Chhattisgarh Employee Salary Slip: CG Pay Slip Download @ ekoshonline

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी सेवारत और रिटायर्ड कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन देखने के लिए e-Kosh online पोर्टल की शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी सैलरी से सम्बंधित जानकारी, वेतन पर्ची को आसानी से देख सकते हैं।

वेतन पर्ची से कर्मचारी को उसके वेतन में हुए संसोधन, कटौती आदि की जानकारी प्राप्त हो जाती है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सीजी वेतन पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करेंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी सैलेरी स्लिप डाउनलोड करें
Chhattisgarh Employee Salary Slip Download
आर्टिकल CG Employee Salary Slip Download
राज्य छत्तीसगढ़
पोर्टल e-Kosh online
विभाग संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन विभाग छत्तीसगढ़
उद्देश्य ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को सैलेरी स्लिप प्रदान करना
लाभार्थी छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट ekoshonline.cg.nic.in

Chhattisgarh Employee Salary Slip

यदि आप एक सरकारी कर्मचारी हैं तो आप वेतन पर्ची से परिचित हो सकते हैं। वेतन पर्ची की सहायता से बैंक सम्बन्धी कार्य किये जाते हैं साथ ही यह वेतन की मासिक वेतन की जानकारी जैसे मूल वेतन, अन्य भत्ते, कटौती की जानकारी भी प्रदान करती है।

छत्तीसगढ़ सरकार के संचनालय कोष लेखा एवं पेंशन विभाग द्वारा वेतन सम्बन्धी अनेक प्रक्रियाओं के लिए e-Kosh online पोर्टल को लांच किया गया। इस पोर्टल की सहायता से कर्मचारी एम्प्लॉय कॉर्नर में लॉगिन करता है जिस से वह वेतन सम्बंधित कार्यों को आसानी से कर सकता है।

CG e-Kosh online पोर्टल का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ e-Kosh online को लांच करने का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को घर बैठे ही सुविधाएँ प्रदान करना है। ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से नागरिक को वेतन सम्बन्धी जानकारी आसानी से प्रदान करना है। साथ ही उसे वेतन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए सुरक्षा प्रदान करना है।

CG Pay Slip (e-Kosh online) से होने वाले लाभ

  • आप e-Kosh online पोर्टल की सहायता से घर बैठे ही सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • वेतन पर्ची की सहायता से सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी में शुद्ध वेतन, मूल वेतन, अन्य भत्ते और कटौती की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • e-Kosh online पोर्टल पर आपको एम्प्लॉय कॉर्नर में लॉगिन करने के लिए आपके पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड होना चाहिए। एक कर्मचारी की लॉगिन आईडी उसका एम्प्लॉय कोड या ट्रेजरी कोड है।
  • एम्प्लॉय की जन्मतिथि उसका पासवर्ड होती है। ऐसा होने से कर्मचारी को सुरक्षा प्राप्त होती है।
  • पोर्टल की सहायता से वेतन पर्ची डाउनलोड करने से कर्मचारी के समय और धन दोनों की ही बचत होती है।
  • यदि कर्मचारी किसी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है या किसी प्रकार के लोन को लेना चाहता है या मेडिकल क्लैम चाहता है। तो उसके लिए कर्मचारी की यह pay slip एक आवश्यक दस्तावेज का कार्य करती है।
  • e-Kosh online पोर्टल को आप मोबाइल में या कम्प्यूटर में देख सकते हैं।

छत्तीसगढ़ एम्प्लॉय सैलरी स्लिप डाउनलोड करें

यदि आप छत्तीसगढ़ में एक सरकारी कर्मचारी हैं एवं आप वेतन पर्ची को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दी गयी प्रक्रिया का पालन करें:

  1. सबसे पहले e-Kosh online पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ekoshonline.cg.nic.in पर जाएँ।
  2. पोर्टल के होम पेज पर Employee Corner पर क्लिक करें। download CG Employee Salary Slip
  3. अब आप एम्प्लॉय लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. यूजर आईडी में आप एम्प्लॉय कोड/ट्रेजरी कोड दर्ज करें और पासवर्ड में जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. कॅप्टचा कोड को भरें और Login पर क्लिक करें। download CG Employee Salary Slip
  6. लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जायेगा जिसमें आप की फोटो और अन्य जानकारी दिखेगी।
  7. अब आप डैशबोर्ड में Pay Slip पर क्लिक करें। download your CG Employee Salary Slip
  8. नए पेज में आपको जिस वर्ष और जिस माह की सैलेरी स्लिप डाउनलोड करनी हो उसे दर्ज करें और Get Report पर क्लिक करें।
  9. अब आप उसी पेज में क्लिक हेयर टू डाउनलोड पर क्लिक करें।

उपर्युक्त प्रक्रिया द्वारा आप सैलेरी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

पोर्टल पर पासवर्ड जानें

यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो आप इस प्रकार अपने पासवर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

  • सर्वप्रथम e-Kosh online पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ekoshonline.cg.nic.in पर जाएँ।
  • अब पोर्टल के होम पेज में एम्प्लॉय कार्नर पर क्लिक करें।
  • नए पेज में आपको पासवर्ड पता ना होने की स्थिति में यहां क्लिक करें Click here पर जाएँ।
  • अब नए पेज में आप Employee Code/Employee Name दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें। CG Employee Salary Slip पासवर्ड देखें
  • OTP को वेरीफाई करने के बाद आपको आपका पासवर्ड/जन्मतिथि प्राप्त हो जायेगा।

CG Employee Salary Slip से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

छत्तीसगढ़ एम्प्लॉय सैलरी स्लिप को डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

छत्तीसगढ़ एम्प्लॉय सैलरी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए e-Kosh online पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ekoshonline.cg.nic.in है।

CG Employee Salary Slip के लाभ क्या है?

CG Employee Salary Slip से हम सैलेरी की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि लोन लेना चाहते हैं या मेडिकल क्लैम करना चाहते हैं तो सैलेरी स्लिप की आवश्यकता होती है।

छत्तीसगढ़ एम्प्लॉय सैलरी स्लिप किस विभाग द्वारा प्रदान की जाती है?

छत्तीसगढ़ एम्प्लॉय सैलरी स्लिप को संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन विभाग सीजी सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

CG Employee Salary Slip को e-Kosh online पोर्टल की सहायता से डाउनलोड करने के लिए क्या आवश्यक है?

CG Employee Salary Slip को e-Kosh online पोर्टल की सहायता से डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी (एम्प्लॉय कोड/ट्रेजरी कोड) और पासवर्ड (जन्मतिथि) की आवश्यकता होती है जिसकी सहायता से लॉगिन कर सकते हैं।

क्या छत्तीसगढ़ एम्प्लॉय सैलरी स्लिप राज्य का कोई भी नागरिक डाउनलोड कर सकता है?

नहीं। छत्तीसगढ़ एम्प्लॉय सैलरी स्लिप को सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजी एम्प्लॉय सैलरी स्लिप क्या है?

सीजी एम्प्लॉय सैलरी स्लिप छत्तीसगढ़ के किसी भी सरकारी कर्मचारी के वेतन की जानकारी को प्रदान करने का दस्तावेज है।

हेल्पलाइन

e-Kosh online पोर्टल से सम्बंधित किसी जानकारी के लिए 0771- 2331305, 0771-2331306, 0771-2221373 पर कॉल करें।

Leave a Comment