घसियारी कल्याण योजना उत्तराखंड 2023 | Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana 2023

दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको घसियारी कल्याण योजना की सम्पूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे है। जैसा की हम सभी जानते है उत्तराखंड की सरकार राज्य के नागरिको के हित के लिए कई योजनाए संचालित करती रहती है। ऐसी ही एक योजना राज्य की महिलाओ के लिए राज्य सरकार ने संचालित की है। योजना के माध्यम से उत्तराखंड की राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पशु चारा केवल 3 रुपए किलो के दर पर उपलब्ध कराएगी। अगर आप भी इस योजना का उद्देश्य लाभ पात्रता एवं आवेदन की प्रक्रिया जानना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।

घसियारी कल्याण योजना उत्तराखंड Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana
घसियारी कल्याण योजना उत्तराखंड

Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana

घसियारी कल्याण योजना उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 25 फरवरी 2021 में संचालित की गई थी। योजना के माध्यम से राज्य की ग्रामीण पशुपालक महिलाओ को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। घसियारी कल्याण योजना के अंतर्गत राज्य सरकार 3 रुपऐ किलो प्रति दर से चारा उपलब्ध कराया जायेगा साथ ही पशुपालक को पशुओ के लिए अन्य पौष्टिक आहार भी उपलब्ध करवाए जायेंगे। MGKY की सहायता से अब उत्तराखंड की ग्रामीण कृषक महिलाओं को पशु चारे के लिए वन क्षेत्रों में भटकना नहीं पड़ेगा।

सरकार द्वारा दिया जाने वाला चारा अधिक पौष्टिक होगा जिससे की दुधारू पशुओं में दूध की उत्पादकता भी बढ़ेगी और महिलाओं को पशुपालन से अधिक लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओ के समय की भी बचत होगी। जिसमे वह अपना अन्य काम कर सकती है।

घसियारी कल्याण योजना के मुख्य बिंदु

योजनाघसियारी कल्याण योजना
प्रारम्भिक तिथि25 फरवरी 2021
किसके द्वारा संचालित की गईपूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
राज्यउत्तराखंड
बजट16.78 करोड़
उद्देश्यकम दामों में चारा उपलब्ध कराना
लाभार्थीराज्य के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाये
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं है।
आधिकारिक वेबसाइट(uk.gov.in)

इसे भी देखें :-न्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड

Ghasiyari Kalyan Yojana Objectives

उत्तराखंड राज्य एक पहाड़ी क्षेत्र है यहाँ आपको चारो ओर पहाड़ ही पहाड़ दिखाई देंगे लेकिन जितना यह राज्य देखने में आकर्षित लगता है उतना ही यहाँ जीवन यापन करना मुश्किल है। यहाँ की ग्रामीण महिलाओ को अपने पशुओं के चारे के लिए दूर जंगलो में जाना पड़ता है ऊँचे- नीचे रास्तो से भारी चारे का गट्ठर अपने कंधो पर उठाकर ले जाना पड़ता है जिससे उन पर पथरीले रस्ते से फिसलने और जंगली जानवरो का खतरा बना रहता है। इन सभी जोखिमों से ग्रामीण महिलाओ की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने घसियारी कल्याण योजना को संचालित किया है।

Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana के माध्यम से राज्य की सभी ग्रामीण महिलाओं को कम कीमत पर पशुओं के लिए चारा दिया जायेगा जिससे की महिलाओ को दूर जंगलो में जाकर अपनी जान को खतरे में नहीं डालना पड़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी यह योजना मुख्यता राज्य की महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही जारी की गई है। मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू की गई इस योजना में महिला को केवल 3 रुपए किलो की कीमत पर चारा उपलब्ध करवाया जायेगा।

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के लाभ

Ghasiyari Kalyan Yojana से राज्य की महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे :-

  • मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य सरकार महिलाओ को केवल 3 रुपये प्रति किलो चारा प्रदान करेगीं।
  • स्कीम का उद्देश्य राज्य की ग्रामीण क्षेत्रीय महिलाओ को लाभान्वित करना है।
  • उम्मीदवारों को पशुओ के लिए केवल पौष्टिक चारा ही प्रदान किया जायेगा।
  • योजना की सहायता से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  • Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana की सहायता से महिलाओ को दूर जंगलो में चारे के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
  • राज्य सरकार ने चारे की दर बहुत कम रखी है जिससे की प्रत्येक ग्रामीण महिला इसका लाभ उठा सके।
  • योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओ के समय की बचत होगी, जिससे की वह उस समय में अपना अन्य काम कर सकेगी।
  • आवेदक को उसके पशुओ के लिए सरकार की ओर टोटल मिक्स्ड, पैकेज साइलेज व पौष्टिक चारा प्रदान किया जायेगा

Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana Eligibilities

  • आवेदक उत्तराखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना माध्यम से उम्मीदवारों को सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
  • उत्तराखंड राज्य की सभी ग्रामीण महिलाये स्कीम में आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • राज्य सरकार 3 रुपए किलो की दर से चारा उपलब्ध करवाया जायेगा।
  • Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana में केवल महिलाये ही आवेदन कर सकती है।
घसियारी कल्याण योजना के आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पात्र
  • साथै निवास प्रमाण पत्र
  • पास पोर्ट साइज़ फोटो
  • पहचान पत्र
  • बैंक कहते की डिटेल्स
  • मोबाईल नंबर
  • राशन कार्ड

इसे भी देखें :नमामि गंगे योजना क्या है?

Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana Online apply process

घसियारी कल्याण योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार को कुछ समय तक इन्तजार करना होगा क्योकि जैसा की हमने आपको अपने लेख के माध्यम से बताया की यह योजना अभी हल ही में संचालित की गई है जिस कारण अभी इस योजना पर राज्य की सरकार निरंतर कार्य कर है इसलिए सरकार ने स्कीम की कोई भी आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन पोर्टल जारी नहीं किया है। लेकिन जैसे ही सरकार स्कीम के आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान करती है हम सबसे पहले आपके लिए अपने आर्टिकल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान कर देंगे। अगर आप ऐसी ही सरकारी स्कीमों का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट www.mcpanchkula.org से जुड़े रहे।

घसियारी कल्याण योजना की शुरुआत कब की गई थी ?

घसियारी कल्याण योजना की शुरुआत 25 फरवरी 2021 में की गई थी।

Ghasiyari Kalyan Yojana किसके द्वारा संचालित की गई थी ?

Ghasiyari Kalyan Yojana उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा संचालित की गई थी।

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है ?

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का उद्देश्य राज्य के महिलाओं को कम दामों पर चारा उपलब्ध कराना है जिससे की उन्हें दूर-दूर जंगलो में न जाना पड़े और उनके समय की भी बचत हो सके।

Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana के लाभार्थी राज्य के कौन से नागरिक है ?

Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana के लाभार्थी राज्य के उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलायें है।

घसियारी कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

घसियारी कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट राज्य सरकार द्वारा अभी जारी नहीं की गई है।

Leave a Comment