महा शरद पोर्टल: maha sharad.in, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Divyang Pension

दिव्यांग नागरिकों को सुविधाएँ प्रदान करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जाते हैं। दिव्यांग नागरिकों को उनकी विलक्षणता के लिए समाज में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में उनकी सहायता हेतु आम नागरिक भी अपना सहयोग कर सके इसलिए लिए महा शरद पोर्टल की शुरुआत की गयी है।

महा शरद पोर्टल
महा शरद पोर्टल

इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे द्वारा आपको महा शरद पोर्टल maha sharad.in से सम्बंधित जानकारी एवं पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा।

आर्टिकलमहा शरद पोर्टल: maha sharad.in
राज्य महाराष्ट्र
विभाग सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग
उद्देश्य दिव्यांग नागरिकों को सहायता प्रदान करना
लाभार्थी महाराष्ट्र के दिव्यांग नागरिक
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mahasharad.in

महा शरद पोर्टल

महाराष्ट्र की अगाडी विकास सरकार द्वारा 12 दिसंबर 2020 को महा शरद पोर्टल की शुरुआत की गयी। महाराष्ट्र के सभी दिव्यांग नागरिकों को maha sharad पोर्टल पर पंजीकृत कर सुविधाएँ प्रदान करना ही इस पोर्टल का लक्ष्य है।

पंजीकरण होने पर दिव्यांग नागरिक को सुविधाएँ देने में आसानी होगी। यह पोर्टल सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।

इस पोर्टल पर डोनर एवं दिव्यांग दोनों के पंजीकरण होते है। डोनर दिव्यंजनों को सुविधाएँ देने के लिए पोर्टल पर पंजीकृत होते हैं। इस पोर्टल पर दिव्यांग नागरिकों के पंजीकरण होने से उन्हें बैटरी संचालित व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, ब्रेल किट एवं अन्य उपकरण उपलब्ध किये जाते हैं।

महा शरद पोर्टल का उद्देश्य

महाराष्ट्र शरद पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • महा शरद पोर्टल पर दिव्यांग एवं दानदाता दोनों का ही पंजीकरण होता है।
  • Maha Sharad Portal एक निःशुल्क पोर्टल है इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए दानदाता एवं दिव्यांग नागरिक दोनों को ही कोई शुल्क जमा नहीं करना होता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक एवं सरकार दिव्यांग नागरिक की स्थिति से परिचित होती है जिस से उसकी सहायता करने में आसानी होती है।
  • Maha Sharad Portal पर डोनेट करने से आम नागरिक हेतु पारदर्शिता बनी रहती है जिस से कि भ्रष्टाचार की कोई स्थिति पैदा ही ना हो सके।
  • इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार श्रवण यंत्र, बैटरी संचालित व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, वॉकर फोल्डेबल जैसे अनेक उपकरण प्राप्त कर सकता है।
  • पोर्टल द्वारा प्राप्त सहायता से दिव्यांग नागरिक को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनने में मदद होती है।

पोर्टल पर आवेदन करने के लिए पात्रताएं

  • महा शरद पोर्टल पर आवेदन करने के लिए महाराष्ट्र के स्थाई नागरिक होने चाहिए।
  • Maha Sharad Portal पर उपलब्ध सेवाओं को प्राप्त करने के लिए दिव्यांग होने चाहिए।

रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप महा शरद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरूरी हैं:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र UDID कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

महा शरद पोर्टल पर दिव्यांग नागरिकों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

Maha Sharad Portal पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु नीचे दी गयी प्रक्रिया का पालन करें:

  1. सबसे पहले महा शरद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट mahasharad.in में जाएँ।
  2. पोर्टल के होम पेज पर Differently Abled/दिव्यांग नोंदणी पर क्लिक करें। mahasharad portal divyang registration
  3. अब दिव्याग फॉर्म के लिए UDID (Unique Disability Identity) क्रमांक को सत्यापित करें। यदि आपके पास UDID नहीं हैं तो UDID के लिए यहां पर क्लिक करें। how to register on mahasharad portal
  4. अब आपकी स्क्रीन पर दिव्यांग फॉर्म खुलेगा जिस पर कुछ जानकारी UDID क्रमांक के द्वारा पहले से भरी होंगीं।
  5. फॉर्म में मांगी गयी अन्य जानकारी जैसे पता, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें OTP को वेरीफाई करें।
  6. अब आप मांगी गयी अन्य जानकारी दर्ज करें अपने लिए आवश्यक उपकरण को चुनें एवं register पर क्लिक करें।

आपका पोर्टल पर दिव्यांग पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

महा शरद पोर्टल पर डोनेट करने की प्रक्रिया

यदि आप Maha Sharad Portal पर दिव्यांग नागरिकों की सहायता करना चाहते हैं तो पहले पोर्टल पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन होता था जिसे अब सीधा डोनेट में बदल दिया गया है। आपको निम्न चरणों का पालन करना चाहिए जिस से आप पोर्टल पर डोनेट कर पाएंगे:

  • सबसे पहले महा शरद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट mahasharad.in पर जाएँ।
  • अब होम पेज में Donate/सहाय्य करा पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और डोनेशन अमाउंट भरें और डोनेट पर क्लिक करें। how to donate on mahasharad portal
  • पेमेंट प्रक्रिया को जारी रख मांगी गयी जानकारी भरें।

उपर्युक्त प्रक्रिया से आप पोर्टल पपर दिव्यांग नागरिक की सहायता कर सकते हैं आप सीधा दिव्यांग नागरिक के नाम पर भी पेमेंट कर सकते हैं।

महा शरद पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

Maha Sharad Portal पर रजिस्ट्रेशन हेतु क्या उम्र सीमा है?

महा शरद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है. इसमें किसी भी उम्र के नागरिक का रजिस्ट्रशन कर सकते हैं।

Maha Sharad Portalका उद्देश्य क्या है?

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के दिव्यांग नागरिकों की स्थिति को समझना है एवं उनकी सहायता करना है।

महा शरद पोर्टल के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या हैं?

महा शरद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट mahasharad.in है।

महा शरद पोर्टल किस विभाग के अंतर्गत कार्यरत है?

महा शरद पोर्टल सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के अंतर्गत कार्यरत है।

महा शरद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए शुल्क कितना है?

पोर्टल पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन होता है।

Maha Sharad का फुल फॉर्म क्या है?

Maharashtra System for Health and Rehabilitation Assistance of Divyang

Leave a Comment