मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना लांच हुई, गोवंश और गौ माता का रखा जाएगा ध्यान

गुजरात सरकार ने राज्य में गाय को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना का शुभारम्भ किया है।

योजना के माध्यम से गायों की वर्तमान जनसँख्या में आ रही कमी को नियंत्रण में लाने के लिए उनको उचित सुविधाएं मुहैया करवाई जाएँगी।

साथ ही योजना के माध्यम से राज्य में पशुपालन में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसरों का भी विस्तार किया जायेगा। जिससे नागरिक आत्मनिर्भर होंगे।

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना लांच हुई, गोवंश और गौ माता का रखा जाएगा ध्यान
मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना

गुजरात सरकार राज्य के विकास के लिए कई योजनाए संचालित करती है। जिससे प्रदेश के सभी नागरिकों का विकास हो सके। गौपालन सरंक्षण हेतु यूपी सरकार के द्वारा भी गौशाला योजना को शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना की शुरुआत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल द्वारा राज्य की गायों को उचित पोषण प्रदान करने के लिए की गई है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में योजना की घोषणा की गई। योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य है की पशुपालको को आर्थिक तौर पर सहायता प्रदान करना।

इसके तहत प्रदेश की गौशालाओं को विकसित किया जायेगा जिसमें उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध की जाएगी। ताकि उन्हें होने वाले संक्रमण से बचाया जा सके।

इन गौशालाओं में पशुओं की देखरेख के लिए सरकार द्वारा किसी व्यक्ति को नियुक्त किया जायेगा जो समय पर उनकी देखरेख कर सके। इससे राज्य में रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी जो बेरोजगारी के स्तर को कम करने में मदद करेगा।

Mukhyamantri Gau Mata Poshan Yojana highlights

योजना मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना
किसके द्वारा शुरू की गई है मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल द्वारा
राज्य गुजरात
उद्देश्य गायों को उत्तम खाद्य सामग्री एवं उचार सुविधाएं प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट Mukhyamantri Gaumata Poshan Yojana | CMO Gujarat

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना का उद्देश्य

इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य उन सभी गाय का पालन पोषण करना है जो पालतू और सड़कों में घूमने वाली गाय है। गाय को योजना के अंतर्गत सभी तरह की आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसमें उपचार से लेकर पोषण इत्यादि की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

गौशाला स्थापित करने हेतु सरकार द्वारा पशुपालकों को आर्थिक रूप से मदद प्रदान की जाएगी। ताकि गाय संरक्षण हो एवं गौमाता की सेवा हो सके।

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना लांच हुई, गोवंश और गौ माता का रखा जाएगा ध्यान
मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना की शुरुआत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल द्वारा की गई है।
  • सड़को पर घूमने वाली गायों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
  • राज्य में कई नवीन गौशालाओ का निर्माण किया जायेगा। जिससे राज्य की सभी सड़कों पर रहने वाली गायों को निवास स्थान प्राप्त होगा।
  • गौशाला के माध्यम से ऐसे पशुओं को उत्तम उपचार सुविधाएं एवं पौष्टिक चारा प्रदान किया जायेगा।
  • गायों के बेहतर देखभाल से उनके दूध की शुद्धता एवं मात्रा में अधिकतम सुधार होगा। जिससे रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
  • सड़को में घूमने वाली गाय को रहने हेतु एक उचित व्यवस्था मिलने पर यातायात में होने वाली समस्या से भी निजात मिलेगी।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में इस योजना की घोषणा की गयी।
  • प्रतिवर्ष योजना में गाय के संरक्षण हेतु 500 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।
  • गौशाला स्थापित करने वाले नागरिकों को गौशाला नवीनीकरण हेतु वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना पात्रताएं

  • केवल गुजरात राज्य के मूल निवासी पशुपालक नागरिक इस योजना हेतु योग्य है।
  • गौशाला और पांजरापोल के संचालक भी योजना में आवेदन करने हेतु माने जायेंगे।
  • योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
गौमाता पोषण योजना आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • स्थाई मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पास पोर्टा साइज़ फोटो
  • बैंक खाते की डिटेल्स
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • पुरानी गौशाला और पांजरा पोल का पंजीयन प्रमाण पत्र
  • नई गौशाला खोलने के लिए पर्याप्त जगह एवं संसाधन प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अभी कुछ समय तक प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। अभी इस स्कीम पर कार्य चल रहा है।जैसे ही सरकार द्वारा स्कीम के आवेदन से संबंधित जानकारी हमे प्राप्त होती है। हम आपको आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना से संबंधित प्रश्न-उत्तर

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गायों को सुरक्षित रखना एवं उन्हें गायों में होने वाले संक्रमण लम्पी वाइरस जैसी बिमारियों से बचाना।

Mukhyamantri Gau Mata Poshan Yojana का लाभ क्या है ?

Mukhyamantri Gau Mata Poshan Yojana के माधयम से राज्य में गायों को उचित सम्मान मिलेगा उनकी उत्तम देखभाल की एवं उचार भी उपलब्ध करवाया जायेगा। पौष्टिक आहार मिलने से उनके दूध की मात्रा अधिक होगी। एवं रोजगार में भी वृद्धि हो सकेगी।

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के तहत लाभार्थी कौन है ?

मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के तहत लाभार्थी राज्य की गाये है एवं योजना में ऐसी गायों को प्राथमिकता दी गई है। जो सड़कों पर रहती है या उन्हें किसी कारण सड़को पर लावारिस छोड़ दिया गया है। सरकार उन सभी की उचित देखभाल करेगी। जिससे उनकी प्रजाति को विलुप होने से बचाया जा सके।

Mukhyamantri Gau Mata Poshan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Mukhyamantri Gau Mata Poshan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट Mukhyamantri Gaumata Poshan Yojana | CMO Gujarat है।

इस लेख में हमने आपके साथ “मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना” से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज कर हमें सूचित कर सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment

Join Telegram