डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने अनेक सरकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। डिजिटलीकरण के दौर में राज्य सरकारें भी योजनाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिकों के लिए प्रदान कर रही है।

इसी डिजिटलाइजेशन में बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का लाभ नागरिकों को प्रदान करने की सुविधा दी है। इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे द्वारा आपको Digital Health Yojana से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
आर्टिकल | मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना |
राज्य | बिहार |
विभाग | स्वास्थ्य विभाग |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना |
लाभार्थी | बिहार के स्थाई नागरिक |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | – |
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा 29 अप्रैल 2022 को नागरिकों के स्वास्थ्य से सम्बंधित मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना की घोषणा की गयी थी।
योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदान की जाएगी। इस योजना की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 5 सालों में इस योजना को पूरे राज्य में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
Mukhyamntri Digital Health Yojana के लिए राज्य सरकार ने 300 करोड़ रूपये के बजट की स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना में निर्मित पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बंधित अनेक सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त हो पायेगी।
योजना का उद्देश्य
Mukhyamntri Digital Health Yojana का मुख्य उद्देश्य बिहार के आम नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना है। इस से उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं को प्राप्त करने में आसानी होगी।
योजना के डिजिटलीकरण हो जाने से यह राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचेगी। लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो आसानी से अपना इलाज करवाएंगे।
लाभ और विशेषताएं
- बिहार के नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी सूचनाएं एवं जानकारी एक ही पोर्टल पर मिल जाएगी।
- Mukhyamntri Digital Health Yojana में एक सॉफ्टवेयर बनाया जायेगा जिसमें स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी योजनाओं को एकत्रित कर के रखा जायेगा।
- मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना से बिहार के स्वास्थ्य विभाग को विकसित बनाया जायेगा।
- इस योजना से नागरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो सकेंगे किसी भी बीमारी के समय में आसानी से योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
आवेदक की पात्रताएं
इस योजना का आवेदन करने के लिए आवेदक:
- बिहार का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक किसी भी वर्ग का हो वह इस योजना का आवेदन कर सकता है।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का आवेदन करें
यदि आप बिहार के स्थाई नागरिक हैं एवं आप इस योजना का लाभ ग्रहण करना चाहते हैं तो आपको बता दें अभी राज्य सरकार द्वारा बस योजना की घोषणा हुई है। जैसे ही बिहार सरकार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना से सम्बंधित कोई पोर्टल/वेबसाइट जारी करेगी हमारे आर्टिकल द्वारा आपको आवेदन सम्बन्धी जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
डिजिटल हेल्थ आईडी से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर
Mukhyamntri Digital Health Yojana किस राज्य की योजना है?
यह योजना बिहार सरकार ने शुरू की है।
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
अभी राज्य सरकार द्वारा वेबसाइट जारी नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना की हेल्पलाइन क्या है?
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के लिए अभी हेल्पलाइन जारी नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के लाभार्थी कौन होंगे?
इस योजना के लाभार्थी बिहार के स्थाई नागरिक होंगे।
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना की घोषणा कब की गयी थी?
29 अप्रैल 2022