मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना से ग्रामीण इलाको में मिलेगा हफ्ते में 6 दिन बच्चों को दूध

बच्चों का शारीरिक विकास और मानसिक विकास करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास की जा रहे हैं। मिड डे मिल योजना भी इसी उद्देश्य के साथ शुरू की गयी थी।

अब राजस्थान सरकार द्वारा बच्चों के शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति करने के लिए मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना में सरकार द्वारा स्कूल में बच्चों को दूध उपलब्ध किया जायेगा।

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना जानें पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना

इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे द्वारा आपको मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

आर्टिकल मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना
राज्य राजस्थान
जारीकर्ता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा
विभाग शिक्षा विभाग
उद्देश्य विद्यार्थियों को पोषण हेतु प्रतिदिन दूध उपलब्ध करना
लाभार्थी राज्य के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी

Mukhyamantri Bal Gopal Yojana

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 29 नवंबर 2022 को राज्य में बाल गोपाल योजना की शुरुआत की गयी। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को हफ्ते में 6 दिन दूध प्रदान किया जाता है।

पहले इस योजना में सिर्फ मंगलवार और शुक्रवार को विद्यार्थियों को दूध प्रदान किया जाता था कित्नु अब इस योजना में रविवार को छोड़ कर प्रत्येक दिन सुबह प्रार्थना के बाद दूध बच्चों को पिलाया जाता है। राज्य के कोऑपरेटिव डेयरी फाउंडेशन (RCDF) से इस मिल्क पाउडर को खरीदा जाता है।

राज्य सरकार की इस योजना के लिए 1000 करोड़ रूपये बजट सत्र 2023-24 में पास किया गया है। इस योजना को राज्य में मिड डे मिल आयुक्त द्वारा संचालित किया जायेगा एवं जिला और ब्लॉक स्तर पर योजना की जाँच के अधिकारी नियुक्त रहेंगे।

बाल गोपाल योजना के अंतर्गत प्रदान दूध की मात्रा

राजस्थान सरकार की इस योजना में बच्चों का सम्पूर्ण पोषण करने के लिए उन्हें प्रत्येक दिन दूध प्रदान किया जाता है। यह दूध कक्षाओं के आधार पर इस प्रकार से वितरित किया जाता है:

कक्षा स्तर पाउडर मिल्क की मात्रा तैयार दूध की मात्रा चीनी की मात्रा
कक्षा 1 से कक्षा 5 तक (प्रति विद्यार्थी)15 ग्राम 150 मिलीलीटर 8.4 ग्राम
कक्षा 6 से कक्षा 8 तक (प्रति विद्यार्थी) 20 ग्राम 200 मिलीलीटर 10.2 ग्राम

CM Bal Gopal Yojana उद्देश्य

स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के उत्तम उपस्थिति, छात्र-छात्राओं के नामांकन में वृद्धि, स्कूलों में होने वाले ड्रॉप आउट को रोकना, विद्यार्थियों के पोषण स्तर में वृद्धि कर उन्हें मेक्रो और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स उपलब्ध करना ये सभी इस योजना के महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

इस योजना से स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जायेगा। दूध में सभी प्रकार के पोषक तत्व होने से विद्यार्थियों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कुपोषण से बचा कर उन्हें बीमार होने से सुरक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना से प्रत्येक विद्यार्थी को दूध में उपलब्ध पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। वे कुपोषण के शिकार नहीं होंगें। साथ ही बिमारियों से लड़ने की उनकी प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा।
  • राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों, मदरसों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत दूध प्रत्येक शैक्षिक दिन में प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना से राज्य के 69.22 लाख विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन दूध उपलब्ध होता है।
  • राजस्थान राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों के ड्रॉप आउट में कमी आयी है। और विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि देखी गयी है।
  • इस योजना से राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति में भी वृद्धि आयी है।
  • इस योजना में दूध को राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (RCDF) द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। यह पावर मिल्क FSSAI के निर्धारित मानकों के अनुसार ही बनाया जाता है।
  • इस योजना के माध्यम से विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनका शारीरिक विकास भी किया जायेगा।
  • इस योजना में प्रदान किये जाने वाले दूध की गुणवत्ता की जाँच के लिए एक अध्यापक, एक अभिभावक/विद्यालय समिति के एक सदस्य द्वारा इस दूध को चखा जायेगा।

Mukhyamantri Bal Gopal Yojana के लाभार्थी

इस योजना के लाभार्थी राजस्थान के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, मदरसों, स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर में अध्ययन करने वाले कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी छात्र और छात्राएं हैं।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू किया गया है।

Mukhyamantri Bal Gopal Yojana क्या है?

Mukhyamantri Bal Gopal Yojana राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों को दूध प्रदान किया जाता है।

CM Bal Gopal Yojana के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र 2023-24 में स्वीकृत की गयी राशि कितनी है?

CM Bal Gopal Yojana के लिए बजट सत्र 2023-24 में स्वीकृत की धनराशि 1 हजार करोड़ रूपये है।

Mukhyamantri Bal Gopal Yojana के लाभार्थी कौन हैं?

Mukhyamantri Bal Gopal Yojana के लाभार्थी राजस्थान के सरकारी विद्यालयों, मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थी हैं।

CM Bal Gopal Yojana को लागू करने का उद्देश्य क्या है?

CM Bal Gopal Yojana को लागू करने का उद्देश्य राज्य के विद्यालयों में विद्यार्थी नामांकन की संख्या में वृद्धि और ड्रॉप आउट की संख्या में कमी लाने के लिए बच्चों का पोषण विकास हो सके इसलिए उन्हें दूध उपलब्ध करना है।

Mukhyamantri Bal Gopal Yojana का संचालन राज्य स्तर पर किसके द्वारा किया जायेगा?

Mukhyamantri Bal Gopal Yojana का संचालन राज्य स्तर पर मिड डे मिल आयुक्त द्वारा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना की शुरुआत कब हुई?

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना की शुरुआत 29 नवंबर 2022 को हुई।

Leave a Comment

Join Telegram