यूपी मिशन शक्ति 3.0 लाभ, विशेषता व कार्यान्वयन प्रक्रिया, Mission Shakti UP

यूपी मिशन शक्ति 3.0 का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से वर्ष 2020 में किया गया। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं एवं बेटियों को स्वावलम्बी बनाने के लिए शुरू किया गया है। प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए Mission Shakti UP के माध्यम से जागरूकता हेतु ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है। महिलाओं को लेकर आज भी समाज में नकारात्मक सोच रखी जाती है। इस सोच में बदलाव लाने के लिए सरकार के माध्यम से विभिन्न तरह की योजनाएं एवं जागरूकता अभियान शुरू किये जाते है।

यूपी मिशन शक्ति 3.0
यूपी मिशन शक्ति 3.0

आज हम आपको ऐसे ही एक योजना से संबंधी जानकारी को साझा करने जा रहे है जिसमें महिलाओं को सुरक्षित और स्ववलंबी बनाने के लिए विभिन्न तरह के जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाता है। तो आइये जानते है यूपी मिशन शक्ति 3.0: लाभ, विशेषता व कार्यान्वयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी को विस्तार रूप से।

यूपी मिशन शक्ति 3.0

Mission Shakti UP विशेषकर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए योगी सरकार के माध्यम से यूपी मिशन शक्ति अभियान को शुरू किया गया है। समाज में महिलाओं को एक विशेष पहचान दिलाने के लिए एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए इस अभियान के जरिये राज्य स्तर में प्रत्येक जिले में ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं अपराध के दोषियों को सजा देने के प्रवधान किया जायेगा। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।

यूपी मिशन शक्ति 3.0

महिलाओं के सुरक्षा पूर्ण जीवन के लिए यह योजना योगी सरकार के माध्यम से चरणों के माध्यम से विभाजित की गयी है। जिसमें प्रत्येक चरण के आधार पर महिलाओं के हित के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

UP Mission Shakti 3.0

योजना का नाममिशन शक्ति अभियान 3.0
योजना शुरू की गयीउत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा
वर्ष2023
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की महिलाएं
योजना आरम्भ वर्षवर्ष 2020
उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना
राज्यउत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी।
यूपी मिशन शक्ति 3.0

मिशन शक्ति अभियान 3.0 का उद्देश्य

UP Mission Shakti 3.0 का मुख्य उद्देश्य है राज्य की सभी महिलाओं को जागरूक करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम का सञ्चालन करना। जिससे राज्य की महिलाएं ट्रेनिंग प्राप्त कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सके। यह प्रोग्राम महिलाओं के अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए संचालित किया जायेगा। इस योजना की संचालन की अवधि 6 महीने की अवधि निर्धारित की गयी है। राज्य के 75 जिलों में इस अभियान को शुरू किया गया है।

इस अभियान को मुख्य रूप से चरणों के आधार पर विभाजित किया गया है यह अभी मिशन शक्ति अभियान 3.0 एवं ऑपरेशन शक्ति है। योगी सरकार का मुख्य लक्ष्य यह है की महिलाओं को इस अभियान के जरिये उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करना है। साथ ही ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत उन लोगो को सजा देने का प्रावधान है जिन्होंने महिलाओं के साथ किसी भी तरह का कोई दुर्व्यवहार या अपराध किया हो। यूपी सरकार के माध्यम से इस अभियान का यहाँ तीसरा चरण शुरू किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक

मिशन शक्ति अभियान 3.0– योगी सरकार के माध्यम से राज्य की महिलाओं एवं बेटियों के हित के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की गयी है। यूपी मिशन शक्ति अभियान योजना का शुभारंभ राज्य स्तर पर मुख्य रूप से कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए किया गया है। इस अभियान के जरिये राज्य की महिलाएं स्वावलम्बन की राह पर तेजी से बढ़ रही है।

महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित किये जायेंगे। जिसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन मिशन शक्ति अभियान के तहत Women Welfare Department के द्वारा किया जायेगा। इस अभियान के जरिये सभी जिलों में राज्य की महिलाओं को उपस्थित किया जायेगा।

योगी सरकार के माध्यम से सितम्बर 2021 को इस योजना के जरिये प्रदेश की महिलाओं को उनके क़ानूनी अधिकार से संबंधित जागरूकता प्रदान की गयी। साथ ही इस अभियान के तहत महिलाओं को हिंसा कानून एवं प्रावधानों से संबंधित जानकारी 21 सितंबर 2021 को दी गयी। ग्राम सभा स्तर पर भी जागरूकता अभियान का संचालन भी किया गया। इस प्रक्रिया के अनुसार प्रदेश की सभी बेटियां एवं महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होने में सक्षम हो पायेगी।

UP Mission Shakti Abhiyan के जरिये 75000 महिलाओं को जोड़ा जाएगा उद्यमिता से

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को स्वावलबित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में यह अभियान शुरू करके एक मुहीम का आरम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत राज्य के 75 जिलों की 75 हजार महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

शिविरों के माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद उद्यम स्थापित करने के लिए लाभार्थी महिलाओं को बैंक से आसान किस्तों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जायेगा। इससे महिलाओं को उद्यम स्थापित करने हेतु वित्तीय आवश्यकता भी पूरी होगी।

महिला उद्यमियों की सहायता हेतु योगी सरकार के माध्यम से हेल्प डेस्क मोबाईल ऍप एवं पोर्टल भी लॉन्च किया जायेगा। एक जनपद एक उत्पाद योजना के चयनित उत्पादकों पर आधारित डाक टिकट और विशेष कवर का विमोचन भी इस मौके पर किया जायेगा। प्रदेश की लड़कियों को एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए यह आरंभ किया गया है। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा करने वाले लोगो की पहचान को उजागर करना एवं महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस भी योजना के तहत किया जायेगा।

(caneup.in) यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर | UP Ganna Parchi Calendar

UP Mission Shakti 3.0 के लाभ तथा विशेषताएं

  • वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से यूपी मिशन शक्ति अभियान का आरम्भ किया गया।
  • बेटियों को स्वावलम्बी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार के माध्यम से यह योजना शुरू की गयी है।
  • यूपी मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बेटियों के लिए जागरूकता हेतु ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है। इस प्रक्रिया के आधार पर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • योगी सरकार की इस योजना का तीसरा चरण राज्य में प्रारम्भ हो चुका है।
  • तीसरे चरण का दौर राज्य में 21 अगस्त 2021 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में शुरू किया गया।
  • राज्य के 75 जिलों में यूपी मिशन शक्ति को लॉन्च किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को पहले एवं दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य हेतु पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ,प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ,एवं वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण इस कार्यक्रम में मौजूद रही है।
  • मुख्यमंत्री निरीक्षक पेंशन योजना हेतु मिशन शक्ति अभियान 3.0 के कार्यक्रम के दौरान 29.68 लाख महिलाओं के खाते में 451 रूपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना में राज्य के 1 लाख 73 हजार से अधिक नए लाभार्थियों को जोड़ा जायेगा।
  • इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की 1 लाख 55 हजार बेटियों के खाते में 30 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि ट्रांसफर की गयी।
  • मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत राज्य के 59 ग्राम पंचायतों में की जाएगी।
  • यूपी मिशन शक्ति 3.0 के माध्यम से रोजगार को मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा।
  • महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती इस कार्यक्रम में की जाएगी।
  • 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण 84.79 करोड़ रुपए की लागत से किया जायेगा।

UP Divyang Pension Scheme:

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में प्राप्त लाभ

यूपी मिशन शक्ति 3.0 के कार्यक्रम के दौरान विशेष प्रकार के लाभ दिए गए है जो इस प्रकार से निम्नवत है।

  • सीएम योगी जी के द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक महिला पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य की 29 लाख 68 हजार महिलाओं के बैंक खाते में 451 करोड़ रूपये की राशि ट्रांसफर की गयी।
  • साथ ही इस प्रोग्राम के जरिये योजना में 1 लाख 73 हजार महिलाओं को और जोड़ा गया।
  • 1 लाख 55 हजार बेटियों के बैंक खाते में इस कार्यक्रम के जरिये मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 30 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि आवंटित की गयी।
  • तीसरे चरण में महिलाओं को रोजगार की मुख्य धारा से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
  • 59 ग्राम पंचायतों में भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत भी की जा रही है।
  • तीसरे चरण के इस प्रोग्राम में महिल बीट पुलिस अधिकारीयों की तैनाती भी की जाएगी।
  • 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण 84.79 करोड रुपए की लागत से किया जायेगा।
  • 2982 पदों पर महिला बटालियन के लिए विशेष भर्ती की जाएगी।
  • पुलिस लाइन में बालवाड़ी क्रोच की स्थापना भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत की जाएगी।

यूपी मिशन शक्ति अभियान को किया जाएगा और सक्रिय एवं प्रभावी

UP Mission Shakti Abhiyan-महिलाओं की सुरक्षा से लेकर जुड़ी गतिविधियों को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान हेतु 2 अप्रैल 2022 को निर्देश दिए गए। यूपी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी के द्वारा स्कूल कॉलेज ,बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। सीएम योगी जी के द्वारा इसके आलावा गृह विभाग से 100 दिन का कार्य योजना के तहत प्राथमिकताएं निर्धारित कर तेजी से कार्यवाही करने के आदेश भी दिए गए है। यह अभियान राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में विशेष रूप से सहयोग करेगी।

इस अभियान के जरिये पुलिस डिपार्टमेंट में भी 100 दिन में कम से कम एक हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती करने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में सीएम योगी जी के द्वारा 1 अप्रैल 2022 को सरकारी आवास गृह विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गयी।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

महिला कल्याणकारी योजना हेतु मिशन के अंतर्गत आवेदन

महिलाओं की सुविधा हेतु मिशन शक्ति अभियान के जरिये एक टीम का गठन किया जायेगा जो की प्रत्येक ग्राम सभा के विभिन्न ब्लॉक् में जाकर महिलाओं को जागरूक करने का काम करेगी। साथ ही महिलाओं को इस अभियान के जरिये विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए भी पंजीकृत किया जा रहा है। इन योजनाओं में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,डेस्टिट्यूट वूमेन पेंशन स्कीम, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आदि योजनाएं सम्मिलित है।

  • कम्पों के जरिये सुमंगला योजना हेतु 6314 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें से 4489 आवेदन पत्रों को स्वीकार किया गया है।
  • डेस्टिट्यू वुमन पेंशन स्कीम हेतु 2002 आवेदन प्राप्त जिसमें से 1264 आवेदन पत्र स्वीकार हुए है।
  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 399 आवेदन प्राप्त हुए हैं इन आवेदन पत्रों में से कुल 187 आवेदन स्वीकार कर लिए गए है।
  • कैंपो में सत्यापन अधिकारी एवं अनुमोदन अधिकारी उपस्थित होंगे ,इसके आधार पर 1 दिन के भीतर ही अनुमोदन की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा। साथ ही ग्राम स्तर पर मेगा प्रोग्राम भी आयोजित किया जायेगा।
  • विभिन्न तरह की महिला कल्याण योजना हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा।

यूपी मिशन शक्ति 3.0 हेतु पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • केवल उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • यूपी राज्य की महिला आवेदक इस योजना हेतु आवेदन कर सकती है।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

यूपी मिशन शक्ति 3.0 आवेदन

राज्य की जो भी इच्छुक महिला यूपी मिशन शक्ति 3.0 हेतु आवेदन करना चाहती है उन्हें आवेदन करने के लिए अभी कुछ समय का इन्तजार करना होगा। आवेदन करने के लिए अभी योगी सरकार के माध्यम से पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है। जल्द ही आवेदन करने से संबंधित जानकारी हेतु सरकार के माध्यम से नोटिस जारी किया जायेगा।

यूपी मिशन शक्ति 3.0 संबंधित प्रश्न उत्तर

मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारम्भ कब किया गया ?

21 सितंबर 2021 को मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया।

यूपी मिशन शक्ति 3.0 क्यों शुरू की गयी है ?

राज्य की महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यूपी मिशन शक्ति 3.0 को शुरू किया गया है।

क्या यूपी मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार हेतु भी सहायता दी जाएगी ?

जी हाँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपी मिशन शक्ति अभियान के जरिये महिलाओं को उद्यमिता हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा।

महिला कल्याणकारी योजना हेतु इस मिशन के अंतर्गत महिलाएं कैसे आवेदन कर सकती है ?

इस मिशन के माध्यम से यूपी सरकार के द्वारा महिला कल्याणकारी योजना हेतु कैंपो का आयोजन किया जायेगा। इन कैंपो के जरिये महिलाएं आवेदन कर सकती है।

इस योजना में हमनें यूपी मिशन शक्ति 3.0 योजना के बारे में जानकारी दी है। किसी भी प्रकार के सवालों के लिए हमे कमेंट करें।

Leave a Comment