शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें (Shimla) भारत के उत्तरी भाग में हिमाचल प्रदेश राज्य के सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने वाले सुन्दर नगरों में से एक है। मन को सुकून देने वाली वादियाँ, ऊँचे-ऊँचे बर्फ से लदे हुये पहाड़, शांत वातावरण, टेढ़ी-मेढ़ी घुमावदार सड़कें, ठंडी-ठंडी हवाएँ, घने देवदार के वन, पक्षियों का मधुर स्वर और बर्फ से ढकी हुई चोटियां अगर आप भी इन सभी दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अभी तुरंत शिमला में घूमने का प्लेन बनाना पड़ेगा। हिमालय की इन खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए आपको शिमला में जाने की जरूरत है। शिमला में ऐसे कई सारे जगहें हैं जहाँ की आप को जिंदगी में एक न एक बार अवश्य जाना चाहिए।
अगर आप भी हिमालय की खूबसूरती का नजदीक से दीदार करना चाहते हैं तो आपको आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको शिमला में घूमने के लिए 26 जगहें | 26 places to visit in shimla बताएंगे। अधिकतर लोगों का सपना शिमला में कुल्लू मनाली घूमने का होता है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें की शिमला में केवल यह दो चीजें ही नहीं है इसके आलावा भी शिमला में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं जहाँ आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके साथ शिमला में घूमने की 26 जगहें (26 places to visit in shimla) की जानकारी साझा करेंगे।

शिमला में घूमने के लिए 26 जगहें
शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें -शिमला पहाड़ो में स्थित सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की अंग्रेजो को भी यह हिल स्टेशन बहुत ही ज्यादा पसंद था इसलिए शिमला ब्रिटश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी (summer capital) भी रह चुकी है। शिमला को “समर रिफयूज़” एवं “हिल स्टेशनों की रानी” के नाम से भी जाना जाता है। शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी जाना जाता है, इसलिए यहाँ विदेशों से भी लाखों की तादात में सेलनियाँ अपनी छुटियों को बिताने के लिए आते हैं।
इसे भी देखें >>> दुनिया के सात अजूबे के नाम फोटो सहित | 7 Wonders of The World
आपको यहाँ अनेक प्रकार की सुन्दर चोटियाँ, इमारतें, मंदिर तथा विभिन्न प्रकार के टूरिस्ट अट्रैक्शन प्लेसेस (tourist attraction place) देखने के लिए मिल जाएंगे। अत्यधिक जानकारी के लिए आप हिमाचल प्रदेश की टूरिज़्म विभाग की आधिकारिक वेबसाइट himachaltourism.gov.in पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। तो चलिए आगे आपको शिमला की 26 बेहतरीन जगहों के बारे में बताते हैं।
1. रिज़ रोड (The Ridge)

रिज रोड शिमला के केंद्र में स्थित एक खुले स्थान के रूप में दिखाई देता है, जिसे पर्यटकों के द्वारा शिमला के दिल के रूप में जाना जाता है, और साथ में यह इस शहर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी मुख्य बिंदु है। यही कारण है की यहाँ पर आपको पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ भी देखने के लिए मिल जाएगी। माल रोड के दोनों कोनो को कनेक्ट करने वाला रिज रोड इन्हे स्कैंडल पॉइंट से कनेक्ट करता है इससे यह घूमने के लिए काफी आकर्षक जगह है। अगर आपको Shimla की सारी खूबसूरती को किसी एक जगह पर देखना चाहते हैं तो आप रिज रोड जा सकते हैं यहाँ से आप सभी खूबसूरत नज़रों का लुफ्त उठा सकते हैं।
2. कुफरी (Kufri) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

अगर आप सुन्दर जगहों को देखने के साथ साथ एडवेंचर करना भी पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए शानदार है। शिमला शहर से कुफरी लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यानि की आप 40 मिनट की यात्रा करके आसानी से कुफरी तक पहुँच सकते हैं। यहाँ पर आप स्कीइंग, आइस-स्केटिंग, ट्रेकिंग जैसे गतिविधियां कर सकते हैं। कुफरी को शीतकालीन खेलों की राजधानी भी कहा जाता है। सर्दियों में अत्यधिक बर्फबारी पड जाने के बाद यहाँ पर टूरिस्टों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है।
3. मॉल रोड (Mall Road)

अगर आप शिमला जाने की शौच रहे हैं तो आप मॉल रोड को किसी भी हालत में नहीं छोड़ सकते हैं, अगर आप आराम से टहलते हुए खूबसूरती का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपके लिए मॉल रोड बहुत ही शानदार जगह साबित होगी। यह एक हिल स्टेशन के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने वाले स्थानों में से एक है। यहाँ पर आपको शोरूम, कैफे, रेस्टोरेंट, ट्रिंकेट की दुकाने एवं विशेष हस्तशिल्प की कई प्रकार की दुकाने दिख जाएंगी जहाँ से आप अपनी जरूरतों का सामान भी खरीद सकते हैं। मॉल रोड हमेशा ही सुबह की 9 बजे से रात की 9 बजे तक खुला रहता है।
4. समर हिल्स (Summer Hill) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

अगर आप हरियाली के साथ साथ शांति क्षेत्र को भी पसंद करते हैं तो समर हिल्स आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। यहाँ का दृश्य इतना सुन्दर है की आप देखकर भावविभोर हो जाएंगे। यहां आपको देवदार के वनो में घूमने का मौका मिलेगा यहाँ आपको बहुत ही शांति वाला माहौल मिलेगा, अगर आप अपने मित्र और परिवार के साथ आये हैं तो आप यहां सूर्योदय के समय भी घूम सकते हैं। यह स्थान रिज से 5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है इसलिए पर्यटक यहां आसानी से पहुँच जाते हैं।
5. क्राइस्ट चर्च (Christ Church) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

शिमला में एक और स्थान है क्राइस्ट चर्च, इसका निर्माण वर्ष 1857 में तीन वर्षों के बाद हुआ था। यह चर्च उत्तर भारत के प्राचीन चर्चो में दूसरा स्थान रखता है। क्राइस्ट चर्च एक नवीन गोथिक शैली से बना हुआ है जो की प्रत्येक वर्ष लाखों टूरिस्टों को अपनी और आकर्षित करता है। रात के समय में इस चर्च की सुंदरता और भी आकर्षित हो जाती है, और यह जगह विदेशी नागरिको में भी काफी प्रसिद्ध है। इस चर्च के अंदर के इंस्फ्रास्ट्रक्टर को काफी सादगी पूर्ण तरीके से बनाया गया है, लेकिन इसमें जो ग्लास विडों है वह काफी खास हैं जिनके संख्या 5 है।
6. नारकंडा (Narkanda)

अगर आपको शिमला से नारकंडा की यात्रा करनी है तो आपको 60 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा जिसमे की आपको 2 घंटो से भी अधिक का समय लग सकता है। यह स्थान बहुत ही ऊँचे पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है। यहाँ आप लंबी पैदल यात्रा, ट्रेकिंग, पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। अगर आप पैदल चलने के इच्छुक हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बढ़िया है। मार्च से सितंबर के बिच यहां यात्रा करने का सबसे बढ़िया समय है।
7. जाखू हिल (Jakhoo Hill) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

जाखू हिल शिमला का सबसे ऊँचा स्थान होने के कारण पर्यटन के लिए यह सबसे प्रसिद्ध है, इस जगह घूमने से आप मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं और विश्व में हनुमान जी की सबसे ऊँची मूर्ति (108 फ़ीट) को भी देख सकते हैं। पुराने कथाओं के अनुसार रामायण युग में जब लंका युद्ध के समय लक्ष्मण के चिकित्सा हेतु हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने के दौरान यही विश्राम किया था। मंदिर जाने के लिए आप सड़क मार्ग प्रयोग कर आसानी से गाड़ी में बैठकर यहाँ पहुँच सकते हैं।
8. शिमला का राज्य संग्रहालय (Himachal State Museum)

सन 1974 में अपने इतिहास तथा सांस्कृतिक समृद्धि को संभालने के लिए इस संग्राहलय को बनवाया गया था। शिमला में प्राकृतिक सम्पदा से भरपूर स्थानों में से यह एक ऐतिहासिक स्थान भी है जो की अपने मूर्तियों, लघु चित्र, आभूषण, चित्रकलाओं, सिक्को, हथियार-कवच, गुड़िया एवं अन्य इतिहास से सम्बंधित वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां की सभी वस्तुए अपने राज्य के ऐतिहासिक धरोहर तथा सांस्कृतिक धरोहरों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह संग्राहलय आपको भारत के औपनिवेशिक संस्कृति तथा ब्रिटिश काल से जुडी हुई कई सारे संग्रहों को देखने का मौका प्रदान करेगा।
इसे भी देखें >>>> कुतुब मीनार की लंबाई कितनी है – Kutub Minar ki Lambai Kitni Hai
9. भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान (Indian Institute of Advanced Study) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

एक अंग्रेजी वास्तुकार हेनरी इरविन ने अपने देश की प्रसिद्ध जेकोबियन शैली में भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान का निर्माण वर्ष 1880 से 1888 के मध्य में किया था। यह आजादी के पहले अंग्रेजी वॉयसराय लॉर्ड डफरिन का घर था बाद में इसे भारत के राष्ट्रपति की ग्रीष्मकालीन निवास स्थान के रूप में प्रयोग हुआ, अब वर्तमान में यह उच्च शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान है। यहाँ आप सुबह के 8 बजे से शाम के 6 बजे तक भ्रमण कर सकते हैं। राजकीय छात्रों को अपने शिक्षक के साथ यहाँ जाने के लिए निशुल्क प्रवेश प्रदान किया जाता है।
10. सेना विरासत संग्रहालय (Army Heritage Museum) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

जो भी नागरिक अपने इतिहास को प्यार करते है तथा इतिहास के बारे में सभी चीजें जानने के इच्छुक होते हैं उन्हें ये जगह एक न बार जरूर घुमनी चाहिए। आर्मी हेरिटेज म्यूज़ियम 6,117 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है जो की देश की रक्षा के दौरान अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों का स्मरण कराने वाला म्यूजियम है। इस म्यूजियम के अंदर सभी वस्तुओं को इस प्रकार से रखा गया है की सभी नागरिकों को काफी सरलता से इन सभी की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। पर्यटकों को बम-बारूद से लेकर भारतीय योद्धाओं के इतिहास की भी अच्छे प्रकार से जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
11. कालका-शिमला रेलवे (Kalka-Shimla Railway)

कालका-शिमला रेलवे को “ट्राय ट्रैन” के नाम से भी जाना जाता है और साथ ही यह एक विश्व विरासत स्थान भी है। 1903 में निर्मित यह रेल-ट्रैक पर्यटकों को घुमावदार पहाड़ी रास्तों, टेढ़े-मेढ़े मोड़ो और लम्बी सुरंगो का एडवेंचर सफर करवाती है। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन 864 पुलों 102 छोटी बड़ी सुरंगों से होकर गुजरती है। इसमें 5 घंटे का यात्रा समय होता है जिसमे की आप काफी सुन्दर दृश्यों का आनंद ले सके।
12. कुल्लू (Kullu) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

आमतौर पर लोग कुल्लू को मनाली के साथ जोड़कर एक लोकप्रिय जगह को बनाते हैं। प्राचीन समय में कुल्लू घाटी को कुलंथपीठ कहा जाता था जिसका मतलब था की रहने योग्य दुनिया का अंत। यह अपने मनोरम दृश्यों के लिए जानी जाती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह धरती पर स्वर्ग जैसी जगह है। विज नदी के किनारे बसा यह स्थान अपनी हरियाली तथा सुंदरता के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, लोग यहाँ पर ट्रैकिंग के साथ साथ व्यास नदी पर वाटर राफ्टिंग करते हैं और कई पर्यटक मछली पकड़ने का भी आनंद लेते हैं।
13. मनाली (Manali) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

मनाली (Manali) हिल स्टेशन हिन्दू देवता मनु के निवास स्थान से प्रसिद्ध है, यह हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। मनाली 6398 फ़ीट ऊँचाई पर कुल्लू जिले के व्यास नदी के किनारे पर स्थित है। यह स्थान शिमला से करीबन 270 किलोमीटर दूर स्थित है। पर्यटक यहाँ पर विभिन्न साहसिक खेलों जैसे पहाड़ चढ़ना, स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, हायकिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग आदि का लुप्त लेते हैं। यहाँ पर अंग्रजों के द्वारा सेबों के बागान भी बनाए गए थे जो की पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।
14. तारा देवी का मंदिर (Tara Devi Temple)

तिब्बती बुद्धिज़्म की आराध्य देवी तारा को दुर्गा माँ की नो बहनो में से एक मन जाता है। यह स्थल शिमला से 11 किलोमीटर दूर स्थित कालका रोड पर स्थित है। लोगों के द्वारा ऐसा मन जाता है की यह मंदिर करीबन 250 साल से भी पुराना है, जिसका निर्माण पश्चिम बंगाल के सेन वंशीय राजा भूपेंद्र सेन के द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर में माता की लकड़ी से बानी हुई मूर्ति स्थापित है, यह काफी पवित्र जगहों में से एक है।
15. सोलन: भारत का मशरूम शहर (Solan-The Mushroom City of India) (शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें)

राज्यों के गठन के समय पर 1972 में सोलन जिले का भी गठन हुआ था, माता शूलिनी के नाम से इस जिले का नाम सोलन पड़ा था। महाभारत काल की प्रसिद्ध पांडव गुफा भी करोल पर्वत के अंदर है। कुछ कहानियों की माने तो यह गुफा लाक्षागृह के नीचे बनी हुई थी। सोलन इसलिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि यहां पर्यावरण मशरूम की खेती बहुत ही अच्छी होती है। इसी वजह से सोलन को भारत की मशरूम सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
16.अनाडेल मैदान

शिमला शहर से यह जगह 3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, जो की सागर तट से 6117 फ़ीट ऊँचाई पर स्थित है। अनाडेल मैदान अपने ऐतिहासिक महत्व एबं सुंदरता के लिए पूरे विश्व में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह स्थान ब्रिटिश काल से ही खेल के लिए जाना जाता है। यह मैदान चारों और से हरियाली से घिरे होने के कारण इस मैदान को शिमला का दिल भी कहा जाता है। चार्ल्स केनेडी सर्वप्रथम यहां आये थे और यहां की सुंदरता को देखकर उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से ही इस मैदान का नाम Annadale रखा।
17. नालदेहरा (शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें )

नालदेहरा (Naldehra) शिमला से 22 किलोमीटर की दुरी पर सागर तट से 2044 मीटर ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ लार्ड कर्ज़न के द्वार एक गोल्फ कोर्स का निर्माण करवाया गया था। यहां एक नाग देवता का मंदिर है इसलिए यह नाम नाग और डेहरा से मिलकर बनाया गया था। इसके चारों और आपको देवदार और हरियाली के एक प्राकृतिक वातावरण का दृश्य देखने के लिए मिलेगा। सर्दियों में यह जगह जब बर्फ से ढक जाती है तो उस समय यह स्थल अत्यधिक सुन्दर लगती है।
18. अर्की किला (Arki Fort)

हिमांचल प्रदेश राज्य में सोलन जिला में अर्की एक छोटा सा शहर है, जहा अर्की किला (Arki Fort) स्थित है। 17वी से 18वी सदी के मध्य इसका निर्माण राणा पृथ्वी सिंह के द्वारा किया गया था। किले के वास्तु में मुगलई, राजपुताना एवं राजस्थानी शैली का एक मिश्रित रूप है। गोरखाओं के द्वारा 18 वीं सदी के दौरान इस किले को कब्जा लिया गया था, इनके द्वारा इस किले को केंद्र शिवर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए प्रयुक्त किया गया था। किले में बहुत सारी सुंदर मूर्ति एवं कलाकृति बघल काल की कला स्थित हैं।
19. मशोबरा (शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें )

मशोबरा सागर से 2200 मीटर की ऊंचाई पर मशोबरा सिंधु और गंगा नदी के किनारे पर स्थित है जो की एशिया के वाटरशेड के रूप में जाना जाता है। मशोबरा शिमला से करीबन 11 किमी की दूरी पर स्थित है। यह एक छोटी सी बस्ती है यहाँ ब्रिटिश अधिकारीयों जो भी ग्रीष्मकाल में शिमला में रहना चाहते थे उनकी पहली पसंद थी। यहाँ के पाईन एवं सेब पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं। यहाँ पर एक चर्च भी स्थापित है जो की वर्ष 1914-18 में हुए युद्ध के शहीद सैनिको के लिए समर्पित है यहाँ पर भी भरी मात्रा में पर्यटकों की अवाजाही लगी रहती है।
इसे भी देखें >>> चारधाम यात्रा 2023 ऑनलाइन पंजीकरण | Char Dham Yatra Panjikaran 2023
20. हिमालय बर्ड पार्क (himalayan bird park)

अगर आप भी पक्षियों से प्रेम करते हैं तो हिमालय बर्ड पार्क (himalayan bird park) आपके लिए एक शानदार जगह साबित होगी। यहाँ आपको कई प्रकार की पक्षियां देखने के लिए मिल जाएंगी। यह स्थान हिमालयन एवियरी के नाम से काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस परक में आपको पूर्व राज्य पक्षी इंद्रधनुष मोनाल, तीतर एवं अन्य दर्शनीय पक्षी आसानी से देखने के लिए मिल जाएंगे।
21. ग्रीन वैली (Green Valley) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

शिमला से कुफरी जाने वाले मार्ग में ग्रीन वैली (Green Valley) स्थित है। जैसा की इसके नाम से प्रतीत होता है की यह घाटी हरियाली से परिपूर्ण होगी। प्रकृति प्रेमियों तथा हरियाली को पसंद करने वालो के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ पर आकर आप प्रकृति के सुन्दर दृश्यों के साथ फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। शिमला रेलवे स्टेशन से यहाँ की दूरी 26 किमी है इसलिए पर्यटक आसानी से इस जगह पर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।
22. चैडविक फॉल्स

यह झरना हरे भरे पहाड़ियों से 86 मीटर की ऊंचाई से चटानो पर गिरता है। यह गर्मियों में अपनी एक ठंडा ठंडा अहसास प्रदान करता है। समुद्र से इसकी ऊंचाई करीबन 1586 मीटर है। यह काफी ज्यादा विशाल तो नहीं है लेकिन शांति और आनंद देने के लिए यह पर्याप्त है। स्थानीय लोगों के द्वारा इस झरने का नाम “चिदकू झार” रखा गया है जिसका अर्थ गौरैया और झरना है। इसका नाम अंग्रेजों के द्वारा चैडविक रखा गया।
23. भीमा काली मंदिर (bhima kali mandir) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

यह मंदिर देवी दुर्गा माँ के रूप भीमाकाली के लिए शिमला में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर करीबन 800 साल पुराना है जो की 51 शक्तिपीठों में अपना स्थान रखता है। मंदिर में निर्मित हुई मिश्रित शैली देखने को मिलती हैं जिसमे हिन्दू, हिमाचली, तिब्बती एवं बौद्ध प्रमुख हैं।
24. जॉनी मोम संग्रहालय (Johnny Wax Museum)

इस संग्रहालय में प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मोम से बानी हुई प्रतिमाओं को एकत्रित किया गया है। मुख्य रूप से यहाँ गांधीजी, हैरी पॉर्टर, जेम्स बांड, आयरन मैन, माइकल जैक्सन इत्यादि सम्मिलित हैं। यहाँ की सबसे विशेष बात यह है की पर्यटक अपने मनपसंद व्यक्ति के साथ खड़े होकर अपनी फोटो खिंच सकता है। यह सुबह के 10 बजे से रात के 10 बजे तक खोला जाता है जिसमे की बड़ों की फीस 250 रुपए एवं बच्चो को 5 रुपए देना होगा।
25. रानी झाँसी पार्क (rani jhansi park) शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें

रानी झाँसी पार्क (rani jhansi park) में शिमला की मुख्य सड़क से आसानी से पहुंचा जा सकता है। वर्तमान समय में आप 2 महीने के लिए स्केटिंग का शहर के लक्कड़ बाज़ार के ओपन स्केटिंग रिंग में लुप्त ले सकते हैं। कुछ समय बात स्केटिंग की व्यवस्था पूरे वर्ष के लिए चालू कर दी जाएगी। जो भी पर्यटक अपने परिवार अथवा बच्चों के साथ आये हैं उनके लिए यह जगह बहुत ही बढ़िया है।
26. गेयटी थिएटर (gaiety theatre)

माल रोड पर भीड़ भाड़ से भरी सड़क पर एक पुराना ऐतिहासिक गेयटी थिएटर (gaiety theatre) है। शिमला शहर के अंदर ब्रिटिश संरचना में से एक यह लोकप्रिय डिजाइन हेनरी इरविन ने बनाया था। गॉथिक शैली में बना यह थिएटर 1887 से आरम्भ हुआ जिसमे की 300 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। समय के साथ इसमें काफी सरे परिवर्तन हुए लेकिन इसकी स्क्रीन में किसी भी प्रकार के परिवर्तन नहीं किए गए।
शिमला में घूमने के लिए ये 26 जगहें से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर (FAQ)
शिमला में यात्रा करने के लिए कौन सा समय सही है ?
शिमला में आप मार्च से जून के बीच यात्रा कर सकते हैं, इस समय पर यहाँ बहुत ही अच्छा मौसम बना रहता है और आप बाहर खेल कूद की क्रिया कलाप भी कर सकते हैं।
शिमला में अच्छी बर्फ कब पड़ती है ?
यहाँ पर दिसम्बर से जनवरी के मध्य काफी अच्छी बर्फ गिरती है।
शिमला में सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौन सा है ?
शिमला में सबसे प्रसिद्ध जाखू देवता मंदिर है जो की बजरंगबली के लिए समर्पित है।
शिमला में सबसे प्रसिद्ध चर्च कौन सा है ?
शिमला में सबसे प्रसिद्ध चर्च क्राइस्ट चर्च है।