विदेश में घूमने, किसी काम से जाना हो या कोई बिजनेस करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है पासपोर्ट विदेश में गए व्यक्ति की नागरिकता का प्रमाण देता है।
पासपोर्ट के आवदेन करने की प्रक्रिया अन्य दस्तावेजों की तुलना में थोड़ी जटिल है। पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होता है। जिसमें आपको PSK (पासपोर्ट सेवा केंद्र) और PO PSK (पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र) में जाना पड़ सकता है।
अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का पता लगाने की प्रक्रिया आपको हमारे द्वारा दी जाएगी।

पासपोर्ट क्या है ?
पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी सहायता से आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो इसका अर्थ यह है कि आप भारत के नागरिक हैं। पासपोर्ट विदेशों में अपने देश की नागरिकता को बताने वाला दस्तावेज है।
पासपोर्ट में व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, जन्मस्थान, लिंग, माता-पिता का नाम, नागरिकता, हस्ताक्षर आदि का उल्लेख रहता है जिसके आधार पर विदेशों में आपको पहचान मिलती है। भारत में भी यह अन्य कई दस्तावेजों में पहचान पत्र का कार्य करता है।
पासपोर्ट के प्रकार
साधारण पासपोर्ट (Ordinary passport)– विदेशों में घूमने या काम करने के लिए जाने वालों की यह दिया जाता हैं। साधारण पासपोर्ट गहरे नीले रंग का होता है।
आधिकारिक पासपोर्ट (Official Passport)– यह पासपोर्ट सिर्फ सरकारी अधिकारियों को दिया जाता है इसका रंग सफ़ेद होता है।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
राजनयिक पासपोर्ट (Diplomatic Passport)– विदेशों में भारतीय दूतावास में रहने वालों को यह पासपोर्ट दिया जाता है इसका रंग मेरून होता है।
अस्थाई पासपोर्ट (Temporary Passport)– यह सिर्फ उन्हें दिया जाता है जो बहुत कम समय के लिए विदेश यात्रा पर जाते हैं।
नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस ढूंढने की प्रक्रिया
पहले पासपोर्ट ऑफिस ढूंढ़ने के लिए लोगों को पूछना पड़ता था जिस से कई बार ऑफिस ढूंढ़ने में परेशानी होती थी। वर्तमान में Passport India की आधिकारिक वेबसाइट में पूरे देश के पासपोर्ट सेवा केंद्र और पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र की जानकारी उपलब्ध है जिसकी सहायता से नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस ढूंढ़ने में आसानी होती है।
- भारत के विदेश मंत्रालय में पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर आपको जाना है।
- Information corner पर दिख रहे Locate Passport Seva Kendra पर क्लिक करें।
- अब आप अपने नजदीकी शहर का चयन करें या अपना पिन कोड भरें। एवं Locate PSK/PO PSK पर क्लिक करें।
- Locate PSK/PO PSK पर क्लिक करते ही आपको नदीकी पासपोर्ट ऑफिस की सूची मिल जाएगी।
अब आप पासपोर्ट के आवेदन की प्रक्रिया के लिए अपने नजदीक के पासपोर्ट ऑफिस में जा सकते हैं।
पासपोर्ट से सम्बन्धित प्रश्न एवं उनके उत्तर
पासपोर्ट सेवा केंद्रों (PSK) में क्या किया जाता है?
पासपोर्ट का आवेदन करने के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में दस्तावेजों की कॉपी को जमा करने एवं सत्यापित करने का काम होता है।
भारत के पासपोर्ट की विश्व में क्या रैंक है ?
भारत के पासपोर्ट की विश्व में 80वीं रैंक है इसकी सहायता से आप विश्व के 57 देशों में वीजामुक्त यात्रा कर सकते हैं। पहली रैंक पर सिंगापुर का स्थान है।
पासपोर्ट ऑफिस ढूंढने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
पासपोर्ट ऑफिस ढूंढ़ने के लिए पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर क्लिक करें।
हेल्पलाइन
पासपोर्ट से जुडी किसी भी जानकारी के लिए आप 1800-258-1800 पर कॉल कर सकते हैं।