बैंगलोर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये हैं बैंगलोर की फेमस जगहें, देखें

अगर आप बैंगलोर घूमने की सोच (Places To Visit In Bangalore) रहे हैं या फिर कई सारे लोग तो घूमने गए भी होंगे लेकिन आप बैंगलोर की इन खूबसूरत जगहों में से कई जगहे ऐसी होंगी जहाँ आप नहीं घूम पाए होंगे। अगर आप वर्तमान में बैंगलोर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बैंगलोर की 52 घूमने की जगहों के बारे में जरूर जानें।

52 Places To Visit In Bangalore (2023) > Things To Do, Tourist Places
52 Places To Visit In Bangalore (2023) > Things To Do, Tourist Places
Contents hide
1 Places To Visit In Bangalore

Places To Visit In Bangalore

1. बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क (Bannerghatta National Park)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

यह नेशनल पार्क 104.27 sq km के क्षेत्र में फैला हुआ है जो की बैंगलोर सिटी से लगभग 22 किमी दूरी पर स्थित है। यह पार्क सन 1971 में स्थापित हुआ था। Bannerghatta National Park में बहुत ही अधिक मात्रा में फ़्लोरा और फौना की प्रजातियां पाई जाती है। इस नेशनल पार्क में जो मुख्य आकर्षण है वह एक एक चिल्ड्रन पार्क, एक्वेरियम, क्रोकोडाइल फार्म, एक चिड़ियाघर, स्नेक पार्क और एक प्रागैतिहासिक पशु पार्क हैं। यहां लोग लम्बी पैदल और ट्रेकिंग करने के लिए भी आते हैं।

2. नंदी हिल्स (Nandi Hills)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

बैंगलोर से करीबन 60 किमी दूर नंदी हिल्स एक सुन्दर हिल स्टेशनों में से एक है, यह कर्नाटक में ट्रैकिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध तथा लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यहाँ पर एक किला भी है जो की टीपू सुल्तान के द्वारा निर्माण करवाया गया है। इस हिल्स का आकर किसी सोते हुए बैल की तरह लगता है इसलिए इसका नाम नंदी हिल्स पड़ गया, एक समय में इस हिल्स को “आनंद गिरी” के नाम से भी जाना जाता था।

इसे भी देखें >>> दुनिया के सात अजूबे के नाम फोटो सहित | 7 Wonders of The World

3. कब्बन पार्क (Cubbon Park)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

इस पार्क को 1870 में स्थापित किया गया था, Cubbon Park बैंगलोर के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है जो की पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। कब्बन पार्क बैंगलोर के प्रशासनिक क्षेत्र के अंदर आता है, पहले यह केवल 100 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ था लेकिन आज यह करीबन 300 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ पर जो प्रमुख आकर्षण के केंद्र हैं वह प्राकृतिक दर्शनीय स्थल होने के आलावा कब्बन पार्क संग्रहालय, अटारा कचेरी, बैंगलोर एक्वेरियम और शेषाद्री अय्यर मेमोरियल पार्क भी हैं।

4. चर्च स्ट्रीट (Church Street)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

750 मीटर लम्बी चर्च स्ट्रीट बैंगलोर की सबसे लोकप्रिय सड़क और सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जिसे की सेंट मार्क कैथेड्रल के नाम पर रखा गया था। यहां आपको कई प्रकार की दुकाने जैसे गिफ्ट की दुकाने, म्यूजिक शॉप्स, बुक स्टोर्स, रेस्ट्रॉन्ट्स और कैफ़े इत्यदि दिखाई पड़ते हैं। इनमे कुछ दुकाने ऐसी भी है जो की शहर से भी पुरानी हैं। कभी कभी यहाँ इस स्ट्रीट पर कलाकार अपनी बनाई हुई पेंटिगों को भी बेचते हुए दिखाई देते हैं।

5. लाल बाघ (Lal Bagh)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

यह एक बॉटनिकल गर्दन है जहां की कई पक्षियों और वन्यजीवों का घर है। यहाँ एक झील भी स्थित है। यह एक बहुत ही बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है जो की कई एकड़ का है, इसमें आपको कई सौ साल पुराने पेड़ भी देखने के लिए मिल जाएंगे। यहाँ पर हर वर्ष गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के पूरे देश में ही लोकप्रिय है। यहाँ आपको बोन्साई उद्यान, टोपरी उद्यान, कमल उद्यान और गुलाब उद्यान देखें के लिए मिल जाएंगे जो की यहां के मुख्य आकर्षण हैं। यह जगह फिल्मो की शूटिंग के लिए भी इस्तेमाल की जाती है।

6. बैंगलोर पैलेस (Banglore Palace)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

यह बैंगलोर की मशहूर जगहों में से एक है जो की मल्लेश्वरम में स्थित है। राजसी बैंगलोर महल काफी ज्यादा शाही महलों में से एक है जो की अपने वास्तुकला के लिए बाहर और अंदर की सुन्दर नक्काशी के लिए जाना जाता है। यह पैलेस 1878 में निर्मित हुआ था, वर्तमान में इसका स्वामित्व मैसूर शाही परिवार के पास है। इस महल के चारों और एक मैदान फैला हुआ है जो की पिकनिक के लिए काफी ज्यादा आदर्श है। यहां पर पर्यटक काफी संख्या में आते हैं।

7. इनोवेटिव फिल्म सिटी (Innovative Film City)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

Innovative Film City एक भारतीय फिल्म थीम पार्क है जो की दिन के समय यात्रा के लिए बहुत ही लोकप्रिय है। वंडरला से 2 Km की दुरी पर इनोवेटिव फिल्म सिटी स्थित है। यहाँ बच्चो से लेकर बड़ों तक बहुत ही अधिक संख्या में आते हैं। यह सुबह 10 बजे से शाम के 6:30 बजे तक खुला रहता है। यहाँ अंदर जाने के आपको टिकट लेना पड़ेगा जिसमे की अगर आप कुछ मनोरजनो का मजा लेना चाहते हैं तो आपको 300 रूपये देने होंगे और अगर आप सभी मनोरजन का मजा लेना चाहते हैं तो आपको 500 रूपये देने होंगे।

8. इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

दुनिया के सबसे बड़े कृष्ण मंदिरों में से एक इस्कॉन मंदिर बैंगलोर में स्थित है, यह बैंगलोर के राजाजी नगर नामक स्थान पर स्थित है। इस मंदिर में प्रतिदिन कृष्ण भगवान के भक्त दर्शन के लिए आते जाते रहते हैं। इस मंदिर में श्री श्रीनिवास गोविंदा, श्री राधा कृष्णचंद्र, श्री निताई गौरंगा, श्री कृष्ण बलराम और श्री प्रह्लाद नरसिम्हा के समर्पित देवताओं को समायोजित करने वाला सांस्कृतिक परिसर है।

9. नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट (National Gallery of Modern Art)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

आधुनिक कला की राष्ट्रीय गैलरी (National Gallery of Modern Art) एक औपनिवेशिक सेली की आवासीय इमारत में स्थित दो मंजिला संग्रहालय है। यह भारत की संस्कृति को 18 वीं शताब्दी से प्रदर्शित करता आ रहा है। यहां पर एक आकर्षक केफेटेरिया और विशाल सभागार तथा संदर्भ पुस्तकालय भी है। आम लोगों के लिए 18 फरवरी 2009 को इस गैलरी को खोल दिया गया।

10. वंडरला एम्यूजमेंट पार्क (Wonderla Amusement Park)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

वंडरला एम्यूजमेंट पार्क बैंगलोर का एक सबसे अच्छा मनोरंजन पार्क है। यह शहर का नहीं बल्कि पूरे देश का भी बेहतर Amusement Park मन जाता है। इस पार्क में आप पानी, फेरिस व्हील, रोलर कोस्टर की सवारी, और कुछ वीआर का भी अनुभव कर सकते हैं। इस पार्क में करीबन 60 से भी अधिक वाटर राईड्स है जिसका की आप खुलकर आनंद ले सकते हैं।

11. टीपू सुल्तान का समर पैलेस (Tipu Sultan Summer ‘s Palace)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

यह पैलेस टीपू सुल्तान का ग्रीष्मकालीन निवास स्थान था, लेकिन वर्तमान में यह एक संग्रहालय के रूप में परिवर्तित हो गया है। यह शानदार मेहराबों, सजावटी भित्तिचित्रों, उभरी हुई बालकनियों और शानदार रूपांकनों से युक्त अपनी इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के लिए पूरे देश तथा विश्व में काफी प्रसिद्ध है। ब्रिटिश सरकार के द्वारा इस पैलेस को सचिवालय के रूप में भी प्रयोग किया गया था।

12. देवनारायणदुर्गा (Devarayanadurga)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

देवनारायणदुर्ग (Devarayanadurga) का अर्थ है “भगवान का किला” इसको कभी कभी डीडी हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह कर्णाटक राज्य के तुमकुर जिले के पास 4000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक शांत हिल स्टेशन है। यह दुर्ग हरे भरे जंगलों से गिरा हुआ है। इस हिल स्टेशन पर तीन मंदिर भोगनरसिंह ,योगनरसिंह ,और लक्ष्मीनरसिंह स्थित हैं।

13. लुम्बिनी गार्डन्स (Lumbini Gardens)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

यह गार्डन नागवारा नदी के किनारे बैंगलोर सिटी से करीबन 8 किमी दूरी पर स्थित है। यह पार्क भगवान बुद्ध के लिए समर्पित है। लुम्बिनी गार्डन साधारणतय एक राष्ट्रिय उद्यान है जो की अपने सुन्दर सुन्दर परिदृश्यों के लिए जाना जाता है। यहाँ पर बच्चों का पार्क, बोटिंग क्लब, फाउंटेन पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक मुख्य बिंदु है। यहाँ पर एक 1.5 किमी लम्बी सड़क भी है जहां पर पैदल चलकर आप आसपास की हरियाली का आनंद ले सकते हैं।

14. कमर्शियल स्ट्रीट (Commercial Street)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

Commercial Street सबसे भीड़ भाड़ और व्यस्त जगहों में से एक जगह है। यहाँ पर लोग आभूषण, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, जूते और स्थानीय खाद्य जोड़ों जैसे सामानों को खरीदने के लिए आते हैं। यह बैंगलोर शहर की सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगहों में से एक है जहाँ एक बार यदि कोई चले गया तो कुछ न कुछ खरीद कर जरूर आएगा।

15. विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम (Visvesvaraya Industrial and Technological Museum)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

विश्वेश्वरैया औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय (Visvesvaraya Industrial and Technological Museum) में आपको विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित मशीने और कलाकृतियां दिखाई देंगी। यहाँ पर आपको दिलचस्प शो और “साइंस फॉर किड्स” केंद्र भी दिखाई देगा। यह म्यूजियम करीबन 43000sq .ft. फैला हुआ है यहां आप अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। यह म्यूजियम 27 जुलाई 1965 को आम लोगो के लिए खोल लिया गया था।

16. आर्ट ऑफ़ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर (Art of Living International Centre)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

Art of Living International Centre श्री रविशंकर द्वारा स्थापित एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संगठन आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन का मुख्यालय है। यह पंचगिरी की पहाड़ियों के ऊपर कनकपुरा रोड पर बैंगलोर सिटी से 21 Km की दूरी पर स्थित है। 1986 के दौरान इसकी स्थापना हुई थी तथा हर साल यहां करीबन 1.2 मिलियन लोग योगा प्रोग्राम के लिए आते हैं।

इसे भी देखें >>> भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानी

17. विधान सौधा (Vidhan Soudha)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

विधान सौधा प्रसिद्ध रूप से “दक्षिण भारत के ताजमहल” के रूप में भी जाना जाता है। यहां राज्य विधानमंडल और कर्नाटक का सचिवालय है, यह बैंगलोर की सबसे शानदार इमारतों में एक है। 1958 में इसका निर्माण हुआ था जिसको बनने में 5 साल का समय लगा था।

18. उल्सूर लेक (Ulsoor Lake)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

केम्पे गौड़ा द्वितीय के द्वारा दूसरी शताब्दी में उल्सूर लेक को एमजी रोड के पास शहर से उतर-पूर्व की ओर बनवाया गया था। यह झील पहले अलासुर या हलसूर के नाम से भी जानी जाती थी। 1.5 वर्ग किमी में फैली हुई यह झील टेरने के लिए बिलकुल भी उपयुक्त नहीं है लेकिन हाँ झील में आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। यह स्थान बोटिंग के लिए काफी ज्यादा मशहूर है।

19. जवाहर लाल नेहरू तारामंडल (Jawaharlal Nehru Planetarium)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

बैंगलोर में जवाहरलाल नेहरू तारामंडल एक बेहद ही लोकप्रय आकर्षण का केंद्र है जहाँ की स्काई थियेटर इसका मुख्य आकर्षण है जिसमे की आकाश की और देखने के तरीके की नक़ल करता है। इस Planetarium में जाकर आप अपने मन में छुपे तारो, ब्रह्माण्ड और सितारों से जुड़े सभी प्रश्न को शांत कर पाएंगे। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी जी के द्वारा इस तारामंडल की कल्पना की गयी थी।

20. शिवा टेम्पल (Shiva Temple)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

इस मंदिर में मार्बल से बनी 65 फिट बड़ी शिवजी की मूर्ति है जो की केवल बैंगलोर शहर का ही नहीं बल्कि देश के सबसे सुन्दर शिव मंदिरों में से एक है। इस मंदिर परिसर में भगवान शिव तथा भगवान गणेश की मूर्ति पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यह मंदिर चारों और से हिमालय तथा पानी के कृत्रिम पूल से आच्छादित है। यहाँ पर प्रतिदिन पुजारी जी के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है।

21. सेंट मैरी बेसिलिका बैंगलोर (St. Mary’s Basilica Bangalore)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

यह बैंगलोर का एकमात्र ऐसा चर्च है जिसे की माइनर बेसिलिका का दर्जा प्रदान किया गया है, और यह राज्य का सबसे पुराना चर्च भी है। यहाँ आप सितम्बर के महीने में घूमने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि सितम्बर के महीने में यहां सेंट मैरी फेस्ट के दौरान कई प्रकार के उत्सव मनाए जाते हैं। इस चर्च की ऊंचाई करीबन 160 फीट लम्बी है और यह चर्च 172 फीट बड़ा और 50 फीट चौड़ा है।

22. एचएएल एयरोस्पेस संग्रहालय (HAL Aerospace Museum)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

यह संग्रहालय भारत का पहला एयरोस्पेस संग्रहालय है, इसमें कई प्रकार के हेलीकाप्टर, विमान, विमान के इंजनों, फ्लाइट सिमुलेटर और एक मॉक एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर तथा भारतीय विमान का इतिहास प्रदर्शन है। 2001 इसका उद्घाटन हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के परिसर में हुआ था।

23. एमजी रोड (MG Road)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

MG Road बैंगलोर की सबसे भीड़ भाड़ जगहों में से एक जगह है जहाँ लोग अधिकतर खरीदारी करने के लिए आते हैं। यहाँ पर बाहर की अत्यधिक कंपनियां हैं जिस कारण यहां खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। यहाँ पर आपको पारंपरिक हस्तशिल्प, साड़ी, रेशम, कटलरी और बोन चाइना जैसी अनेक प्रकार की वस्तुएं मिल जाएंगी। MG Road का पूरा नाम महात्मा गाँधी रोड़ है।

24. चुंची फाल्स (Chunchi Falls)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

चुंची जलप्रपात बैंगलोर से करीब 95 किमी दूर कनकपुरा में स्थित 50 फुट ऊंचा जलप्रपात है। यह एक पिकनिक स्पॉट है जहाँ पर आप अपने परिवार के साथ भी पिकनिक करने के लिए जा सकते हैं। इस Falls में तैरना व नहाने पर सख्त पाबंदी है क्योंकि यह जलप्रपात बहुत ही खतरनाक जलप्रपातों में से एक है। यह स्थान बड़े बड़े चट्टानों एवं पत्रों से घिरी हुई है। यहाँ आप अक्टूबर से फरवरी के बिच कभी भी आ सकते हैं क्योंकि यह समय यहां के लिए सबसे उचित है।

25. यूबी सिटी मॉल (UB City Mall)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

यह मॉल बैंगलोर शहर का सबसे बड़ी लक्जरी परियोजनाओं में से एक है जो की बैंगलोर में सीबीडी (Central Business District) में स्थित है। यह मॉल अमीरी की छाप को उछालता है क्योंकि इस मॉल में केवल हाई-एंड ब्रांड के समान ही उपलब्ध हैं। इस इमारत की ऊंचाई 123 मीटर है जो की बैंगलोर की सबसे ऊँची इमारतों में से एक है। इस मॉल में Vuitton ,रोलेक्स ,बरीबेरी और कैनाली जैसे कई प्रकार के लक्जरी ब्रांड मौजूद हैं।

26. फन वर्ल्ड (Fun World)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

बैंगलोर के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक फन वर्ल्ड है जो की एक वाटर एम्यूजमेंट पार्क है। यह वाटर एम्यूजमेंट पार्क 22 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह JC नगर, बैंगलोर में स्थित है। इस पार्कर मर जाकर आप विभिन्न प्रकार की राईड्स का आनंद ले सकते हैं। यहाँ आपको कई प्रकार की सवारी, रोलर कोस्टर, फेरिस व्हील, बम्पर कार जैसी चीजें दिखाई देंगी और एक यहां फूड कोर्ट भी मौजूद है।

इसे भी देखें >>> 52 Most Beautiful Women in the World (Updated 2023)

27. मुथ्याला मदुवु (पर्ल वैली) Muthyala Maduvu (Pearl Valley)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

मुथ्याला मदुवु को हम Pearl Valley के नाम से भी जानते हैं क्योंकि यह बैंगलोर का एक लोकप्रिय प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है। यह बैंगलोर शहर से करीबन 40 किमी की दूरी पर स्थित है। यह जगह ट्रेकिंग के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र एक झरना है।

28. गो-कार्टिंग (Go-Karting)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

Go-Karting एक तरह की रेस होती है जिसे की लोगों के द्वारा अत्यधिक पसंद किया जाता है। यह बैंगलोर शहर में कई जगहों पर उपलब्ध होती है, इसका आनंद आप अपने परिवार तथा मित्रों के साथ ले सकते हैं। इसमें आपको एक कार के द्वारा ग्राऊंड का निश्चित चक्क्र लगाना होता है इस खेल को बच्चे तथा बड़े दोनों ही आनंद के साथ खेलते हैं। बैंगलोर में E-zone club, Race -Race Gokarting स्थल इसके लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं।

29. देवनहल्ली फोर्ट (Devanahalli Fort)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

देवनहल्ली किला बैंगलोर से करीब 35 किमी उत्तर में स्थित अपने ऐतिहासिक महत्व और पुरातात्विक प्रतिभा के लिए जाना जाता है। इस किले में टीपू सुल्तान का जन्म हुआ था। यह किला 20 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। 1501 में इस महल का निर्माण हुआ था। टीपू सुल्तान इसी महल में पले बढे थे।

30. रागीगुड़ा अंजनेया मंदिर (Ragigudda Anjaneya Temple)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

रागीगुड़ा अंजनेया मंदिर करीब पांच एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है जो की भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित है। इस मंदिर में शिवलिंग के साथ साथ राम, सीता और लक्ष्मण मंदिर भी स्थापित हैं। दिसम्बर में हर साल हनुमान जयंती के शुभ समय पर यहां एक त्यौहार मनाया जाता है जो की 12 दिनों तक चलाया जाता है। इस त्यौहार में करीबन 35 हजार से भी ज्यादा भक्त शामिल होते हैं।

31. बंगलौर एक्वेरियम (Banglore Aquarium)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

बंगलौर एक्वेरियम बैंगलोर शहर का एक प्रसिद्ध एक्वेरियम है यह कब्बन पार्क में स्तिथ है। यह एक्वेरियम बैंगलोर का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्वेरियम है। इसमें आपको कई प्रकार की सियामी फाइटर्स, मीठे पानी के झींगे, कैटला, रेड टेल शार्क, सुनहरी मछली और विभिन्न प्रकार की सजावटी और विदेशी खेती दिखाई देगी।

32. सैंके टैंक (Sankey Tank)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

Sankey Tank मानव के द्वारा निर्माण की गयी झील है 1882 में बनाया गया था। उस समय बैंगलोर शहर की पानी की आवश्यकता को मद्देनजर Colonel Richard Hieram Sankey की देखरेख में इस टेंक को बनवाया गया था। यह टेंक व्यलीकवल, मल्लेश्वरम और सदाशिवनगर के पास 37.5 एकड़ में फैली हुई है। यहाँ पर आप विभिन्न प्रकार नाव सवारी कर सकते हैं जैसे की रोबोट, पैडल बोट और मोटरबोट इत्यादि।

33. बैल मंदिर (Bull Temple)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

यह मंदिर भगवान शिवजी की सवारी नंदी को समर्पित है इसलिए इसे नंदी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह बैंगलोर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह मंदिर दुनिया में नंदी भगवान का सबसे बड़ा मंदिर है। यहां पर जो नंदी भगवान की मूर्ति है वह 4.5 मीटर बड़ी और 6.5 मीटर लम्बी है।

34. महा बोधि सोसाइटी मंदिर (Maha Bodhi Society Temple)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

इस जगह पर बुद्धिज्म के विषय में काफी कुछ बताया गया है और इस मंदिर को हाल ही में बैंगलोर के मंदिरो की लिस्ट में जोड़ा गया है। इसे आप पुस्तकालय के रूप में भी देख सकते हैं क्योंकि यहां बौद्ध धर्म पर ग्रंथों और पुस्तकों का विशाल संग्रह है। इस स्थान पर आपकर आप जितनी देर चाहें उतनी देर ध्यान लगा सकते हैं।

35. साइकिल चलाना (Cycling)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

बैंगलोर में Cycling को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपको भी साइकिल चलाने में आनंद आता है तो आपको भी बैंगलोर में जाकर एक बार साइकिलिंग जरूर करनी चाहिए। आपको यहाँ पर साइकिल किराये पर लेने के लिए काफी सारे ग्रुप मिल जाएंगे जिनसे आप किराये पर साइकिल ले सकते हैं। Namma Cycle, Bums on the saddle, Bike Zone जैसे ग्रुप आपको बैंगलोर में बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे।

36. हलासुरु सोमेश्वर मंदिर (Halasuru Someshwara Temple)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

कर्नाटक राज्य में सबसे पुराने मंदिरों में से एक हलासुरु सोमेश्वर मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना चोल राजवंश में हुई थी। इस मंदिर में दीवारों पर बहुत सरे हिन्दू भगवानों की सुन्दर सुन्दर नक्काशियां की गयी हैं। इस मंदिर का निर्माण 12 वीं और 13 वीं शताब्दी के अंतर्गत हुआ था। यह मंदिर भगवन शिव के लिए समर्पित है।

37. वेंकटप्पा आर्ट गैलरी (Venkatappa Art Gallery)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

Venkatappa Art Gallery कस्तूरबा रोड पर कब्बन पार्क में स्थित है। यहां पर आपको करीबन 600 से अधिक पेंटिंग दिख जाएंगी। प्रसिद्ध कलाकार – के. वेंकटप्पा के नाम पर इस गैलेरी का नाम रखा गया था। यह आर्ट गेलेरी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहती है लेकिन यह केवल सोमवार के दिन नहीं खुलती है।

38. इंदिरा गांधी म्यूजिकल फाउंटेन पार्क (Indira Gandhi Musical Fountain Park)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

इंदिरा गांधी म्यूजिकल फाउंटेन पार्क को बीएनए टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग लिमिटेड जो की हांगकांग की कम्पनी है ने 1995 में इसका निर्माण किया था। यह Musical Fountain Park भारत का सबसे उन्नत किस्म का पार्क है जो की कृत्रिम रूप से बनाया गया है। यह पार्क T.Chowdaiah Road ,Opposite Planetorium पर स्तिथ है। यह आकर्षक Fountain मल्टीमीडिया तकनीक, मिडी इंटरफेस और हार्डवेयर आर्किटेक्चर पर आधारित है इसलिए इसे भारत का सबसे एडवांस फाउंटेन में गिना जाता है।

39. स्नो सिटी (Snow City)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

स्नो सिटी बैंगलोर के JC नगर में स्थित है जो की एक प्रकार का एम्यूजमेंट पार्क की तरह है। 12500 वर्ग फ़ीट में यह पार्क फैला हुआ है जो की हमेशा ही जीरो डिग्री तापमान पर रहता है। यहाँ पर आर्टिफीसियल बर्फ से जानवरों की मूर्तियां, खिलौने और इग्लू जैसी चीजे बनाई गयी हैं। यहाँ पर आप अपने बच्चो के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।

40. भारतीय संगीत का अनुभव (Indian Music Experience)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

50,000 वर्ग फुट में फैला हुआ Indian Music Experience एक तरह का म्यूजियम है। इस म्यूजियम में भारत के सभी प्रकार के म्यूजिक को दर्शाया गया है जैसे की रीजनल, बॉलीवुड, फोक इत्यादि। साल भर में देश भर से कई सारे लोग अक्सर यहां घूमने के लिए आते हैं।

41. बड़ा बरगद का पेड़ (Big Banyan Tree)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

बड़ा बरगद का पेड़ 3 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है जिसे की स्थानीय रूप से डोड्डा अलादा मारा के रूप में पहचाना जाता है। स्थानीय लोगों के द्वारा ऐसा बताया गया है की यह बरगद का पेड़ करीबन 400 साल पुराना है। यह बैंगलोर से करीब 25 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पेड़ नहीं बल्कि एक तरह से जंगल है इसलिए पर्यटकों के लिए घूमने की सबसे बढ़िया जगहों में से एक है।

42. बिलिकल रंगनाथ स्वामी बेट्टा (Bilikal Rangaswamy Betta)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

Bilikal Rangaswamy Betta बैंगलोर की सबसे ऊँची चोंटी में से एक है यह मंदिर भगवान रंगास्वामी के लिए समर्पित है। यह मंदिर कनकपुरा शहर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसे की आप एक दिन की ट्रेकिंग के जरिये घूम सकते हैं। यह जगह ट्रैकिंग के लिए ही पर्यटकों में मशहूर है।

43. सिद्दारा बेट्टा (Siddara Betta)

Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

सिद्दारा बेट्टा बैंगलोर शहर से 103 किमी की दूरी पर 1700 फीट की ऊंचाई पर चट्टानी शिलाखंडों, मंदिरों और गुफाओं में डूबे कर्नाटक के तुमकुर जिले में एक लोकप्रिय स्थान है जहा हर साल लोग ट्रैकिंग के लिए आते हैं। इस स्थान पर भगवन शिव मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

44. मंचनबेले डैम (Manchanabele Dam)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

शांत अर्कावती नदी के पानी पर मंचनबेले डैम बना हुआ है। इस डैम के आस पास के हरे भरे पेड़ तथा छोटी छोटी पहाड़ियां इस जगह की सुंदरता को काफी अधिक बढ़ा देती हैं। सर्योदय एवं सूर्यास्त के समय यह स्थान अत्यधिक खूबसूरत दिखाई देता है। पर्यटकों की इस जगह पर भी अच्छी खासी जनसंख्या आती रहती है।

इसे भी देखें >>> भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है

45. डोड्डामकाली (Doddamakali)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

जंगली परिदृश्यों से भरपूर डोड्डामकाली बैंगलोर शहर से 132 किलोमीटर की दूरी पर भीमेश्वरी फिशिंग कैंप से 6 किमी की दूरी पर स्थित है। जिन लोगों को भी शांति एवं पर्यावरण का इलाका सबसे बढ़िया लगता है उन लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग के समान है। क्योंकि यह जगह शहर से काफी दूर है तो यहाँ कोई भी शोर शराबा नहीं है।

46. क्वाड मोटर साइकिलिंग (Quad Biking)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

क्वाड मोटर साइकिलिंग बैंगलोर का एक सबसे बढ़िया गेम है। अगर आप भी Quad Biking के शौकीन है तो आपको एक बार जरूर इसका अनुभव करना चाहिए। इसका अनुभव कनकपुरा रोड के पास या नंदी हिल्स के पास Dirt Mania नाम की कम्पनी की मदद से किया जा सकता है। इसकी कीमत 500 से 5000 तक हो सकती है।

47. अवलाबेट्टा (Avalabetta)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

बैंगलोर से करीब 90 किमी की दूरी पर स्थित अवलाबेट्टा जो की “भीड़ के बिना नंदी हिल्स” के नाम से भी जाना जाता है एक मशहूर पर्यटन स्थल है। यहाँ भी आपको नंदी हिल्स की तरह ही प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन होंगे लेकिन यहाँ आपको काफी कम हलचल तथा लोग दिखाई देंगे। इसके ऊपर एक लक्ष्मी माता का मंदिर भी है जहाँ आप दर्शन भी कर सकते हैं।

48. स्कंदगिरि (Skandagiri)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

ट्रैकिंग की गतिविधियों के लिए मशहूर स्कंदगिरि को कलावरा दुर्गा या कलावारा बेट्टा के नाम से भी जाना जाता है। यह नंदी पहाड़ियों से घिरी 1450 मीटर की ऊंचाई पर है। ट्रेकिंग करते समय पहाड़ी रस्ते में एक आपको खण्डार किला भी दिखाई देगा इसको स्थानीय लोग भूतिया भी बताते हैं। इसके साथ कई सारी कहानियां भी जुडी हुई हैं।

49. बनंथिमारी बेट्टा (Bananthimari Betta)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

बनंथिमारी बेट्टा बैंगलोर के कनकपुरा शहर से 3 किमी दूर स्थित है। बनंथिमारी दो शब्दों से मिलकर बन रखा है बनंथि और मारी, Bananthi जिसका अर्थ है की माँ जो नवजात को पाल रही है तथा mari का अर्थ है की हिंसक देवी। यहाँ पर लोग अक्सर ट्रैकिंग के लिए आते रहते हैं।

50. स्मैश (Smaash)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

स्मैश बैंगलोर में सबसे अधिक पसंद करने वाली जगह है यहां पर बच्चे और बड़े दोनों ही खूब मौज मस्ती करते हैं। Smaash एक गेमिंग गतिविधियों वाला क्षेत्र है जहाँ बच्चे तथा वयस्क दोनों जा सकते हैं। यहाँ पर आप बहुत सारी चीजें जैसे Bowling ,Go-karting, Arcade games इत्यादि खेलों का आनंद ले सकते हैं।

51. रंगा शंकर (Ranga Shankara)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

अगर आपको भी लाइव ड्रामा, नाटक या थिएटर देखने के शौकीन हैं तो आपको एक बार इस जगह जाना चाहिए। क्योंकि इस जगह आपको लाइव ड्रामा और थिएटर की परफॉरमेंस दिखेगी। यह स्थान JP नगर में स्थित है बैंगलोर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्थानों में से एक रंगा शंकर है, यहाँ के टिकट लेके आप लाइव ड्रामे का आनंद ले सकते हैं।

52. कनकपुरा (Kanakpura)

Tourist Places In Bangalore
Tourist Places In Bangalore

कनकपुरा अर्कावती नदी के किनारे कर्नाटक राज्य में पेड़ों और नदियों के बीच बसा हुआ एक खूबसूरत नगर है जो सप्ताहांत की छुट्टी के लिए बहुत अच्छा है। यह स्थान हरियाली एवं जंगली जानवरों से भरपुर है। अगर आप भी वातावरण के प्रेमी हैं तो इससे अच्छी जगह आपको और कहीं भी नहीं मिल सकती है। यह जगह वीकेंड बीतने के सबसे अच्छी है।

MG रोड का पूरा नाम क्या है ?

MG रोड का पूरा नाम महात्मा गांधी रोड है।

बंगलौर एक्वेरियम कहाँ स्थित है ?

बंगलौर एक्वेरियम कब्बन पार्क में स्तिथ है।

मुथ्याला मदुवु को किस नाम से जाना जाता है ?

मुथ्याला मदुवु को Pearl valley के नाम से जाना जाता है।

यूबी सिटी मॉल किस लिए मशहूर है ?

यूबी सिटी मॉल अपने लक्जरी वस्तुओं को रखने के लिए मशहूर है।

Leave a Comment