SBI HRMS पोर्टल 2023: लॉगिन, पेंशन/वेतन पर्ची @hrms.onlinesbi.com डाउनलोड करें

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा अपने कर्मचारियों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए SBI HRMS पोर्टल की शुरुवात की गयी। SBI HRMS पोर्टल का विस्तृत रूप State bank of India Human Resource management system पोर्टल है।

SBI के पेंशनर एवं सेवाएं दे रहे कर्मचारी SBI HRMS पोर्टल पर लॉगिन कर आसानी से पेंशन/वेतन पर्ची को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको SBI HRMS पोर्टल पर लॉगिन एवं पेंशन/वेतन पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई जा रही है।

SBI HRMS पोर्टल 2023: लॉगिन, पेंशन/वेतन पर्ची @hrms.onlinesbi.com डाउनलोड करें
SBI HRMS पोर्टल 2023: लॉगिन, पेंशन/वेतन पर्ची डाउनलोड करें

SBI HRMS पोर्टल

SBI HRMS पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है जिसके द्वारा सिस्टम और प्रोसेस को जोड़ कर HR मैनेजमेंट का कार्य आसान हो जाता है। इस पोर्टल की सहायता से पेंशनभोगी एवं कर्मचारी वेतन पर्ची, लोन प्रोविजन, पेंशन की स्थिति, पेंशन संबंधित योजनाएं, पीएफ, अवकाश कैलेंडर जैसी अनेक सेवाएं प्राप्त कर सकते है।

2017 में शुरू हुए इस पोर्टल से मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली में सुधार हुआ एवं इस से कार्यों को करने में आसानी हुई।

आर्टिकल का नाम SBI HRMS पोर्टल
पोर्टलSBI HRMS पोर्टल
जारी वर्ष 2017
लाभार्थी SBI बैंक के कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी
पोर्टल का उद्देश्य कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को सेवाएं पोर्टल द्वारा आसानी से प्रदान करना
सेवा मोड़ ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com

SBI HRMS पोर्टल का उद्देश्य

HRMS पोर्टल को शुरू करने का SBI का उदेश्य यह है कि बैंक के सभी कर्मचारियों को पोर्टल से अपनी वेतन संबंधित जानकारी एवं अन्य सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सके। जिसके लिए उन्हें बैंक में आवाजाही न करनी पड़े। वे घर से ही पोर्टल के माध्यम से अपनी सुविधाओं का लाभ ले सकें। यह सुविधाएँ सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी दी जाती हैं। मेन्युवल कार्यभार एवं कार्य के दबाव को कम किया जा सके।

SBI HRMS की विशेषताएं

SBI HRMS पोर्टल की मुख्य विशेताएं इस प्रकार हैं:

  • बैंक से संबंधित कुछ कार्यों में जहां बैंक में जा के कार्य करने की प्रक्रिया अधिक समय लेती है, SBI HRMS पोर्टल द्वारा कार्य आसानी से एवं कम समय प्रयोग कर हो जाता हैं।
  • यह मुख्य रूप से SBI बैंक के कर्मचारियों एवं रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बनाया गया पोर्टल है।
  • SBI HRMS पोर्टल पर कार्य करने के लिए आपको नियमित रूप से बैंक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

SBI HRMS के लाभ

  • SBI HRMS पोर्टल पर लॉगिन करने से कर्मचारी और वेतनभोगी कर्मचारी अपने वेतन स्टब्स और वेतन/पेंशन पर्ची को आसानी से पीडीएफ रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • पोर्टल से कर्मचारी ऋण प्रावधान, पेंशन की स्थिति, पीएफ, अवकाश कैलेंडर देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल की सहायता से कर्मचारी अपनी बैंक ट्रांसक्शन की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
  • यह बैंक के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अपनी सेवाएं प्राप्त करने में आसानी देता है।

SBI HRMS के लिए पात्रता

  • SBI बैंक के वर्तमान कर्मचारी
  • बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी
  • नियंत्रक
  • बैंक पोस्ट संबंधी स्टॉफ

SBI HRMS पोर्टल पर दी जाने वाली सेवाएं

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

SBI HRMS पोर्टल पर रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अनेक सेवाएं प्रदान की जाती है जिस से उन्हें बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें वे घर से ही पोर्टल के माध्यम से इन सेवाओं को प्रदान कर सकते है:

  • SAP सिस्टम विश्लेषण एवं प्रोग्रामिंग– प्रदर्शन मूल्यांकन एवं योग्यता मूल्यांकन, पूंजी प्रबंधन एवं सम्पत्ति प्रबंधन, उत्तराधिकार योजना, कैरियर विकास इसके अंतर्गत होते हैं।
  • आईआरजे– वेतन पर्ची, प्रचार योजनाओं एवं भर्ती कार्यक्रमों की जाँच करने के लिए यह सेवा है।
  • SBI सिक्का– इसके अंतर्गत पेंशन पर्ची, पेंशन योजना एवं सेवानिवृत्त योजना आती है।

SBI HRMS पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • वेतन पर्ची को जनरेट एवं डाउनलोड करें।
  • ऋण की स्थिति को ट्रैक करें।
  • ऑनलाइन शिकायत की स्थिति देखें।
  • खाते का शेष देखें।
  • पेंशन योजनाएं
  • पीएफ
  • ट्रांसक्शन देखें
  • अवकाश कैलेंडर

संबद्ध बैंक जो पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं

  • स्टेट बैंक ऑफ़ कर्नाटक
  • स्टेट बैंक ऑफ़ मैसूर कर्नाटक
  • स्टेट बैंक ऑफ़ त्रावणकोर केरल
  • स्टेट बैंक ऑफ़ हैदराबाद तेलांगना
  • स्टेट बैंक ऑफ़ बीकानेर राजस्थान
  • स्टेट बैंक ऑफ़ जयपुर राजस्थान
लॉगिन करने की प्रक्रिया

बैंक के कर्मचारी SBI HRMS पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करते हैं:

  1. SBI HRMS के आधिकारिक पोर्टल HRMS PORTAL (onlinesbi.com) पर जाएं।
  2. पोर्टल के होमपेज पर दिख रहे Login पर क्लिक करें। SBI HRMS पोर्टल में लॉगिन करें
  3. Login पर क्लिक करते ही पॉप अप से आपके सामने लॉगिन विंडो खुल जाएगी।
  4. अब आप अपनी User ID एवं Password को भरें एवं कॅप्टचा कोड भरें। how to login on SBI HRMS portal
  5. अब Login पर क्लिक करें, आपकी प्रोफाइल आपके सामने है।
  6. यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हों तो click here to reset पर क्लिक करें।
  7. अपनी User ID, जन्मतिथि भरें एवं अकॉउंट से जुड़े रजिस्टर्ड नंबर या ईमेल पर OTP जनरेट करने के लिए क्लिक करें।
  8. OTP वेरीफाई करने के बाद reset लिंक पर क्लिक कर पासवर्ड बनाएं।
  9. नए पासवर्ड को सेव करके पुनः लॉगिन करें।
पेंशन/वेतन पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया
  1. SBI HRMS की अधिकारी वेबसाइट onlinesbi.com पर जाएँ।
  2. पोर्टल के होम पेज पर Login पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पर क्लिक करने के बाद User ID, Password भरें एवं कॅप्टचा कोड भरें। अब Login पर क्लिक करें।
  4. पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने अकाउंट का डैशबोर्ड खुलता है।
  5. डैशबोर्ड में सैलेरी स्लिप के विकल्प को चुनें।
  6. अब सैलेरी स्लिप पेज के खुलने के बाद आपको जिस वर्ष एवं जिस महीने की सैलेरी देखनी है उस साल एवं महीने को चुने। एवं सबमिट पर क्लिक करें।
  7. पुष्टिकरण हेतु आपके सामने हाँ और ना के दो विकल्प आते हैं हाँ का चयन करें।
  8. अब आपके सामने आपकी वेतन पर्ची दिख जाएगी जिसे आप प्रिंट पर जा के डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI MyHRMS एप्लीकेशन को डाउनलोड करें

  1. अपने एंड्रॉइड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर एप्लीकेशन पर जाएं।
  2. प्ले स्टोर के सर्च में My HRMS लिखें एवं सर्च करें।
  3. अब आपको SBI के लोगो वाले My HRMS एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना है। download SBI MyHRMS 
 application
  4. आपके फोन में SBI MyHRMS एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगी।

SBI HRMS पोर्टल से घर बैठे पेंशन/वेतन पर्ची कैसे डाउनलोड करें?

SBI MyHRMS एप्लीकेशन या SBI MyHRMS पोर्टल द्वारा आप घर बैठे वेतन/पेंशन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI HRMS पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है?

SBI HRMS पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बैंक के कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्तों को सेवाएं प्रदान करना है।

SBI HRMS पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए?

पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको SBI का कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी होना चाहिए।

SBI HRMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

SBI HRMS की आधिकारित वेबसाइट onlinesbi.com है।

Leave a Comment

Join Telegram