आज इस लेख के माध्यम से हम आपको CG Ration Card List 2023 (छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट) के बारे में बताने जा रहें है। छत्तीसगढ़ राज्य के जिन नागरिकों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट khadya.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। कोई भी नागरिक ऑनलाइन सीजी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है।
CG छत्तीसगढ़ भुइयां |भू अभिलेख, भू-नक्शा – B1 खसरा
इस लेख में हम आपको बताएंगे CG Ration Card List Online Kese Dekhen ? छत्तीसगढ़ राज्य के किन जिलों के नामो की सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। CG Ration Card List 2023 से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट (khadya.cg.nic.in pds online)
जैसे कि आप सभी जानते है राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए राशन कार्ड जारी किये जाते है। राशन कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा राशन कार्ड का उपयोग अन्य बहुत सी जगहों पर किया जाता है जैसे – सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए, छात्रवृत्ति फॉर्म भरने, नौकरी के लिए और एडमिशन लेने के लिए, आदि कार्यों में किया जाता है।
जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर आवेदन किया है वे उम्मीदवार खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम चेक कर सकते है। जिन उम्मीदवारों का नाम राशन कार्ड सूची में दर्ज होगा उन उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ राशन कार्ड प्रदान किया जाएगा।
Khadya CG Online 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से देने जा रहें है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची khadya.cg.nic.in pds online |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | Chhattisgarh |
कैटेगरी | राशन कार्ड सूची |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
सूची देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | khadya.cg.nic.in |
छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची ऑनलाइन कैसे देखें ?
वे उम्मीदवार जिन्होंने CG Ration Card के लिए आवेदन किया था वे अब छत्तीसगढ़ राशन 2023 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है। यहाँ हम आपको छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 चेक करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इस स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आप सूची देख सकते है। जानिए क्या है सीजी राशन कार्ड लिस्ट देखने की पूरी प्रक्रिया –
- छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट khadya.cg.nic.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको जनभागीदारी के विकल्प का चयन करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- अगले पेज में आपको राशन कार्ड सम्बंधित जानकारी के अनुभाग में जाना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- उसके बाद आपको अपना विकासखंड चुनना होगा।
- इसके बाद अपने राशन कार्ड के प्रकार का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आपकी CG Ration Card List देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
छत्तीसगढ़ के जिलों की लिस्ट जिनका ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है-
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य के उन जिलों के नामो की सूची देने जा रहें है जिनके राशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इन सभी जिलों के राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखी जा सकती है। छत्तीसगढ़ के जिलों के नाम की लिस्ट आप निम्न सारणी के माध्यम से देख सकते है –
बलरामपुर | कोण्डागांव |
बस्तर | कोरबा |
बेमेतरा | कोरिया |
बलोदा बाजार | मुंगेली |
बलोदा | महासमुंद |
बिलासपुर | नारायणपुर |
धमतरी | कांकेर |
दन्तेवाड़ा | रायगढ़ |
दुर्ग | सूरजपुर |
बीजापुर | सुकमा |
जांजगीर-चाम्पा | सुरगुजा |
गरियाबंद | राजनांदगांव |
कबीरधाम | रायपुर |
जशपुर | – |
महत्वपूर्ण लिंक
राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन सह घोषणा पत्र |
सामान्य (APL) राशनकार्ड हेतु आवेदन सह घोषणा पत्र |
राशनकार्ड की जानकारी |
CG Ration Card List 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर (FAQ)
CG Ration Card List देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट khadya.cg.nic.in है। इस वेबसाइट पर जाकर आप छत्तीसगढ़ राशन कार्ड ऑनलाइन देख सकते है।
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 या 1967 है। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए आप इन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।
केवल छत्तीसगढ़ राज्य के वे नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वे राशन कार्ड सूची ऑनलाइन चेक कर सकते है।
छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों की राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे CG Ration Card List 2023 से संबंधित समस्त जानकारी साझा की है अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। सीजी राशन कार्ड से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 या 1967 पर सम्पर्क कर सकते है।