राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2023: आवेदन फॉर्म

विधवा/परित्यक्ता महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राजस्थान सरकार द्वारा विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना की शुरुआत की गयी है।

वे असहाय महिलाएं जो शिक्षिका बन समाज सेवा कर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं उनके लिए यह योजना पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना आवेदन करें
राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना से जुडी सभी जानकारी प्रदान करेंगे जिसकी सहायता से आप योजना का आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सरकार के द्वारा प्रदेश के नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कई तरह की योजनाओं को संचालित किया गया है। सभी योजनाओं की सूची यहाँ से देखे।

आर्टिकल विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना
राज्य राजस्थान
विभाग उच्च शिक्षा बीएड प्रशिक्षण
उद्देश्य महिलों की बीएड की शिक्षा निःशुल्क प्रदान करना
लाभार्थी राजस्थान की विधवा/परित्यक्ता महिलाएं
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Vidhwa/Parityakta (B. Ed) Sambal Yojna

राज्य की वे महिलाएं जो कम उम्र में विधवा हो गयी हैं या जिनका तलाक हो गया है ऐसी स्थिति में सरकार आपकी शिक्षा के लिए आपको आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। यह योजना शैक्षणिक वर्ष 2015-16 से राज्य में लागू है।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के द्वारा राज्य की इन महिलाओं को बीएड में प्रवेश लेने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वे महिलाएं बीएड से सम्बंधित सभी पाठ्यक्रम को मुफ्त में प्राप्त कर पायेगी।

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को इस योजना द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान कर राज्य सरकार उन्हें शिक्षिका बन आत्मनिर्भर होते हुए देखना चाहती है।

इस योजना से उन महिलाओं को जहां एक ओर आर्थिक सहारा प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर वे अपने भविष्य को उज्ज्वल करने का प्रयास भी कर सकती हैं। उन्हें योजना के द्वारा उन्हें संबल बनाना ही राज्य सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है।

Widow (B. Ed) Sambal Yojna की विशेषताएं

  • विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना राजस्थान सरकार द्वारा पूरी तरह संचालित की जाने वाली राज्य पोषित योजना है।
  • इस योजना से विधवा/परित्यक्त महिलाएं निःशुल्क बीएड कर सकती हैं।
  • बीएड की शिक्षा को निःशुल्क प्राप्त कर वे महिलाएं भविष्य में शिक्षिका बन के आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
  • इस योजना का उपयोग कर महिलाओं के दैनिक जीवन में सुधार आएगा। वे मजबूत बन समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवनयापन कर सकेंगी।
  • इस योजना में बीएड की फीस को महिला के बैंक अकाउंट में डीबीटी किया जाता है।
  • इस योजना के आवेदन की प्रक्रिया आसान है आप घर से भी इस योजना का आवेदन कर सकते हैं।

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना की पात्रताएं

इस योजना में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा निम्न पात्रताएं निर्धारित की गयी हैं:

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

  • आवेदिका राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका विधवा/परित्यक्ता होनी चाहिए।
  • आवेदिका बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश कर रही हो। जिन्होंने पहले बीएड कर दिया है वे महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं हैं।
  • बीएड की पढ़ाई के समय महिलाओं की कॉलेज में उपस्थिति 75 % होनी चाहिए।
  • आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

CM Widow (B. Ed) Sambal Yojna आवश्यक दस्तावेज

इस योजना की पात्र होने पर आपके पास निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जनाधार कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • तलाक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • SSO ID
  • बैंक पासबुक
  • नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना आवेदन करें

यदि आप इस योजना के आवेदन हेतु पात्रताएं रखती हैं एवं आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।:

  • सबसे पहले शिक्षा दृष्टि राजस्थान सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  • पोर्टल के होम पेज में Online Scholarship पर क्लिक करें।
  • यदि आप SSO पोर्टल पर रजिस्टर नहीं हैं तो रजिस्टर करने के लिए जनाधार कार्ड या आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करें राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना आवेदन करें
  • रजिस्टर करने के बाद SSO ID और पासवर्ड प्राप्त कर लॉगिन करें। login mukhymantri vidhwa parityakt bed yojna
  • पोर्टल पर लॉगिन करने बाद स्कॉलरशिप आवेदन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में आपकी जानकारी रजिस्ट्रेशन की सहायता से पहले से दर्ज मिलेगी आप योजना के नाम में विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना चयन करें। mukhymantri vidhwa parityakt bed yojna online aavedan form
  • अब योजना से सम्बंधित मांगी गयी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • योजना के आवेदन फॉर्म को भरने के बाद आप Submit पर क्लिक करें।

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in है।

Mukhyamantri Vidhwa/Parityakta (B. Ed) Sambal Yojna के आवेदन की पात्रता क्या है?

Mukhyamantri Vidhwa/Parityakta (B. Ed) Sambal Yojna की आवेदिका राजस्थान की स्थाई नागरिक एवं विधवा/परित्यक्त महिला होनी चाहिए जो बीएड में प्रवेश करना चाहती हो।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का हेल्पलाइन नंबर 0141-2706106 है।

CM Widow (B. Ed) Sambal Yojna का क्या उद्देश्य है?

CM Widow (B. Ed) Sambal Yojna का उद्देश्य राज्य की विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को निःशुल्क बीएड की शिक्षा प्रदान कर संबल बनाना है।

यदि किसी महिला ने बीएड कर रखा है तो क्या वह विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का आवेदन कर सकती है?

CM Widow (B. Ed) Sambal Yojna का आवेदन सिर्फ बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली विधवा/परित्यक्त महिला ही कर सकती है।

हेल्पलाइन

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना से सम्बंधित किसी सहायता के लिए आप 0141-2706106 कॉल करें।

Leave a Comment

Join Telegram