जाने कब और क्यों मनाया जाता है? फादर्स डे | Father’s Day

फादर्स डे को दुनिया के हर देश में मनाया जाता है। ऐसा हो सकता है की देश अलग होने के साथ साथ इस उत्सव को मनाने की तारीख अलग-अलग हो लेकिन Father’s Day को सम्मान और प्रेम की भावना के लिए और अपने पिता को स्पेशल फील करवाने के लिए हर साल मनाया जाता है।

वर्ष 2023 में फादर्स डे 18 जून को मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग अपने पिता के लिए उनकी पसंद की चीजे करते हैं और उन्हें गिफ्ट देतें है और प्यार जताते हैं।

ऐसे ही माँ को स्पेशल फील करवाने के लिए प्रत्येक वर्ष मदर्स डे भी मनाया जाता है। जो वर्ष 2023 में 14 मई को मनाया गया।

Father's Day
जाने कब और क्यों मनाया जाता है? फादर्स डे

जाने कब मनाया जाता है फादर्स डे ?

Father’s Day हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। पिछले साल 2022 में फादर्स डे 19 जून को मनाया गया था। इस साल यह 18 जून को मनाया जा रहा है। पिता के सम्मान में कुछ लाइने इस प्रकार हैं –

जिनकी उंगली पकड़कर चलना सीखे पाँव,
बनी रहे उस पिता की हम पर ठंडी छाँव।

फादर्स डे क्यों मनाया जाता है ?

फादर्स डे पहली बार 19 जून 1910 को स्पोकाने, वाशिंगटन में मनाया गया था। हालांकि Father’s Day सम्पूर्ण विश्व में कई देशों में अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है। वैसे तो हर दिन पिता को सम्मान देते ही है लेकिन इस इन लोग अपने पिता को स्पेशल फील करवाते है और उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान की भावना प्रकट करते हैं और उपहार देते हैं।

फादर्स डे का इतिहास

फादर्स डे की उत्पत्ति कब और कैसे हुई इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। फादर्स डे से जुडी कई कहानियां हैं लेकिन यहाँ हम आपको केवल दो कहानियाँ बता रहें हैं। Father’s Day मनाने को लेकर इतिहासकारों में मतभेद है।

कुछ इतिहासकारो का कहना है कि इसे 1907 में पहली बार वर्जीनिया में मनाया गया था। इसके लिए कुछ इतिहासकार 19 जून 1910 को आधिकारिक मानते हैं। (पहली कहानी)

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

इसकी शुरुआत सोनेरा डोड ने की थी। सोनरा बहुत छोटी थी, तभी उसकी माँ का निधन हो गया। माँ का निधन होने के बाद सोनेरा की परवरिश उनके पिता विलियम स्मार्ट ने की। विलियम ने सोनेरा को कभी भी माँ की कमी महसूस नहीं होने दी।

जब सोनेरा बड़ी हुई तो उसने मदर्स डे की तरह फादर्स डे मनाने पर जोर दिया। सोनेरा ने इस सिलसिले में स्पॉकियन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन से सम्पर्क किया। उन्हीं दिनों ने सोनेरा ने पिता के सम्मान में फादर्स डे पहली बार मनाया था।

जिसे 1933 में अमेरिकन राष्ट्रपति कॉल्विन कूलिज ने आधिकारिक मंजूरी दे दी। हालांकि 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून महीने के तीसरे रविवार को मनाने की सहमति दी।

उस समय से हर साल Father’s Day जून महीने के तीसरे रविवार को मनाने की शुरुआत हो गई। इस दिन बच्चे अपने पिता को गिफ्ट्स देते हैं और केक बनाते हैं और यदि दूर रहते हैं तो मिलने जाते हैं।

फादर्स डे की उत्पत्ति (दूसरी कहानी)

ग्रेस गोल्डन क्लेटन उन बच्चो के लिए फादर्स डे की स्थापना करना चाहते थे जिन्होंने एक विस्फोट में अपने पिता को खो दिया था। इस दुर्घटना के कारण 360 पुरुषो की जान चली गई थी। क्लेटन चाहते थे कि उन बच्चो के लिए अपने पिता को याद करने और उनके सम्मान के लिए एक दिन होना चाहिए। यह 1908 में हुआ लेकिन तब तक Father’s Day की स्थापना नहीं हुई थी।

लेकिन ऐसा कहा जा सकता है Father’s Day मनाने की अवधारणा का पता यहाँ से लगाया जा सकता है सोनेरा स्मार्ट डोड के प्रस्ताव के बाद फादर्स डे की स्थापना हुई और यह एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

Father’s Day सम्बंधित कुछ प्रश्न/उत्तर

फादर्स डे कब मनाया जाता है ?

फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।

2023 में Father’s Day कब मनाया जाएगा ?

2023 में फादर्स डे 18 जून को मनाया जाएगा।

Father’s Day से सम्बंधित एक शायरी बताइये।

फादर्स डे से सम्बंधित एक शायरी निम्न प्रकार है –
हजारो की भीड़ में भी पहचान जाते हैं,
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान जाते है।

इस लेख में हमने आपसे जाने कब और क्यों मनाया जाता है? फादर्स डे और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपकों जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं।  हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram