राईड्स हैं उनमे से कुछ हम नीचे दे रहे हैं।

Jungle Lagoon :- यह एक 5 अलग अलग थीम वाली वाटर स्लाइड वाला प्ले एरिया है जो की 10,000 sq.ft में फैला हुआ है। जंगल लैगून में लगभग 400 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक विशाल वाटर प्ले एरिया है। इसका उथला जल स्तर इसे सभी के लिए उपयुक्त बनता है।

Boomerang :- यह एक पानी की सवारी करने के लिए है जो भी व्यक्ति आनंद के साथ रोमांच भी चाहता है यह उसके लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त है इसमें आप एक प्लाट पर बैठते हैं जो की एक बंद सुरंग से गुजरती है यह प्लाट अंत में एक विशाल पानी की स्लाइड से गिरता है जो की बहुत ही गति में होता है।

Lazy River :- अगर आपका कुछ भी करने का मन नहीं कर रहा है तो आपके लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त Lazy Rive होगी। इसमें आप आनंद के साथ आराम आराम से तैराकी कर सकते हैं इसमें आप सबसे पहले शेर के मुँह के पर जाते हैं फिर मगरमछ और परनाला की खोपड़ी को पर करते है इसके बाद आपको गिरे हुए पेड़ के नीचे से होते हुए जाना होगा यह बहुत ही धीरे धीरे गति से होता है।

Twisters :- यह चार प्रकार की स्लाइडें होती हैं जिसमे की प्रत्येक स्लाइड सुरंग के आकार में होती है। यह स्लाइड विभिन्न मोड़ों से होते हुए आपको ले जाती है और अंत में एक पानी के पूल में गिरती है।

Wavy and Vertical fall :- वेवी और वर्टिकल फॉल एक रोमांचकारी पानी की सवारियों में से एक है। इसमें आपको 6 मंजिला इमारत की ऊंचाई पर से नीचे गिरते हुए स्लाइड करते हैं। यह अत्यधिक गति के साथ होता है।

High Thrill Rides at Wonderla Bangalore

Wonderla Bangalore की सभी राइड्स में हाई थ्रिल राइड सबसे ज्यादा रोमांचित होते हैं। यहाँ पर अधिक उच्च रक्तचाप तथा दिल की नाजुक स्थिति वालों को जाने की सिफारिश नहीं की जाती। जो भी बच्चे 12 वर्ष से कम आयु के होते हैं उन्हें भी उच्च रोमांचक सवारी के लिए जाने की अनुमति नहीं होती है। हमारे द्वारा कुछ High Thrill Rides को नीचे दिया गया है।

Flash tower: – 40 मीटर से अधिक ऊँचा टावर होता है जिसमे की सवारियों को बल के साथ ऊपर की और ले जाया जाता है। लेकिन जब शीर्ष पर पहुँचने से पहले ही बिच में रोक दिया जाता है। और फिर उन्हें फ्री फॉल में नीचे गिरा दिया जाता है और फिरसे बिच में रुक जाता है और फिर पूरी तरह से नीचे गिर जाता है यही प्रक्रिया बार बार दोहराई जाती है।

इसे भी देखें >>> दुनिया के सात अजूबे के नाम फोटो सहित | 7 Wonders of The World

Equinox :- इसमें आप एक लटकी हुई सीट पर बैठते हैं जो की एक अंगूठी नुमा आकृति के साथ जुडी हुई होती हैं यह सीट इससे एक बड़ी छड़ के द्वारा लटकी हुई होती हैं। इसमें आपको अपने पैरों को हवा में लटका कर बहार की तरफ मुहं करके बैठना होता है। यह सीटें पेंडुलम गति में झूलती हैं और जिस रिंग्स पर यह सीट लगी हुई होती हैं वह भी घूमती है यह सभी सवारों के लिए एक अलग ही अनुभव होता है।

Wonderla Bangalore कैसे जाएं ?

Wonderla Bangalore जाने के लिए आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु से क्रमशः लगभग 2,715, 1,429, 2,323, 494 किलोमीटर की दुरी को तय करना पड़ेगा। आप परिवहन के निम्न साधनो का उपयोग कर सकते हैं।

ट्रैन द्वारा

आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की बैंगलोर में तीन मुख्य रेलवे स्टेशन हैं बेंगलुरु कैंट, केएसआर बेंगलुरु जंक्शन और बेंगलुरु ईस्ट रेलवे जंक्शन। और इन तीनो स्टेशनों की अपने आस पास में अच्छी कनेक्टविटी है। वैसे तो सभी ठीक हैं लेकिन सबसे बढ़िया आपके लिए बेंगलुरु कैंट जंक्शन होगा। यह आपके बजट के अनुकूल भी रहेगा और यात्रा के लिए भी ठीक रहेगा। यहाँ आने के लिए आप

  • पुणे जंक्शन से CSMT SBC SPL बोर्ड करें और बेंगलुरु कैंट जंक्शन पर उतर सकते हैं
  • भोपाल जंक्शन से एनडीएलएस एसबीसी एसपीएल बोर्ड करें और केएसआर बेंगलुरु जंक्शन पर उतर सकते हैं।

हवाईजहाज द्वारा

केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (BLR) हवाई रस्ते से Wonderla Bangalore जाने के लिए सबसे नज़दीक है। यहाँ से आपको बस या टैक्सी से आपको 70 किमी का सफर तय करना पड़ेगा।

सड़क द्वारा

जैसे की आप सभी को पता है की सड़क की यात्राएं हमेशा से ही मज़ेदार होती हैं। अगर आपके पास खुद की गाड़ी भी है तो आप उसमे भी आनंद पूर्वक आ सकते हैं अन्यथा आप किसी भी टैक्सी अथवा बस के माध्यम से आसानी से Wonderla Bangalore पर जा सकते हो। इसके लिए आप अपने बजट के हिसाब से गाड़ियों को बुक कर सकते हो।

Wonderla Bangalore से जुड़े कुछ प्रश्न तथा उत्तर

Wonderla पार्क कहाँ स्थित है ?

Wonderla पार्क Bangalore में स्थित है।

Wonderla Bangalore पार्क खुलने का समय क्या है ?

आप सोमवार से शुक्रवार तक सुबह के 11 बजे से शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं जबकि शनिवार तथा रविवार के दिन सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक घूम सकते हैं।

Wonderla Bangalore पार्क के टिकट की कीमत कितनी है ?

Wonderla Bangalore पार्क के टिकट की कीमत अलग अलग सीजन में अलग अलग होती है यहाँ के टिकट की कीमत 743.09 से लेकर 2964.40 तक है अधिक जानकारी के लिए आप लेख पढ़ सकते हैं।

Wonderla Bangalore पार्क में क्या क्या है ?

यहां आकर लोग बहुत सारी गतिविधिया जैसे Rides, Drop Loop, Lazy River, Boomerang, Twisters, Wavy and Vertical Fall, Sky Wheel, Net Walk तथा Adventures of Chikku जगहें देखने के लिए मिल जाती हैं।

Leave a Comment