मध्यप्रदेश के राज्य सरकार के द्वारा अपने प्रदेश में गरीब परिवार की महिलाओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता के लिए एक नई योजना का शुभारम्भ किया है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी 2023 है। इस योजना के तहत उन परिवारों की आर्थिक मदद की जाएगी जो परिवार अपने बेटियों की शादी करने में असमर्थ हैं। सरकार के द्वारा ऐसे परिवारों को 51,000 रूपये की आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी। कन्या विवाह योजना एमपी 2023 के तहत गरीब परिवारों और श्रमिक परिवारों की कन्याओं, विधवा महिलाओं तथा तलाकशुदा महिलाओं की आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी
अगर आप भी इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं क्योंकि आज हम अपने आर्टिकल में आप लोगो को बताएंगे की MP Kanya Vivah Yojana क्या है ? तथा एमपी कन्या विवाह योजना के लिए आप किस प्रकार से आवेदन कर सकते हैं ? इस योजना के क्या क्या लाभ हैं और एमपी कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास क्या क्या योग्यता होनी चाहिए ? इस सभी विषयों के बारे में आज हम अपने आर्टिकल में चर्चा करेंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

एमपी कन्या विवाह योजना
मध्यप्रदेश राज्य के वह परिवार जो अपना गुजर बसर गरीबी रेखा के नीचे करते हैं उन परिवारों के लिए राज्य सरकार के द्वारा एक योजना को शुरू किया है जिसके अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए कुछ प्रोत्साहन धनराशि सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी। सरकार के द्वारा पहले केवल 28,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती थी, लेकिन वर्तमान में यह धनराशि को बढ़ाकर राज्य सरकार के द्वारा 51,000 रूपये कर दी गयी है। एमपी कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए युवती की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा युवक की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
इसे भी देखें :- पीएम कुसुम योजना मध्यप्रदेश आवेदन करें
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन करना होगा, आवेदन आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। सरकार के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया है जिसके जानकारी हम आगे अपनी आर्टिकल में देंगे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
योजना का नाम | एमपी कन्या विवाह योजना |
आर्टिकल | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी 2023 |
वर्ष | 2023 |
राज्य | मध्यप्रदेश |
लाभार्थी | राज्य की गरीब वर्ग की कन्याऐं, विधवा महिलाएं तथा तलाकशुदा महिलाएं |
घोषणा का वर्ष | 2016 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
लाभ | विवाह के लिए 51,000 रूपये की धनराशि प्रदान करना |
उद्देश्य | जो भी कमजोर वर्ग के परिवार अपनी बालिकाओं का विवाह करने में असमर्थ हैं, उन्हें आर्थिक धनराशि प्रदान करना |
संबंधित विभाग | सामाजिक न्याय निशक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश |
किसके द्वारा शुरू की गयी | माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी द्वारा |
आधिकारिक वेबसाइट | mpvivahportal.nic.in |
कन्या विवाह योजना पीडीएफ लिंक | यहाँ क्लिक करें |
एमपी कन्या विवाह योजना का उद्देश्य
एमपी कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब वर्ग तथा श्रमिक परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है। क्योंकि इन परिवारों के पास इतना पैसे नहीं होते की ये अपनी बेटियों की शादी करवा पाए इसलिए सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया की सभी निर्धन परिवारों की सहयता अब राज्य सरकार करेगी। इसके लिए सरकार ने 51,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। एमपी कन्या विवाह योजना के अंतर्गत करीबन 1 लाख से भी अधिक आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं, तथा इस योजना के लिए 2 लाख से भी अधिक आवेदन कर लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 का आयोजन
एमपी कन्या विवाह योजना को पिछले 3 सालो से कई कारणों की वजह से बंद कर दिया गया था क्योंकि बीच बीच में कोरोना संक्रमण, नगर निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव तथा अन्य कारणों के चलते इस योजना को बंद करना पड़ा। परन्तु इस साल दुबारा से राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू कर दिया गया है, इस वर्ष भी सामूहिक विवाह के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। मध्यप्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा 27 फरवरी व 14 मार्च 2023 को सामूहिक विवाह के कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा MP Kanya Vivah Yojana में लगने वाले व्यय धनराशि की गणना भी कर ली गयी है।
सरकार के द्वारा दी जाने वाली धनराशि
- नव विवाहिता कन्या तथा युवक को खुशहाल जीवन गृहस्थ जीवन बसाने के लिए सरकार के द्वारा 43,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
- कन्या के विवाह संस्कार में लगने वाले सामग्री के खर्चे के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 5000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम को आयोजित करने वाली संस्था को सरकार के द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों के लिए 3000 रूपये प्रति कन्या के रूप में दिया जाएगा।
- इस प्रकार से कुल सरकार के द्वारा 51,000 रूपये की धनराशि एक कन्या के लिए प्रदान की जाएंगी।
इसे भी देखें :- मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2023
Benefits of MP Kanya Vivah Yojana
- इस योजना के तहत केवल उन कन्याओं को आर्थिक सहयता दी जाएगी जो भी गरीबी रेखा से निचे अपना रहन सहन कर रहे हो। इसके तहत शादी के सभी खर्चों का व्यय सरकार के द्वारा ही देय होगा।
- BPL परिवार से संबंध रखने वाली बालिका को सरकार के द्वारा 3000 रूपये की एकमुश्त राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 के तहत सरकार के द्वारा गरीब निराश्रित ,निर्धन ,जरुरत मंद परिवारों की बेटियों, विधवा महिलाओ तथा तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 51,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत सरकार के द्वारा जो भी धनराशि दी जाएगी वह लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी, इसलिए लाभार्थी का बैंक अकाउंट होना भी जरुरी है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता
- लाभार्थी मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए युवती की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा युवक की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी अनिवार्य है तभी आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिया जाएगा।
- ऐसी महिलाऐं जिनकी क़ानूनी रूप से तलाक हो गया हो तथा दुबारा से शादी करने के लिए धनराशि उपलब्ध न हो, ऐसी महिलाऐं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
- जो भी कन्या इस योजना के लिए आवेदन करेगी उसके अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे होने चाहिए।
एमपी कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhar card)
- वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
- आय प्रमाण पत्र (income certificate)
- कन्या का आयु प्रमाण पत्र (Girl’s age certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Address proof)
- समग्र कोड (samgr code)
- बीपीएल कार्ड (bpl card)
- कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो (Passport size photo of girl child)
- मोबाइल नंबर (mobile number)
- बैंक अकाउंट डिटेल्स (bank account details)
- परित्यक्त महिला होने की स्थिति में क़ानूनी रूप से तलाक प्रमाण पत्र (Legally Divorce Certificate in case of an abandoned woman)
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी 2023 में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी 2023 में ऑनलाइन आवेदन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले विवाह पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट mpvivahportal.nic.in पर जाना होगा।

- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको एप्लिकेशन का फॉर्म दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इस फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियों जैसे नाम, पता, आधार नंबर, आयु इत्यादि चींजो को आपने दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपको यूजर आईडी तथा पससवर्ड को दर्ज कर लॉगिन करना होगा, और इस तरह से सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी 2023 में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी 2023 में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा।

- अब इस एप्प्लिकशन फॉर्म को डाऊनलोड कर आपको प्रिंट कर लेना होगा।
- प्रिंट करने के बाद आपको इसमें मांगी गयी सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
- इस आवेदन पत्र में मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी आपको इसके साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको अंत में इस आवेदन पत्र में हस्ताक्षर करना होगा।
- सभी जानकारियों के दर्ज होने के बाद आपको इस आवेदन पत्र को अपने नज़दीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी आर्टिकल से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उत्तर
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी क्या है ?
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत उन परिवारों की आर्थिक मदद की जाएगी जो परिवार अपने बेटियों की शादी करने में असमर्थ हैं। सरकार के द्वारा ऐसे परिवारों को 51,000 रूपये की आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी।
एमपी कन्या विवाह योजना के तहत सरकार के द्वारा कितनी धनराशि प्रदान की जाती है ?
सरकार के द्वारा पहले केवल 28,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती थी, लेकिन वर्तमान में यह धनराशि को बढ़ाकर राज्य सरकार के द्वारा 51,000 रूपये कर दी गयी है।
एमपी कन्या विवाह योजना में कौन कौन आवेदन कर सकता है ?
मध्यप्रदेश राज्य की सभी गरीब वर्ग की कन्याऐं, विधवा महिलाएं तथा तलाकशुदा महिलाएं एमपी कन्या विवाह योजना में आवेदन कर सकते हैं।
एमपी कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए आयु कितनी चाहिए ?
एमपी कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए युवती की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा युवक की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी अनिवार्य है तभी आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिया जाएगा।
एमपी कन्या विवाह योजना में आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
एमपी कन्या विवाह योजना में आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट mpvivahportal.nic.in है।