(आवेदन) यूपी सप्लाई मित्र: supply mitra up होम डिलीवरी पोर्टल रजिस्ट्रेशन

कोरोना काल में नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा अनेक कदम उठाये गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य में नागरिकों को घर बैठे राशन मंगवाने के लिए supply mitra UP होम डिलीवरी पोर्टल की शुरुआत की गयी।

यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल रजिस्ट्रेशन करें
यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल

यह एक ऑनलाइन पोर्टल है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल से सम्बंधित जानकारी, पोर्टल में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

आर्टिकल यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल
राज्य उत्तर प्रदेश
जारीकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को कोरोना काल में खाद्य सामग्री और भोजन ऑनलाइन उपलब्ध करना
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
माध्यम
आधिकारिक वेबसाइट

UP Supply Mitra Home Delivery Portal

8 अप्रैल 2020 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य में यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल को लांच किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में ऑनलाइन खाद्य सामग्री की डिलीवरी की जाएगी।

इस पोर्टल पर उन सभी दुकानों, NGO का विवरण उपलब्ध है जो खाद्य सामग्री एवं खाने की ऑनलाइन डिलीवरी कर रहे हैं। भोजन और खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी करने के सभी इच्छुक नागरिक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल को लांच करने का उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को कोरोना काल में आसानी से खाद्य सामग्री उपलब्ध करना है। इस पोर्टल का प्रयोग करने से नागरिक घर से ही सामाग्री को ऑर्डर करेंगे।

ऐसा होने से कोविड 19 जैसी महामारी से उनकी सुरक्षा सरकार द्वारा की जाएगी। राज्य का कोई भी नागरिक इस पोर्टल का प्रयोग कर के खाना खा सकेगा। सरकार का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को हर प्रकार की सेवा घर बैठे ही प्रदान करना है।

यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल की विशेषताएं और लाभ

  • इस पोर्टल की सहायता से नागरिक अपने नजदीकी करना स्टोर से खाद्य सामग्री मंगवा सकता है जिसके लिए उसे दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के 1218 भोजन वितरण करने वाले सेवा केंद्र और 9415 किराना दुकानदार रजिस्टर्ड हो गए हैं।
  • इस पोर्टल की सहायता से आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक सेवा केंद्रों से भोजन प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य के वे सभी नागरिक जो खाद्य सामग्री या भोजन की डेलिवरी करना चाहते हैं इस पोर्टल पर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल का प्रयोग नागरिक मोबाइल से भी कर सकते हैं।

UP Supply Mitra Home Delivery Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

यदि आप खाद्य सामग्री या भोजन की डिलीवरी करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के अनुसार सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • पोर्टल के होम पेज पर दुकान/व्यापारिक नाम सम्मिलित करने के लिए क्लिक करें पर क्लिक करें।
  • नए पेज में मांगी गयी जानकारी में उपयोगकर्ता का प्रकार चुने।
  • अब आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और सत्यापित करें पर क्लिक करें।
  • मोबाइल वेरिफिकेशन के बाद मांगी गयी जानकरी जैसे दुकान का पता आदि दर्ज करें और Register पर क्लिक करें।

उपर्युक्त प्रक्रिया से आप अपनी दुकान या NGO का रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल पर कर सकते हैं।

सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल पर अन्य सुविधाएँ

इस पोर्टल पर आप निम्न प्रकार की सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हैं:

  • सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल पर आप अपने नजदीकी दुकान/भोजन उपलब्ध करने वाले सेवा केंद्रों की सूची आसानी से देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल से आपको दुकान/NGO का डायरेक्ट मोबाइल नंबर भी प्राप्त हो जायेगा।

UP Supply Mitra Home Delivery Portal से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

UP Supply Mitra Home Delivery Portal क्या है?

UP Supply Mitra Home Delivery Portal उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के समय खाद्य सामग्री और भोजन की ऑनलाइन डिलीवरी करने के लिए बनाया गया पोर्टल है।

यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल की शुरुआत कब और किसके द्वारा की गयी?

यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 8 अप्रैल 2020 को की गयी।

सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल पर कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?

सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल पर खाद्य सामग्री वितरित करने वाले दुकानकार और भोजन उपलब्ध कराने वाले सेवा केंद्र NGO रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UP Supply Mitra Home Delivery Portal पर कितने दुकानदार और NGO रजिस्टर्ड है?

UP Supply Mitra Home Delivery Portal पर 9415 दुकानदार और 1218 खाद्य सामग्री उपलब्ध करने वाले सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

UP Supply Mitra Home Delivery Portal से आम नागरिक को क्या लाभ हुए?

UP Supply Mitra Home Delivery Portal की सहायता से नागरिकों को कोरोना काल में घर से बाहर निकले बिना ही खाद्य सामग्री की डिलीवरी प्राप्त हुई।

यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल का अन्य नाम क्या है?

यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल का अन्य नाम आपूर्ति मित्र पोर्टल है।

हेल्पलाइन

यूपी सप्लाई मित्र होम डिलीवरी पोर्टल से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश कोविड 19 आपतकालीन नंबर 1070 और 1076 पर कॉल करें।

Leave a Comment