Percentage Kaise Nikale – प्रतिशत निकालने का सूत्र एवं आसान तरीका

Percentage Kaise Nikale :- हमारे दैनिक जीवन के कार्यों में गणित विषय बहुत ही सहायक एवं महत्वपूर्ण है। सामान्य हिसाब हेतु पैसों को जोड़ने का तथा घटाने का काम तो सभी कर लेते हैं। इसके बाद गणित विषय में जो सबसे अधिक उपयोग में लाया जाता है वह है प्रतिशत (Percentage) जिसे की हम “%” के प्रतीक चिन्ह से निरूपित करते हैं। तुलना करने तथा अनुपात का पता लगाने के लिए प्रतिशत का उपयोग किया जाता है। यह दो शब्दों के मिलान से बना होता है प्रति+शत, जिसमे की प्रति का अर्थ प्रत्येक और शत का अर्थ 100 है। साधारणतय प्रतिशत का अर्थ प्रति सौ होता है।

अनेक प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे की बैंकिंग, SSC, CAT, MAT आदि में Aptitude Section में प्रतिशत पूछा जाता है। जिन भी विद्यार्थियों तथा लोगों को गणित की विषय में रूचि रखते हैं वह बड़ी आसानी से प्रतिशत के बारे में सीख जाते हैं लेकिन जो भी व्यक्ति गणित के विषय में रूचि नहीं लेते हैं तथा वे प्रतिशत निकालने के बारे में जानना चाहते हैं तो उनके लिए आज हम कई प्रकार के बेहतरीन तरीके लेकर आए हैं जिनसे की आप आसानी से प्रतिशत निकाल सकते हैं।

Percentage Kaise Nikale – प्रतिशत निकालने का सूत्र एवं आसान तरीका
Percentage Kaise Nikale – प्रतिशत निकालने का सूत्र एवं आसान तरीका

विभिन्न अंकों के आधार पर हमे प्रतिशत को निकलना पड़ता है इसलिए प्रतिशत की आवश्यकता हमे कई जगहों पर पड़ती है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रतिशत निकालने के अनेक प्रकार के तरीकों के बारे में बताएंगे। इसलिए हमारे आर्टिकल अंत तक पढ़ें जिससे की Percentage Kaise Nikale के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा जो व्यक्ति प्रतिशत निकालने का सूत्र (Percentage Kaise Nikale) जनता है वह प्रतिशत (Percentage) में किसी भी गणना को कर सकता है।

Percentage Kaise Nikale

लैटिन (Latin) भाषा के per centum से परसेंट (Percent) शब्द निकला हुआ है जिसका मतलब होता है की “100 के लिए” या “पूरे सौ में से”। जब हम किसी भी संख्या या अनुपात को 100 के अंश में लिखते हैं तो उसे हम प्रतिशत (Percentage) कहते हैं। इसे हम “%” के प्रतीक चिन्ह के रूप में भी व्यक्त करते हैं। इसके तहत संख्या चाहे कुछ भी हो लेकिन इसका मूल्यांकन हम 100 मान कर ही करेंगे। इसे हम सामान्यतः PCT या PC के रूप में भी जानते हैं।

इसे भी देखें >>नम्बरों को प्रतिशत में कैसे बदलें

दैनिक जीवन में ऐसे बहुत सारे अवसर ऐसे आते हैं जब बच्चों को प्रतिशत निकालने की आवश्यकता होती है जैसे की परीक्षा परिणाम का प्रतिशत, अंको का प्रतिशत निकलना तथा खेलो के स्कोर तुलना में तथा इत्यादि। प्रतिशत निकालना गणित में बहुत ही सरल होता है लेकिन लोगों को यह बहुत ही जटिल लगता है। इसका प्रमुख कारण यह है की लोगों को इसका सही ज्ञान नहीं है या फिर इसका क्रम का पता नहीं है। जो भी लोग एक बार प्रतिशत निकालना सीख जाते हैं वह इसे बाद ऐसे हल करते हैं जैसे की यह जोड़ एवं घटाना हो।

प्रतिशत क्या है ? Percentage Kaise Nikale

किसी भी अनुपात को दर्शाने का तरीका प्रतिशत है, प्रतिशत का अर्थ है की सैकड़े या सौ में से कुल आंकड़ा। जब भी आपको किसी भी संख्या का प्रतिशत निकालना है तब आपको उसे पूर्ण संख्या से भाग देकर 100 से गुना करवा देते हैं। इसके बाद जो भी संख्या प्राप्त होगी वही संख्या प्रतिशत कहलाती है। इसके लिए हम एक उदाहरण भी देखते हैं।

उदाहरण – 100 किग्रा चावल का 30 प्रतिशत क्या होगा?
उत्तर – 100 किग्रा को अगर हम सौ भागो में विभाजित करेंगे तो इसका 30 प्रतिशत 30 किलो ग्राम चावल का योग होगा।

जिस भी संख्या को हमे प्रतिशत के रूप में लिखना होता है उसके बटे में सौ को लिखते हैं उदाहरण के लिए माना की अगर हम किसी संख्या का 60 प्रतिशत निकालना है तो हमे उसे हम 60/100 के रूप में प्रदर्शित करेंगे। हमे इस चीज का भी ध्यान रखना होता है की संख्या प्राप्त होने के बाद “%” का प्रतीक चिन्ह जरूर लगाना चाहिए, वार्ना वह केवल एक सामान्य संख्या भर ही रह जाएगी।

प्रतिशत कैसे निकाले (Percentage Kaise Nikale)

प्रतिशत निकालने का सबसे सरल तरीका मूलांक को कुलांक से गुणा करके उसके बाद 100 से भाग देना है। लेनदेन की भाषा में प्रतिशत वह है जिसे प्राप्त करने के बाद समक्ष एक आंकड़ा आता है जो की दर्शाता है की 100 में कितना अथवा कोई अंक 100 के द्वारा कितना है। ऊपर हमारे द्वारा प्रतिशत के बारे में सम्पूर्ण परिचय दिया गया है, अब हम कुछ तरीको के प्रयोग से प्रतिशत को समझने का प्रयास करेंगे।

उदाहरण – अगर आपके पास 5 विषय है, हिंदी में आपके 90 अंक, इंग्लिश में 93 अंक, फिजक्स में 89 अंक, केमिस्ट्री में 97 अंक तथा बायोलॉजी में 80 अंक आये हुए हैं तो सबसे पहले आपको इन सबका योग करना होगा 90+93+89+97+80=449 अब इन सब्जेक्ट के आधार पर प्राप्त अंक का टोटल हुआ 449. अब चूँकि प्रत्येक पेपर 100 नंबर का है तो कुल 5 विषयों के हिसाब से 500 टोटल नंबर हुए। अब 500 में से अगर 449 आये हैं तो आपको प्राप्त अंकों को कुल अंको से विभाजित करना होगा अर्थात (449/500 = 0.898) अब आपको इसे 100 से गुणा करना होगा 0.898×100= 89.8%

प्रतिशत का सूत्र (Percentage Kaise Nikale) = प्राप्त अंक / कुल अंक × 100 

इसी तरह हम एक और उदाहरण को देखते हैं, किसी भी प्रश्न को हल करते समय हम “का” के जगह पर “(गुणा)” तथा प्रतिशत के स्थान पर “1/100” मानते हैं। इससे आपको प्रश्न हल करने में और भी आसानी होगी।
उदाहरण – संख्या 100 का 5 प्रतिशत क्या होगा?
उत्तर – 100 का 5%
=100 (का) 5 (प्रतिशत)
= 5 x 100 x 1/100
= 5

प्रतिशत संख्या का प्रतिशत ज्ञात करना

प्रतिशत संख्या का प्रतिशत निकालने के लिए आप दोनों दश्मलवों को भाग कर आपस में गुणा कर दें।

उदहारण:- 50% का 60% क्या होगा?
उत्तर:- 50/100 = 0.50 एवं 60/100 = 0.60 , 0.50×0.60 = 0.30 , 0.30 = 30/100 = 30% ।

प्रतिशत में वृद्धि एवं कमी की गणना (Percentage Kaise Nikale)

अपने शब्दों के माध्यम से बोले जाने पर प्रतिशत का संदर्भ स्पष्ट नहीं होता है अर्थात प्रतिशत की मात्रा किस संबंध में है यह पता नहीं चलता है। अगर हम कहें की किसी मात्रा में 10 % क वृद्धि हुई है या कमी हुई है, तो वह 10 प्रतिशत की उसकी प्रारम्भिक कुल मात्रा का 10 वा भाग है। जिसको की प्रारम्भिक मात्रा में घटाकर या जोड़ कर अंतिम मात्रा मिल जाएगी। एक उदाहर की सहायता से इसे हम आसानी से समझ सकते हैं।

इसे भी देखें >> DNA Full Form in Hindi

उदाहरण:- माना की किसी वास्तु की कीमत 300 रूपये है और उसमे 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
उत्तर:- अब इसकी नयी कीमत कीमत होगी 300×10 = 3000/100 = 30,
अब प्रारंभिक कीमत (300) + वृद्धि (30) = 330 (नई कीमत)।
यह ध्यान रखे कि अब यह नई कीमत प्रारम्भिक कीमत का 110 प्रतिशत (100% + 10%) है।

प्रतिशत परिवर्तन के कुछ अन्य महत्वपूर्ण उदहारण –

  • अगर हम किसी भी मान में 100 प्रतिशत की वृद्धि करते हैं तो उसका अंतिम मात्रा मूल मात्रा का 200 प्रतिशत हो जाएगी। अर्थात मूल मात्रा + वृद्धि मात्रा = मूल मात्रा का 200 प्रतिशत, या हम यह भी कह सकते हैं की मात्रा दोगुनी हो गयी है।
  • 30 प्रतिशत की कमी होने पर हम कह सकते हैं की अंतिम राशि मौलिक मात्रा का 70 % है। अर्थात (100%30% = 70%)
  • और अगर 100 प्रतिशत की कमी हो जाती है तो इसका मतलब होगा की सभी कुछ शून्य हो गया है। (100% – 100% = 0%)

प्रतिशत संख्या से पूर्णांक जानना (Percentage Kaise Nikale)

अगर आपको कुल मात्रा कि संख्या पता है तथा आपको उड़ मात्रा में से एक निश्चित मात्रा का प्रतिशत मिले तो हम इस प्रतिशत को मात्रा के रूप में बदल सकते हैं। जो संख्या इस तरह से हमे प्राप्त होती है उन्हें हम पूर्णांक कहते हैं।

पूर्णाक निकलने का सूत्र : (प्राप्त संख्या X 100) ÷ प्राप्त प्रतिशत = पूर्णाक संख्या

इसे हम एक उदाहरण की सहायता से भी समझ सकते हैं।

उदाहरण :- आकाश ने छटवीं कक्षा में 400 अंक प्राप्त किए तथा उसके द्वारा 50 प्रतिशत अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है, तो उसका परीक्षा का पूर्णाक क्या था?
उत्तर :- (400 x 100) ÷ 50 = (40000) ÷ 50 = 800 (पूर्णांक)

त्रुटि प्रतिशत सूत्र का तरीका

अगर प्रतिशत गणना को कैलकुलेटर के माध्यम से या मानवीय तरीके से किया जाता है तो और गणना करते समय कुछ गलती आ जाती है तो यह गलती जानने के लिए त्रुटि प्रतिशत सूत्र का प्रयोग करके सही किया जा सकता है।

त्रुटि प्रतिशत का सूत्र : त्रुटि × 100/ वास्तविक मान गणना

उदाहरण – राघव ने एक लड़के की लम्बाई 30 सेमी. नापी, जबकि इसकी लम्बाई 28 सेमी. थी तो राघव के द्वारा कितनी त्रुटि की गयी?

30 – 28 = 2

(2 × 100) ÷ 28 = 7.14285714286

प्रतिशत को भिन्न में परिवर्तित करना (Percentage Kaise Nikale)

कोई भी प्राप्त प्रतिशत संख्या को भिन्न में बदलना बहुत ही आसान है। ऐसा करने हेतु आपको सबसे पहले प्रतिशत संख्या को 100 से भाग कर दें। अब जो भी प्राप्त भिन्न है उसको सरलतम रूप तक हल करते जाए, जब हल होना बंद हो जाएगा तो आपको वह प्रतिशत एक भिन्न के रूप में प्राप्त हो जाएगा।

उदहारण – 44% को भिन्न में व्यक्त कीजिए?
उत्तर :- 44% = 44/100
= 22/50
=11/25 (उत्तर)

दशमलव संख्या को प्रतिशत संख्या में परिवर्तित करना

कुछ प्रतिशत की संख्या अक्सर दशमलव में होती है लेकिन इसको प्रतिशत में जानना अनिवार्य होता है। प्रतिशत में बदलने के लिए दशमलव संख्या को सबसे पहले 100 से गुणा करें तथा जो भी संख्या प्राप्त होगी उसके अंत में % का चिन्ह लगा दें।

उदाहरण :- संख्या 0.25 को प्रतिशत में लिखें ?

0.25 = 0.25×100

= 25% (उत्तर)

भिन्न को प्रतिशत में परिवर्तित करना (Percentage Kaise Nikale)

अगर किसी भी भिन्न संख्या को प्रतिशत में प्राप्त करने की जरूरत हो, वैसे तो प्रतिशत का कार्य करते समय ऐसा कई बार आवश्यकता पड़ती है। तो भिन्न को 100 से गुणा करवा दें जो भी इसके बाद संख्या प्राप्त होगी उसके अंत में प्रतिशत का चिन्ह लगा दें। यही संख्या मूल संख्या का प्रतिशत रूप होगा।

उदाहरण – भिन्न 4/50 का प्रतिशत रूप क्या होगा?

(4/50 × 100)%

= 8% (उत्तर)

इसे भी देखें >> National Scholarship Portal (NSP) 2024

प्रतिशत के कुछ प्रमुख सूत्र (Percentage Kaise Nikale)

प्रतिशत का मौलिक सूत्र X% = X/100
माना हमारे पास संख्या X हैं और हमको उसका Y% निकालना हो तो

  • X के Y% की गणना = X×Y/100
  • Y, X  से कितना प्रतिशत कम है = X -Y/X ×100
  • Y, X से कितना प्रतिशत अधिक है = Y-X /X ×100
  • X, Y का कितना प्रतिशत है = X/Y×100
  • प्रतिशत कमी = कमी/प्रराम्भित मान X × 100
  • प्रतिशत वृद्धि = वृद्धि/ प्रराम्भित मान X × 100
  • X को R% घटाने में, A /(1-R/100) से उत्तर प्राप्त होगा
  • X को R% बढ़ाने में, X /(1+R/100) से उत्तर प्राप्त होगा
  • X में Y% की वृद्धि होने पर नई संख्या ज्ञात करना = (100 + Y / 100 × X )
  • X का मान Y से R% कम है एवं Y का मान X से R% में अधिक है = ( R / 100 – R × 100 )%
  • X का मान Y से R% अधिक है एवं Y का मान X से R% में कम है  = ( R / 100 +R × 100 )%

Percentage Kaise Nikale से संबंधित (FAQ)

Percentage Kaise Nikale ?

किसी भी अनुपात को दर्शाने का तरीका प्रतिशत है, प्रतिशत का अर्थ है की सैकड़े या सौ में से कुल आंकड़ा। जब भी आपको किसी भी संख्या का प्रतिशत निकालना है तब आपको उसे पूर्ण संख्या से भाग देकर 100 से गुना करवा देते हैं। इसके बाद जो भी संख्या प्राप्त होगी वही संख्या प्रतिशत कहलाती है।

Percentage निकालने का फार्मूला क्या है ?

प्रतिशत का सूत्र (Percentage Kaise Nikale) = प्राप्त अंक / कुल अंक × 100 

“प्रतिशत” शब्द का क्या अर्थ होता हैं?

यह दो शब्दों के मिलान से बना होता है प्रति+शत, जिसमे की प्रति का अर्थ प्रत्येक और शत का अर्थ 100 है। साधारणतय प्रतिशत का अर्थ प्रति सौ होता है।

प्रतिशत को दर्शाने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है ?

प्रतिशत को दर्शाने के लिए “%” प्रतीक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

प्रतिशत का इस्तेमाल किस स्थिति में किया जाता है? 

प्रतिशत का इस्तेमाल दो Quantities की तुलना करने, Data का Valuation के लिए, Profit और Loss निकालने के लिए तथा Numerical Data को आसानी से निकालने के लिए किया जाता है।

Leave a Comment