यूपी किसान कल्याण मिशन 2023: कृषि मेला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ व पात्रता

उत्तरप्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उचित प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए यूपी किसान कल्याण मिशन की शुरुआत की गई है।

UP Kisan Kalyan Mission के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। जिसकी सहायता से उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी।

साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकेगा। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे। और उन्हें किसी अन्य व्यक्ति पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं होगी।

यूपी किसान कल्याण मिशन : कृषि मेला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ व पात्रता
यूपी किसान कल्याण मिशन

किसानों को कृषि क्षेत्र में बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करती है जिसके तहत किसान व्यक्ति लाभान्वित हो सके इन्हीं में से एक मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना भी है जो सोलर फेंसिंग तारबाड़ लगाने के लिए शुरू की गयी है जिसमें किसानों को तारबाड़ लगाने के लिए अनुदान प्रदान किया जायेगा।

यूपी किसान कल्याण मिशन

यूपी किसान कल्याण मिशन की शुरुआत 16 जनवरी 2021 में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के किसानों की दयनीय स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत एक कृषि मेले का आयोजन किया जायेगा। जहाँ राज्य के किसानों को खेती में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया जायेगा। साथ ही सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता के लिए जारी की जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

जिनका लाभ प्राप्त करके किसानों की आर्थिक स्थिति में सकरात्मक बदलाव आ सकेंगे। एवं उनकी आय में भी वृद्धि हो सकेगी।

स्कीम के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित की गई है। इससे उम्मीदवारों को सरकारी दफ्तों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिससे किसानों के समय एवं उनके पैसों की बचत हो सकेगी।

UP Kisan Kalyan Mission Highlights

योजना यूपी किसान कल्याण मिशन
किसके द्वारा शुरू की गई है माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा
विभाग कृषि विभाग/ यूपी सरकार
लाभ राज्य के किसान
आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/

यूपी किसान कल्याण मिशन का उद्देश्य

भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश की अधिकतम अर्थवयवस्था कृषि पर ही निर्भर करती है। इसलिए यूपी सरकार द्वारा यूपी किसान कल्याण मिशन को संचालित किया गया है।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें कम लागत पर अधिक लाभ प्राप्त करने की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्हें सरकारी द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त होगी एवं वह लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

सरकार द्वारा शुरू की गई इस स्कीम का एकमात्र लक्ष्य किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। जिससे वह अपना जीवन बिना किसी समस्या के व्यतीत कर सकेंगे।

यूपी किसान कल्याण मिशन लाभ एवं विशेषताएं

  • योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • योजना के अंतर्गत की किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिस वह अपने कृषि प्रक्रिया में बेहतर बदलाव कर सकेंगे।
  • योजना को राज्य के 854 विकास खण्डों में आयोजित किया जायेगा।
  • स्कीम के तहत आयोजित किये जाने वाले मेलों में बागवानी एवं पशुपालन दोनों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किये जायेंगे।
  • योजना के अंतर्गत सभी सरकारी योजनाओं एवं कृषि में उपयोग होने वाली टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • योजना की शुरुआत 16 जनवरी 2021 में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई है।
  • स्कीम के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित की गई है।
  • बेहतर कृषि साधनों की सहायता से खेतों की फसल अच्छी आएगी और किसानों की आर्थिक समस्याओं को दूर किया जा सकेगा।

यूपी किसान कल्याण मिशन मुख्य पात्रताएं

  • योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक उत्तरप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • स्कीम के तहत केवल राज्य के किसान ही आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
यूपी किसान कल्याण मिशन आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • बैंक खाते का विवरण
  • पास पोर्ट साइज़ फोटो
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र

यूपी किसान कल्याण मिशन आवेदन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट (upagriculture.com) को ओपन कर लीजिये।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको “पंजीकरण करें” का विकल्प दिखाई देगा, उसे क्लिक कर दीजिये। यूपी किसान कल्याण मिशन : कृषि मेला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ व पात्रता
  • अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे आपसे आपका आधार नुबेर पूछा जायेगा उसे दर्ज कर दीजिये।
  • अब नीचे केचा भरकर “SEND OTP” के विकल्प पर क्लिक कर दीजिये। UP Kisan Kalyan Mission
  • उसके बाद मांगे गए स्थान पर OTP दर्ज कर दीजिये।
  • अब आपके सामने स्कीम का आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर दीजिये।
  • अब नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दीजिये।
  • इस प्रकार आपकी यूपी किसान कल्याण मिशन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यूपी किसान कल्याण मिशन मोबाइल ऍप

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
  • प्ले स्टोर के सर्च बार में आपको “up पारदर्शी किसान ऍप” सर्च करनी है।
  • अब आपके सामने ऍप ओपन हो जाएगी। जिसके नीचे डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार यूपी किसान कल्याण मिशन मोबाइल ऍप आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगी।

यूपी किसान कल्याण मिशन से संबंधित प्रश्न-उत्तर

UP Kisan Kalyan Mission का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

UP Kisan Kalyan Mission का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ना है। जिससे वह अपने खेती के कामों को आधुनिक रूप से करने में सक्षम हो सके एवं उन्हें अच्छी फसलों की प्राप्ति हो सके। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

यूपी किसान कल्याण मिशन शुरुआत किसके द्वारा की गई है ?

यूपी किसान कल्याण मिशन शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई है।

UP Kisan Kalyan Mission के तहत लाभार्थी कौन है ?

UP Kisan Kalyan Mission के तहत लाभार्थी राज्य के किसान है।

यूपी किसान कल्याण मिशन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

यूपी किसान कल्याण मिशन की आधिकारिक वेबसाइट (upagriculture.com) है।

UP Kisan Kalyan Mission के अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर क्या है?

UP Kisan Kalyan Mission के अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर 7235090578, 7235090583 है।

इस लेख में हमने आपके साथ उत्तरप्रदेश की यूपी किसान कल्याण मिशन से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में मेसेज हमें सूचित कर सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment

Join Telegram