यूपी अभिनव एंबुलेंस योजना 2023: Abhinav Ambulance लाभ व कार्यान्वयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के विकास एवं सभी का ध्यान रखने के लिए अनेक योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। योजनाओं के द्वारा राज्य में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुधन आदि का उत्थान किया जा रहा है।

ऐसे ही राज्य में पशुपालन करने वाले किसानों एवं नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में अभिनव एम्बुलेंस योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना से गायों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जायेगा।

यूपी अभिनव एंबुलेंस योजना क्या है
यूपी अभिनव एंबुलेंस योजना

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की अभिनव एम्बुलेंस योजना की जानकारी प्रदान करेंगें। इस आर्टिकल की सहायता से आप योजना का लाभ प्राप्त कर पायेंगें।

Abhinav Ambulance Yojana

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 108 एवं 112 एम्बुलेंस सेवा की तर्ज पर गायों एवं अन्य पशुओं के इलाज के लिए अभिनव एम्बुलेंस सेवा को शुरू किया है। इस योजना की घोषणा दिसंबर 2021 में की गयी थी। यह सेवा राज्य में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

इस योजना के लिए राज्य को 5 क्लस्टरों में विभाजित किया गया है। पूरे राज्य में 520 एम्बुलेंस इस सेवा के लिए चलेंगी। यह योजना राज्य के पशुपालन विभाग द्वारा संचालित की जाएगी। इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1962 जारी किया गया है। कॉल करने के 15 से 20 मिनट में एम्बुलेंस आपके पास पहुंच जाएगी।

आर्टिकल अभिनव एंबुलेंस योजना
राज्य उत्तर प्रदेश
विभाग पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश
उद्देश्य गायों को डोर टू डोर चिकित्स्कीय सुविधाएँ प्रदान करना
लाभार्थी उत्तर प्रदेश में गायों के पशुपालक
टोल फ्री 1962
पशुपालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.animalhusb.upsdc.gov.in

यूपी अभिनव एंबुलेंस योजना का उद्देश्य

जिस प्रकार सरकार इंसानों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए अनेक सुविधाएँ नागरिकों को प्रदान करती है उसी प्रकार राज्य के पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के उद्देश्य से अभिनव एम्बुलेंस योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना का उद्देश्य गायों को त्वरित चिकित्सा सेवा प्रदान करना है। ऐसा होने से पशुपालक को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह घर पर ही पशु चिकित्सक द्वारा उनका इलाज कर सकते हैं।

UP Abhinav Ambulance Yojana की विशेषता एवं लाभ

  • यह योजना राज्य के पशुधन के लिए संचालित की गयी है इस से उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा।
  • इस योजना के लिए सरकार द्वारा 83.20 करोड़ रूपये की कुल लागत से 520 एम्बुलेंस खरीदी गयी हैं।
  • यह एम्बुलेंस सेवा राज्य में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के 15 से 20 मिनट में यह आप तक पहुंच जाएगी।
  • इस एम्बुलेंस सेवा के लिए लखनऊ में हेल्प सेंटर बनाया जायेगा। राज्य को कुछ 5 क्लस्टरों में इस योजना में बांटा गया है।
  • अभिनव एम्बुलेंस सेवा में एक पशु चिकित्सक, एक सहायक एवं एक ड्राइवर मौजूद होंगें और चिकित्सा से जुडी हुई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होगी।
  • इस योजना में 7 लाख गायों के पालकों को 900 रूपये प्रति गाय के हिसाब से प्रतिमाह गाय के पोषण के लिए प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश में 200 वृहद गौ संरक्षण केंद्र, 5500 अस्थाई गौशालाएं बनाई जाएँगी। एवं 542 पंजीकृत गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना में पशुपालकों को 3 बार गायों के एब्रियो ट्रांसप्लांट मुफ्त प्रदान किया जायेगा। इस तकनीक से उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली गायें पैदा की जाती हैं। इस प्रक्रिया में 92% गाय पैदा होती हैं।
  • राज्य में रोजगार के नए अवसर प्रदान किये जायेंगें।

अभिनव एंबुलेंस योजना की कार्यान्वयन प्रक्रिया

यह योजना उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा संचालित की जाएगी। इस योजना में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर एवं मेरठ 5 क्लस्टरों में बांटा गया है।

इस सभी क्लस्टरों में निर्धारित की गयी एम्बुलेंस चलाई जाएँगी जिनमें सर्वाधिक 116 एम्बुलेंस लखनऊ क्लस्टर में चलेंगी। हेल्प सेंटर द्वारा आपकी सहायता की जाएगी।

योजना के टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने के बाद आप तक एम्बुलेंस आएगी उसमें वेटनरी डॉक्टर, एक कम्पाउंडर एवं एक ड्राइवर आप तक पहुँचेंगें। आपकी गाय का इलाज करेंगें।

Abhinav Ambulance से सम्पर्क करें

यदि आप उत्तर प्रदेश में एक पशुपालक हैं एवं आपकी गाय को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है तो आप अभिनव एम्बुलेंस के टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करें। यह कॉल लखनऊ हेल्प सेंटर द्वारा रिसीव किया जायेगा।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

आप अपना पता बताएं और परेशानी बताएं। हेल्प सेंटर द्वारा आपके पते पर आपके क्लस्टर की सहायता से अभिनव एम्बुलेंस भेज दी जाएगी।

यूपी अभिनव एंबुलेंस योजना से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

अभिनव एम्बुलेंस योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी है?

अभिनव एम्बुलेंस योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी हैं।

Abhinav Ambulance का टोल फ्री नंबर क्या है?

Abhinav Ambulance का टोल फ्री नंबर 1962 है।

यूपी अभिनव एम्बुलेंस योजना में राज्य में कितनी एम्बुलेंस संचालित की जा रही हैं?

यूपी अभिनव एम्बुलेंस योजना में राज्य में 520 एम्बुलेंस संचालित की जा रही हैं।

UP Abhinav Ambulance योजना का उद्देश्य क्या है?

UP Abhinav Ambulance योजना का मुख्य उद्देश्य गायों को डोर टू डोर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सके।

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री कौन हैं?

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी हैं।

अभिनव एम्बुलेंस योजना किस विभाग द्वारा संचालित की जा रही है?

अभिनव एम्बुलेंस योजना उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।

हेल्पलाइन

Abhinav Ambulance Yojana से सम्बंधित किसी सहायता के लिए पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5141, 1962 पर कॉल करें।

Leave a Comment

Join Telegram