पीएम ई बस सेवा योजना : जाने किन शहरो में चलेगी इलेक्ट्रिक बस

वैश्विक स्तर पर पर्यावरण की स्थिति एवं जलवायु परिवर्तन एक महत्वपूर्ण समस्या बन गयी है। औद्योगीकरण से पर्यावरण को सबसे भारी नुकसान हुआ है। पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व स्तर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

पीएम ई बस सेवा योजना : जाने किन शहरो में चलेगी इलेक्ट्रिक बस
पीएम ई बस सेवा योजना

ऐसे में भारत सरकार ने पर्यावरण के महत्व को गंभीरता से समझते हुए देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक से अधिक संचालन करने के लिए पीएम ई बस सेवा योजना की शुरुआत की है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पीएम ई बस सेवा योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

आर्टिकल पीएम ई बस सेवा योजना
योजना जारीकर्ता केंद्र सरकार की योजना
योजना की घोषणा 16 अगस्त 2023
उद्देश्य ग्रीन अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा प्रदान करना। पर्यावरण संरक्षण
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
प्रदान की जानें वाली सहायता 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें
शहरों की सूची अभी जारी नहीं की गयी है

पीएम ई बस सेवा योजना क्या है?

16 अगस्त 2023 को देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा प्रदान करने के लिए कैबिनेट बैठक में पीएम ई बस सेवा योजना की घोषणा की गयी। इस योजना में देश के बड़े शहरों में 10 हजार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जायेगा।

पीएम ई बस सेवा योजना में प्रयोग होने वाले 57,613 करोड़ रूपये में से 20,000 करोड़ रूपये केंद्र सरकार प्रदान करेगी एवं अन्य 37,613 करोड़ रूपये देश भर के अलग-अलग राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्रदान किया किया जायेगा। यह योजना वर्ष 2037 तक कार्य करेगी।

पीएम ई बस सेवा योजना का उद्देश्य

पीएम ई बस सेवा योजना ग्रीन अर्बन मोबिलिटी अर्थात हरित गतिशीलता को बढ़ावा देना है। ऐसा करने से पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम नागरिक की भागीदारी रहेगी। जीव ईंधनों से प्रयोग होने वाली गाड़ियां कम हो जाएगी जिस से प्रदूषण कम होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन होने से जलवायु परिवर्तन में सुधार होगा।

ई बस सेवा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • पीएम ई बस सेवा योजना सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत कार्य करेगी। जिस से देश का प्रत्येक नागरिक इसमें साथ रहेगा।
  • पीएम ई बस सेवा योजना से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • इस योजना में मुख्य उद्देश्य ग्रीन अर्बन मोबिलिटी है यह योजना बिहाइंड द इंफ्रास्ट्रचर के लिए पूर्ण सहायता प्रदान करेगी।
  • शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, स्वचालित किराया प्रणाली, मल्टी मॉडल इंटरचेंज जैसी सुविधाओं को शुरू किया जायेगा।
  • यह योजना दो खंडों में कार्य करेगी, खंड A में 169 शहरों में सिटी बस सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। खंड B में 181 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जायेगा।
  • इस योजना के शुरू हो जाने से देश के लगभग 45 हजार से 55 हजार नागरिकों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
  • पीएम ई बस सेवा योजना में अगले 10 वर्षों तक बस परिचालन को समर्थन प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार का कार्य योजना का संचालन एवं देखरेख करना है।
  • पीएम ई बस सेवा योजना से पर्यावरण संरक्षण होगा। ग्रीन हॉउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आएगी।

योजना से सम्बंधित शहरों की लिस्ट

पीएम ई बस सेवा योजना में जिन शहरों में इलेक्ट्रिक बसे चलाई जाएंगी सरकार ने अभी उन शहरों की लिस्ट जारी नहीं की है। इस योजना में 169 शहरों में सिटी बसों का संचालन होगा और 181 शहरों में इलेक्ट्रिक बस एवं उस से सम्बंधित प्रोजेक्ट पर कार्य किया जायेगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन उन शहरों में किया जायेगा जहां की आबादी 3 लाख या उस से अधिक है। आबादी के अनुरूप ही शहरों में बसों की संख्या का निर्धारण किया जायेगा। जैसे ही सरकार उन शहरों की लिस्ट जारी करेगी हमारे आर्टिकल द्वारा आपको जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।

आवेदक की पात्रताएं

किसी भी योजना में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु पात्रताएं होता है जिस से हमें ये पता चलना है कि क्या हम उस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं या नहीं। पीएम ई बस सेवा योजना में आवेदक की पात्रताएं इस प्रकार हैं:

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • इस योजना का आवेदन सभी वर्ग के नागरिक कर सकते हैं।
  • आवेदक को परिवहन सम्बंधित सभी नियमों की जानकारी होनी चाहिए।
  • अन्य बसों के समान ही सभी नागरिक परिवहन हेतु इनका प्रयोग कर सकते हैं।

कितना होगा बस का किराया

इलेक्ट्रिक बसों के किराये को परिवहन विभाग द्वारा शहर के मापदंडों के आधार पर निर्धारित किया जायेगा। यह राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। अभी सरकार द्वारा सिर्फ योजना की घोषणा की गयी हैं। पूरी जानकारी सरकार द्वारा प्रदान किये जाने पर आर्टिकल को अपडेट किया जायेगा।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

पीएम ई बस सेवा योजना किस वर्ष तक कार्यरत रहेगी?

यह योजना वर्ष 2037 तक कार्यरत रहेगी।

पीएम ई बस सेवा योजना की घोषणा कब की गई?

16 अगस्त 2023

भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री कौन हैं?

अनुराग ठाकुर

पीएम ई बस सेवा योजना में कुल कितनी इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएँगी?

10 हजार बसें

पीएम ई बस सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। एवं ग्रीन अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा प्रदान करना है।

पीएम ई बस सेवा योजना से कितने नागरिकों को रोजगार मिलने का अनुमान है?

45 हजार से 55 हजार नागरिकों को इस योजना से रोजगार की प्राप्ति होगी।

Leave a Comment

Join Telegram