मुख्यमंत्री पंजाब ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम’ हुई शुरू | स्टूडेंट्स को मिलेगा पुलिस कोर्स से जुड़ने का मौका

राज्य के विकास के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अनेक योजनाएं शुरू की गयी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि से सम्बन्धी योजनाओं के अतिरिक्त भी राज्य सरकार द्वारा योजनाएं शुरू की गयी हैं।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम
Student Police Cadet Scheme Punjab

छात्रों को पुलिस की कार्य प्रणाली समझाने और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पंजाब में स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम शुरू की गयी है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम से जुडी जानकारी प्रदान करेंगे।

आर्टिकल स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम
राज्य पंजाब
विभाग ब्यूरो ऑफ़ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट
उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य प्रणाली समझना एवं सुरक्षा में सक्रिय हिस्सेदार बनाना
लाभार्थी पंजाब के स्कूलों के विद्यार्थी
आधिकारिक वेबसाइट

Student Police Cadet Scheme

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 22 अगस्त 2023 को विद्यार्थियों के सामाजिक विकास के लिए मुख्यमंत्री पंजाब स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम की शुरुआत की गयी है।

इस योजना द्वारा राज्य के विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, शासन व्यवस्था और सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी करने का अवसर राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा। इस योजना के पहले चरण में राज्य के 280 स्कूलों के 11,200 से अधिक छात्रों को चयनित किया गया है।

चयनित छात्रों को 2 वर्ष के लिए ब्यूरो ऑफ़ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरडी) द्वारा बनाने गए पाठ्यक्रम की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना का बजट 1.40 करोड़ रखा गया है जिसमें प्रत्येक विद्यालय को प्रति वर्ष 50 हजार रूपये योजना को संचालित करने के लिए प्रदान किये जायेंगे।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्य व्यवस्था को अच्छे से समझाना है। उन विद्यार्थियों को सुरक्षा में भागीदारिता करने के लिए प्रेरित करना है।

जैसा कि अधिकांश नागरिक पुलिस की कार्य प्रणाली को समझते नहीं है उन सभी लोगों में जागरूकता का प्रसार करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है। बच्चों के मानसिक विकास के लिए यह योजना सहायक रहेगी।

एसपीसी स्कीम की कार्यान्वयन प्रक्रिया

पंजाब स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को निम्न प्रकार से शिक्षा प्रदान की जाएगी:

इंडोर कोर्स – बीपीआरडी द्वारा बनाये गए कोर्स में स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक महीने में एक दिन इंडोर कोर्स की कक्षा लगानी होगी।

ऐसा करने का कारण यह है कि एक कक्षा से विद्यार्थियों की स्कूली पाठ्यक्रम की शिक्षा पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आउटडोर कोर्स – महीने में दो बार विद्यार्थियों को स्कूल खत्म होने के बाद या हफ्ते के अंतिम दिन के इंटरवल के बाद कैडेट को बाहरी एक्टिविटीज के लिए ले जाया जायेगा।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

बाहरी एक्टिविटीज के लिए विद्यार्थियों को पुलिस स्टेशन, फोरेंसिक लैब, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और पुलिस से जुड़े हुए स्थलों पर ले जा कर पुलिस प्रणाली को समझाया जायेगा।

Student Police Cadet Scheme के अंतर्गत सिखाएं जाने वाले विषय

एसपीसी के दो वर्षीय कोर्स में विद्यार्थियों को निम्नलिखित विषयों की जानकारी प्रदान की जाएगी :

  • क़ानूनी अधिकारों का अध्ययन
  • ट्रैफिक नियम
  • प्राथमिक उपचार
  • आपदा प्रबंधन
  • घरेलू हिंसा नियंत्रण
  • साइबर अपराध जागरूकता
  • सड़क सुरक्षा
  • बच्चों की सुरक्षा
  • नशा मुक्त जागरूकता
  • भ्रूण हत्या को खत्म करने के लिए जागरूकता
  • भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जागरूकता
  • क्विज प्रतियोगिता

पंजाब स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना द्वारा राज्य के विद्यार्थियों को पुलिस से जुडी बुनियादी जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • राज्य के विद्यार्थियों का पुलिस के प्रति नजरिया साफ होगा, उनका मानसिक विकास बहुत जल्दी होगा।
  • वे विद्यार्थी जो अभी इसमें शामिल किये गए हैं वे शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 9 में रहने पर भी इस योजना में शामिल रहेंगे।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यालय में इस योजना के संचालन के लिए 50 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे।
  • इस योजना में पढ़ाये जाने वाले विषयों का अध्ययन कर समाज में जागरूकता फैलाई जाएगी। अपराधों पर नियंत्रण किया जायेगा।
  • ये कैडेट गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की परेड में भी शामिल किये जायेंगे।
  • इस योजना से विद्यार्थियों के स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में कोई नुकसान नहीं होगा यह योजना बच्चों को एडवांस बनाने के लिए शुरू की गयी है।

विद्यार्थी पुलिस कैडेट पंजाब की पात्रताएं

  • विद्यार्थी पंजाब का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
  • विद्यार्थी सरकार विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • विद्यार्थी वर्तमान में कक्षा 8 में होना चाहिए। अगले सत्र में यही विद्यार्थी इस योजना का भाग बना रहेगा।
  • छात्र और छात्राएं दोनों ही इस योजना में सम्मिलित की जाएगी।

Punjab Student Police Cadet Scheme की चयन प्रक्रिया

सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस योजना में शामिल किया गया हैं। राज्य के प्रत्येक जिले के 10 चयनित विद्यालयों से कक्षा 8 के 40 विद्यार्थियों को इस योजना में चयनित किया गया है।

2024-25 शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 में जाने पर भी ये सभी विद्यार्थी इस योजना के कैडेट रहेंगे।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम (एसपीसी) का आवेदन करें

वर्तमान में इस योजना के आवेदन और आवश्यक दस्तावेज सम्बंधित कोई भी जानकारी सरकार द्वारा जारी नहीं की गयी है यह योजना स्कूल स्तर से शुरू होती है। अभी सरकार द्वारा योजना से सम्बंधित कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गयी है। जैसे ही सरकार द्वारा योजना से जुडी कोई भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी हमारे आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जानकारी प्रदान करेंगे।

Punjab Student Police Cadet Scheme से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

Student Police Cadet Scheme को किस राज्य द्वारा शुरू किया गया है?

Student Police Cadet Scheme को पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जागरूक करना है।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम में किन विद्यार्थियों को चयनित किया गया है?

सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम में चयनित किया गया है।

Student Police Cadet Scheme में राज्य सरकार विद्यालयों को योजना के संचालन हेतु कितने रूपये प्रदान करेगी?

पंजाब सरकार Student Police Cadet Scheme के संचालन के लिए स्कूलों को 50 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान करेगी।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम (एसपीसी) से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

अभी पंजाब सरकार द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम (एसपीसी) से सम्बंधित कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गयी है।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम (एसपीसी) किस मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी?

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम (एसपीसी) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गयी है।

Leave a Comment

Join Telegram