क्या एक बैंक खाते में एक से अधिक UPI ID बना सकते हैं? जानिए पूरी जानकारी

आज के समय में UPI (Unified Payments Interface) हमारे लेन-देन का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका बन चुका है। NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा विकसित, यह प्रणाली न केवल हमें जल्दी भुगतान की सुविधा प्रदान करती है बल्कि विभिन्न बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन से संचालित करने का विकल्प भी देती है।

क्या एक बैंक खाते में एक से अधिक UPI ID बना सकते हैं? जानिए पूरी जानकारी
क्या एक बैंक खाते में एक से अधिक UPI ID बना सकते हैं? जानिए पूरी जानकारी

क्या है UPI ID ?

UPI एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो विभिन्न बैंक खातों को एक ही मोबाइल ऐप से जोड़ने की सुविधा देता है। इसके जरिए आप न केवल पैसे भेज सकते हैं बल्कि मर्चेंट को पेमेंट भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) या UPI ID बनानी होती है।

एक बैंक खाते से कितनी UPI ID बन सकते है ?

यह जानना दिलचस्प है आमतौर पर, आप एक बैंक खाते में 4-5 UPI ID बना सकते हैं। यह बैंक और UPI ऐप पर निर्भर करता है। इससे आपको अलग-अलग उद्देश्यों के लिए विभिन्न ID बनाने और प्रबंधित करने की सुविधा मिलती है। ये UPI ID आपकी विशिष्ट जरूरतों के अनुसार बनाई और हटाई जा सकती हैं।

इसे भी पढ़े : UPI Payment: चिंता न करें! UPI से गलत भेजे गए पैसे वापस पाने का तरीका जानिए

यूपीआई आईडी का महत्व

यूपीआई आईडी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह वित्तीय लेनदेन को न सिर्फ आसान बनाता है, बल्कि इसे अधिक सुरक्षित भी बनाता है। आपके बैंक खाते की जानकारी सीधे तौर पर व्यापारी या दूसरे पक्ष के साथ साझा नहीं की जाती, जिससे आपकी वित्तीय जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

एक बैंक खाते में एक से अधिक UPI ID बनाना एक सुविधाजनक विकल्प है जो आपको विभिन्न UPI ऐप्स का उपयोग करने और विभिन्न भुगतान लेनदेन को अलग करने की अनुमति देता है। यह भी ध्यान रखें कि आपको UPI ID का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और अपनी UPI ID को सुरक्षित रखना चाहिए।

Leave a Comment