कर्नाटक शक्ति योजना: 11 जून से महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का लाभ

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कर्नाटक राज्य सरकार के द्वारा कर्नाटक शक्ति योजना को शुरू किया गया है। इसमें महिलाओं को मुफ्त बस सेवा यात्रा का लाभ प्रदान किया जायेगा।

योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं के लिए एक टिकट जारी करेंगे, जिसके माध्यम से महिलाये बिना किसी खर्च के सरकारी बसों में सफर कर सकती है।

कर्नाटक शक्ति योजना क्या है ?
कर्नाटक शक्ति योजना

योजना का लाभ न केवल महिलाओं को प्रदान किया जायेगा बल्कि राज्य के ट्रांजेंडर भी इस स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकते है।

महिलाओं की सुविदा एवं विकास के लिए कर्नाटक सरकार कई योजनाए संचालित करती रहती है जिनमे से एक कर्नाटक भाग्यश्री योजना भी है इसमें प्रदेश में बालिकाओं के जन्म को बढ़ावा दिया जायेगा

कर्नाटक शक्ति योजना

कर्नाटक राज्य ने राज्य की महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए 5 जून 2023 को बेंगलुरु में शक्ति योजना की घोषणा की।

राज्य सरकार के तहत योजना की शुरुआत 11 जून 2023 से शुरू की गयी है। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा कई शर्ते भी लागू की गयी है सभी महिलाएं राज्य में अब मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती है।

सरकारी चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा का वादा किया था। केवल राज्य के भीतर ट्रेवल करने वाली यात्री महिलाओं को ही योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

स्कीम के अंतर्गत आवेदक को एक आवेदन के पश्चात एक कार्ड दिया जायेगा, जिसका लाभ केवल सरकारी बसों में ही प्राप्त होगा।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

Karnataka Shakti Yojana Highlight

योजना कर्नाटक शक्ति योजना
किसके द्वारा शुरू की गई है मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा
राज्य कर्नाटक
लाभार्थी राज्य की महिलाये
आधिकारिक वेबसाइट (karnataka.gov.in)

योजना का उद्देश्य

चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने राज्य के नागरिकों को चुनावी वादे किये थे, जिनमे से एक महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा उपलब्ध करने का भी किया था।

शक्ति योजना से कर्नाटक राज्य का लक्ष्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए किसी पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिसके माध्यम से राज्य की महिलाये आत्मनिर्भर बन सकेगीं।

राज्य सरकार योजना का लाभ महिलाओं के साथ राज्य के ट्रांजेंडर्स को भी प्रदान कर रही है।

स्कीम का लाभ

  • योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • स्कीम के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा।
  • स्कीम के तहत महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन प्रदान किया जायेगा।
  • राज्य के ट्रांजेडर्स को सम्मान प्रदान किया जायेगा वह भी इस योजना का का लाभ प्रदान कर सकेंगे।
  • बसों में यात्रा निःशुल्क होने से महिलाओं के पैसों की बचत होगी, बचत के पैसों से वह अपनी अन्य जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।

आवश्यक पात्रताए

  • योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को कर्नाटक का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • स्कीम का लाभ राज्य की महिलाओं को ही प्रदान किया जायेगा।
  • ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
स्कीम के अंतर्गत यात्रा के लिए बसों की अनुमति
  • कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी)
  • बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC)
  • कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केकेआरटीसी)
  • उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (NWKRTC)
कर्नाटक शक्ति योजना के तहत यात्रा के लिए बसों की अनुमति नहीं है।
1.Rajahamsa
2.Airavat
3.Airavat Club Class
4.Airavat Gold Class
5.Ambari Dream Class
6.Ambari Utsav Fly Bus
7.Ambari Dream Class
8.Ambari
9.Ambari Utsav Fly Bus
10.Vajra, Vayu Vajra
11.Non-AC sleeper
12.EV Power Plus

आवेदन प्रक्रिया

योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ मुख्य दस्तवजों की आवश्यकता होगी। यह दस्तावेज नीचे निम्नलिखित है :-

  • आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाईल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

सभी दस्तावेजों को जमा करने के पश्चात अब आप योजना में आवेदन कर सकते है, आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित है :-

  • कर्नाटक शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट (karnataka.gov.in) में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Apply for Service में पूछी गयी जानकारी को दर्ज करें।
  • प्राप्त ओटीपी संख्या को वेरिफाई करके सबमिट में क्लिक करें। कर्नाटक शक्ति योजना
  • इस प्रकार आपकी कर्नाटक शक्ति योजना के कार्ड की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कर्नाटक शक्ति योजना से संबंधित प्रश्न-उत्तर

कर्नाटक शक्ति योजना का उद्देश्य क्या है ?

कर्नाटक शक्ति योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

Karnataka Shakti Yojana के लाभार्थी कौन-कौन है ?

Karnataka Shakti Yojana के लाभार्थी कर्नाटक राज्य की महिलाये एवं ट्रांजेंडर है।

क्या कर्नाटक शक्ति योजना की सहायता से महिलाये राज्य के बाहर भी यात्रा कर सकती है ?

नहीं ! कर्नाटक शक्ति योजना की सहायता से महिलाये राज्य के बाहर भी यात्रा कर सकती है।

Karnataka Shakti Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Karnataka Shakti Yojana की आधिकारिक वेबसाइट (karnataka.gov.in) है।

इस लेख में हमने आपके साथ कर्नाटक की कर्नाटक शक्ति योजना से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में मेसेज हमें सूचित कर सकते है हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment

Join Telegram