बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की बालिकाओं को उचित शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा।
आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवारों की बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है ,ऐसे में इन सभी समस्याओं के निपटान हेतु ऐसी कई योजनाओं को संचालित किया जाता है जो शिक्षा हेतु बालिकाओं को उचित शिक्षा हेतु सहायता प्रदान कर सके।

बेटियों के विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार राज्य में निरंतर प्रयास करती रहती है। जिनमे से एक झारखण्ड ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के ऐसे विद्यार्थी जो पिछड़े वर्ग के है। एवं अपनी शिक्षा को सुचारु रखना चाहते है उन्हें सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के रूप में की गई थी। जिसके नाम को बदल कर वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा वर्ष 2022 सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रख दिया गया है।
राज्य की 8 कक्षा से लेकर 12 कक्षा तक की छात्राओं को योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता का लाभ प्रदान किया जायेगा जिससे उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
लाभार्थी बालिकाओं को कक्षा 8 से लेकर 9 तक प्रत्येक वर्ष 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही 10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा की विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
बालिका के 18 वर्ष की होने पर सरकार द्वारा 20,000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपने आगे की शिक्षा जारी रख सकती है। स्कीम के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली धनराशि DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डिपॉजिट कर दी जाएगी।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana highlights
योजना | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा |
कब शुरू की गई | वर्ष 2019 में |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया |
आवेदन फॉर्म डाउनलोड | फॉर्म पीडीएफ फॉर डाउनलोड |
स्कीम के अनतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि का वितरण विवरण
किस्ते | कक्षा | वितरित धनराशि |
पहली | 8वीं कक्षा में | 2,500₹ |
दूसरे | 9वी कक्षा में | 2,500₹ |
तीसरी | 10वीं कक्षा में | 5,000₹ |
चौथी | 11वीं कक्षा में | 5,000₹ |
पांचवी | 12वीं कक्षा में | 5,000₹ |
छठी | 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद | 20,000₹ |
कुल वित्तीय सहायता | 40,000₹ |

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की कन्याओं को शिक्षित बनाना है ताकि वह अपने आने वाले भविष्य को उज्जवल कर सके साथ ही अपने माता-पिता का नाम ऊँचा कर सके।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
जिसके लिए सरकार उन्हें शिक्षा के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करेगी साथ ही बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने का प्रयास करेगी।
उचित शिक्षा प्राप्त करके बालिका अपने हुनर से अपने सपनो को साकार करेगी। जिससे प्रदेश में महिलाओं को सम्मान प्राप्त होगा।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ
- वर्ष 2011 की जनसंख्या जनगणना के अनुसार आर्थिक रूप से गरीब 27 लाख नागरिक एवं अंत्योदय कार्ड धारक 10 लाख परिवारों की बालिकाओं को योजना के तहत लाभान्वित किया जायेगा।
- स्कीम के तहत राज्य की 8वीं कक्षा से 12 कक्षा में अध्य्यनरत बालिकाओं को वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।
- स्कीम के तहत कन्या की आयु 18 वर्ष होने के पश्चात उन्हें 20,000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान करने का भी अनुबंध किया गया है ताकि वह अपने स्नांतक की शिक्षा को आगे बढ़ा सके एवं किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त कर सके।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की पात्रताएं
- स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक का झारखण्ड का मूल निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदन के लिए उम्मीदवार को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी जाकर सम्पर्क करना होगा।
- स्कीम के तहत केवल SECC -2011 की जनसंख्या जनगणना के अनुसार चयनित अंत्योदय कार्ड धारकों की बेटियों को वित्तीय सहयोग प्रदान किया जायेगा।
- उम्मीदवार बालिका बैंक अकाउंट उसके आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
- केवल अविवाहित बालिका को ही स्कीम के तहत 18 वर्ष की आयु समाप्त होने के पश्चात 20000 रुपये की धनराशि प्राप्त कर सकती है।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- स्कूल दाखिले का प्रमाण पत्र
- अंत्योदय कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन प्रक्रिया
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के इच्छुक लाभार्थी अपनी नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से सम्पर्क करके आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।
- आपकी सुविधा के लिए हमने अपने आर्टिकल में pdf के माध्यम से आवेदन फॉर्म उपलब्ध करवाया आप यहाँ से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।
- PDF से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट लें।
- जिसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानूर्वाक पढ़कर दर्ज कर दीजिये।
- उसके बाद ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दीजिये।
- अब फॉर्म को नजदीकी आंगनवाड़ी जाकर जमा कर दीजिये।
- इस प्रकार आपकी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित प्रश्न-उत्तर
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को उचित शिक्षा का अधिकार प्रदान करना है।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभार्थी कौन-कौन है ?
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभार्थी राज्य की गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की बालिकाएं लाभार्थी है।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गई है ?
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा की गई है।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन प्रक्रिया क्या है?
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है।
इस लेख में हमने आपके साथ “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज कर हमें सूचित कर सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।