Assam Bhulekh: असम जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी, ILRMS Assam Land Record

आजकल डिजिटल का समय है, जहां अधिकतर कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही पूरे किये जा रहे हैं। ऐसे ही सरकार ने भी जनता से जुड़े बहुत से कार्य और जानकारियां डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन कर दी हैं।

इस से सबसे बड़ा लाभ ये हुआ है कि जनता अब घर बैठे ही सरकार से जुड़े बहुत से कार्यों को पूरा कर सकते हैं। यही नहीं सरकारी पोर्टल के माध्यम से अनेक ऑनलाइन सेवाओं और सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

ऐसी ही एक सुविधा असम राज्य सरकार द्वारा अभी अपने प्रदेश की जनता को दी गयी है। जिस में आधिकारिक पोर्टल से राज्य का कोई भी नागरिक असम भूलेख (Assam Bhulekh) से जुडी जानकारी हासिल कर सकता है।

Assam Bhulekh: असम जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी, ILRMS Assam Land Record
Assam Bhulekh: असम जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी, ILRMS Assam Land Record

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को असम भूलेख (Assam Bhulekh) के बारे में जानकारी देंगे। आप इस लेख में असम भूलेख के बारे में सभी जानकारी कैसे ले सकते हैं ? असम जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी देखना आदि सभी जरुरी जानकारी आपको यहाँ पढ़ने को मिलेगी। सम्पूर्ण जानकारी हेतु कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।

Assam Bhulekh

असम राज्य सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सरकारी पोर्टल उपलब्ध करा के बहुत सी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ दिया गया है। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आप को सिर्फ अपना पंजीकरण करवाना होगा।

जिस के बाद आप को अपनी जमीन से जुडी सभी जानकारी आसानी से पोर्टल पर देख पाएंगे। हालाँकि कुछ ऐसे भी नागरिक होंगे जिनके पास तकनीकी सुविधाएं नहीं होती है। ऐसे में भी आप को परेशान होने की जरुरत नहीं है।

आप अपने नज़दीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर भी अपने लैंड रिकार्ड्स , खसरा – खतौनी और जमाबंदी से जुडी सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आप को ये सभी सुविधा ऑनलाइन मिलने से सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Highlights Of Assam Bhulekh

आर्टिकल का नामअसम भूलेख
संबंधित विभागराजस्व विभाग
उद्देश्यनागरिकों को घर बैठे असम भूलेख
ऑनलाइन देखने की सुविधा देना
लाभार्थीअसम राज्य के नागरिक
पोर्टल का नामअसम ई – डिस्ट्रिक्ट
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटhttp://onlineedistrict.amtron.in/ & revenueassam.nic.in
Assam Bhulekh

ILRMS Assam Land Record

असम राज्य के सभी नागरिक जिन्हे राज्य में जमीन से जुडी किसी जमीन के संबंध में लिखित रूप से जानकरी चाहिए हो , तो वो असम ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसमें बार बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

आप घर बैठे ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप को बता दें की यदि कोई नागरिक किसी जमीन की जानकारी चाहता है तो इसके लिए उनके पास कुछ बेसिक जानकारी होनी आवश्यक है जैसे की – जैसे खाता खतौनी नंबर, प्लाट नंबर आदि।

इसके बाद आप को ऑनलाइन ही अपने भूमि का नक्शा, खसरा खतौनी आदि देखने को मिल जाएगी। वो भी बिना किसी खर्च या समय बर्बाद किये। इसमें बहुत ही कम समय में आप बहुत सी जानकारियां एक ही क्लिक में प्राप्त कर सकते हैं।

असम जमाबंदी भूलेख खाता खतौनी से होने वाले लाभ

आइये अब जानते हैं Assam Bhulekh के ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों को क्या क्या लाभ प्राप्त होगा।

  • Assam Bhulekh पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को अब राज्य में सभी जमीन के बारे में ऑनलाइन प्राप्त हो सकती है।
  • अब नागरिक अपनी भूमि संबंधी जानकारी के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
  • पोर्टल के माध्यम से जमीन का मैप आसानी से देखा जा सकता है। इसके साथ ही आवश्यकता होने पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • अब Assam Bhulekh Portal पर आसानी से सभी जानकारी उपलब्ध होने से नागरिकों के समय की बचत होगी।
  • इसमें आप को कार्यालयों में आने जाने और अपना काम करवाने की फीस में लगने वाली धनराशि की बचत होगी।
  • भ्रष्टाचार कम होगा। पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • आप निशुल्क इस पोर्टल पर अपनी जमीन से जुडी जानकारी देखने में सक्षम होंगे।
  • नागरिक इस सुविधा का लाभ कभी भी उठा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ उन्हें इंटरनेट कनेक्शन और सिस्टम / स्मार्टफोन की आवश्यकता होगी।
  • जमीन से जुड़े अपराध जैसे की – भूमाफियाओं द्वारा भूमि हड़पना , धोखेबाजी आदि जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।
  • नागरिकों के लिए अब अपनी जमीन से जुडी कोई भी जानकारी के प्रमाण के रूप में असम पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड कार्य करेंगे।
  • कोई भी जानकारी प्रमाणित करना अब आसान होगा।
  • ये सभी रिकॉर्ड्स ऑनलाइन होने से अब बहुत ही लम्बे समय तक सुरक्षित रह सकेंगे।
  • नागरिकों को अलग से कोई दस्तावेज या ऐसी जानकरियों के कागजात सम्हाल के रखने की इतनी आवश्यकता नहीं होगी। आवश्यकता पड़ने पर वो पोर्टल के माध्यम से उसे डाउनलोड करके प्रिंट करा सकते हैं।

Assam Bhulekh ऑनलाइन रिकॉर्ड में क्या क्या शामिल है ?

  1. ज़मीन का सर्वे नंबर (land survey number)
  2. उत्परिवर्तन संख्या (mutation number)
  3. मिटटी का प्रकार (Soil Type )
  4. सिचाई का प्रकार (Irrigation Types)
  5. स्वामित्व में परिवर्तन (change of ownership)
  6. पृथ्वी का क्षेत्रफल (Earth’s area)
  7. पिछले खेती के मौसम में लगाए गए फसलों के प्रकार के बारे में जानकारी (Eart Information about the types of crops planted in the last farming season soil type)

असम स्वानिर्भर नारी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता ,लाभ

यहाँ जानिये असम लैंड रिकॉर्ड में मिलने वाली सुविधाएं

  1. असम भूलेख जमाबंदी
  2. भूमि के खिलाफ आपत्ति याचिका प्रस्तुत
  3. Assam Bhulekh रिकॉर्ड की स्थिति
  4. NOC की वैधता के विस्तार के लिए आवेदन
  5. NOC की वर्तमान स्थिति
  6. कार्यालय द्वारा उठाई गई आपत्ति का उत्तर
  7. ऐप्रोवेड NOC डाउनलोड

Assam Bhulekh देखने के लिए असम ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऐसे पंजीकरण करें

यदि आप भी अपनी जमीन या किसी भी जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको असम ई -डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाना होगा। आप को पोर्टल पर किसी भी जानकारी के लिए सबसे पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही आप संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आगे आप पूरी प्रकिया देख सकते हैं –

  • सबसे पहले आप को असम भूलेख ई-डिस्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट (amtron.in) पर जाना होगा।
  • इस के बाद आप को पोर्टल के होम पेज पर Please Create account in state portal for e-District citizen Registrations के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को  Create Account के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप के सामने पंजीकरण हेतु आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आप को यहाँ पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भरनी होंगी।
  • जैसे – नाम, स्क्रीन नेम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, लिंग, ई-मेल आईडी आदि।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा कोड को भरके , Save के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक पासवर्ड आएगा जिससे आप के पंजीकरण का सत्यापन होगा।
  • अब आप को Records Of Rights की प्रमाणित प्रति का चुनाव करना होगा।
  • साथ ही राजस्व ग्राम सभा, भूमि वर्ग, क्षेत्र आदि सभी जानकारी भरे।
  • अंत में Save & Next के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपकी पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी ।

ऐसे देखें असम जमाबंदी भूलेख

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट revenueassam.nic.in पर जाना होगा।
  • अब आप की स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आप को Services Integrated के सेक्शन पर जाना होगा।
  • यहाँ आप को Jamabandi के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Assam Bhulekh
Assam Bhulekh
  • इस पर क्लिक करने पर अगला पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को अपने जिले का नाम , सर्कल का नाम , गाँव का नाम का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप को कैप्चा कोड और दाग नंबर दर्ज करना है।
  • अंत में See Jamabndi के बटन पर क्लिक करें।
  • आप के स्क्रीन पर संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • जिसे आप आवश्यकतानुसार डाउनलोड करके प्रिंट करा सकते हैं।

यहाँ जानिये भू नक्शा कैसे देखें ?

यदि आप असम के नागरिक हैं और आप को अपने जमीन के भू नक़्शे की जानकारी देखनी है तो आप अलग अलग तरीकों से ऐसा कर सकते हैं। जैसे की – दाग नंबर से , पट्टा नंबर से , पट्टेदार के नाम से आदि। आइये अब जानते हैं पूरी प्रक्रिया –

पट्टा नंबर के माध्यम से देखें भू नक्शा

  • सबसे पहले आप को निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट revenueassam.nic.in पर जाना होगा।
  • अब आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को Services Integrated के विकल्प पर जाना होगा।
Assam Bhulekh
Assam Bhulekh
  • इसके बाद आप को BHU Naksha के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को अपने जिले, सर्कल और गाँव का चुनाव करना है।
  • अगले पेज पर आप को आपको सर्च बाय पट्टा नंबर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब कैप्चा कोड को दर्ज करें और साथ में पट्टा नम्बर दर्ज करें।
  • इसके बाद Search के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अंत में भू नक्शा देखें के विकल्प पर क्लिक करें जिस के बाद आप संबंधित जमीन का भू नक्शा देख सकेंगे।

दाग नंबर से ऐसे देखें भू नक्शा

  • सबसे पहले आप को ILRMS Assam Land Record आधिकारिक वेबसाइट revenueassam.nic.in पर जाना होगा।
  • अब आधिकारिक पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को Services Integrated के अनुभाग में आना है।
  • अब आप को अपने जिले, सर्कल , गाँव का चयन करना होगा।
  • इस के बाद आप को नेक्स्ट पेज में सर्च बाय दाग नंबर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप को यहाँ कैप्चा कोड तथा दाग नंबर दर्ज करना है। और Search के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भू नक्शा देखें के विकल्प पर क्लिक कर दे।
  • अब आप के सामने समबड़न्धित भू नक्शा खुल जाएगा।

ऐसे करें पट्टेदार के नाम से भू नक्शा सर्च

  • सबसे पहले ILRMS Assam Land Record की आधिकारिक वेबसाइट revenueassam.nic.in पर जाना होगा।
  • आप के सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आप को Services Integrated का सेक्शन दिखेगा। यहाँ कुछ विकल्प उपलब्ध हैं।
  • भू नक्शा का चयन करें जिस के बाद अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को अपने जिले का चयन करना है , साथ ही अपने सर्कल और गाँव का चयन करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आप को सर्च बाय पट्टेदार नेम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • पट्टेदार का नाम डालें और साथ में दिखाए गए कैप्चा कोड को भी दर्ज करें।
  • अंत में Search के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब View Bhu Naksha के बटन पर क्लिक्स करें
  • आप के सामने संबंधित भू नक्शा खुल जाएगा जिसे आप आसानी से देख सकेंगे।

Objection Petition (भूमि के खिलाफ आपत्ति याचिका) कैसे डालें

  • आवेदक सबसे पहले ILRMS Assam Land Record की आधिकारिक वेबसाइट revenueassam.nic.in पर जाएँ।
  • ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को Services Integrated का सेक्शन दिखेगाा।आप कुछ विकल्प देख सकते हैं।
  • इनमे से पहले विकल्प NOC Services के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को दो अन्य विकल्प मिलेंगे।
  • जिनमे से Extension of NOC और Objection petition दिखेंगे। आ को दूसरे का चयन करना है।
  • क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप Objection Petition का फॉर्म दिखेगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भर दें।
  • यहाँ आप को कुछ पर्सनल डिटेल्स , जमीन संबंधी जानकारी , अपना पता और आपत्ति दर्ज करने की वजह भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप को अंत में दिखाए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • फिर Submit के बटन पर प्रेस कर दें।
  • इस तरह आप की आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

Assam Bhulekh से संबंधित प्रश्न उत्तर

ILRMS Assam Bhulekh पोर्टल क्या है ?

ये एक पोर्टल है जो असम की राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। ये पोर्टल मुख्यतः राज्य के नागरिकों को जमीन की ऑनलाइन रिकॉर्ड्स की जानकारी चेक करने / देखने की सुविधा देना है।

असम भूलेख से जुडी आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

Assam Bhulekh से जुडी आधिकारिक वेबसाइट revenueassam.nic.in है।

ILRMS Assam पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन / डिजिटल माध्यम से उनके जमीन से जुडी सभी संबंधित जानकारी प्रदान करना है।

Assam Bhulekh पोर्टल में पंजीकरण कैसे करें ?

असम भूलेख पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आप को पोर्टल पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन के विकल्प प् क्लिक करके आगे की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अधिक जानकारी हेतु आप हमारे इस लेख को पढ़ें।

आज इस लेख में हमने आप को Assam Bhulekh के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप को इस संबंध में कुछ अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए एकमेण्ट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।

यदि आप को हमारी ये जानकारी पसंद आयी तो आप हमारे इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

Leave a Comment