CG e District पोर्टल – छत्तीसगढ़ आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए CG e-District पोर्टल की शुरुवात की गयी है।

इस पोर्टल के द्वारा नागरिक घर से ही अपने दस्तावेजों जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन लेने, टेंडर भरने आदि का आवेदन कर सकता है।

CG e District पोर्टल - छत्तीसगढ़ आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन
CG e District पोर्टल – छत्तीसगढ़ आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन

CG e District पोर्टल

आर्टिकल का नाम CG e District पोर्टल – आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन करें
पोर्टल Chhattisgarh e-District
राज्य छत्तीसगढ़
उद्देश्य छत्तीसगढ़ के नागरिकों को विभागों की ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट edistrict.cgstate.gov.in

CG e-District पोर्टल पर अनेक सेवाएं आम नागरिकों को प्रदान की जाती हैं इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे द्वारा आपको CG e-District पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने एवं पोर्टल पर लॉगिन कर दस्तावेजों के आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल की सुविधाओं को नागरिकों को प्रदान किया है। अनेक दस्तावेजों को बनाने की प्रक्रिया का डिजिटलीकरण कर छत्तीसगढ़ सरकार ने उसे आसान कर दिया है। यह पोर्टल नागरिकों एवं विभागों दोनों के समय की बचत करता है।

किसी भी प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए सरकारी दफ्तरों में जाना होता था, जिसमें अनेक परेशानियों का सामना आम नागरिकों को करना पड़ता था। पोर्टल की शुरुवात होने से कार्य आसान हो गए। पोर्टल पर किसी भी दस्तावेज का आवेदन करने के बाद आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकते हैं।

CG e-District पोर्टल का उद्देश्य

CG e District पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को आसानी से ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना हैं। जिस से उन्हें बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हो सके। पोर्टल से सरकारी दफ्तरों पर भी कार्य का दबाव नहीं बनता है। और ना नागरिकों को विभागों में जाना पड़ता है।

CG e-District पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

CG e-District पोर्टल पर मुख्यतः निम्न 3 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है:

प्रमाण पत्र सेवाएं

  • आय प्रमाण पत्र
  • SC/ST प्रमाण पत्र
  • OBC प्रमाण पत्र
  • अतिरिक्त योग्यता पंजीकरण के लिए आवेदन
  • स्थाई पंजीकरण के लिए आवेदन
  • अस्थाई फटाका लाइसेंस
  • ई-कोर्ट-केस पंजीकरण
  • जन्म पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र सुधार
  • चॉइस विवाह प्रमाण पत्र सुधार
  • चॉइस जन्म सुधार
  • चॉइस मृत्यु सुधार
  • पेट्रोलमूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पंप स्थापित करने के लिए एन ओ सी
  • मृत्यु पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र

अनुज्ञप्ति सेवाएं

  • कीटनाशक लाइसेंस
  • मत्स्य पालन के लिए ऋण के लिए आवेदन
  • खाद्यान पंजीकरण
  • दुकान एवं स्थापना पंजीयन हेतु
  • नया बिजली कनेक्शन
  • बीज लाइसेंस का नवीनीकरण
  • मत्स्य पालन शिक्षण
  • मत्स्य पालन बीमा
  • लीज पर जलाशय
  • व्यापार हेतु अनुज्ञप्ति
  • होटल व्यापार अनुज्ञप्ति
  • वन उत्पाद के लिए खुदरा बिक्री की मंजूरी के लिए आवेदन

राजस्व सेवाएं

  • नॉन डिजिटाइज़्ड नकल (भूमि दस्तावेज आदि) हेतु
  • न्यायालय आदेश प्रमाण पत्र
  • प्रकरण सूची
  • छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस
  • भुइंया से नकल
  • संघ/संस्थानों एवं खिलाडियों के लिए वित्तीय सहायता

CG e-District पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

CG e-District पोर्टल की सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ e-District की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. लॉगिन में नागरिक पर क्लिक करें।
  3. आप नए पेज पर Click here for new registration पर क्लिक करें।
  4. अब आप अपना नाम भरें, पासवर्ड सेट करें, अपना जिला भरें, security question और answer भरें, मोबाइल नंबर, आधार नंबर भरें एवं सहेजे पर क्लिक करें। CG e-district portal pr registration kare
  5. अब आपका रजिस्ट्रेशन सफल हो गया है अपना यूजर नाम और पासवर्ड याद रखें।

CG e-District पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ e-District पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.cgstate.gov.in पर जाएँ।
  2. अब लॉगिन पर क्लिक करें और नागरिक चुनें। CG e district portal
  3. नए पेज में अपना Username और पासवर्ड भरें एवं लॉगिन पर क्लिक करें।
  4. आपका लॉगिन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

किसी दस्तावेज के आवेदन के लिए पहले लॉगिन करें एवं उस दस्तावेज के नाम पर क्लिक करें।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

आय प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पटवारी / सरपंच / पार्षद से प्रमाण पत्र
  • फॉर्म 16
  • राशन कार्ड
  • भूमि या घर की संपत्ति से आय
  • अन्य आय प्रमाण पत्र (परिवार के अन्य सदस्यों की आय)

आय प्रमाण पत्र के आवेदन का शुल्क- 30 रूपये

आय प्रमाण पत्र 30 दिन में प्राप्त हो जाता है।

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • नागरिकता के लिए पहचान पत्र/आधार कार्ड
  • स्थाई निवास के लिए प्रमाण पत्र
  • अस्थाई निवास के लिए प्रमाण पत्र
  • जाति की श्रेणी पहचान के लिए प्रमाण पत्र (जैसे- अभिभावक का पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र)

जाति प्रमाण पत्र बनाने का शुल्क- 30 रूपये

आवेदन करने के 30 दिन में यह प्राप्त हो जाता है।

मूल निवास प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • 15 वर्ष तक राज्य में निवास का प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • घर या भूमि के दस्तावेज
  • व्यक्ति की सेवा पुस्तिका

मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने का लोक सेवा केंद्र का शुल्क 30 रूपये एवं नागरिक द्वारा बनाने पर यह निःशुल्क है।

यह आवेदन के 15 दिन में नागरिक को प्राप्त हो जाता है।

CG e-District पोर्टल में आवेदन की स्थिति जांचने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ e-District पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.cgstate.gov.in पर जाएँ।
  • पोर्टल पर पहुंचने के बाद आवेदन की स्थिति की जाँच करें पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने आवेदन का आवेदक संदर्भ क्रमांक भरें। एवं सर्च के चिह्न पर क्लिक करें। CG e district पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखें
  • आपके आवेदन की स्थिति की जाँच आपके द्वारा हो जाएगी।

CG e District पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

CG e-District पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.cgstate.gov.in है।

CG e-district पोर्टल पर कितने प्रकार की सेवाएं नागरिकों को दी जाती है?

पोर्टल पर मुख्य रूप से 3 प्रकार की सेवाएं प्रमाण पत्र सेवा, अनुज्ञप्ति सेवा, राजस्व सेवा नागरिकों को दी जाती हैं।

CG e-district पोर्टल के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का नाम क्या है?

छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के एप्लीकेशन लिए गूगल प्ले स्टोर से mCHOiCE एप्लीकेशन डाउनलोड करें।

हेल्पलाइन

पोर्टल पर सेवाओं से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए 07714013758 पर कॉल करें या [email protected] पर मेल करें।

Leave a Comment

Join Telegram