महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फार्म, लाभ

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना की शुरुआत की गयी है।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना से महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिस से वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें। यह योजना महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने लागू की है।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना का आवेदन करें
महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना ऑनलाइन आवेदन

यह योजना महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों का विकास करेगी। नव तेजस्विनी योजना सम्बंधित जानकारी इस आर्टिकल से हमारे द्वारा आपको दी जाएगी।

आर्टिकल महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना
राज्य महाराष्ट्र
मंत्रालय महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें गरीबी रेखा से बाहर निकालना
लाभार्थी महाराष्ट्र की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं
माध्यम
आधिकारिक वेबसाइट

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना

नव तेजस्विनी योजना को महाराष्ट्र कैबिनेट ने 8 अक्टूबर 2020 को मंजूरी दे दी थी। योजना में 523 करोड़ रूपये का बजट दिया गया है यह बजट योजना के संचालन में कार्य करेगा।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना से राज्य में ग्रामीण महिलाओं को गरीबी रेखा से बाहर निकलने में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना से महिलाओं को कम ब्याज पर ऋण भी दिया जायेगा जिसकी सहायता से वे व्यवसाय कर सकें। योजना में उन ग्रामीण महिलाओं को ऋण दिया जायेगा जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

नव तेजस्विनी योजना से राज्य के 10 लाख परिवारों को लाभ प्राप्त होगा। योजना का लाभ 2024 तक प्रदान किया जायेगा।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना उद्देश्य

  • नव तेजस्विनी योजना की सहायता से ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं का सशक्तिकरण करना है।
  • इस योजना से राज्य की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो पाएंगे।
  • राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी एवं उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो पायेगा।
  • यह योजना महिलाओं के जीवन में प्रकाश पुंज सा कार्य करेगी जिस से उनका भविष्य अच्छा हो सकेगा।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के लाभ

  • महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना से राज्य में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • नव तेजस्विनी योजना में अंतराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) 333 करोड़ रूपये का अनुदान देगा। एवं राज्य सरकार 190 करोड़ रूपये रूपये प्रदान करेगी।
  • योजना में संलग्न धनराशि से महिला उद्यमिता की स्थापना होगी। तथा उसके विकास एवं समर्थन में इस राशि को खर्च किया जायेगा।
  • राज्य में वे सभी ग्रामीण महिलाएं जो स्वयं से व्यवसाय शुरू करना चाहेंगी उन्हें कर्म ब्याज पर ऋण प्राप्त हो पायेगा।
  • इस योजना से महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से किये जायेंगे।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना की पात्रताएं

योजना का लाभार्थी बनने के लिए निम्न पात्रताएं हैं:

  • नव तेजस्विनी योजना की लाभार्थी महिला महाराष्ट्र की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • राज्य में ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 50 हजार रूपये से कम होनी चाहिए।
  • आवेदिका के पास अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • आवेदन करने से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना का ऑनलाइन आवेदन

महाराष्ट्र में रहने वाली वे सभी महिलाएं जो महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना की पात्रताओं को पूरी करती हैं यदि वे इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो इसके लिए उन्हें भी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने अभी योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट को जारी नहीं किया है जिस वजह से इसका अभी ऑनलाइन आवेदन नहीं हो सकता है। जब नव तेजस्विनी योजना की आधिकारिक वेबसाइट लांच हो जाएगी फिर आपको इसके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को बता दिया जायेगा। एवं इस लेख के माध्यम से आप तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जायेगा।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

नव तेजस्विनी योजना के लाभार्थी कौन होते हैं?

इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को प्राप्त होता है।

योजना के विकास के लिए कुल कितना बजट प्रस्तावित किया गया है?

523 करोड़ रुपए

नव तेजस्विनी योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

अभी महाराष्ट्र सरकार ने योजना के लिए कोई भी वेबसाइट जारी नहीं की है।

महाराष्ट्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री कौन है?

अदिति तटकरे शिंदे

नव तेजस्विनी योजना से महाराष्ट्र की कितने परिवारों को लाभ प्राप्त होगा?

योजना से 10 लाख परिवारों को लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Comment