सर्वे में बीजेपी के चार सीएम टॉप-5 में, मगर पहले पर कोई और हैं सबसे लोकप्रिय! योगी दूसरे स्थान पर

हाल ही में ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देश के पांच सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से चार तो भाजपा से निकले, लेकिन सबसे ऊपर पर जो नाम है, वो हर किसी को चौंका रहा है! वही दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ जैसे प्रभावशाली नेता दूसरे स्थान पर हैं। अब आप सोच रहे होंगे की पहले स्थान वाला शख्स दल से है? तो आइये जानते है, कौन कितना लोकप्रिय नेता है।

सर्वे में बीजेपी के चार सीएम टॉप-5 में, मगर पहले पर कोई और हैं सबसे लोकप्रिय! योगी दूसरे स्थान पर
सर्वे में बीजेपी के चार सीएम टॉप-5 में, मगर पहले पर कोई और हैं सबसे लोकप्रिय! योगी दूसरे स्थान पर

ताज़ा खबरें क्या कहते है ?

हाल ही में हुए India Today Group के Mood of the Nation सर्वेक्षण में देश के पांच सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को चुना गया. चौंकाने वाली बात ये है कि भाजपा के चार दिग्गज नेता इस सूची में जगह बना पाए हैं, लेकिन शीर्ष पर किसी और का नाम है! आइए उन पांच नामों पर नजर डालते हैं:

  1. नवीन पटनायक (ओडिशा): 52.7% – बीजू जनता दल (BJD)
  2. योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश): 51.3% – भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  3. हिमांत बिस्व सरमा (असम): 48.6% – BJP
  4. भूपेंद्र पटेल (गुजरात): 42.6% – BJP
  5. मणिक साहा (त्रिपुरा): 42.5% – BJP

इसे भी जानें : राष्ट्रपति शासन लगने पर कौन चलाता है सरकार, कैसी होती है कानून व्यवस्था

नवीन पटनायक की लोकप्रियता अधिक क्यों है ?

Naveen Patnaik की लोकप्रियता उनकी विरासत और उनके द्वारा किए गए काम को दर्शाती है। वह लगातार पांच कार्यकालों से ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे हैं, राज्य के विकास में उनकी भूमिका और प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में कुशलता उन्हें शीर्ष पर ले गई।

बीजू जनता दल (BJD) के संस्थापक अध्यक्ष, पटनायक ने ओडिशा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, और गरीबी उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में उनकी कुशलता भी सराहनीय है।

अन्य नेताओं की लोकप्रियता का राज़ क्या है ?

Yogi Adityanath के सख्त नेतृत्व और कानून-व्यवस्था पर ज़ोर देने की नीति उनके समर्थकों को पसंद है. वहीं हिमांत बिस्व सरमा और भूपेंद्र पटेल अपने-अपने राज्यों में विकास परियोजनाओं पर ध्यान दे रहे हैं। त्रिपुरा के लोगों ने मणिक साहा को उनके समर्पण, सादगी, और विकास कार्यों के लिए सराहा। इन मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता उनकी प्रगतिशील नीतियों और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का परिणाम है।

यह सर्वे न सिर्फ इन नेताओं की वर्तमान लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता किस हद तक है। यह आंकड़े राजनीतिक दलों के लिए अपनी रणनीतियों को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

Leave a Comment