UP Family ID Registration, उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी पात्रता, लाभ

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सुनिश्चित करने के लिए UP Family ID Registration की प्रक्रिया को शुरू किया है। उत्तरप्रदेश परिवार पहचान आईडी से सरकार का मतलब है ,एक परिवार एक पहचान इसमें एक पूरे परिवार की एक ही पहचान आईडी होगी। जिससे की यहाँ अनुमानित कर दिया जायेगा की एक परिवार में कुल कितने सदस्य है और उन सभी सदस्यों के नाम क्या-क्या है। इस आईडी के माध्यम से सरकार के पास प्रत्येक परिवार का ऑनलाइन लिखत विवरण रहेगा।

UP Family आईडी से सरकार के पास एक पूरे परिवार का डेटाबेस सेव रहता है। जिससे सरकार अपने द्वारा शुरू की गई सरकारी योजनाओ का लाभ उत्तरप्रदेश के नागरिको को सरलता से मिलेगा। इसकी शुरुआत उत्तरप्रदेश के सभी मंत्रियो की उपस्तिथि में हुई है। सभी का सुझाव लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी जी एवं सभी अधिकारीयों द्वारा UP Family ID नागरिको के लिए सत्यापित किया गया है। ताकि परिवार के सभी सदस्यों की पहचान सरलता से हो सके।

UP Family ID Registration
उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी

UP एक परिवार एक पहचान आईडी

उत्तरप्रदेश में एक नई आईडी को संचालित किया गया है। जिसका नाम फैमिली आईडी कार्ड है। राज्य सरकार के द्वारा अभी हाल ही में 9 फ़रवरी 2023 को इस प्रक्रिया को राज्य में जारी किया गया है। इस आईडी का लाभ वह सभी नागरिक ले सकते है जिनके द्वारा राशन कार्ड नहीं बनाये गए है। राशन कार्ड की तरह Family कार्ड में भी 14 अंको की एक ID दी जाती है। जिसमे एक परिवार के सभी सदस्यों की जानकारियाँ होगी।

UP Family ID Registration

विषय UP Family ID Registration
शुरुआत किसने कीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पोर्टल का नामएक परिवार एक पहचान आईडी
शुरुआत की तारीख9 फरवरी 2023
राज्य
उत्तरप्रदेश
पोर्टल का उद्देश्य
राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना
लाभार्थीराज्य के मूल नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधारिक वेबसाइडFamily ID (up.gov.in)

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी के उद्देश्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नागरिको के हित के लिए। बहुत सारी योजनाए आयोजित की है। उन सभी का लाभ प्रत्येक निवासी नहीं उठा पाते है, इस लिए उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी के माध्यम से सभी निवासियों को योजनाओ का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए सरकार ने पूरे परिवार की एक ही पहचान अथार्त परिवार के सभी सदस्यों को एक ही कार्ड दिया जाये। जिसमे उसके पूरे परिवार के सदस्यों की जानकारी होगी। जिससे उन्हें पहचाना जायेगा।

फैमिली कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का डेटाबेस होगा।इसकी सहयता से उनको रोजगार और सरकारी सुविधाए प्रदान की जाएगी। फैमिली कार्ड से परिवार को सरकारी योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल जायेगा। भारत सरकार में लागू होने वाली कई योजनाओ जैसे एक परिवार एक योजना इत्यादि के लिए परिवारों को इस फैमिली आईडी के ज़रिये इन योजनाओं का लाभ उठाने में सुविधा होगी।

Ek Parivar, Ek Pechan ID के लाभ

उत्तरप्रदेश के मूल नागरिको को Ek Parivar, Ek Pechan से बहुत लाभ मिल सकते है, यहाँ लाभ निम्नलिखत है जैसे :-

  • UP Family ID Registration इस आईडी की सहायता से उत्तरप्रदेश की पेंशन योजना का लाभ उठाया जा सकेगा।
  • विद्यार्थियों को भी FAMILY ID से छात्रवृति मिलने में सुविधा होगी।
  • इस आईडी से किसानो को भी किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज सब्सिडी अनुदान को प्राप्त करने में सरलता होगी।
  • नौकरी की तलाश कर रहे युवको को इस आईडी से आसानी से रोजगार की योजनाऔ का लाभ मिल सकेगा।
  • एक परिवार एक पहचान ID से राज्य के नागरिक मूल निवास प्रमाण पत्र, आय, जाति, मूल और बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकेंगे।
  • श्रमिको को जन कल्याण योजनाओं के अंतर्गत में फैमली आईडी से अनुदान लेने की सुविधा मिलेगी।
  • Family कार्ड के माध्यम से कौशल विकास की संचालित योजनाओं का लाभ भी उठाया जा सकेगा।
  • एक फेमिली एक नौकरी जैसी योजनाए जिस पर सरकार अभी कार्य कर रही है उनका लाभ परिवाओ के सदस्यों को होगा।

यह भी पढ़े -: यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें

फैमली आईडी के आवश्यक तथ्य

  1. इस कार्ड को बनाने के लिए व्यक्ति का उत्तरप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है यह केवल उत्तरप्रदेश के निवासियों के लिए है।
  2. जिनका राशन कार्ड होगा उनको यह कार्ड बनाने की जरूत नहीं है क्योकि उनका राशन कार्ड भी एक तरह से परिवार पहचान पत्र है।
  3. जिन परिवारों का राशन कार्ड है वह अपने राशन कार्ड के नम्बर को आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज़ करके अपना फैमिली कार्ड बनवा सकते है।
  4. इसमें केवल घर के मुखिया का नाम अंकित होता है।
  5. यह कार्ड एक 14 अंको का एक कार्ड होता है।
  6. राज्य के सभी मूल निवासी इसका लाभ उठा सकते है।
  7. उत्तर प्रदेश के ऐसे परिवार के सदस्य जिसमे प्रत्येक सदस्य की उम्र 18 वर्ष है वह UP Family ID के लिए आवेदन कर सकते है।
  8. FAMILY ID बनाने के लिए जरुरी है की परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड हो।
  9. आवेदक का मोबाईल नम्बर उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  10. पहले से ही किसी परिवार में जुड़े सदस्य को दूसरे परिवार में नहीं जोड़ा जायेगा।
  11. रजिस्ट्रेशन की प्रकिया में पूर्ण जानकारी सही प्रकार से दर्ज़ करनी हैं। इससे सत्यापन की प्रकिया में सरलता होगीं।

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी के आवश्यक दस्तावेज़

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी के लिए परिवार के सभी सदस्यों की दस्तावेज़ लगेगी। यह सभी दस्तावेज़ निम्नलिखित है :-

  • आधारकार्ड
  • पेन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जाती प्रमाण पत्र

UP एक परिवार एक पहचान आईडी के आवेदन की प्रक्रिया

UP Family ID Registration की प्रक्रिया के लिए हमें तीन पड़ावों से गुजरना होगा। यह तीन पड़ाव कुछ इस प्रकार है -Registration करने की प्रक्रिया, LOGIN करने की प्रक्रिया और ऑनलाइन फैमिली ID बनाने की प्रक्रिया। इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आपकी फैमली आईडी आवेदन की प्रकिया पूरी हो जाएगी। यह तीनों प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित है :-

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी Registration करने की प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित है:-

  • सर्वप्रथम आपको Family ID (up.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना है। उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी UP Family ID Registration
  • अगले पेज में आपको आधार से लिंक मोबाइल नम्बर और नाम दर्ज़ करना है।
  • इसके बाद आपको  Send OTP का ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके फ़ोन में एक OTP आएगा, OTP को वेरिफाई करें।
  • फिर स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड भरकर सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपका UP Family ID Registration पूरा हो जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी
  • UP Family ID Registration प्रक्रिया के बाद आपको sign in के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • sign in में क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सेंड ओटीपी के विकल्प में क्लिक करना है।
  • अब ओटीपी वेरिफाई करके दिए गए कैप्चा कोड को एंटर करना है और लॉगिन में क्लिक करना है।
  • उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी
  • Ek Parivar ,Ek Pechan आईडी कार्ड LOGIN करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अगले पेज में आधार से लिंक फ़ोन नम्बर माँगा जायेगा।
  • उसके बाद आगे बढ़े पर क्लिक कर दीजिये।
  • इसके बाद आपको फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन हेतु आगे बढ़े के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके पश्चात आपको आधार संख्या दर्ज करके सेंड ओटीपी के विकल्प में क्लिक करना है।
  • , उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपको फॉर्म को निर्धारित रूप से 5 स्टेप्स में फिल करना होगा। जैसे-
    • आधार अधिप्रमाणन
    • आवेदक अपना विवरण भरें
    • परिवार के सदस्य जोड़े
    • परिवार का पता भरें
    • और अंत में वेरिफाई कर सबमिट करना है।
  • उसके बाद पोर्टल पर अपनी फैमिली प्रिंट हेतु पर क्लिक करे के विकल्प को चुन लीजिये।
  • नया विंडो खुलने पर आप अपनी परिवार के सदस्यों का नाम, फैमिली आईडी एवं बारकोर्ड देख सकते है।
  • इसके बाद आपका  familyid.up.gov.in पर ऑनलाइन फैमिली ID बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इस पोर्टल के निचे आपको प्रीत निकलवाए का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उसे प्रेस करके आप SAVE PDF या सीधे प्रिंट भी कर सकते है।

UP Family ID सरकार द्वारा दिए गए आदेश को डाउनलोड करने की प्रकिया

  • सबसे पहले Ek Parivar ,Ek Pechan की आधिकारिक वेबसाइड पर जाना होगा।
  • पोर्टल के ओपन होने पर Government Order के विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज़ ओपन हो जायेगा।
  • इस पेज पर आपको सरकार द्वारा दिए गए, आदेशों की जानकारी मिलेगी।
    • सरकारी गजट उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश के अध्यासित परिवारों हेतु ‘परिवार कल्याण योजना’ संचालित किए जाने के विषय में।
    • उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक परिवारों हेतु फैमिली आईडी एक संचालित किए जाने के विषय में।
    • अब आप फैमिली आईडी की जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप अपनी इच्छा अनुसार सरकारी जानकारी प्राप्त करने के लिए देखें पर क्लिक कर दीजिये।  
  • सरकाए द्वारा दिए गए आदेशों को निचे दिए गए, डाऊनलोड के ऑप्शन पर जाकर उसे SAVE कर सकते है।

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी के प्रशन एवं उनके उत्तर।

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी क्या है?

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी यह 14 अंको का एक आईडी कार्ड है जिसमे परिवार के सभी सदस्यों का विवरण है।

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी की शुरुआत किसने की ?

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी की शुरुआत उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई।

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी की शुरुआत कब हुई ?

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी की शुरुआत 9 फरवरी 2023 में की गई थी।

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी की आधारिक वेबसाइड कोनसी है?

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान आईडी की आधारिक वेबसाइड familyid.up.gov.in है।

UP Family ID का अर्थ क्या है।

UP Family ID का अर्थ एक परिवार एक पहचान है, एक परिवार के सभी सदस्यों की एक ही पहचान आईडी होगी। जिसमे सभी सदस्यों का पूर्ण विवरण उपस्तिथ होगा।

Leave a Comment