भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज | Top 10 college in India

जैसा कि आप सभी जानते है अच्छा भविष्य बनाने के लिए, अच्छी शिक्षा मिलनी बहुत जरूरी है। बचपन से ही बताया जाता है कि अगर जिंदगी में कुछ अच्छा करना है तो पढाई-खूब मन लगाकर करनी होगी और अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अच्छे से अच्छे संस्थानों से शिक्षा ग्रहण करनी होगी। हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि वह अपने बच्चों को देश के सबसे अच्छे कॉलेज में पढ़ाए। यहाँ हम आपको भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज के नाम बताएंगे। Top 10 college in india से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज | Top 10 college in India
भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज

Top 10 college in india (भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज)

कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सभी छात्र अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते है ताकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए एडमिशन के लिए एक अच्छा कॉलेज मिलना बहुत जरूरी है। अलग-अलग शाखाओं से पढ़ने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग कॉलेज होते है। अगर आप भी भारत के सबसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन में लेना चाहते है तो यहाँ हम आपको भारत के टॉप 10 कॉलेज के नाम और उनके बारे में कुछ सामान्य जानकारी देंगे। उसके बाद छात्र अपने हिसाब से कॉलेज का चयन करके उसके एडमिशन के लिए आवेदन करके एडमिशन ले सकते है।

आर्टिकल का नाम भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज
साल2023
देश का नामभारत
केटेगरीटॉप 10 कॉलेज

India General Knowledge (India GK in Hindi)

Top 10 Indian college List

वे इच्छुक छात्र जो देश के 10 सबसे अच्छे कॉलेज के बारे में जानना चाहते है यहाँ हम उनके लिए top 10 colleges in india के बारे में कुछ संक्षिप्त जानकारी देने जा रहें है। जिसके माध्यम से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। जानिए भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज कौन-कौन से है –

1. मिरांड हॉउस (दिल्ली यूनिवर्सिटी)

Mirand House (University of Delhi)
Mirand House (University of Delhi)

मिरांडा हॉउस एक गर्ल्स कॉलेज है जोकि यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली के नॉर्थ कैम्पस में स्थित है। मिरांडा हॉउस की स्थापना 1948 में की गई थी। मिरांडा हॉउस को नेट द्वारा A+ ग्रेड दिया गया है। मिरांडा हाउस ऑल इंडिया का नंबर वन कॉलेज है। NIRF 2019 और 2020 के रैंकिंग के अनुसार मिरांडा हाउस नंबर वन पोजीशन पर आता है तो आप अंदाजा लगा ही सकते है कि यह कॉलेज कितना प्रसिद्ध है। और इस कॉलेज में एडमिशन मिलना कितनी बड़ी बात है। मिरांडा हाउस में आपको बहुत से कोर्सेज मिल सकते है। जैसे –अंडर ग्रेजुएशन – इंग्लिश ऑनर्स, बंगाली ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ऑनर्स संस्कृत ऑनर्स, बॉटनी ऑनर्स आदि।

2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वोमेन (भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज)

Lady Shri Ram College for Women
Lady Shri Ram College for Women

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वोमेन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्प्स लाजपत नगर में स्थित है। यह एक गर्ल्स कॉलेज है। इस कॉलेज को 1956 में स्वर्गीय राम जी के द्वारा स्थापित किया गया था उनकी पत्नी की याद में। एनआईआरएफ रैंकिंग 2020 के अनुसार यह कॉलेज दूसरे स्थान पर है। लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वोमेन को शार्ट में LSR कॉलेज कहा जाता है। यह कॉलेज बहुत से कोर्स ऑफर करता है। इस कॉलेज को सम्पूर्ण भारत देश में ह्यूमैनिटी के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज माना जाता है। यहाँ आपको इकोनॉमिक्स ऑनर्स, इंग्लिश ऑनर्स, हिंदी ऑनर्स, हिंदी ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स, जर्नलिजम, मैथेमेटिक ऑनर्स, फिलॉसोफी ऑनर्स आदि।

3. लोयोला कॉलेज (Loyola College)

Loyola College
Loyola College

एनआईआरएफ रैंकिंग 2020 के अनुसार भारत के टॉप 10 कॉलेज में लोयोला कॉलेज का तीसरा स्थान है। साल 2019 में इस कॉलेज 6वे स्थान पर था जो अपने अच्छे प्रदर्शन से अब तीसरे स्थान पर आ पहुंचा है। लोयोला कॉलेज (Loyola College) की स्थापना 1925 में की गई थी। कॉलेज की स्थापना सोसाइटी ऑफ़ जीजस ने की थी। इस कॉलेज में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्स शामिल है।

4. सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता (St. Xavier’s College Kolkata)

St. Xavier’s College Kolkata
St. Xavier’s College Kolkata

सेंट जेवियर्स कॉलेज भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है। इस कॉलेज की स्थापना 1860 में जसुइट्स सेंट ने की थी। जानकारी के लिए बता दें जेसुइट संत एक फ्रांसिस जेवियर के नाम पर इस कॉलेज का नाम रखा गया था। यह कॉलेज कला, विज्ञान, वाणिज्य, से सम्बन्धित अंग्रेजी, बंगला, राजनितिक, समाजशासत्र, माइक्रोबायोलॉजी, कम्प्यूटर गणित, रसायन विज्ञान जैसे विभिन्न 50 पाठयक्रमों में 9 और बीए, बीएसी, बी.कॉम, जैसे 13 स्नात्रक (ऑनस) डिग्री प्रदान करता हैा इस कॉलेज में केवल लड़को के लिए मॉनिंग बैच है।

5. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर (Ramakrishna Mission Vidyamandira)

Ramakrishna Mission Vidyamandira
Ramakrishna Mission Vidyamandira

रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर लड़को का कॉलेज है। यह एक ऐसा कॉलेज है जिसमे छात्रों के लिए रहने का साधन है। रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर (Ramakrishna Mission Vidyamandira) कॉलेज में छात्रों के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन आदि कोर्स उपलब्ध है।

6. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वोमेन (PSGR Krishnammal College For Women)

PSGR Krishnammal College For Women
PSGR Krishnammal College For Women

एनआईआरएफ रैंकिंग 2020 के अनुसार पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वोमेन (PSGR Krishnammal College for Women) 6वे स्थान पर है। यह एक प्राइवेट कॉलेज है। इस कॉलेज में 5 स्ट्रीम और 25 पाठ्यक्रम है। इस कॉलेज में छात्रों को उत्तम दर्जे की शिक्षा प्रदान की जाती है।

7. प्रेसीडेंसी कॉलेज तमिलनाडु (Presidency College Chennai)

Presidency College Chennai
Presidency College Chennai

जानकारी के लिए बता दें प्रेसीडेंसी कॉलेज तमिलनाडु चेन्नई में स्थित है। इस कॉलेज को चेन्नई विश्वविद्यालय का उद्गम माना जाता है। यह कॉलेज कला, विज्ञान, वाणिज्य का महाविद्यालय है। चन्नई का कोई भी छात्र इस कॉलेज में एडमिशन ले सकते है। इस कॉलेज में छात्रों के लिए बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। और साथ ही साथ छात्रों की अच्छी पढ़ाई भी कराई जाती है।

8. सेंट स्टीफेन कॉलेज (St Stephen’s College)

St Stephen’s College
St Stephen’s College

सेंट स्टीफेन कॉलेज (St Stephen’s College) दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीनस्थ दिल्ली में स्थित है। यह भारत के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थानों में से एक है। यहाँ कला और विज्ञान की उपाधि दी जाती है। इस कॉलेज के छात्रों को स्टेफेनियन  कहा जाता है। यहाँ पर पढ़ने वाले कुछ पूर्व छात्र बहुत ही महान एवं प्रसिद्ध व्यक्ति रहे है।

9. हिन्दू कॉलेज (Hindu College)

Hindu College
Hindu College

Hindu College की स्थापना 1899 ई० में हुई थी। हिन्दू कॉलेज भारत देश के कुछ महान एवं प्रसिद्ध कॉलेजों में से एक है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। यह कला और विज्ञान के लिए सबसे पुराने college में से एक है। इस कॉलेज में छात्रों के लिए बहुत सी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है। और साथ ही कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को अच्छी शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

10. श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (Shri Ram College of Commerce)

Shri Ram College of Commerce
Shri Ram College of Commerce

श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स कॉलेज भी दिल्ली विश्विद्यालय का एक घटक कॉलेज है। यह कॉलेज वाणिज्य और अर्थशास्त्र के लिए बहुत ही अच्छा कॉलेज माना जाता है। यह देश में सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज ने वर्ष 1932 से ग्रेजुएशन की डिग्री और वर्ष 1948 से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री देना शुरू की है।

भारत के टॉप 10 मेडिकल इंडियन कॉलेज (India best college)

जो छात्र मेडिकल के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए भारत के 10 सबसे अच्छे मेडिकल कॉलेज के नामो को सूची देने जा रहें है। इस सूची में आप Top 10 Medical college in India के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये मेडिकल कॉलेज सूची निम्न प्रकार है –

इंस्टीट्यूट आईडी इंस्टिट्यूट का नाम शहर का नाम राज्य का नाम स्कोर रैंक
IR-D-N-15All India Institute of Medical Sciences, Delhi New DelhiDelhi91.601
IR-D-U-0079Post Graduate Institute of Medical Education and ResearchChandigarhChandigarh79.002
IR-D-C-45654Christian Medical College VelloreTamil Nadu72.843
IR-D-U-0236National Institute of Mental Health & Neuro Sciences, BangaloreBangaloreKarnataka71.564
IR-D-U-0500Banaras Hindu UniversityVaranasiUttar Pradesh68.125
IR-D-U-0368Jawaharlal Institute of Post Graduate Medical Education & ResearchPuducherryPondicherry67.646
IR-D-N-33Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical SciencesLucknowUttar Pradesh67.187
IR-D-U-0436Amrita Vishwa VidyapeethamCoimbatoreTamil Nadu66.498
IR-D-U-0266Sree Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology, ThiruvananthapuramThiruvananthapuramKerala65.179
IR-D-C-7242Kasturba Medical College, ManipalManipalKarnataka63.8910

भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

यहाँ हम आपको आपको भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताने जा रहें है। इन कॉलेज के नाम आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

क्रम संख्याकॉलेज का नाम
1.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
2.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
3.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
4.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर
5.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
6.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रूडकी
7.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहटी
8.नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली
9.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
10.नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कर्नाटक

देश के सबसे अच्छे 10 कॉलेज से जुड़े (FAQ)

भारत का कौन-सा कॉलेज सबसे अच्छा है ?

भारत का नंबर वन कॉलेज मिरांड हाउस है।

भारत मे कॉमर्स का सबसे अच्छा कॉलेज कौन सा है ?

श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स इंडिया का कॉमर्स का सबसे अच्छा कॉलेज है।

भारत में इंजीनियरिंग का सबसे अच्छा कॉलेज क्या है ?

भारत में इंजीनियरिंग का सबसे अच्छा कॉलेज का नाम आईआईटी मद्रास है।

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे Top 10 college in india से जुडी जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment