e-Shram Card Yojana 2023: ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन – श्रम कार्ड पर मिलने वाली सुविधाएँ

भारत में केंद्र सरकार में प्रधानमन्त्री के द्वारा 26 अगस्त 2021 के दिन ई-श्रम कार्ड योजना (e-Shram Card Yojana) का शुभारम्भ किया गया था।

देश में असंघठित क्षत्रों में कार्य करने वाले श्रमिको की संख्या वर्ष दर वर्ष बढ़ती जा रही हैं। और सरकार इन कामगारों के सामाजिक जीवन में सहायता पहुँचाने के लिए इन लोगो की सही जानकारी के आधार पर विभिन्न प्रकार की योजना जारी करेगी।

वेबपोर्टल के माध्यम से अभी तक 18 करोड़ श्रमिकों का सफल पंजीकरण हो चुका हैं यदपि केंद्र सरकार 38 करोड़ असंघठित श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करेगी।

e-Shram Card Yojana: ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन - श्रम कार्ड पर मिलने वाली सुविधाएँ
e-Shram Card Yojana: ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन – श्रम कार्ड पर मिलने वाली सुविधाएँ

एक बार वेबपोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद श्रमिक अपना नाम, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण आदि प्रदान करना होगा। इसके पश्चात उन्हें एक 12 अंको का यूनिक कोड मिलेगा।

लाभार्थी और सरकार के लिए यह योजना बहुत ही कारगर और सफल हो रही हैं, चूँकि योजना को कार्यान्वित करने की प्रक्रिया बहुत ही तकनीकी से समृद्ध हैं।

सरकार द्वारा इस बात का विशेष ध्यान दिया गया हैं कि योजना में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता ना हो।

Contents hide

ई श्रमिक कार्ड योजना के उद्देश्य

देश के निर्धन और मेहनती नागरिको के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न जनोपकारी योजनाएँ कार्यान्वित हैं। इन्ही योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना ई-श्रम कार्ड के द्वारा प्रत्येक माह में 1 हज़ार रुपए बैंक खाते में हस्तांतरित करना और अन्य प्रकार की कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करना हैं।

ई-श्रम कार्ड(e-Shram Card Yojana) भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा ऑनलाइन वेबपोर्टल पर पंजीकृत और प्रेषित किया जाता हैं। मंत्रालय का मुख्य कार्य श्रमिकों एवं निर्धन कामगारों के हितो को सुनिश्चित करना हैं।

सरकार के श्रम और रोज़गार मंत्रालय विभाग का कार्य उदारीकरण के साथ संघठित और असंघठित दोनों श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हैं।

कोरोना काल के समय इन श्रमिकों ने बहुत सी मुश्किलों को सहन किया था। परन्तु सरकार ने उस समय श्रमिक कार्ड की सहायता से इन लोगो तक प्रत्येक माह सहायता पहुंचाई थी। भविष्य में भी किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर सरकार आसानी से निपट सकती हैं।

e-Shram Card Yojana highlishts

लेख का विषयई-श्रम कार्ड (e-Shram Card Yojana)
विभाग का नामश्रम और रोज़गार मंत्रालय
लाभार्थीदेश के श्रमिक एवं कामगार नागरिक
लाभ राशि1 हज़ार रुपए प्रति माह
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर14434
आधिकारिक वेबसाइटhttp://eshram.gov.in
e-Shram Card Yojana

e-Shram Card Yojana के लाभ

  • केंद्र सरकार की असंघठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक योजना का सीधा लाभ कार्ड धारको के बैंक खातों में पहुंचेगा।
  • यदि कोई श्रमिक देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में कार्य के लिए जाता हैं तो सरकार के पास इसकी जानकारी डेटाबेस में रहेगी, जिससे सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता पहुंचाई जा सकेगी।
  • प्रवासी श्रमिको की कार्य के मामले में औपचारिक से अनौपचारिक क्षेत्र में स्थानंतरण की जानकारी सरकार को भी मिलेगी। सरकार इनको दिए जाने वाली सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को पोर्टेबल कर सकेगी।
  • कार्ड के माध्यम से योजनाओं का लाभ देश के श्रमिक, मज़दूर, फेरी वाले, सब्ज़ी वाले इत्यादि को मिलेगा।
  • श्रमिक को पंजीकरण करते समय यह पूछा जायेगा कि प्रशिक्षण प्राप्त हैं या नहीं तो नहीं का विकल्प लेने पर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।
  • सरकार द्वारा श्रमिको के लिए बनाई गयी विभिन्न योजनाएँ एक ही वेबपोर्टल से मिल सकेगी।
  • देश में कोरोना जैसे महामारी अथवा आर्थिक समस्या आने पर केंद्र और प्रदेश सरकारों के पास विस्तृत और उपयोगी डेटा उपलब्ध रहेगा।

श्रम कार्ड पर मिलने वाली सुविधाएँ

  • श्रमिकों के बैंक खातों में प्रत्येक माह एक निश्चित धनराशि (वर्तमान में 1 हज़ार रुपए) पहुंचाई जायगी।
  • पंजीकृत श्रमिकों को 2 लाख का बीमा सरकार के माध्यम से मुफ्त मिलेगा।
  • यदि श्रमिक किसी कारणवश दुर्घटना से शारीरिक रूप से क्षतिग्रस्त हो जाता हैं तो 1 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा।
  • श्रमिक कार्ड धारक को भविष्य में एक आयु के बाद पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  • गर्भधारक महिला को बच्चे के भरण-पोषण के लिए धनराशि मिलेगी।
  • श्रमिक से सम्बंधित बच्चों को शिक्षा के लिए धनराशि मिलेगी।
  • अपना घर बनाने के लिए धनराशि दी जाएगी।

ई श्रम पोर्टल का विवरण

  • श्रम और रोज़गार मंत्रालय श्रमिकों के हितों को सुनिश्चित करता हैं।
  • इसी कार्य को और अच्छे से करने के लिए श्रम विभाग ने असंघठित श्रमिकों का एक देशव्यापी डेटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम वेबपोर्टल को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया हैं।
  • पोर्टल में श्रमिक का नाम, आवास विवरण, व्यवसाय, शैक्षिक योग्यता, कौशल विवरण, परिवार का विवरण इत्यादि होता हैं।
  • इन सभी जानकारियों के आधार पर उन तक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाएं पहुंचाई जाएगी। श्रमिक के डेटा को उसके आधार कार्ड के द्वारा जोड़ा जाएगा।
  • वह वेबपोर्टल प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक, गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिको और भी अन्य के लिए देश का पहला डेटाबेस हैं।

e-Shram Card Yojana के लिए पात्रताएँ

  • आवेदक असंघठित क्षेत्र में कार्यरत हो
  • EPFO/ESIC अथवा NPS (सरकारी वित्त पोषित) में नामांकित ना हो
  • श्रमिक की आयु 16-59 वर्ष के मध्य हो

कार्ड के पंजीकरण के लिए प्रमाण पत्र

  • श्रमिक का आधार कार्ड
  • आधार से सम्बंधित मोबाइल नंबर
  • बचत बैंक खाते का विवरण (IFSC कोड के साथ)
  • श्रमिक का मोबाइल आधार से लिंक न होने पर CSC/SSK में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से पंजीकरण करना होगा

ई श्रमिक कार्ड बनवाने का शुल्क

श्रमिक वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता हैं ना ही सीएससी केंद्र में जा कर ही आवेदन का शुल्क देना होता हैं। परन्तु यदि श्रमिक कार्ड में किसी भी प्रकार की जानकारी को परिवर्तित किया जाता हैं तो इसके लिए 20 रुपए शुल्क देना होता हैं।

असंघठित क्षेत्र का विवरण

  • शाब्दिक अर्थो में जाने तो जिसका कोई संघठन नहीं हैं, वे कारगार जिनको कार्य करने में कोई वेतन नहीं मिलता हैं।
  • वे श्रमिक जो कोई ऐसा कार्य करते हैं जिसमे हमेशा आय नहीं होती हैं।
  • संघठित क्षेत्र के अंतर्गत निजी और राजकीय सेवा आते हैं, ये लोग नियमित वेतन से साथ भविष्य निधि एवं ग्रेजुइटी की तरह अवकाश और सामाजिक सुरक्षा मिलती हैं।
  • परन्तु असंघठित श्रमिको को ये सुविधाएँ तो दूर सामान्य अच्छी आय भी नहीं प्राप्त हो पाती हैं।
  • इसके कार्य प्रकृति में भिन्न-भिन्न होने के कारण इनका कोई विशेष संघठन भी नहीं होता हैं जो इनकी मांगो और आवश्यकताओं पर विचार कर सके।

असंघठित क्षेत्र में आने वाले श्रमिकों का विवरण

छोटे-सीमांत किसान, कृषि श्रमिक, मछुवारे, पशुपालन करने वाले, घरेलू श्रमिक, नाई, रिक्शा चालक, अखबार बेचने वाले, फल-सब्जी बेचने वाले, आशा कार्यकर्त्ता इत्यादि। अपने कार्य का चुनाव ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरते समय आपको ड्राप डाउन सूची में मिल जायेगा।

ई श्रम कार्ड योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम अपने ब्राउज़र पर ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://eshram.gov.in को ओपन कर लें।
  • वेबसाइट के होम पेज के दायी ओर “Registration On e-shram card” विकल्प को चुने।e Shram Card Yojana - registration option
  • आपको स्क्रीन पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा, इसके अंतर्गत अपना आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड टाइप करें।e Shram Card Yojana - self registration form
  • EPFO और ESIC विकल्पों में “NO” उत्तर चुनलें।
  • फॉर्म के नीचे “Send OTP” बटन को दबा दें।
  • आपके आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी नंबर प्राप्त होगा।
  • अपना आधार में जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर सही प्रकार से ओटीपी टाइप करे।e Shram Card Yojana - otp verification
  • अंत में सब्मिट का बटन दबा हैं।
  • आपको अपना आधार नंबर डालकर नियम शर्ते विकल्प को क्लिक करके “Submit” बटन दबाना होगा।e Shram Card Yojana - entering adhaar number
  • आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा इसे टाइप करके “Validation” बटन दबा दें। e Shram Card Yojana - entering otp
  • इसके पश्चात आपके स्क्रीन पर एक विस्तृत जानकारी वाला आवदेन फॉर्म होगा इसमें मांगी जा रही जानकारियाँ डाले।
  • आपको स्क्रीन पर अपना श्रमिक कार्ड प्रदर्शित होगा।

ई श्रमिक कार्ड की डाउनलोड करना

  • जिन व्यक्तियों ने अपना पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया हैं, वे श्रमिक कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
  • पंजीकरण पूर्ण करने के बाद आपको अंत में कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा, इसका प्रयोग करके कार्ड को पीडीएफ रूप में देखा एवं डाउनलोड किया जायगा।
  • कार्ड को डाउनलोड कर लें फिर कंप्यूटर शॉप में जाकर प्रिंट लें।

अपने स्थान के ई श्रमिक कार्ड CSC केंद्र को ढूंढना

  • अपने निवास स्थान के पास के जन सेवा केंद्र को ढूंढ़ने के लिए पहले श्रमिक वेबपोर्टल को ओपन करें।
  • वेबपोर्टल की होम मेनू के अंत में “CSC Locator” विकल्प को चुन लें।
  • आपको स्क्रीन पर find my csc का वेब पेज मिलेगा।
  • वेब पेज के दायी ओर अपने राज्य का नाम, ज़िले का नाम, एवं पिन कोड टाइप करें।

श्रम कार्ड से मिलने वाले पैसे को जाँचना

  • श्रमिक कार्ड (e-Shram Card Yojana) में दिए गए बैंक खाते के मोबाइल नंबर पर आपने वाले पेमेंट एसएमएस से भुगतान राशि की जानकारी लें सकते हैं।
  • अपने लिंक बैंक खाते की पासबुक को प्रिंट करके पैसे का भुगतान देख सकते हैं।
  • बैंक शाखा में जाकर भुगतान की जानकारी ले सकते हैं।
  • गूगल-पे, पेटीम, वॉलेट जैसे ऐप की सहायता से बैलेंस जानकारी लें सकते हैं।
  • अपने सम्बंधित बैंक के टोल फ्री नंबर से बैलेंस जानकारी लें सकते हैं।

श्रमिक वेबपोर्टल पर शिकायत करना

  • सबसे पहले अपने वेब ब्राउज़र पर ई-श्रम वेबसाइट को ओपन कर लें।
  • वेबपोर्टल की होम मेनू में “Contact Us” विकल्प की सब-मेनू में “Grievance” विकल्प को चुन लेंगे।e Shram Card Yojana - filling complaint
  • आपको अगली विंडो में “Link to Grievance portal” विकल्प को चुनना होगा।e Shram Card Yojana - choosing link for Grievance portal
  • नए वेब पेज में नीचे की ओर पहले विकल्प Lodge Grievance” विकल्प को चुने।e Shram Card Yojana - lodge grievance
  • अगले वेब पेज पर अपनी केटेगरी के अनुसार विकल्प को चुने, जो श्रमिक श्रमिक संख्या प्राप्त कर चुके हैं उनको पहला विकल्प “Unorgainzed Worker” को चुनना होगा।e Shram Card Yojana - choosing unorganized worker
  • आपको एक शिकायत पंजीकरण प्रपत्र मिलेगा इसमें मांगी जा रही जानकारियों (UAN No., नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, लिंग) को डालना हैं।
  • इसके अगले वेब पेज पर आपको एक बॉक्स में शिकायत दर्ज़ करने का अवसर मिलेगा, इसमें अपनी शिकायत को टाइप करें और यदि आपके पास शिकायत से सम्बंधित फोटो इत्यादि हो तो अपलोड कर सकते हैं।
  • शिकायत को टाइप करने के बाद “Request OTP” बटन दबा देना हैं।
  • इस प्रकार से इन सभी चरणों को पूर्ण करने के बाद आप अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज़ कर सकेंगे।

श्रमिक पोर्टल पर शिकायत की स्थिति को जाँचना

  • सबसे पहले श्रमिक वेबपोर्टल को ओपन कर लें।
  • वेब पेज पर होम मेनू में “कांटेक्ट अस” विकल्प में grievance विकल्प को चुने।
  • अगले वेब पेज पर “LInk to Grievance portal” विकल्प को चुने।
  • नयी विंडो में “View Grievance Status” विकल्प को चुन लें।e Shram Card Yojana - choosing grievance status option
  • अपनी ग्रीवांस आईडी डेल अथवा मोबाइल नंबर से रिक्वेस्ट करें।

विद्यार्थियों के लिए ई-श्रमिक कार्ड (e-shramik card for students)

  • यद्यपि श्रमिक कार्ड को बनाकर लाभ लेने के लिए व्यक्ति को 18 वर्ष से अधिक आयु का असंघठित कार्यकर्त्ता होना अनिवार्य हैं।
  • केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार असंघठित श्रमिक, निचले कृषि श्रमिक, मज़दूर इत्यादि योजना के अंतर्गत सभी प्रकार के लाभ लें सकते हैं।
  • किन्तु जिन छात्रों की आयु 16 वर्ष से अधिक हैं और वे अपनी शिक्षा के साथ-साथ किसी काम को करते हुए धनार्जन भी कर रहे हैं।
  • इस प्रकार के छात्र ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card Yojana) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
  • जिन छात्रों की आयु 16 वर्ष से कम हैं वे पंजीकरण करने के लिए अपात्र होंगे।

e-Shram Card Yojana से सम्बंधित प्रश्न

असंघठित श्रमिक कौन हैं?

ऐसे श्रमिक किसी प्रकार के वेतन भोगी नहीं हैं और गृह-आधारित श्रमिक, स्वनियोजित श्रमिक अथवा असंघठित क्षेत्र में वेतन भोगी श्रमिक हैं।

असंघठित क्षेत्र की क्या परिभाषा हैं?

ऐसे प्रतिष्ठान या इकाइयां जो वस्तु/सेवा से सम्बंधित कारोबार कर रही हो और 10 से कम श्रमिकों को रखती हो, असंघठित क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं।

श्रमिक संख्या अथवा यूएएन क्या है?

ये 12 अंको वाला सार्विक खाता संख्या हैं जो ई-श्रम वेबपोर्टल पर पंजीकरण करने वाले प्रत्येक श्रमिक को अलग-अलग दिया जायेगा। यूएएन संख्या अपरिवर्तित होती हैं, एक बार किसी श्रमिक को मिलने के बाद ये बदला नहीं जाता हैं।

श्रमिक हैल्पलाइन नंबर 14434 नहीं मिल पाने पर क्या करें?

यदि आपको हेल्पलाइन नंबर 14434 पर संपर्क करने में परेशानी आ रही हो तो दस अंको वाले हेल्पलाइन नंबर 01725226070 पर कॉल करें।

श्रमिक के लिए पंजीकरण करने के लिए कोई आय सीमा हैं?

असंगठित श्रमिक के लिए आय का कोई मानदंड नहीं हैं यद्यपि वह श्रमिक आयकर दाता ना हो।

कोई श्रमिक ई-श्रमिक वेब पोर्टल पर कैसे पंजीकरण करें?

कोई भी श्रमिक स्वयं या अपने परिजन से द्वारा श्रमिक वेबपोर्टल पर पंजीकरण करके श्रमिक नंबर पा सकता हैं। इसके अतिरिक्त CSC केंद्र में जा कर भी पंजीकरण का कार्य किया जा सकता हैं।

Leave a Comment