e District Delhi – ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन की जानकारी

देश की राजधानी होने के साथ-साथ दिल्ली अपने आप में एक केंद्रशासित प्रदेश भी है। दिल्ली सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए सरकारी विभागों की सेवाएं प्रदान करने के लिए e-district Delhi पोर्टल को लॉन्च किया है।

यदि आप दिल्ली के नागरिक है तो आप घर बैठे ही अनेक प्रमाण पत्रों (आय, जाति, निवास आदि) का आवेदन कर सकते हैं हमारे द्वारा आपको e-District Delhi पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं, रजिस्ट्रेशन, लॉगिन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।

e District Delhi - ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन की जानकारी
e District Delhi – ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन की जानकारी
आर्टिकलe District Delhi – ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,
आवेदन की जानकारी
पोर्टल e-District Delhi
राज्यदिल्ली
उद्देश्यकेंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के नागरिकों को प्रमाण पत्र
सम्बन्धी सेवाएं आसानी से प्रदान करना
लाभार्थीदिल्ली के स्थाई नागरिक
माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटedistrict.delhigovt.nic.in

e-District Delhi

दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को प्रमाण पत्र एवं योजनाओं के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल e-District Delhi का शुभारम्भ किया गया। पोर्टल द्वारा नागरिकों को सेवाएं पहुंचाने से सम्बन्धित विभाग एवं नागरिकों को आसानी होती है।

इंटरनेट के समय में प्रमाण पत्रों का डिजिटलीकरण होने से आम नागरिक को सरकारी विभागों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जिनकी आवश्यकता आम जीवन में एवं कई योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में पड़ती है उन दस्तावेजों का आवेदन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

e-District Delhi पोर्टल का उद्देश्य

e-District Delhi पोर्टल के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • राज्य के नागरिकों को घर बैठे प्रमाण पत्र आवेदन की सुविधाएँ आसानी से प्राप्त हो सके।
  • सरकार द्वारा आयोजित किसी भी योजना का लाभ पात्र नागरिकों को आसानी से मिल सके।
  • सरकारी विभागों के कार्यभार को कम कर विभागीय प्रणाली में हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करना है।
  • सरकारी विभागों के कार्यों में पारदर्शिता को प्राप्त करना है।

ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नीचे दिए गए सरकारी विभागों की अनेकों सेवाएं दी जाती हैं:

राजस्व विभाग

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र
  • जीवित प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण
  • सिनेमाटोग्राफी लाइसेंस
  • अदालती मामलों का निर्णय

समाज कल्याण विभाग

  • विकलांगता पेंशन योजना
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • दिल्ली पारिवारिक लाभ योजना

महिला एवं बाल विकास विभाग

  • दिल्ली लाड़ली योजना
  • संकटग्रस्त महिलाओं के लिए दिल्ली पेंशन योजना
  • गरीब विधवाओं की बेटियों एवं अनाथ लड़कियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

  • एफपीएस लाइसेंस नवीनीकरण
  • घरेलू कार्ड सम्बन्धी
  • राशन कार्ड सम्बन्धी

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग

  • छात्रवृत्ति सम्बन्धी योजनाएं

उच्च शिक्षा

  • संशोधित उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास गारंटी योजना
  • वित्तीय सहायता योजना

श्रम विभाग

  • पुनर्प्राप्ति प्रमाण पत्र
  • ठेकेदार लाइसेंस सम्बन्धी

भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक एवं कल्याण बोर्ड

  • साधन ऋण के लिए आवेदन
  • अंत्येष्टि लाभ के लिए आवेदन
  • पेंशन हेतु आवेदन
  • विकलांगता पेंशन हेतु आवेदन
  • अनुग्रह भुगतान के लिए आवेदन

e-District Delhi पोर्टल पर राज्य के अनेकों विभागों की अनेकों सेवाएं उपलब्ध हैं। पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जा के आप Services पर क्लिक कर सभी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

e-District Delhi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

पोर्टल पर आवेदन के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:

  1. फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी)
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. मोबाइल नम्बर

e-District Delhi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

e-District Delhi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले e-District Delhi पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाएँ।
  2. पोर्टल के होम पेज पर citizen corner में new user पर क्लिक करें।
  3. अब citizen registration form में आधार कार्ड चुने। आधार नंबर भरें। कॅप्टचा कोड भरें एवं continue पर क्लिक करें। e-district delhi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
  4. अब आप अपनी निजी जानकारी भरें, वर्तमान पता भरें। email id एवं मोबाइल नंबर भरें। कॅप्टचा कोड भरें। एवं continue to register पर क्लिक करें। how to registration on e-District Delhi portal
  5. अब आपके मोबाइल नंबर पर आये access number एवं password को भरें एवं कॅप्टचा कोड भरें। complete registration पर क्लिक करें।
  6. अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा आपको आपका user id और password प्राप्त हो जायेगा।

उपर्युक्त प्रक्रिया से आप का ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।

e-District Delhi पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम e-District Delhi पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाएँ।
  2. पोर्टल पर जाने के बाद ऊपर कोने पर बने login/register पर क्लिक करें।
  3. अब आप अपनी user id और password भरें, कॅप्टचा कोड भरें। अब log in पर क्लिक करें। how to login e-District Delhi portal
  4. आपकी प्रोफाइल का डैशबोर्ड खुल जायेगा।

e-District Delhi portal पर आवेदन के status देखने की प्रक्रिया

अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति देखने के लिए:

  • सबसे पहले e-District Delhi पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर आप track your application पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर सम्बंधित विभाग चुने, एप्लीकेशन का नाम चुने। एप्लीकेशन नंबर भरें अपना नाम दर्ज करें। e-District Delhi पोर्टल में आवेदन की स्थिति जांचे
  • सभी जानकारी भरने के बाद कॅप्टचा कोड भरें एवं Submit पर क्लिक करें।
  • आपके द्वारा किये गए आवेदन की स्थिति आप को दिख जाएगी।

दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उनके जवाब

e-District Delhi पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

e-District Delhi पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in है।

District Delhi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कौन सा दस्तावेज आवश्यक है?

ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

क्या पोर्टल पर आवेदन को सबमिट कर देने के बाद एडिट भी किया जा सकता है?

नहीं, आवेदन को पुनः एडिट नहीं किया जा सकता है।

क्या हम कोर्ट सम्बन्धी मामलों के निर्णय की जानकारी e-District Delhi पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं?

जी हाँ। पोर्टल पर राजस्व विभाग सेवाओं में इसका उल्लेख मिलता है।

हेल्पलाइन

पोर्टल पर किसी सहायता या शिकायत दर्ज करने के लिए 1031, 011-23935730, 011-23935731, 011-23935732, 011-23935733, 011-23935734 पर कॉल करें या [email protected] पर मेल करें।

Leave a Comment