मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड हेतु ऐसे करें आवेदन और पंजीकरण | MP Kisan Samman Card

केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही अपने स्तर से किसानों एवं कृषि के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए यहां किसानों के सक्षम होने पर सम्पूर्ण देश को लाभ की प्राप्ति होगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों के कल्याण हेतु उन्हें किसान सम्मान कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं साथ ही इस कार्ड से पूर्व में राज्य सरकार द्वारा किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों को 4 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश किसान सम्मान कार्ड की जानकारी प्रदान करेंगें। इस आर्टिकल की सहायता से आप कार्ड हेतु आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड आवेदन करें
मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड

MP Kisan Samman Card

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को एक विशिष्ट पहचान के साथ कृषि सम्बन्धी जानकारी का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान सम्मान कार्ड प्रदान किये जायेंगें। इस कार्ड की सहायता से राज्य के किसान कृषि क्षेत्र को विकसित करने के लिए कृषि सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकेंगें।

इस कार्ड से राज्य के किसान मंडियों में लगाए जाने वाले किसान बाजार से खरीददारी कर पायेंगें। इस किसान बाजारों में किसानों को आर्मी कैंटीन की तर्ज पर कम रियायती दर पर सामग्री प्रदान की जाएगी। यह कार्ड किसान के आधार नंबर एवं बैंक अकाउंट दोनों से ही लिंक रहेंगें।

आर्टिकल मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड
राज्य मध्य प्रदेश
विभाग कृषि विभाग मध्य प्रदेश सरकार
उद्देश्य किसानों को कृषि के विकास के लिए सहायता प्रदान करना
लाभार्थी मध्य प्रदेश के किसान
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mpkrishi.mp.gov.in

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा इस कार्ड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को कृषि से जुडी जानकारी को आसानी से प्रदान करना है। किसानों की इस कार्ड की सहायता से कम मूल्य पर कृषि से सम्बंधित खरीददारी करने में आसानी होगी।

Madhya Pradesh Kisan Samman Card लाभ एवं विशेषताएं

  • यह कार्ड मध्य प्रदेश के किसानों को सहायता प्रदान करने के साथ ही एक विशिष्ट पहचान प्रदान करेगा।
  • इस कार्ड का प्रयोग करने के लिए राज्य में मंडियों की कृषक बाजार बनाया जायेगा।
  • किसान एक ही स्थान से कृषि से जुडी सामग्री को खरीद पायेंगें।
  • कृषक बाजारों में आर्मी कैंटीन के जैसे ही कम मूल्य पर किसानों को कृषि सम्बंधित सामग्री प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा बनाये गए किसान सम्मान कार्ड को किसान के बैंक अकाउंट एवं आधार नंबर से जोड़ा जायेगा जिस से उन्हें आसानी से लाभ प्राप्त हो पायेगा।

MP Kisan Samman Card पात्रताएं

यदि आप भी इस कार्ड का आवेदन करना चाहते हैं तो राज्य सरकार द्वारा इस योजना की पात्रताएं इस प्रकार दी गयी हैं:

  • इस कार्ड का आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन किसान होना चाहिए।
  • किसान के पास कृषि योग्य स्वंय की भूमि होनी चाहिए।
  • राज्य के लघु एवं सीमांत किसान भी इस कार्ड का आवेदन कर सकते हैं।

किसान सम्मान कार्ड आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी
  • राशन कार्ड
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • जमीन के दस्तावेज
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड पंजीकरण करें

यदि आप मध्य प्रदेश के किसान नागरिक हैं एवं इस कार्ड का आवेदन करने के पात्र हैं तो नीचे दी गयी प्रक्रिया के अनुसार आप आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpkrishi.mp.gov.in पर जाएँ।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner पर क्लिक करें।
  • अब आप नए पेज में New Farmer Registration पर क्लिक करें।
  • अब आपको किसान पंजीकरण फॉर्म की प्राप्ति होगी।
  • किसान पंजीकरण फॉर्म में मांगी गयी सभी आवश्यक जानकारियों (जैसे- राज्य का नाम, किसान का विवरण, जमीन का विवरण, बैंक का विवरण) को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें एवं OTP द्वारा वेरीफाई करें।
  • अब फॉर्म को पुनः जाँच करें एवं Submit पर क्लिक करें।

इस प्रकार आपका पंजीकरण होने के पश्चात आपको किसान सम्मान कार्ड की प्राप्ति हो जाएगी।

MP Kisan Samman Card से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

Madhya Pradesh Kisan Samman Card क्या है?

Madhya Pradesh Kisan Samman Card राज्य सरकार द्वारा किसानों को कृषि सम्बंधित सहायता प्रदान करने के साथ विशिष्ट पहचान प्रदान करने वाले कार्ड है।

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड को लांच करने का राज्य सरकार का उद्देश्य क्या है?

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड को लांच करने का राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को कृषि सम्बंधित सहायता प्रदान करना है।

Madhya Pradesh Kisan Samman Card के लाभ क्या है?

Madhya Pradesh Kisan Samman Card का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के लिए राज्य में मंडियों में किसान बाजार लगाया जायेगा। जिनमें से वे कृषि सम्बंधित सामग्री को कम मूल्य में खरीद सकेंगें।

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड के लाभार्थी कौन हैं?

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड के लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य के किसान हैं।

MP Kisan Samman Card की विशेषता क्या है?

MP Kisan Samman Card की विशेषता यह है कि यह कार्ड किसान के बैंक अकाउंट एवं आधार कार्ड दोनों से ही लिंक रहेगा।

हेल्पलाइन

MP Kisan Samman Card से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए 18001801551 पर कॉल करें।

Leave a Comment