आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाये? इसके बारे में बताने जा रहें है। दिल्ली सरकार द्वारा अपने रज्य नागरिको को सभी प्रकार के प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की सुविधा देने के लिए ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली सरकार पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाकर बनवा सकते है।
यहाँ हम आपको बताएंगे दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र क्या है ? दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र कौन बनवा सकते है ? जाति प्रमाण पत्र दिल्ली हेतु बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी? दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Delhi Caste Certificate Kaise Banaye 2023 से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र क्या है ?
जानकारी के लिए बता दें दिल्ली जाति प्रमाण पत्र एक ऐसा प्रमाण पत्र है जिससे किसी व्यक्ति विशेष की जाति या वर्ग का पता लगाया जा सकता है। जाति प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में कास्ट सर्टिफिकेट (Caste Certificate) कहा जाता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता बहुत से कार्यो में किया जाता है। जाति प्रमाण पर का उपयोग करके सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है, सरकारी नौकरी, एडमिशन में छूट प्राप्त की जा सकती है, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा कास्ट सर्टिफिकेट की अत्यधिक महत्ता है। जिन राज्य नागरिको का अभी तक जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है वे घर बैठे ऑनलाइन दिल्ली जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है।
ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऐसे बनाएं | How to Make obc Caste Certificate
Delhi Caste Certificate 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवायें से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | Delhi |
केटेगरी | जाति प्रमाण पत्र |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.delhigovt.nic.in |
कास्ट सर्टिफिकेट दिल्ली हेतु पात्रता
यदि आप भी दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते है तो आपको दिल्ली जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तय की गई पात्रता पूरी करनी होगी। इन तय की गई पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही दिल्ली कास्ट सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकते है। जानिए क्या है दिल्ली जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु पात्रता –
- उम्मीदवार दिल्ली राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- राज्य का कोई भी नागरिक अपना जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
- सभी नागरिको के जाति के आधार पर ही जाति प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे।
- उम्मीदवारों के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
दिल्ली जाति प्रमाण पत्र के लाभ
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको दिल्ली जाति प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ एवं इस प्रमाण पत्र के क्या फायदे है इसके बारे में जानकारी देने जा रहें है। इन लाभों के विषय में आप नीचे दिए गए पॉइंट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। दिल्ली कास्ट सर्टिफिकेट के लाभ निम्न प्रकार है –
- दिल्ली राज्य का कोई भी नागरिक जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है।
- राजनीति में आने के लिए नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- कास्ट सर्टिफिकेट के माध्यम से एडमिशन, नौकरी आदि में छूट प्राप्त की जा सकती है।
- वृद्ध नागरिक, विकलांग विधवा महिलाएं जाति प्रमाण पत्र का उपयोग करके पेंशन के लिए आवेदन कर सकते है।
Delhi Caste Certificate Required Documents
आवेदकों को Delhi Caste Certificate Apply फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों के आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप जाति प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म भर सकते है। यदि कोई आवेदक इनमें से किसी भी दस्तावेज को प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो वह अपना दिल्ली जाति प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म नहीं भर सकेंगे। जानिए क्या है दिल्ली कास्ट सर्टिफिकेट के लिए इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- स्कूल सर्टिफिकेट
- एफिडेविट
- वोटर आईडी
वे इच्छुक नागरिक जो Delhi Caste Certificate घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके बनवाना चाहते है यहाँ हम उन नागरिकों को ऑनलाइन कास्ट सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। इस प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से अपना किसी भी कैटेगरी का जाति प्रमाण पत्र घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- Delhi Caste Certificate Online Apply करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- होम पेज पर आपको Registration at e-District Delhi के सेक्शन में New User का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नागरिक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको ड्राप लिस्ट में से डॉक्यूमेंट सलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद आपको चुने गए डॉक्यूमेंट का नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको सहमति पर टिक लगाना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है।
- आपकी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाएगी और आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा।
- उसके बाद आपको लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के लिए होम पेज पर उपलब्ध Registered User Login के विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
- लॉगिन करते ही आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इसी पेज पर मेन्यू में आपको Apply Online का विकल्प दिखाई देगा। उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने दो विकल्प आएँगे जिसमे आपको Apply For Services विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे आपको बहुत सारी सेवाओं के विकल्प दिखाई देंगे।
- यहां आपको रिवेन्यू डिपार्टमेंट में कास्ट सर्टिफिकेट के विकल्प मिलेंगे आप जिस भी कास्ट सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना चाहते है उसके सामने दिए गए Apply के विकल्प पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपके सामने आपकी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
- उसके बाद आपको नीचे दिए गए कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलेगा। जिसमें आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
- उसके बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- इस प्रकार आपकी दिल्ली जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Delhi Caste Certificate 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर
दिल्ली जाति प्रमाण पत्र कैसे अप्लाई करें ?
अगर आप भी दिल्ली राज्य के रहने वाले है और अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो आप ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र अप्लाई कर सकते है। दिल्ली में कास्ट सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवाने की पूरी प्रक्रिया ऊपर दी गई जानकारी में विस्तारपूर्वक बता दी गयी है।
आपको दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावजों की जरूरत होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर आप आसानी से जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते है। जैसे –
दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
दिल्ली में कास्ट सर्टिफकेट कितने दिन में बनकर आ जाता है ?
दिल्ली में कास्ट सर्टिफिकेट लगभग 14 दिन में बनकर आ जाता है।
जी हाँ, आप तहसील या ई सेवा सेतु केंद्र में जाकर दिल्ली जाति प्रमाण पत्र ऑफलाइन मोड में अप्लाई कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपको दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाये ? और इससे संबंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।