असम स्वानिर्भर नारी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता ,लाभ

हथकरघा विरासत संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा द्वारा स्वानिर्भर नारी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बुनकरों को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जायेगा।

हथकरघा विरासत का विस्तार करने के लिए असम सरकार के द्वारा सीधे स्वदेशी बुनकरों से हथकरघा वस्तुओं की खरीद करने हेतु पोर्टल का निर्माण किया गया है। ताकि बुनकर बिना किसी बिचौलिये के हथकरघा वस्तुओं को बेच सके।

राज्य सरकार के द्वारा बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत भी बनाया जाएगा ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी तरह की समस्या ना हो।

असम स्वानिर्भर नारी योजना : ऑनलाइन आवेदन, पात्रता ,लाभ
असम स्वानिर्भर नारी योजना

साथ ही राज्य में बुनकरों को सम्मान मिलेगा, जिससे उनकी कला की सराहना होगी और असम की प्राचीन सभ्यता एवं हास्य धरोहरों को संरक्षित रखा जा सकेगा।

असम स्वानिर्भर नारी योजना

असम स्वानिर्भर नारी योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा 19 जुलाई 2022 में की गयी। हस्तशिल्प कलाकारों को एक नई पहचान दिलाने एवं उनको सम्मान देने के उद्देश्य से योजना को लागू किया गया है।

बुनकरों को व्यापार करने हेतु बेहतर सेवा का लाभ प्रदान करने हेतु पोर्टल को विकसित किया गया है। जिसके अंतर्गत लाभार्थी द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बिना दलाल की सहायता से बेचा जा सकता है।

इस सुविधा के अनुसार अशिक्षित स्वदेशी बुनकरों को ठगे जाने का खतरा नहीं होगा। वह स्वयं के द्वारा बनाये गए हथकरघा के बदले पर्याप्त आय अर्जित कर सकेंगे।

योजना को कार्यशील बनाने एवं इसका नेतृत्व करने में ARTFED और AGMC का बहुत बड़ा योगदान है। Assam Swanirbhar Naari Scheme के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।

Assam Swanirbhar Naari Scheme Highlights

योजनाअसम स्वानिर्भर नारी योजना
किसके द्वारा शुरुआत की गईमुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी
प्रारम्भिक तिथि9 जुलाई 2022
लाभार्थीराज्य के बुनकर
आधिकारिक वेबसाइट(assam.gov.in)

इसे भी देखिये <<असम जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी

असम स्वानिर्भर नारी योजना का उद्देश्य

योजना के माध्यम से राज्य सरकार हस्तकलाकारों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करेंगे। जिससे राज्य में बुनकरों को सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

साथ ही राज्य में कलाकारों को उचित सम्मान प्रदान किया जायेगा। जिससे बाहर के राज्य एवं देश-विदेशों में बुनकर द्वारा हाथों से तैयार किये गए कपड़ो की मान में वृद्धि होगी।

इससे न केवल बुनकरो को ही लाभ प्राप्त होगा, बल्कि खरीदारों को भी बिचौलियों द्वारा ठगे जाने से बचाया जायेगा।

असम स्वानिर्भर नारी योजना लाभ

  • स्कीम की सहायता से राज्य के स्वदेशी बुनकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगे।
  • स्कीम के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित की गई है। जिससे बुनकरों को योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े।
  • उम्मीदवार इस पोर्टल की सहायता से अपने उत्पादित हथकरघा को बिना बिचौलियों की सहायता के बेच सकते है।
  • अशिक्षित बुनकरों को बिचौलियों के घपलों से बचाया जा सकेगा एवं उन्हें उचित मुनाफा भी प्रदान किया जायेगा ,
  • बुनकरों की आय में वृद्धि होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार आएगा।
  • पोर्टल की सहायता से व्यापारी एवं खरीदारों को सीधे सम्पर्क करने का अवसर मिलेगा। जिससे दोनों पक्षों को लाभ प्राप्त होगा।
  • योजना के तहत बुनकर महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की गई है।
  • योजना के माध्यम से उत्पादित वस्तुओं को सरकार द्वारा-देश विदेश तक बेचा जायेगा।

असम स्वानिर्भर नारी योजना मुख्य पात्रताएं

  • केवल राज्य के मूल निवासी नागरिक ही योजना हेतु पात्र है।
  • स्कीम के तहत आवेदन करने वाला व्यक्ति पेशे से स्वदेशी बुनकर होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • केवल कमजोर श्रेणी के नागरिक ही योजना हेतु आवेदन करने के पात्र माने जायेंगे।
  • आवेदक का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • योजना में आवेदन के पश्चात सरकारी अधिकारीयों द्वारा आवेदक की भौतिक जांच भी की जाएगी। जिसके बाद वह लाभ प्राप्त करने योग्य माना जायेगा।
  • एक वर्ष के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को अन्य वर्ष में पुनः आवेदन करने के आवश्यकता नहीं है।
असम स्वानिर्भर नारी योजना आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पास पोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक खाते का विवरण
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • यदि लाभार्थी विकलांग है, तो उसका विकलांगता प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी

असम स्वानिर्भर नारी योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट (assam.gov.in) को ओपन कर लीजिये।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना है। असम स्वानिर्भर नारी योजना : ऑनलाइन आवेदन, पात्रता ,लाभ
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर दीजिये।
  • नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प को क्लिक कर दीजिये।
  • इस प्रकार आपकी असम स्वानिर्भर नारी योजना आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

असम स्वानिर्भर नारी योजना लॉगिन प्रोसेस

  • सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिये।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा,उसे क्लिक कर दीजिये। असम स्वानिर्भर नारी योजना
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज ओपन होगा उसमे पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज कर दीजिये।
  • निचे दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दीजिये। असम स्वानिर्भर नारी योजना : ऑनलाइन आवेदन, पात्रता ,लाभ
  • इस प्रकार आपका असम स्वानिर्भर नारी योजना लॉगिन प्रोसेस पूरा हो जायेगा।

असम स्वानिर्भर नारी योजना से संबंधित प्रश्न-उत्तर

Assam Swanirbhar Naari Scheme की शुरुआत किसके द्वारा की गई है ?

Assam Swanirbhar Naari Scheme की शुरुआत मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी द्वारा की गई है।

असम स्वानिर्भर नारी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

असम स्वानिर्भर नारी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बुनकरों को आर्थिक सहायता प्रदान करना। जिससे उनका आर्थिक जीवन सुखमय तरीके से यापन हो सके।

Assam Swanirbhar Naari Scheme के तहत लाभार्थी कौन है ?

Assam Swanirbhar Naari Scheme के तहत लाभार्थी राज्य के बुनकर है।

असम स्वानिर्भर नारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

असम स्वानिर्भर नारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट (assam.gov.in) है।

इस लेख में हमने आपके साथ “असम स्वानिर्भर नारी योजना” से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज कर हमें सूचित कर सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है, की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment