एमपी पंख योजना क्या है, MP Pankh Abhiyan रजिस्ट्रेशन कैसे करें, लाभ एवं उद्देश्य

हमारे देश में बेटियों के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के लिए समय-समय पर अनेक योजनाओं की शुरुआत की जाती है। जिनकी सहायता से जहां एक ओर बेटियों का विकास होता है तो दूसरी ओर समाज में उनके प्रति समानता का भाव उत्पन्न होता है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बेटियों की सुरक्षा जागरूकता और उनके प्रति होने वाले भेदभाव को को समाप्त करने के लिए एमपी पंख योजना की शुरुआत की गयी है।

एमपी पंख योजना क्या है
एमपी पंख योजना

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एमपी पंख योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जिसमें योजना का उद्देश्य, योजना की विशेषताएं और लाभ, पात्रताएं आदि सम्मिलित हैं।

आर्टिकल एमपी पंख योजना
राज्य मध्य प्रदेश
जारीकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
उद्देश्य बेटियों का सशक्तिकरण एवं संरक्षण करना
लाभार्थी मध्य प्रदेश की बेटियां
माध्यम
आधिकारिक वेबसाइट

MP PANKH Yojana

राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य में एमपी पंख योजना लांच की गयी। इस योजना के अंतर्गत PANKH के बारे में उन्होंने विस्तार से इस प्रकार जानकारी प्रदान की।

PANKH से इस योजना का आशय P से Protection अर्थात सुरक्षा, A से Awareness of their rights अर्थात उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता, N से Nutrition अर्थात पोषण, K से Knowledge अर्थात ज्ञान और H से Health अर्थात स्वास्थ्य है। इस योजना के द्वारा बेटियों को सक्षम बनाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जायेगा।

यह योजना मध्य प्रदेश के शिक्षा समाज कल्याण और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यान्वित रहेगी। साथ ही इस योजना में राज्य पुलिस विभाग द्वारा बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित भी किया जायेगा।

एमपी पंख योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों के आत्मबल को मजबूत करना है। उन्हें उनके अधिकारों के लिए जागरूक करना है। उनके मानसिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास हेतु भी इस योजना द्वारा ध्यान रखा जायेगा।

समाज के हर उस हिस्से को इस योजना द्वारा प्रेरणा मिलेगी जो बेटियों और बेटों में भेदभाव करते हैं। यह योजना राज्य के अनेक विभागों द्वारा संचालित की जाएगी जिसकी वजह से बेटियों के प्रति हर क्षेत्र में जागरूकता का संचार होगा।

MP PANKH Abhiyan की विशेषताएं और लाभ

  • इस योजना से बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण बनेगा। बेटियां अपने अधिकारों के लिए लड़ पाएंगी।
  • इस योजना से बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हो पाएंगी।
  • इस योजना के अंतर्गत बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, उनके पोषण एवं उनके संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जायेगा।
  • इस अभियान से प्रेरित हो कर बेटियां भविष्य में अपने सपनों को साकार कर पाएंगी।
  • बेटियों को आत्मरक्षा के लिए राज्य के पुलिस विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा।
  • इस योजना द्वारा समाज में बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाया जायेगा। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
  • इस अभियान का हिस्सा राज्य के अनेक सरकारी विभाग (शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पुलिस आदि) हैं।
  • बेटियों को ग्राम पंचायत स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना से बेटियों का सशक्तिकरण होगा जिस से वे अपने अधिकारों की मांग कर पाएंगी।

MP PANKH Yojana पात्रताएं

मध्य प्रदेश पंख योजना की पात्रताएं इस प्रकार है:

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश का स्थाई नागरिक होना आवश्यक है।
  • इस योजना की लाभार्थी राज्य की सभी लड़कियां हैं।

एमपी पंख योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश पंख योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

यदि आप मध्य प्रदेश की नागरिक हैं एवं MP PANKH Yojana में रजिस्ट्रेशन करना चाहती है तो आपको अभी इसके लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी इस योजना के रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है।

राज्य सरकार द्वारा जैसे ही इस योजना के आवेदन से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी हम आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

एमपी पंख योजना से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

क्या एमपी पंख योजना में सरकार द्वारा कोई वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?

नहीं। एमपी पंख योजना में कोई वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की जाती है।

MP PANKH Yojana आवेदन कैसे करें?

MP PANKH Yojana के आवेदन से सम्बंधित जानकारी अभी राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक नहीं की गयी है।

एमपी पंख योजना का उद्देश्य क्या है?

एमपी पंख योजना का उद्देश्य राज्य के बेटियों का शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण कर उन्हें उनके अधिकारों के लिए जागरूक करना है।

MP PANKH Yojana में PANKH से क्या आशय है?

MP PANKH Yojana में PANKH का अर्थ P से Protection अर्थात सुरक्षा, A से Awareness of their rights अर्थात उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता, N से Nutrition अर्थात पोषण, K से Knowledge अर्थात ज्ञान और H से Health/Hygiene अर्थात स्वास्थ्य है

एमपी पंख योजना कब लांच की गयी?

एमपी पंख योजना 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन लांच की गयी।

क्या MP PANKH अभियान में बेटियों को किसी प्रकार की ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी?

MP PANKH अभियान में बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

हेल्पलाइन

MP PANKH अभियान से सम्बंधित किसी सहायता के लिए आप मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Comment