आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Voter ID card Download Kaise Kare इसके बारे में बताने जा रहें है।जानकारी के लिए बता दें वोटर आईडी कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। वोटर आईडी कार्ड किसी भी नागरिक का भारतीय होने का आईडी प्रूफ होता है। इसे मतदाता पहचान पत्र भी कहा जाता है। जिन नागरिकों ने Voter ID card के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
यहां हम आपको बताएंगे Voter ID card Download Kaise Kare ? वोटर आईडी कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है ? वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Voter ID card Download करने से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

Voter ID card Download Kaise Kare
जानकारी के लिए बता दें सभी नागरिको का वोटर आईडी कार्ड बना होना बहुत जरूरी है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। वोटर आईडी कार्ड इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी किया जाता है। जिन नागरिकों ने वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वे घर बैठे अपना वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। जैसे कि आप सभी जानते होंगे वोटर आईडी कार्ड इलेक्शन कमिशन द्वारा घर के पते पर डाक द्वारा भेजा जाता है और बीएलओ के माध्यम से भेजा जाता है।
लेकिन कभी-कभी नागरिकों को अपना वोटर आईडी कार्ड समय से नहीं मिल पाता है तो ऐसी स्थिति में नागरिक राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। अगर आपने अभी तक अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो जल्द ही ऑनलाइन आवेदन करके बनवा लें।
वोटर आईडी कार्ड 2023 हाइलाइट्स
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Voter ID card Download Kaise Kare से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों के बारे में आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | Voter ID card Download Kaise Kare |
साल | 2023 |
संचालक | भारतीय निर्वाचन आयोग |
केटेगरी | वोटर आईडी |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | https://www.nvsp.in/ |
वोटर आईडी कार्ड में दर्ज जानकारी
क्या आप जानते है मतदाता पहचान पत्र में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है ? यहाँ हम आपको वोटर आईडी कार्ड में कौन-कौन सी जानकाररी दर्ज होती है इसके बारे में बताने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये जानकारी निम्न प्रकार है –
- मतदाता का नाम
- पिता/पति का नाम
- पता
- लिंग
- जन्मतिथि
- फोटोग्राफ
- सरकार के द्वारा चिन्हित किया गया एक होलोग्राम।
- राज्य का नाम
Voter ID Card के लाभ एवं विशेषताएं
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको वोटर आईडी कार्ड के लाभों एवं इसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी देने जा रहें है। अगर आपका भी वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है लेकिन आपको इसके लाभों के विषय में जानकारी नहीं है तो आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। जानिए वोटर आईडी कार्ड के लाभ एवं विशेषता क्या है –
- वोटर आईडी कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है।
- वोटर आईडी कार्ड का उपयोग मतदान के समय होती है।
- इस कार्ड के माध्यम से नागरिक सरकारी योजनाओं हेतु फॉर्म भरकर योजना का लाभ ले सकते है।
- कई प्रकार के सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता होती है।
- वोटर आईडी कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के रूप में भी किया जाता है।
- मतदाता पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति का भारतीय होने का सत्य प्रमाण होता है।
- कोई भी भारतीय नागरिक अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते है।
- वोटर आईडी कार्ड को घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
- वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के नागरिको के समय की बचत होती है।
- अब नागरिकों को अपना वोटर आईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है।
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ?
अगर आप भी अपना डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड करना चाहते है तो यहाँ हम आपको वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ? इसकी पूरी जानकारी कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- वोटर आईडी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.nvsp.in/पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इसी पेज पर आपको Login/Register के बटन पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- उसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलेगा, इसी पेज में नीचे दिए गए Register as a new user के विकल्प पर क्लिक करें। नीचे दिए गए चित्र में देखें –

- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन हेतु मोबाइल नंबर वेरिफाई फॉर्म खुलकर आ जायेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है –

- यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर सेंड ओटीपी के पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी र्ज करें।
- इसके बाद आपको Verify OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने Registration Form खुलकर आ जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है –

- अगर आपके पास EPIC नंबर है तो I have EPIC number पर क्लिक करें और अगर आपकी पास EPIC number नहीं है तो I don’t have EPIC number पर क्लिक करें।
- अगर आपने I have EPIC numberका चयन किया है तो आपको ईपिक नंबर दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको अपनी ईमेल और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कन्फर्मेशन के लिए पासवर्ड फिर से दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको नीचे दिए गए Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको वापस होम पेज पर जाना होगा और E-EPIC Download के विक्लप पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको यूजरनाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आप EPIC No. और ReferenceNo. दोनों के माध्यम से ईपिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- यदि ईपिक नंबर से डाउनलोड करना चाहते है तो ईपिक नंबर को सलेक्ट करें और अपना ईपिक नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद ड्राप लिस्ट में से अपना राज्य सलेक्ट करें।
- उसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपका Voter ID card खुलकर आ जाएगा।
- अब आप इस कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।
- इस प्रकार आपकी वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
वोटर आईडी पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें ?
वे इच्छुक उम्मीदवार नागरिक जो घर बैठे Voter ID card PDF Download करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से वोटर आईडी कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
विवरण द्वारा खोजें
- Voter ID card PDF Download करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको Search in Electrol Roll के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने वोटर आईडी पीडीएफ सर्च करने के लिए फॉर्म खुलेगा।
- यहाँ आपको नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, लिंग और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपको View Details के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वोटर आईडी कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगा।
- अब आप ऊपर दिए गए डाउनलोड के आइकॉन पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।
EPIC No. द्वारा खोजें – उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप ईपिक नंबर के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते है तो यहाँ हम आपको पूरी प्रक्रिया बताने जा रहें है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको Search in Electrol Roll के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको ऊपर दिए गए पहचान पत्र क्र.द्वारा खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने जानकारी भरने के लिए विकल्प आएंगे।
- यहाँ आपको मतदाता पहचान-पत्र क्र./EPIC No. दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको ड्राप लिस्ट में से अपना राज्य सलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में आपको View Details के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वोटर आईडी कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगा।
- अब आप ऊपर दिए गए डाउनलोड के आइकॉन पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।
वोटर आईडी डाउनलोड करने से सम्बंधित कुछ मोबाइल एप्प्स
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने से सम्बंधित कुछ मोबाइल एप्प के लिंक्स उपलब्ध करा रहें है। जिनके माध्यम से आप आप आसानी से घर बैठे मोबाइल एप्प के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इन लिंक्स के माध्यम से आप एप्प डाउनलोड कर सकते है। जिसके लिए उम्मीदवारों के पास एंड्रॉइड फोन होना आवश्यक होगा। एप्प डाउनलोड करने के लिए लिंक्स नीचे दी गई सारणी में दिए गए है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
क्रम संख्या | मोबाइल एप्प का नाम | एप्प का डाउनलोड लिंक्स |
1 | Voter Helpline | यहां क्लिक करें |
2 | EMS APP | यहां क्लिक करें |
3 | PWD App | यहां क्लिक करें |
4 | Garuda | यहां क्लिक करें |
5 | Observer App | यहां क्लिक करें |
6 | Voter Turnout | यहां क्लिक करें |
7 | Suvidha Candidate | यहां क्लिक करें |
8 | Mx. Democracy | यहां क्लिक करें |
9 | ECI Authenticator | यहां क्लिक करें |
10 | KYC-ECI | यहां क्लिक करें |
11 | cVIGIL Monitor | यहां क्लिक करें |
13 | Encore Nodal | यहां क्लिक करें |
14 | Encore Admin | यहां क्लिक करें |
15 | cVIGIL | यहां क्लिक करें |
Voter ID card Download 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उत्तर
वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
क्या कोई भी व्यक्ति अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है ?
जी हाँ, कोई भी भारतीय नागरिक जिन्होंने अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाया है वे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे Voter ID card Download Kaise Kare और इससे जुडी जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in पर विजिट कर सकते है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने या समस्या समाधान के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।