मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रारंभ: अब महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पाद बाज़ार में आसानी से बेच सकेंगी

कई बार कुछ अच्छे उत्पादों को बनाने वाली उद्यमी महिलाओं को बाजार के अभाव में उत्पाद बेचने के लिए बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं की इस परेशानी के समाधान के लिए उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की गयी है।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको CM सशक्त बहना उत्सव योजना से जुडी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, आवेदिका की पात्रताएं सभी के बारे में बताएंगे।

आर्टिकल मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
राज्य उत्तराखंड
विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग
उद्देश्य राज्य की उद्यमी महिला समूह को उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार प्रदान करना
लाभार्थी उत्तराखंड की उद्यमी महिलाएं
माध्यम
आधिकारिक वेबसाइट

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 22 अगस्त 2023 को राज्य में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गयी। इस योजना के द्वारा राज्य के उन सभी महिला समूहों को लाभ प्राप्त होगा जो किसी उत्पाद का निर्माण करती है।

राज्य में बहुत सारे ऐसे महिला समूह हैं जो किसी उत्पाद का निर्माण तो करते हैं लेकिन बाजार के अभाव के कारण उनके उत्पाद को बिक्री के लिए जगह नहीं मिलती है।

ऐसे में राज्य सरकार उन सभी उत्पादों के लिए महिलाओं को व्यापक बाजार प्रदान करने में सहायता करेगी। यह योजना राज्य के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यान्वित रहेगी।

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojna उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य उद्यमी महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों का बाजार प्रदान करना है ऐसा होने से उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों का विपणन सम्भव हो सकेगा।

राज्य की उद्यमी महिलाएं रोजगार के अवसरों को जन्म देंगी जिस से राज्य के बेरोजगारी स्तर में थोड़ी कमी आएगी। महिलाएं बाजार में उत्पादों को बेचने से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। उनका एवं उनके परिवार का आर्थिक विकास होगा।

CM Sashakt Behna Utsav Yojna लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना से राज्य की उद्यमी महिलाओं के उत्पादों को एक बाजार प्राप्त होगा। योजना से महिलाएं लाभ के लिए प्रेरित रहेंगी।
  • राज्य के प्रत्येक जिले के प्रत्येक विकासखंड में किसी सार्वजनित विशेष स्थान पर महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए मार्केटिंग करने के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
  • ब्लॉक स्तर पर जहां महिलाओं के उत्पादों को एक बाजार प्राप्त होगा वहीं महिलाओं द्वारा बनाये गए स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग भी होगी जिस से भविष्य में उनके व्यवसाय में वृद्धि होगी।
  • निकटम विकासखंडों की सहायता से महिलाओं को उत्पादों के बाजार के लिए जगह-जगह नहीं भटकना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर उन्हें बाजार उपलब्ध हो जायेंगे।
  • वर्तमान में राज्य में कुल महिला समूहों की संख्या 37 हजार से अधिक हैं। इस समूहों में लगभग 3 लाख महिलाएं हैं जो किसी उत्पाद के निर्माण कार्य से जुडी हुई है। इस सभी को योजना से लाभ होगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सक्षम बनेंगी। उनका और उनके परिवार का आर्थिक विकास होगा।
  • यह योजना राज्य की सभी उद्यमी महिलाओं के लिए शुरू की गयी है।
  • इस योजना से राज्य की वे सभी महिलाएं प्रेरित होंगीं जिनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को बाजार नहीं मिलता है।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना पात्रताएं

यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहती है तो आप:

  • उत्तराखंड की स्थाई नागरिक होनी चाहिए।
  • एक उद्यमी महिला होनी चाहिए या आप किसी ऐसे महिला समूह से जुडी होनी चाहिए जो किसी उत्पाद का निर्माण करता है।
  • 18 वर्ष से अधिक आयु की होनी चाहिए।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के आवेदन के लिए आवेदिका के पास नीचे दिए गए दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • महिला समूह का प्रमाण
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojna आवेदन करें

यदि आप एक उद्यमी महिला हैं एवं आप अपने बनाये गए उत्पाद को बेचना चाहती हैं तो आपको अभी इस योजना में आवेदन करने के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। राज्य सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की सिर्फ घोषणा ही की गयी है।

जैसे ही राज्य सरकार इस योजना के आवेदन सम्बंधित कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी करेगी या इस योजना के ऑफलाइन आवेदन सम्बंधित कोई जानकारी सार्वजानिक करेगी। हम आपको हमारे आर्टिकल द्वारा योजना की आवेदन प्रक्रिया प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojna किस राज्य की योजना है?

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना उत्तराखंड सरकार की योजना है।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का उद्देश्य राज्य की उद्यमी महिलाओं के उत्पादों को बाजार प्रदान कर उनका आर्थिक विकास करना है।

CM Sashakt Behna Utsav Yojna का आवेदन कैसे करें?

अभी राज्य सरकार ने CM Sashakt Behna Utsav Yojna के आवेदन सम्बंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की का लाभार्थी बनने की पात्रता क्या है?

CM Sashakt Behna Utsav Yojna का लाभार्थी उत्तराखंड की वह स्थाई नागरिक जो एक उद्यमी महिला है।

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojna की घोषणा किसने की?

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojna की घोषणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गयी हैं।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना किस विभाग के अंतर्गत कार्यान्वित रहेगी?

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना उत्तराखंड शासन के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग (WECD) के अंतर्गत कार्यान्वित रहेगी।

हेल्पलाइन

यदि आप मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से सम्बंधित कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0135-2775814 पर सम्पर्क करें।

Leave a Comment