HRTC Nari ko Naman Yojana क्या है? जाने योजना के लाभ और विशेषताएं

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत की जाती है। इन योजनाओं के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारिता को बढ़ाया जाता है।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को यातायात हेतु सुविधाएँ प्रदान करने के लिए राज्य में नारी को नमन योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना से राज्य की महिलाओं को बस के किराये में छूट प्रदान की जाएगी।

HRTC Nari ko Naman Yojana क्या है?
HRTC Nari ko Naman Yojana

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको HRTC Nari ko Naman Yojana की जानकारी प्राप्त करेंगें। इस आर्टिकल द्वारा आप योजना के लाभ एवं विशेषताओं को जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आर्टिकल HRTC Nari ko Naman Yojana
राज्य हिमाचल प्रदेश
विभाग हिमाचल सड़क परिवहन निगम
उद्देश्य
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश की नारी
लाभ यातायात हेतु किराये में 50% की छूट
आधिकारिक वेबसाइट www.hrtchp.com

HRTC Nari ko Naman Yojana

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा वर्ष 2022 में इस योजना की शुरुआत की गयी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को राज्य के अंदर कहीं भी यातायात करने पर किराये में 50% की छूट प्रदान की जाएगी। जिसके लिए उन्हें हिमाचल रोडवेज़ की बसों में सफर करना होगा।

मुख्यमंत्री द्वारा बसों के न्यूनतम किराए को 7 रूपये से 5 रूपये कर दिया गया। वर्तमान में राज्य में मैदानी भाग में किराए की दर 1.12 रूपये प्रति किलोमीटर एवं पर्वतीय क्षेत्रों में 2.17 रूपये प्रति किलोमीटर है। राज्य सरकार ने नारी को नमन योजना संचालित करने के लिए प्रतिवर्ष 60 करोड़ रूपये निर्धारित किये हैं।

HRTC नारी को नमन योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को यातायात करने के लिए सुविधाएँ प्रदान करना है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा बस के टिकट में उन्हें 50% की छूट प्रदान की है।

इस योजना से राज्य की महिलाओं को राज्य में कहीं भी जाने में आर्थिक राहत प्राप्त होगी। प्रतिदिन बस यात्रा करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

HRTC Nari ko Naman Yojana की विशेषताएं

  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को यातायात हेतु किराए में छूट प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना में हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बसों में महिलाओं एवं लड़कियों को लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण किया जायेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना को संचालित करने के लिए HRTC को प्रतिवर्ष 60 करोड़ रूपये प्रदान किये जायेंगें। जिस से विभाग को नुकसान नहीं होगा।

एचआरटीसी नारी को नमन योजना के लाभ

  • हिमाचल रोडवेज़ की बसों में सफर करने वाली महिलाओं/लड़कियों को आधा किराया ही पड़ेगा।
  • इस योजना से राज्य की महिलाओं को राज्य के भीतर कहीं भी जाने पर 50% किराया माफ़ किया जायेगा।
  • राज्य की वे महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण यातायात नहीं करती हैं इस योजना द्वारा उन्हें यातायात करने में राहत प्राप्त होगी।
  • राज्य की लगभग 1.25 लाख महिलाओं को प्रतिदिन इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • वे छात्राएं जो प्रतिदिन शिक्षण संस्थान पर बस के माध्यम से जाती हैं एवं जो महिलाएं/लड़किया प्रतिदिन कार्यस्थल पर जाती हैं। उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

HRTC Nari ko Naman Yojana पात्रताएं

  • इस योजना की लाभार्थी हिमचाल प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना की लाभार्थी सिर्फ राज्य की लड़कियां/महिलाएं ही हैं।

HRTC नारी को नमन योजना आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ उठाने के लिए बस कंडक्टर द्वारा आप से निम्न दस्तावेजों की मांग की जा सकती है:

  • आधार कार्ड/पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण/बोनाफाइड सर्टिफिकेट

एचआरटीसी नारी को नमन योजना का लाभ प्राप्त ऐसे करें

  • नारी को नमन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप हिमाचल सड़क परिवहन की बसों में यात्रा करनी होगी।
  • अन्य प्राइवेट या डीलक्स बसों पर यह योजना लागू नहीं होती है।
  • रोडवेज की बस में यात्रा करने पर कंडक्टर द्वारा स्वतः ही आपको किराए में छूट प्रदान की जाएगी।
  • हो सकता है आपकी पहचान के लिए आप से उपर्युक्त दस्तावेज की मांग की जाये।
  • इस योजना का लाभ आप राज्य के अंदर ही यात्रा कर के प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य से बहार जाने पर आपको किराए का भुगतान करना होगा।

HRTC नारी को नमन योजना से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

नारी को नमन योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी है?

नारी को नमन योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी है।

HRTC Nari ko Naman Yojana क्या है?

HRTC Nari ko Naman Yojana के द्वारा हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को बस में सफर करने पर किराये में 50%छूट प्रदान की जाती है।

HRTC Nari ko Naman Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किस बस का प्रयोग करना चाहिए?

HRTC Nari ko Naman Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बसों का प्रयोग करना चाहिए।

HRTC नारी को नमन योजना की घोषणा कब और किसके द्वारा की गयी?

HRTC नारी को नमन योजना की घोषणा 15 अप्रैल 2022 हिमाचल दिवस को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गयी।

HRTC नारी को नमन योजना का लाभ राज्य की कितनी महिलाओं को प्राप्त होगा?

HRTC नारी को नमन योजना का लाभ वैसे तो राज्य की सभी महिलाओं को प्राप्त होगा लेकिन आंकड़ों के अनुसार 1.25 लाख महिलाओं को प्रतिदिन इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Himachal Road Transport Corporation HRTC की पहली महिला बस चालिका कौन है?

Himachal Road Transport Corporation HRTC की पहली महिला बस चालिका सीमा ठाकुर है।

हेल्पलाइन

हिमाचल प्रदेश की नारी को नमन योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए आप HRTC के हेल्पलाइन नंबर 9418000529 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Comment