जब भी हम विदेश यात्रा के लिए जाते हैं तो लगभग सभी लोगों के मन में एक न एक बार यह विचार जरूर आता है की पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर होता है। कई लोग तो ऐसे हैं जो की पासपोर्ट और वीजा (Passport and Visa) को एक ही समझ लेते हैं। लेकिन आपको बता दें की ये दोनों अलग लग होते हैं, दोनों ही आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। पासपोर्ट और वीजा एक तरह से विदेश घूमने के लिए चाबी की तरह कार्य करते हैं, इनके बिना आप विदेश कभी भी नहीं घूम सकते। पासपोर्ट तथा वीजा भी अलग अलग प्रकार के होते हैं।
आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की पासपोर्ट और वीज़ा में क्या अंतर होता है? (Types of Passport and Visa in Hindi) पासपोर्ट और वीज़ा कितने प्रकार के होते हैं ? क्या बिना पासपोर्ट की मदद से आप किसी भी देश में घूम सकते हैं ? पासपोर्ट तथा वीजा के संबंध में आज हम आपको सम्पूर्ण जानकारी देंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

पासपोर्ट (What Is Passport In Hindi)
किसी भी विदेश यात्रा के दौरान पासपोर्ट (Passport) व्यक्ति की पहचान को दर्शाने वाला दस्तावेज है, इसकी सहयता से व्यक्ति की पहचान तथा राष्ट्रीयता का पता चलता है। पासपोर्ट में आपका नाम, आपकी की फोटो, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्म तारीख, नागरिकता जैसी कुछ विशेष जानकारियां लिखी होती हैं। अगर आप किसी भी दूसरे देश में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अन्य दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट ले जाना भी अनिवार्य है, यह आपके लिए अन्य देश में पहचान पत्र की तरह कार्य करेगा। दूसरे देश यात्रा करने के लिए आपको सबसे पहले Passport के लिए आवेदन करना पड़ेगा अगर आपके सभी दस्तावेज सही होंगे तो आपको वीजा जारी कर दिया जाएगा।
इसे भी देखें >>> राजभाषा और राष्ट्रभाषा में क्या अंतर है?
पासपोर्ट के प्रकार (types of passports)
आपकी जानकारी के लिए बता दें की मुख्य रूप से पासपोर्ट 5 प्रकार के होते हैं :- साधारण पासपोर्ट, आधिकारिक पासपोर्ट, राजनयिक पासपोर्ट, अस्थायी पासपोर्ट और फैमिली पासपोर्ट इनकी विस्तृत जानकारी हमारे द्वारा निचे दी गयी है।
- साधारण पासपोर्ट (Ordinary Passport) :- इस पासपोर्ट को सधारण शब्दों में टूरिस्ट पासपोर्ट (tourist passport) भी कहा जाता है, यह उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो विदेश केवल घूमने के उद्देश्य से जाते हैं।
- आधिकारिक पासपोर्ट (Official Passport) :- इस पासपोर्ट को सर्विस पासपोर्ट (service passport) के नाम से भी जाना जाता है, यह पासपोर्ट केवल देश के सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। इस पासपोर्ट का इस्तेमाल यह केवल तब कर सकते हैं जब कोई व्यक्ति सरकारी कार्य हेतु विदेश यात्रा कर रहा हो।
- राजनयिक पासपोर्ट (Diplomatic Passport) :- राजनयिक पासपोर्ट को केवल वाणिज्य दूतावासों या राजनयिकों को सरकारी कार्य संबंधी विदेश यात्रा के दौरान दिया जाता है।
- अस्थायी पासपोर्ट (Temporary Passport) :- इस पासपोर्ट को आपातकालीन पासपोर्ट (Emergency Passports) के नाम से भी जाना जाता है, यह केवल तभी बनाया जाता है जब कोई आपात की स्तिथि होती है जैसे की किसी नागरिक के द्वारा पासपोर्ट खो दिया हो। तब आपके लिए अस्थायी पासपोर्ट बनाया जाता है, यह पासपोर्ट केवल तब तक वैलिड रहता है जब तक की नागरिक अपने देश न आ जाए।
- फैमिली पासपोर्ट (Family Passport) :- किसी भी एक पूरे परिवार के लिए फैमिली पासपोर्ट बनाया जाता है, इस पासपोर्ट के अंतर्गत परिवार के हर सदस्य का पासपोर्ट न देकर केवल एक फैमिली के लिए पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है।
वीजा (What Is Visa)
वीजा किसी भी व्यक्ति के लिए एक प्रकार की आधिकारिक अनुमति होती है जो की आपको विदेश में घूमने, रहने तथा कार्य करने के लिए लेनी पड़ती है। वीजा (Visa) के जरिये आप किसी भी देश में एक निर्धारित समय के लिए निवास कर सकते हैं। जिस भी देश में आप यात्रा करना चाहते हैं उस देश के सरकारी अधिकारी के द्वारा यह अनुमति प्रदान की जाती है। बहुत सारे देशों में आपको वीजा के लिए पहले ही आवेदन करना पड़ेगा लेकिन कई सारे देश ऐसे भी हैं जहाँ वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी दी जाती है।
वीजा के प्रकार (Type Of Visa In Hindi)
पासपोर्ट के तरह ही वीजा के भी कई तरह के होते हैं इनमे से टूरिस्ट वीजा, ट्रांजिट वीजा, बिजनेस वीजा और स्टूडेंट वीजा प्रमुख हैं, इन सभी वीजा की जानकारी हमारे द्वारा नीचे दी जा रही है इस लिए ध्यान पूर्वक पढ़ें।
इसे भी देखें >>> दुनिया में कुल कितने मुस्लिम देश है नाम और लिस्ट
- टूरिस्ट वीजा (Tourist Visa) :- यह वीजा केवल उन नागरिको को दिया जाता है जो की विदेश केवल घूमने के उद्देश्य से जाते हैं।
- ट्रांजिट वीजा (Transit Visa) :- ट्रांजिट वीजा को केवल 5 दिनों या उससे भी कम दिनों के लिए प्रदान किया जाता है, इसको किसी भी देश से दूसरे देश में यात्रा के दौरान जारी किया जाता है।
- व्यावसायिक वीजा (Business Visa) :- यह वीजा केवल उन नागरिकों के लिए जारी किया जाता है जो की विदेश किसी बिजनेस के कार्य हेतु जाते हैं।
- स्टूडेंट वीजा (Student Visa) :- या वीजा केवल छात्रों के लिए प्रदान किए जाते हैं, जो भी छात्र विदेश पढ़ाई के उद्देश्य से जाते हैं यह केवल उन्हें ही दिया जाता है।
Passport and Visa
अगर हम सामान्य शब्दों में कहें तो पासपोर्ट (Passport) विदेश में यात्रा के दौरान पहचान पत्र के रूप में बनाया जाता है लेकिन अगर नागरिक को उस देश में कुछ निर्धारित समय के लिए निवास करना, कार्य करना या घूमना है तो उसे वीजा बनाना पड़ता है। वीजा (Visa) उसी देश के अधिकारी के द्वारा जारी किया जाएगा जिस देश में आप रहना चाहते हैं।
पासपोर्ट और वीज़ा से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
पासपोर्ट क्या होता है ?
किसी भी विदेश यात्रा के दौरान पासपोर्ट (Passport) व्यक्ति की पहचान को दर्शाने वाला दस्तावेज है, इसकी सहयता से व्यक्ति की पहचान तथा राष्ट्रीयता का पता चलता है।
वीजा क्या होता है ?
वीजा किसी भी व्यक्ति के लिए एक प्रकार की आधिकारिक अनुमति होती है जो की आपको विदेश में घूमने, रहने तथा कार्य करने के लिए लेनी पड़ती है।
वीजा कितने प्रकार का होता है ?
साधारणतः वीजा चार तरह के होते हैं टूरिस्ट वीजा, ट्रांजिट वीजा, बिजनेस वीजा और स्टूडेंट वीजा प्रमुख हैं
पासपोर्ट कितने प्रकार का होता है ?
पासपोर्ट 5 प्रकार के होते हैं :- साधारण पासपोर्ट, आधिकारिक पासपोर्ट, राजनयिक पासपोर्ट, अस्थायी पासपोर्ट और फैमिली पासपोर्ट
वीजा और पासपोर्ट में क्या अंतर होता है ?
अगर हम सामान्य शब्दों में कहें तो पासपोर्ट (Passport) विदेश में यात्रा के दौरान पहचान पत्र के रूप में बनाया जाता है लेकिन अगर नागरिक को उस देश में कुछ निर्धारित समय के लिए निवास करना है तो उसे वीजा (visa) बनाना पड़ता है।