उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को शहरी स्थानीय निकाय संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए e-Nagar Sewa पोर्टल की शुरुवात की गयी है। इसकी सहायता से शहरी नागरिको को ऑनलाइन ही सेवाएं मिल जाती हैं।
उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए e-Nagar Sewa Citizen एप्लीकेशन भी लॉन्च किया गया है। उत्तरप्रदेश के अतिरिक्त यह पोर्टल सेवा केंद्रशासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी कार्यरत है।
यदि आप उत्तरप्रदेश ई-नगर सेवा पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको UP e-Nagar Sewa की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण (Registration) करना होगा। इस आर्टिकल में हमारे द्वारा आपको UP e-Nagar Sewa पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने की जानकारी दी जाएगी।

UP e Nagar Sewa पोर्टल
भारत सरकार की अमृत और स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत e-Nagar Sewa पोर्टल कार्य करता है। उत्तरप्रदेश के शहरी नागरिकों एवं शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को सेवाएं देने के लिए सरकार द्वारा यह पोर्टल लॉन्च किया गया है।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद नागरिकों को सेवाओं से सम्बंधित सभी जानकारी डैशबोर्ड के माध्यम से दी जाती है। अभी यह पोर्टल उत्तरप्रदेश के 60 नगरीय स्थानीय निकायों में संचालित किया जा रहा है।
e-Nagar Sewa पोर्टल को नगर निकायों के विभागों द्वारा नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने में सुव्यवस्थित एवं मजबूत ढांचा देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल द्वारा मुख्य रूप से 10 ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लिया जाता है।
ऐसे ही प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने एवं रोजगार का सृजन करने हेतु Diupmsme – उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल को विकसित किया गया है जिसके तहत उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की संपूर्ण जानकारी का लाभ भी प्राप्त होगा।
UP e Nagar Sewa Portal
आर्टिकल | उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करें |
पोर्टल | e-Nagar Sewa Portal |
पोर्टल से सम्बंधित राज्य | उत्तर प्रदेश |
उद्देश्य | नगर निकाय की सेवाओं को जनता तक आसानी से पहुँचाना |
लाभार्थी | उत्तरप्रदेश के नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाले नागरिक एवं कर्मचारी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | e-nagarsewaup.gov.in |
UP e Nagar Sewa पोर्टल का उद्देश्य
- इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य शहर में रह रहे नागरिकों एवं नगर निकाय के कर्मचारियों को सुविधाएँ प्रदान करना है।
- उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा UP e Nagar Sewa पोर्टल बनाने का उद्देश्य विभागों द्वारा पुराने वैकल्पिक ढंग से नगर निकाय सम्बन्धी सेवाओं को बंद कर सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से जनमानस को प्रदान करना है। ऐसा करने से सरकार, विभागों और नागरिकों की सेवाओं में पारदर्शिता को प्राप्त कर सकती है।
यूपी ई नगर सेवा पोर्टल की विशेषताएं
UP e-Nagar Sewa पोर्टल की विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- आम नागरिक घर बैठे ही सम्पत्ति कर का भुगतान, पानी के बिल का भुगतान, सम्पत्ति खोज, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि का आवेदन आसानी से पोर्टल से कर सकता है।
- पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को ULB सेवाओं के लिए सम्बंधित विभाग में जाना नहीं पड़ता है यह समय की बचत करने वाला पोर्टल है।
- नगर निकाय सेवा सम्बन्धित कोई भी शिकायत आप इस पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
- e-Nagar Sewa पोर्टल को उच्च तकनीक से जोड़ा गया है। देश में आयोजित डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में इसकी भागीदारी है। पोर्टल में एसएमएस इंटिग्रेशन, यूएसएसडी, पेमेंट गेटवे, सीएससी इंटिग्रेशन, आईवीआर कॉल एवं एंड्राइड ऍप्स जैसी टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है।
- पोर्टल से जुड़े अभी दस्तावेजों पर निःशुल्क डिजिटल हस्ताक्षर कराए जाते हैं।
- पोर्टल का प्रयोग होने से विभागों पर भी अधिक कार्यभार का दबाव नहीं पड़ता है।
UP e Nagar Sewa पोर्टल द्वारा दी जाने वाली सेवाएं
ई-नगर सेवा पोर्टल से नीचे दी गयी सेवाओं का आपके द्वारा लाभ लिया जा सकता है:

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- गृह/जल कर जमा (सम्पत्ति कर जमा)
- सम्पत्ति उत्परिवर्तन
- सम्पत्ति मूल्यांकन
- पानी/सीवेज कनेक्शन
- खाद्य एनओसी
- साइनेज/विज्ञापन
- फायर हाइड्रेंट
- पाइप्ड पानी की अनुपलब्धता के लिए एनओसी
- सार्वजनिक शिकायतें
- व्यापार लाइसेंस
- जन्म पंजीकरण
- मृत्यु पंजीकरण
UP e Nagar Sewa पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश ई-नगर सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
- सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा की आधिकारिक वेबसाइट e-nagarsewaup.gov.in पर क्लिक करें।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर Citizen Services पर क्लिक करें।
- Citizen Services में Citizen Login पर क्लिक करें।
- नए पेज पर ULB सेवाओं का विवरण दिया होगा अंत में Proceed to Citizen Login पर क्लिक करें।
- e-Nagar Sewa पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए Register पर क्लिक करें।
- अब नए पेज के खुलने पर मांगी गयी जानकारी भरें जैसे आपका नाम, पिता/पति का नाम, अपना पता, ULB में आपका क्षेत्र, शहर का नाम, मोबाइल नंबर, अब वो पासवर्ड बनाइये जिस से आप लॉगिन कर सकते हैं, ईमेल भरें।
- मांगी गयी सभी जानकारी भरने के बाद कॅप्टचा कोड भरें एवं Submit पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल नंबर पर आये OTP को वेरीफाई करें।
आपका UP e-Nagar Sewa पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सफल हो गया है।
UP e Nagar Sewa पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ई नगर सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट e-nagarsewaup.gov.in पर जाएँ।
- पोर्टल के होम पेज पर Citizen Services पर क्लिक करें।
- अब Citizen Services में Citizen Login पर क्लिक करें।
- अब ULB से सम्बंधित सेवाओं को पढ़ें एवं Proceed to Citizen Login पर क्लिक करें।
- अब आप अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड भरें। एवं कॅप्टचा कोड भरें। एवं Log in पर क्लिक करें।
- यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो Forgot password Click Here पर click करें।
- अपना मोबाइल नंबर भरें एवं Submit पर क्लिक करें।
- OTP वेरीफाई करें एवं नए पासवर्ड को बनाएं और सेव कर पुनः Login करें।
उपर्युक्त प्रक्रिया से आप UP e-NagarSewa पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
यूपी ई नगर सेवा से जुड़े प्रश्न एवं उनके उत्तर
e-Nagar Sewa में शिकायत करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
e-नगरसेवा में शिकायत करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट e-nagarsewaup.gov.in है।
UP e-Nagar Sewa पोर्टल के लाभार्थी कौन हैं?
e-Nagar Sewa पोर्टल के लाभार्थी नगर निकायों के कर्मचारी एवं नागरिक होते हैं।
e-Nagar Sewa पोर्टल से सम्बंधित कोई एंड्राइड एप्लीकेशन है?
हाँ। ई-नगर सेवा से सम्बंधित एप्लीकेशन का नाम e-Nagar Sewa Citizen है। जिस पर आप पोर्टल वाली सुविधाएँ प्राप्त कर सकते हैं।
e-Nagar Sewa पोर्टल पर ULB का क्या अर्थ है ?
ULB को Urban Local Bodies या शहरी स्थानीय निकाय कहते हैं।
हेल्पलाइन
किसी भी समस्या की जानकारी प्राप्त करने या किसी प्रकार का सुझाव देने के लिए 1533, 0522-2838128, 2838129 पर कॉल करें। अथवा आधिकारिक ईमेल [email protected] पर मेल करें।