पाकिस्तान के साथ होगा 1971 का पार्ट-2, इस पडोसी देश के मंत्री की धमकी

Taliban Threatens Pakistan: शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई की ओर से पाकिस्तान को तोड़ने की दी गई धमकी ने न केवल क्षेत्रीय राजनीति में तूफान ला दिया है बल्कि यह भी दिखाता है कि तालिबान और पाकिस्तान के बीच संबंध कितने जटिल और विरोधाभासी हो सकते हैं।

Taliban Threatens Pakistan

यह भी पढ़ें:- UPI का धमाल, विदेशों में भी अब UPI कर सकेंगे बिना किसी परेशानी के! 

तालिबान की पाकिस्तान को धमकी

तालिबान प्रशासन के उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई ने पाकिस्तान को 1971 की तरह तोड़ने की धमकी दी है। यह धमकी अफगान शरणार्थियों को पाकिस्तान से निकाले जाने की चेतावनी के बाद दी गई है। पाकिस्तान तालिबान की धमकी से बौखला गया है और भारत को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत तालिबान को उकसा रहा है और उसे पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है।

धमकी से सोशल मीडिया पर बहस

सोशल मीडिया पर तालिबान प्रशासन के उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे पाकिस्तान को 1971 की तरह बांटने की धमकी दे रहे हैं। 1971 में पाकिस्तान का पूर्वी हिस्सा अलग होकर बांग्लादेश बन गया था। तालिबान की ओर से यह धमकी तब आई है जब कुछ महीनों पहले पाकिस्तान ने लाखों अफगान शरणार्थियों को देश से बाहर करना शुरू कर दिया।

पाकिस्तानी लोगो के रिएशन

पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद ने इस धमकी पर लोगों से बात की। उन्होंने इस तरह के बयानों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग तालिबान की धमकी की निंदा कर रहे हैं जबकि कुछ लोग पाकिस्तान को अफगान शरणार्थियों को बाहर निकालने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

एक पाकिस्तानी लड़की का कहना है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान, ईरान और भारत से रिश्ते खराब किए हैं। भारत से अच्छे संबंध होने पर पाकिस्तान की स्थिति बेहतर होती।

1971 में पाकिस्तान का विभाजन हुआ

16 दिसंबर, 1971 को पूर्वी पाकिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश बन गया। पूर्वी पाकिस्तान में लोगों का मानना ​​था कि पश्चिमी पाकिस्तान सरकार उन्हें राजनीतिक रूप से अलग-थलग कर रही है और उनके संसाधनों का शोषण कर रहा है। साथ ही पश्चिमी पाकिस्तान उनकी संस्कृति को दबा रहा है।

1971 में पूर्वी पाकिस्तान के लोगों ने मुक्ति युद्ध शुरू किया जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ। युद्ध के दौरान लाखों लोग मारे गए और लाखों लोग पूर्वी पाकिस्तान से पश्चिमी पाकिस्तान और भारत चले गए। इस घटना से पाकिस्तान में कई सालों तक राजनीतिक अस्थिरता रही।

मामले में भारत की भूमिका

भारत अफगानिस्तान में विकास परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। भारत ने अफगानिस्तान में अस्पतालों, सड़कों और स्कूलों का निर्माण किया है। तालिबान भारत की इस मदद से खुश है और भारत के साथ संबंध सुधारना चाहता है।

इस मामले में अतिरिक्त बाते

  • तालिबान-पाकिस्तान के बीच संबंध पिछले कुछ समय से खराब हो रहे हैं।
  • तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान उसकी मदद नहीं की थी।
  • पाकिस्तान का कहना है कि उसने तालिबान को हमेशा समर्थन दिया है।

तालिबान की धमकी और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है।

टॉपिक: Taliban Threatens Pakistan, Afghanistan Pakistan, पाकिस्तान 1971 पार्ट-2, पाकिस्तान को तालिबानी धमकी

अन्य खबरें भी देखें:

Leave a Comment