लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देने के लिए देश तथा अलग अलग राज्यों में कई प्रकार की योजनाएँ चलाई जाती हैं, इसी के संदर्भ में कर्नाटक की राज्य सरकार के द्वारा भग्यश्री योजना की शुरुवात की गयी। इस योजना को शुरू करने का मकसद प्रदेश में बालिकाओं को जन्म देने के विषय में जागरूक करने के लिए है। इस योजना के अंतर्गत गरीब वर्ग के बालिकाओं को कुछ आर्थिक सहायता के रूप में कुछ धनराशि तथा अन्य प्रकार के लाभ प्रदान किए जाएंगे। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की कर्नाटक भाग्यश्री योजना क्या है ? तथा कर्नाटक भाग्यश्री योजना के अंतर्गत आपको क्या क्या लाभ दिए जाएंगे ? इस लिए हमारे लेख को पूरा पढ़ें।

कर्नाटक भाग्यश्री योजना (Karnataka Bhagyashree Scheme)
कर्नाटक प्रदेश में कन्याओं के जन्म को बढ़ाने तथा बालिकाओं के स्तिथि को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार Karnataka Bhagyashree Scheme लेकर आयी है। इस योजना के तहत राज्य सरकार उन सभी बालिकाओं की आर्थिक सहायता करेगी जो गरीब वर्ग के नीचे अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इसमें न केवल सरकार बच्चे की देखभाल करेगी बल्कि बच्चे के माता पिता को भी इसमें कुछ सहायता देगी। इसके लिए आपका BPL कार्ड होना आवश्यक है।
कर्नाटक भाग्यश्री योजना के मुख्य बिंदु
योजना | कर्नाटक भाग्यश्री योजना (Karnataka Bhagyashree Scheme) |
आर्टिकल | कर्नाटक भाग्यश्री योजना : सुविधाएं, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज़ |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
वर्ष | 2023 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
राज्य | कर्नाटक |
लाभार्थी | कर्नाटक राज्य के गरीब वर्ग के बालिकाएँ |
उद्देश्य | प्रदेश में बालिकाओं के जन्म को बढ़ावा देना |
आधिकारिक वेबसाइट | blakshmi.kar.nic.in |
कर्नाटक भाग्यश्री योजना का उद्देश्य
कर्नाटक भाग्यश्री योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में BPL या गरीब वर्ग के नीचे रहन सहन करने वाली बालिकाओं के जन्म को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत बालिका के स्तिथि में भी सुधार किया जाएगा तथा उसके माता पिता को भी कुछ हद तक आर्थिक सहायता मुहिया कराई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के बालिकाओं को 10 वीं कक्षा तक की पढ़ाई निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। कर्नाटक भाग्यश्री योजना से समाज में भ्रूण हत्या जैसे अपराध को भी काम किया जाएगा।
माझी कन्या भाग्यश्री योजना ऑनलाइन आवेदन |
भाग्यश्री योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाएं
कर्नाटक सरकार के द्वारा बालिकाओं को कुछ सुविधाएं दी जाएंगी जो कुछ इस प्रकार हैं :-
- प्रतिमाह बालिकाओं को 25000 रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है।
- बालिका के उम्र के अनुसार बालिका को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
- वार्षिक स्कॉलरशिप की धनराशि 300 रुपये से 1000 रू तक मिलती है। यह केवल 10 वीं कक्षा तक ही मिलती है।
- बालिका की दुर्घटना के कारण मौत हो जाने से बालिका के माता पिता को 1 लाख रूपये तथा प्राकृतिक मौत हो जाने से 42,500 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- जब बालिका की उम्र 18 वर्ष से पूर्ण हो जाती है तो बालिका के माता पिता को 34,751 रू मिलते हैं।
भाग्यश्री योजना के लाभ
- कक्षा 1 से 3 तक में योग्य बालिकाओं को प्रत्येक वर्ष 300 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- कक्षा 4 में पड़ने वाली योग्य बालिकाओं को प्रतिवर्ष 500 रूपये की धनराशि दी जाएगी।
- कक्षा 5 में पढ़ने वाली योग्य बालिकाओं को प्रतिवर्ष 600 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- कक्षा 6 से कक्षा 7 तक की पात्र कन्याओं को प्रतिवर्ष 700 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- कक्षा 8 में अध्ययन कर रही पात्र बालिका को प्रतिवर्ष 800 रूपये राज्य सरकार के द्वारा दिए जाएंगे।
- कक्षा 9 से कक्षा 10 विं तक की पात्र बालिकाओं को सरकार के द्वारा 1000 रूपये प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे।
कर्नाटक भाग्यश्री योजना के लिए आवश्यक पात्रताएँ
- केवल वही बालिका इस योजना का लाभ उठा सकती हैं जो कर्नाटक राज्य की मूल निवासी होंगी।
- इस योजना के लिए केवल वही बालिका पात्र है जिनका जन्म 31 मार्च 2006 के बाद हुआ होगा।
- एक परिवार में से केवल 2 बालिकाएँ ही भाग्यश्री योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- बालिका के जन्म के 1 वर्ष के भीतर बालिका का इस योजना में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
- पंजीकरण करने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र बना होना चाहिए।
- राज्य के स्वास्थ्य विभाग रिकॉर्ड के अनुसार बालिका को विधिवत रूप से टीकाकरण लगे होने चाहिए।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए बालिका को 18 वर्ष तक की उम्र तक अविवाहित रहना पड़ेगा।
कर्नाटक भाग्यश्री योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- बालिका अथवा परिवार का मूल निवास प्रमाण पत्र
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- बालिका या माता पिता का पहचान प्रमाण पत्र
- बालिका या माता पिता का पता प्रमाण पत्र
- बालिका के परिवार का BPL कार्ड अथवा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने का प्रमाण पत्र
- बालिका का बैंक विवरण
- बालिका का आधार कार्ड
- अभिभावक का मोबाइल नंबर
कर्नाटक भाग्यश्री योजना के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया
कर्नाटक भाग्यश्री योजना को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ही आप आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन मोड
आवेदनकर्ता को कर्नाटक की भाग्यश्री योजना के आधिकारिक वेबसाइट blakshmi.kar.nic.in पर जाना होगा। तथा होम पेज पर आपको आवेदन करने का विकल्प दिखाई देगा इसके बाद आपको इस पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा तथा अब आपको इसमें सारी जानकारियों को भरना होगा। जानकारियों को भरने के बाद अब आपसे मांगे गए दस्तावेजों को उपलोड करना होगा। अब अंत में आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
ऑफलाइन मोड
ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको नगर निगम, आंगनवाड़ी, केंद्र गैर-सरकारी संगठन, ग्रामपंचायत कार्यालय, अधिकृत बैंक के कार्यालय में जाना होगा। तथा यहाँ से कर्नाटक भाग्यश्री योजना के आवेदन के लिए आवेदन पत्र मांगना होगा। अब आपको उस फॉर्म को अच्छे तरीके से भरना होगा। इसके साथ ही आवेदन पत्र में मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। अब आपको उस फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
कर्नाटक भाग्यश्री योजना प्रश्न उत्तर
कर्नाटक भाग्यश्री योजना क्या है ?
कर्नाटक प्रदेश में कन्याओं के जन्म को बढ़ाने तथा बालिकाओं के स्तिथि को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार Karnataka Bhagyashree Scheme लेकर आयी है।
कर्नाटक भाग्यश्री योजना में आवेदन करने की मुख्य पात्रता क्या है ?
कर्नाटक भाग्यश्री योजना के लिए केवल वही बालिका पात्र है जिनका जन्म 31 मार्च 2006 के बाद हुआ होगा।
कर्नाटक भाग्यश्री योजना का लाभ किसे दिया जाएगा ?
कर्नाटक भाग्यश्री योजना का लाभ प्रदेश में BPL या गरीब वर्ग के नीचे रहन सहन करने वाली बालिकाओं को दिया जाएगा।