RBI UPI123 Pay क्या है ? बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट कैसे होता है? उपयोग कैसे करे, पूरी जानकारी

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बिना इंटरनेट कनेक्शन के आप पेमेंट कैसे कर सकते है ? जानकारी के लिए बता दें आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया) के द्वारा RBI UPI123 Pay लांच किया गया है। फीचर फोन से भी अब एक खाते से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा।

कोई भी व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा बहुत ही आसानी से उठा सकता है। इसे मुख्यतः फीचर्स फोन उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है। यहाँ हम आपको बताएंगे RBI UPI123 Pay क्या है ? बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट कैसे होता है? इसका यूज कैसे करें ?

RBI UPI123 Pay क्या है ? बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट कैसे होता है? उपयोग कैसे करे, पूरी जानकारी
RBI UPI123 Pay क्या है ? बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट कैसे होता है? उपयोग कैसे करे, पूरी जानकारी

इन सब के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। RBI UPI123 Pay से बिना इंटरनेट पेमेंट करने से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

RBI UPI123 Pay क्या है?

UPI से डिजिटल भुगतान करने के लिए स्मार्ट फोन और इंटरनेट होना बहुत जरूरी है। यही कारण है करोड़ो लोग जो फीचर फोन का इस्तेमाल करते है वह इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते है। लेकिन अब उनकी इस समस्या समाधान के लिए आरबीआई ने एक इंटरफेस लांच किया है।

अब बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के UPI से पेमेंट किया जा सकता है। RBI ने UPI123 Pay लांच किया है। इसके माध्यम से फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले करोड़ो लोग डिजिटल पेमेंट सुविधा का लाभ ले सकते है।

यह NPCI के एक अरब से ज्यादा दैनिक ट्रांसक्शन करने के सपने को भी साकार करेगा। जानकारी के लिए बता दें इसके लिए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए DIGISAATHI.UPI हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई गई है। यह हेल्पलाइन ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगो को डिजिटल तरीके से लेनदेन करने में मदद करेगी।

आरबीआई UPI123 Pay के लाभ एवं इसकी विशेषताएं

यहाँ हम आपको RBI UPI123 Pay बिना इंटरनेट पेमेंट करने की इस इंटरफ़ेस के लाभ एवं इसकी विशेषताओं के विषय में आपको जानकारी देने जा रहें है। जो निम्न प्रकार है –

  • अब डिजिटल पेमेंट करने के लिए उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन और इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी।
  • यह सुविधा लाखों लोगो को डिजिटल रूप से मजबूत बनाएगा।
  • यह NPCI के एक अरब से ज्यादा दैनिक ट्रांसक्शन करने के सपने को भी साकार करने में मदद करेगा।
  • इससे डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • इसके अलावा डिजिटल पेमेंट के लिए 24 घंटे 7 दिन उपलब्ध रहने वाली DIGISAATHI.UPI हेल्पलाइन की सुविधा भी दी गई है।
  • RBI UPI123 Pay की सुविधा का लाभ लेने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने फीचर फोन से अपना बैंक अकाउंट लिंक करना होगा।
  • इसके माध्यम से कैशलैस अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी।
  • देश के दूरदराज के इलाकों में डिजिटल पेमेंट गतिविधियां बढ़ने से कंपनियों के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे।

बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट कैसे होता है?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको RBI UPI123 Pay इंटरनेट के आप एक खाते से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कैसे कर सकते है। इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जानिए बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट कैसे होता है? क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट सुविधा का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले BHIM App पर अपना अकाउंट बनाएं।
  • अकाउंट बनाने के लिए आपको उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा जो बैंक खाते से लिंक है।
  • उसके बाद आपको *99 # डायल करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने 7 मेन्यू का ऑप्शन आएगा।
  • यहाँ आपको पेमेंट करने के लिए 1 नंबर दबाना होगा।
  • उसके बाद UPI ID, Bank Ac No., IFSC Code और फोन नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको यूपीआई पिन दर्ज करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी ट्रांसक्शन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भुगतान UPI के माध्यम से करना चाहते है तो आपको उस व्यक्ति की UPI आईडी दर्ज करनी होगी। यदि आप बैंक खाते के नंबर के माध्यम से भुगतान करना चाहते है तो आपको उस व्यक्ति का बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा। इस प्रकार आप भुगतान आसानी से कर सकते है।

RBI UPI123 Pay बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न/उत्तर

बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट कैसे करें ?

अब बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के UPI से पेमेंट किया जा सकता है। RBI ने UPI123 Pay लांच का लाभ ले सकते है। भीम एप्प पर पंजीकरण करने *99 # डायल करके आप आसानी से पेमेंट कर सकते है।

क्या फीचर फोन यूजर UPI पेमेंट कर सकते है ?

जी हाँ, फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले UPI से पेमेंट कर सकते है। यह सुविधा आरबीआई द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

RBI UPI123 Pay बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

RBI UPI123 Pay बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट सम्बंधित DIGISAATHI.UPI हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर सकते है।

RBI UPI123 Pay का लाभ कौन उठा सकते है ?

RBI UPI123 Pay बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट का लाभ सभी लोग उठा सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे RBI UPI123 Pay क्या है और बिना इंटरनेट डिजिटल पेमेंट कैसे करें ? तथा इससे जुडी अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment