श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश में ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण, labour.mp.gov.in श्रमिक कार्ड ऐसे देखे

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा बहुत सारी योजनाओं को जनता के लाभ के लिए लागू कर दी जाती हैं उन्ही में से एक है श्रम सेवा पोर्टल (sharm seva portal)

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रमिक नागरिक तथा श्रमिक श्रेणी में आने वाले नागरिको को इसका लाभ दिया जाएगा। श्रम सेवा पोर्टल पर श्रमिक अपना पंजीकरण कराकर भविष्य में कई प्रकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे की श्रम सेवा पोर्टल क्या है ? इसका पंजीकरण कैसे कर सकते हैं ? और श्रम कार्ड को कैसे बनाते हैं? तथा इसको बनाने के लिए क्या-क्या पात्रता और मुख्य दस्तावेज चाहिए, इसलिए हमारे लेख को पूरा पढ़ें।

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश में ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण, labour.mp.gov.in श्रमिक कार्ड ऐसे देखे
श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश में ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण,

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश (Labor Service Portal Madhya Pradesh) 2023

मध्यप्रदेश की सरकार के द्वारा श्रम सेवा पोर्टल पर संगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है जिससे राज्य सरकार को उन्हें अलग अलग सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुँचाने में लाभ मिलेगा।

इस पोर्टल में पंजीकृत हो रखे श्रमिकों के परिवार वालो को भी अनेक प्रकार के फायदे पहुंचाए जाएंगे जैसे की महिलाओं के लिए प्रसूति योजना से लेकर बच्चों की शिक्षा की योजनाएँ शामिल हैं। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार अनेक प्रकार के लाभ पहुंचा सकती है।

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश के कुछ मुख्य बिंदु (Highlight)

आर्टिकल मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल पंजीकरण
योजनाश्रम सेवा पोर्टल
वर्ष2023
राज्यमध्य प्रदेश
लाभार्थीमध्य प्रदेश के संगठित क्षेत्र के श्रमिक श्रेणी में आने वाले श्रमिक
पंजीकरण का माध्यमऑनलाइन तथा ऑफलाइन
उद्देश्यविभिन्न प्रकार की योजनाओं से श्रमिकों को लाभ पहुँचाना
आधिकारिक वेबसाइटlabour.mp.gov.in
Some highlights of Shram Seva Portal

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश का उद्देश्य

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को अनेक प्रकार की योजनाओं को को सूचित करके उनका लाभ पहुँचाना। इस पोर्टल पर पंजीकृत मध्य प्रदेश के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।

जिससे श्रमिकों को अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य स्तर तथा केंद्र स्तर दोनों स्तर की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

इसके लिए आपको श्रमिक कार्ड बनाना होगा। श्रम सेवा पोर्टल के अंतर्गत आने वाले सभी श्रमिकों को हर प्रकार के लाभ राज्य सरकार के द्वारा दिया जाएगा जिससे श्रमिकों के जीवन चर्या में थोड़ा सुधर हो सके।

श्रम सेवा पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं

  • श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से बहुत सारे श्रमिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
  • सरकार के द्वारा पात्र श्रमिकों को उनके डेटाबेस के मदद से उचित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
  • इस पोर्टल की शुरुआत संगठित तथा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए बनाया गया है।
  • मध्य प्रदेश के श्रम सेवा पोर्टल में पंजीकृत श्रमिकों को अनेक प्रकार के लाभ दिए जाएंगे। इसमें केवल श्रमिक को ही नहीं बल्कि श्रमिक के परिवार वालों को भी उचित लाभ दिया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक श्रेणी के परिवारों को बेटी के विवाह के लिए, बच्चों की शिक्षा हेतु तथा महिलाओं से सम्बंधित प्रसूति जैसी अनेक प्रकार की योजनाओ का लाभ प्रदान करेगी।
  • सरकार के द्वारा सभी विभागों में श्रमिकों श्रेणी के लोगो को प्राथमिकता दी जाएगी।

MP श्रम सेवा पोर्टल पर उपलब्ध योजनाएँ

श्रम सेवा पोर्टल पर अनेक प्रकार की योजनाओं को उपलब्ध किया गया है उन्ही में से कुछ योजनाओं को हम निचे बता रहे हैं।

शिक्षा प्रोत्सान राशि:- श्रम सेवा पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक के प्रथम 2 बच्चों कि शिक्षा की सहायता दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि 500 रूपए से 10,000 रुपये तक हो सकती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बच्चे को नियमित किसी स्कूल या संस्थान में जाना अनिवार्य है।

चिकत्सा सहायता योजना :- इस योजना के अंतर्गत श्रमिक श्रेणी के नागरिक को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी बीमाओं का लाभ प्रदान किये जाएंगे। इसमें जननी सुरक्षा योजना, दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना, राज्य एवं बीमारी सहायता निधि आदि योजनाओ का स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाएंगी। इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले श्रमिकों को ही लाभ दिया जाएगा।

प्रसूति सहायता योजना :- इसके अंतर्गत महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय 45 दिनों का न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही साथ पोषण भत्ते के तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में 1400 रुपये की राशि एवं शहरी क्षेत्र में 1000 रुपये की राशि का वितरण किया जाएगा। इस योजना के तहत पंजीकृत पुरुष श्रमिकों को 15 दिनों का न्यूनतम वेतन दिया जाएगा।

विवाह सहायता योजना :- इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रस्तावित तिथि से पहले लाभार्थी बालिका को आवेदन करना होगा। इसमें श्रमिक की पुत्री को कुछ वित्तीय राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत सामूहिक विवाह करने पर लाभार्थी को 25000 हजार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

अंत्योष्टि सहायता योजना :- इस योजना के तहत सामान्य मृत्यु होने पर अगर श्रमिक की आयु 45 वर्ष से कम है तो उसे 75 हजार रुपये की धनराशि सहायता के रूप में दी जाएगी तथा अगर श्रमिक की आयु 45 वर्ष से अधिक है तो उसे 25 हजार रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 लाख रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

श्रमिक की अगर निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है तो सरकार के द्वारा श्रमिक के परिवार को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है। अगर श्रमिक को निर्माण कार्य के दौरान स्थायी अपंगता हो जाती है तो उस दशा में उसे 75 हजार की सहयता धनराशि दी जाएगी। इस सबका लाभ उठाने के लिए आपको मृत्यु के 6 माह के भीतर आवेदन करना होगा।

मध्य प्रदेश श्रमिक सेवा कार्ड के लिए एप्लिकेशन फॉर्म

जिन भी श्रमिक नागरिक का श्रमिक कार्ड नहीं बना है तो वो जल्द ही बना लें क्यूंकि बिना श्रमिक कार्ड के आप श्रम सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं कर सकते है।

इसलिए यह आवश्यक हो जाता है को आपको सबसे पहले अपना श्रम कार्ड बनाना होगा। इसके लिए आपको निचे बताए जा रहे दस्तावेजो के साथ फॉर्म को श्रम विभाग में जमा करना होगा।

और फिर आपको श्रम सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा तन आपको सरकार के द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा।

श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • श्रमिक का का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • श्रमिक का आधार कार्ड
  • आवेदक का राशन कार्ड
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ठेकेदार का प्रमाण पत्र
  • कार्य का सर्टिफिकेट विवरण
  • सरकारी परीक्षण विवरण

श्रम सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवश्यक पात्रता

  • जो भी श्रमिक नागरिक आवेदन करना चाहता है वो मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • संगठित तथा असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिक तथा दिहाड़ी करने वाले नागरिको को इसका लाभ दिया जाएगा।
  • श्रम सेवा पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपका सबसे पहले श्रम कार्ड बना होना चाहिए।
  • केवल मध्य प्रदेश राज्य के निवासी ही पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • जो भी श्रमिक किसी ठेकेदार के साथ काम कर रहे हैं उनको प्रमाण पत्र देना आवश्यक है।
  • कंस्ट्रक्शन वर्कर तथा अन्य श्रमिक भी श्रम सेवा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
  • नागरिक के पास अपने सभी प्रकार के दस्तावेज होने आवश्यक हैं।

मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया

श्रम सेवा पोर्टल पर आप आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। बस आपको हमारे द्वारा बताए गए कुछ आसान से स्टेप को फॉलो करते जाना होगा जो निचे लिखे गए हैं।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (Click Here) पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप यहाँ पर क्लिक करोगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको श्रम सेवा पोर्टल का होम पेज दिखेगा।
  • अब आपको यहाँ पर निचे स्क्रॉल करना होगा। अब आपको फॉर्म (Forms) का विकल्प दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
mp sharm seva registration form
श्रम सेवा पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया
  • क्लिक करने के बाद आपको श्रमिक रजिस्ट्रेशन का फॉर्म दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड करना होगा तथा उसको प्रिंट कर लेना होगा।
  • अब प्रिंट किए गए फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियों को पढ़कर भरना होगा।
  • अब आपको उस फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को उस फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अब अंत में आपको उस फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा।
  • अब आपको उस आवेदन पत्र को श्रम विभाग में जमा करवाना होगा।
  • इस तरह आप आसानी से श्रम सेवा पोर्टल की सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश प्रश्न एवं उनके उत्तर

श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ?

इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताए गए दस्तावेजो के साथ फॉर्म को भरना होगा तथा इसे श्रम विभाग में जमा करना होगा।

श्रम सेवा पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को अनेक प्रकार की योजनाओं को को सूचित करके उनका लाभ पहुँचाना। इस पोर्टल पर पंजीकृत मध्य प्रदेश के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा जिससे श्रमिकों को अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

श्रम सेवा पोर्टल में कौन कौन सी योजनाओं को जोड़ा गया है ?

श्रम सेवा पोर्टल में प्रसूति सहायता योजना, विवाह हेतु सहायता योजना, शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि, मेधावी छात्रों को पुरस्कार, चिकित्सा सहायता जैसी योजनाओं को जोड़ा गया है।

Leave a Comment