मध्यप्रदेश की राज्य सरकार समय समय पर गरीब नागरिकों तथा किसानो के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को अक्सर लाती रहती है इसी कड़ी में सरकार के द्वारा MP Gehu Panjiyan 2023-24 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। सरकार के द्वारा 2023 के लिए गेहूं को खरीदने का भाव तय कर दिया गया है, किसानो को उनके गेहूं का उचित दाम पाने के लिए जल्दी से जल्दी mpeuparjan.nic.in पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा। राज्य के किसानो के लिए गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था इसी पोर्टल पर की गयी है।
रबी विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर बेचने के लिए किसान अपने घर से ही मोबाइल की सहयता से अपना पंजीयन कर सकता है। पंजीयन करने की प्रक्रिया को सरकार के द्वारा 6 फरवरी से शुरू कर दिया गया है। आज हम आपको अपने आर्टिकल की सहायता से आपको बताएंगे की गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें ? Gehu Panjiyan का उद्देश्य क्या है ? सरकार के द्वारा गेहूं खरीद के लिए Minimum Support Price (MSP) कितना रखा गया है ? MP Gehu Panjiyan 2023 से संबंधित सभी जानकारियों को आज हम अपने आर्टिकल की सहायता से आपको बताएंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

MP Gehu Panjiyan
मध्य प्रदेश की राज्य सरकार की द्वारा किसानो के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर गेहूं खरीदने के लिए गेहूं पंजीयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, जिसमे की सरकार के द्वारा 80 टन गेहूं खरीदने की घोषणा की गयी है। सरकार के द्वारा किसानो को 10 संभागो सहित सभी जिलों में 3480 सेंटर पर पंजीकरण की सुविधा को प्रदान की गयी है। इसलिए किसानो को जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
इसे भी देखें >>> जय किसान ऋण मुक्ति योजना मध्यप्रदेश
इसके बाद 25 मार्च से रबी की फसल की खरीद को प्रारम्भ कर दिया जाएगा, यह खरीद की प्रक्रिया 25 मार्च 2023 तक चलेगी। जो भी किसान गेहूं बेचना चाहते हैं उन्हें डीबीटी के माध्यम से सरकार के द्वारा धनराशि उनके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी।
एमपी गेहूं पंजीयन से संबंधित कुछ तथ्य
आर्टिकल | गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग (MP Gehu Panjiyan 2023-24) |
वर्ष | 2023 |
संबंधित राज्य | मध्यप्रदेश |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के किसान |
उद्देश्य | समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mpeuparjan.nic.in |
गेहूं का न्यूनतम तय दाम | 2125 रुपए क्विंटल |
गेहूं पंजीयन का उद्देश्य
MP Gehu Panjiyan 2023-24 का मुख्य उद्देश्य एमपी की किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल को बेचने की सुविधा को प्रदान करना है। सरकार के द्वारा किसानो से समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा कर दी गयी है। किसानो से गेहूं खरीदने के बाद उनके रसीद भी उपलब्ध कराइ जाएगी और साथ ही ख़रीदे हुए फसल की धनराशि को किसानो के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 7 दिनों के भीतर ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके लिए सरकार के द्वारा 3480 केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को आरम्भ कर दिया गया है।
MP सरकार के द्वारा निर्धारित गेहूं के दाम
MP की राज्य सरकार के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर गेहूं के दाम को निर्धारित किया गया है, जिसके तहत गेहूं के दाम को 2125 रुपए क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिन भी किसानो के द्वारा mpeuparjan.nic.in पर अपना पंजीकरण कर लिया है वह ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग करवा सकते हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल सरकार के द्वारा पूरे MSP में 110 रूपये की वृद्धि की गयी है। अगर आपको भुगतान करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप mpeuparjan पर जाकर भुगतान संबंधी समस्या को देखे सकते हैं। या फिर आप यहां पर क्लिक करके भी देख सकते हैं।
गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग
किसान शुल्क देकर एवं मुफ्त में दोनों तरीकों से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। मुफ्त में पंजीकरण करने के लिए आपको विपणन संस्थानों या किसान सहकारी समितियों के पंजीयन केंद्र में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके आलावा अगर आप शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आपको MP ऑनलाइन कियोस्क या लोक सेवा केंद्र कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क इत्यादि में जाकर 50 रूपये की फीस देकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
MP Gehu Panjiyan हेतु पात्रता मानदंड
- इसके लिए केवल मध्य प्रदेश राज्य का किसान ही आवेदन कर सकता है।
- राज्य के किसानो को उचित मूल्य पाने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन mpeuparjan.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
E Uparjan Portal पर पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhar card)
- पहचान पत्र (identity card)
- मोबाइल नंबर (mobile number)
- बैंक खाता विवरण (Bank account statement)
- ईमेल आईडी (email id)
- बोय गए खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका (Loan book of Khasra number of sown field)
इसे भी देखें >>> यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण
MP Gehu Panjiyan हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया
- MP Gehu Panjiyan में पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले E Uparjan Portal की आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जिसमे की आपको अन्य उपयोगकर्ता के विकल्प पर पंजियन केंद्र किओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2023) का ऑप्शन दिखाई देगा।

- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने किओस्क पंजीयन निर्धारण का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे की आपको रबी 2023-24 पंजीयन केंद्र का फॉर्म खुल जाएगा।

- अब इस फॉर्म में आपसे मांगी गयी सभी जरुरी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को सही से भरने के बाद आपको “Send OTP” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब जिस भी नंबर को आपने दर्ज किया होगा उसमे एक ओटीपी आएगा जिसको की आपने यहाँ पर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को आपको उपलोड करना होगा।
- और अंत में आपको सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से MP Gehu Panjiyan हेतु ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
MP Gehu Panjiyan से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (FAQ)
सरकार के द्वारा 2023 में कितना गेहूं खरीदने की घोषणा की गयी है ?
सरकार के द्वारा 2023 में 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की गयी है।
MP सरकार के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कितना निर्धारित किया गया है ?
MP सरकार के द्वारा गेहूं खरीदने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2125 रुपए क्विंटल निर्धारित किया गया है।
रबी 2023-24 पंजीयन कब तक कर सकते हैं ?
रबी 2023-24 फसल पंजीयन की अवधि 6 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक है। इसके बीच आप कभी भी पंजीकरण कर सकते हैं।
गेहूं पंजीयन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
गेहूं पंजीयन की आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in है जहाँ पर जाकर आप गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।