Samagra ID – जैसे कि आप सभी जानते है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य नागरिकों के लिए समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती है। लेकिन इन योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों के स्थान पर अपात्र नागरिक अधिक लाभ उठाते थे। इसी स्थिति को देखते हुए एमपी सरकार द्वारा एमपी समग्र पोर्टल लांच किया गया। MP SSSM Portal पर राज्य नागरिकों को पंजीकृत किया जाता है।
यह भी देखें :- मध्य प्रदेश बिजली बिल कैसे देखें ऑनलाइन

पंजीकृत नागरिको को एक समग्र आईडी (Samagra ID) प्रदान की जाती है। इस प्रकार सभी परिवारो और परिवार के सदस्यों की जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध होती है। राज्य नागरिकों को किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए बार बार जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि सरकार के पहले से ही सभी परिवारों की जानकारी Samagra ID के माध्यम से उपलब्ध होगी। वे इच्छुक उम्मीदवार जो समग्र पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाकर कर सकते है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे Samagra ID क्या है ? MP SSSM Portal क्या है ? समग्र आईडी के लिए पात्रता क्या है ? समग्र आईडी बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ? समग्र आईडी कौन बनवा सकते है और पोर्टल का लाभ कौन ले सकते है ? समग्र आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? Samagra ID डाउनलोड कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। MP SSSM Portal और इससे जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –
Samagra ID क्या है ?
सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें समग्र आईडी दो प्रकार की होती है – परिवार समग्र आईडी और सदस्य समग्र आईडी। हालांकि परिवार समग्र आईडी मात्र 8 अंको की होती है यह परिवार के सभी सदस्यों को दी जाती है जबकि सदस्य समग्र आईडी केवल 9 अंको की होती है। जानकारी के लिए बता दें सदस्य समग्र आईडी मध्य प्रदेश राज्य के उन नागरिकों को दी जाती है जो परिवार समग्र पोर्टल पर पंजीकृत होते है।
MP SSSM Portal 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | Samagra ID: MP SSSM Portal |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
पोर्टल का नाम | समग्र पोर्टल |
लाभार्थी | एमपी राज्य के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | samagra.gov.in |
MP Samagra Portal क्या है ?
जानकारी के लिए बता दें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी समग्र पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी परिवारों और उन परिवारों के सभी सदस्यों की की समस्त जानकारी पोर्टल पर दर्ज होती है। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग की नागरिकों, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले, विकलांग और निराश्रित नागरिकों तक एमपी सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ उनके सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए की गई है।
इस पोर्टल का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों को मिलेगा। समग्र पोर्टल का लाभ लेने के लिए परिवार एवं परिवार के सभी सदस्यों का पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है। समग्र पोर्टल पर मध्य प्रदेश राज्य में निवास करने वाले सभी परिवारों और परिवारों के सदस्यों की जानकारी जैसे – नाम, पिता का नाम, जाति, व्यावसाय, शिक्षा, वैवाहिकस्थिति, वित्तीय स्रोत, योजना के हितग्राही, बचत खाता नंबर, बी.पी.एल., विकलांगता, आदि जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।
यदि किसी परिवार में नवजात शिशु का जन्म होगा तो समग्र पोर्टल द्वारा लाभार्थी को प्रसूति सहायता दी जाएगी और साथ ही उसका नाम पोर्टल पर दर्ज कर दिया जाएगा। उसकी आयु 3 वर्ष होने से पूर्व शिशु का नाम आंगनवाड़ी की सूची में उपलब्ध रहेगा।
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको एमपी समग्र पोर्टल और इससे सम्बंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
यह भी देखें :- एमपी पटवारी भर्ती सिलेबस
समग्र पोर्टल के उद्देश्य क्या है ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको समग्र पोर्टल शुरू करने के उद्देश्य के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- नियम एवं प्रक्रिया को सरलीकृत करना।
- हितग्राही के लिए यथा संभव एक ही स्थान पर सभी सुविधा मुहैया कराना।
- योजना एवं कार्यक्रम की जानकारी का प्रचार-प्रसार करना।
- योजना एवं सहायता राशि की दरों का युक्तियुक्तकरण।
- पारदर्शिता एवं कम्प्यूटरीकृत जानकारी वेबसाईट पर उपलब्ध कराना।
- अंत्यंहत गरीब, निराश्रित , विकलांगजन एवं दूर – दराज में रहने वाले और वंचित हितग्राहीतक पहुंच बनाना।
- सहायता प्राप्त करने के लिये बार बार औपचारिकताओं की पूर्ति से बचाना।
- सहायता प्राप्त करने के लिये कम से कम समय लगे इस हेतु ई-बैंकिंग सुविधा का उपयोग करना।
- पात्र हितग्राही को बिना किसी बाधा के निर्धारित समय सीमा में सहायता पहुंचाना।
समग्र आईडी के लाभ
अगर आप समग्र पोर्टल के लाभ के विषय में नहीं जानते है और आप इसके लाभ के बारे में जानना चाहते है तो यहाँ हम आपको समग्र आईडी के लाभों की जानकारी आपको कुछ पॉइंट्स के माध्यम से देने जा रहें है। आप ने दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर समग्र आईडी के लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- अपात्र हितग्राहियों को समग्र पोर्टल या इसकी सेवाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- हितग्राही को बार-बार आवेदन करने एवं शासकीय कार्यालयों को बार-बार के सत्यापन कार्य से मुक्ति मिलेगी।
- राष्ट्रीयकृत बैंकों को नागरिकों की सत्यापित जानकारी बचत खाता खोलने में सहायक होगा।
- लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों की सम्पूर्ण जानकारी पोर्टल पर पहले से उपलब्ध होगी।
MP SSSM Portal पर समग्र आईडी बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही अपनी समग्र आईडी बनवा सकेंगे। Samagra ID बनवाने के लिए पात्रता निम्न प्रकार है –

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
- समग्र आईडी बनवाने के लिए आपको एमपी राज्य के निवासी होने सम्बंधित प्रमाण पत्र देना होगा।
एमपी समग्र आईडी के लिए जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवार को Samagra Portal पर Samagra ID ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। सगम्र आईडी बनवाने के लिए किन जरूरी दस्तवेजों की जरूरत पड़ेगी इसके विषय में आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। आवेदन करने के समय उम्मीदवार के पास इनमे से कोई भी एक दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए। ये जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार है –
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आईडी
- दसवीं की मार्कशीट
- विकलांग होने का प्रमाण पत्र
Samagra Samajik Suraksha Mission (SSSM)
माननीय मुख्यमंत्रीजी द्वारा दिये गये सुझावों एवं मार्गदशन के आधार पर संक्षेपिका के प्रारूप के अनुसार 4 समूहों (टास्क फोर्स) निम्नानुसार गठित किये गयेःसामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की हितग्राहियों तक पहुंच को सहज एवं सरल तथा इनके लक्षित परिणामों को प्रभावी बनाने एवं योजनाओं का सरलीकरण किया जा रहा है –
समूह | समूह के अंतर्गत अवयव | समूह प्रमुख |
प्रथम समूह | प्रसूति व्यय सहायता, प्रसूति अवकाद्गा सहायता, चिकित्सा सहायता | प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग |
द्वितीय समूह | छात्रवृत्ति एवं शिष्यावृत्ति एवं शिक्षा प्रोत्साहन | |
तृतीय समूह | पेंशन, विवाह प्रोत्साहन, बीमा एवं अनुग्रह एवं अंत्येष्टि | प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय विभाग |
चतुर्थ समूह | पारदर्शिता एवं कम्प्यूटरीकृत जानकारी बेवसाईट पर उपलब्ध कराना, हितग्राहियों का डाटाबेस तैयार कर, उनके खातों में ई बैंकिंग के माध्यम से राशि पहुंचाने के लिए एक कार्ड तैयार कर प्रदाय करने | सचिव,सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग |
समग्र पोर्टल पर समग्र प्रोफाइल अपडेट करने के लिए चरण
उम्मीदवार ध्यान दें MP SSSM Portal पर किन परिस्थितियों में समग्र प्रोफाइल अपडेट कर सकते है। इसकी जानकारी हम आपको नीचे दिए गए गए पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहें है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- नाम अपडेट करें
- जन्मतिथि अपडेट करें
- लिंग अपडेट करें
- e-KYC के माध्यम से जन्मतिथि, नाम और लिंग अपडेट करें
- जाति प्रमाण पत्र अपडेट करें
- मूल निवास प्रमाण पत्र अपडेट करें
- शैक्षिक प्रमाण पत्र अपडेट करें
- डुप्लीकेट सदस्य पहचाने
- डुप्लीकेट परिवार की पहचान करें
- आय प्रमाण पत्र अपडेट करें
- परिवार प्रवासन का अनुरोध करें
- परिवार की जानकारी अपडेट करने हेतु पंजीकृत आवेदन/रिक्वेस्ट सर्च करें
- सदस्य की जानकारी अपडेट करने हेतु पंजीकृत आवेदन/रिक्वेस्ट सर्च करें
समग्र आईडी परिवार पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी मध्य प्रदेश के समग्र पोर्टल पर समग्र परिवार पंजीकृत करना चाहते है तो यहाँ हम उनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से Samagra Parivaar Panjikaran कर सकते है। ये प्रक्रिया निम्न प्रक्रिया है –
- Madhya Pradesh Samagra Panjikaran करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको समग्र परिवार/सदस्य पंजीकृत करें के सेक्शन में जाएँ। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको परिवार पंजीकृत करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुलकर आएगा।
- फॉर्म में आपको स्थायी पता, परिवार के मुखिया की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- उसके बाद परिवार का सदस्य जोड़े पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिवार के सदस्य का विवरण दर्ज करने के लिए फॉर्म खुलेगा। जैसे कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- फॉर्म में आपको पूरी जानकारी जैसे –
- प्रथम नाम (अंग्रेजी में)
- अंतिम नाम (अंग्रेजी में)
- प्रथम नाम (हिंदी में)
- अंतिम नाम (हिंदी में)
- जन्म तिथि
- उम्र
- लिंग
- वैवाहिक स्थिति
- परिवार मुखिया के साथ सम्बन्ध
- मोबाइल नंबर
- आधार
- ईमेल-पता
- इसके बाद आपको Add Member In Family के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप जितने भी सदस्य जोड़ना चाहते है, जोड़ सकते है।
- अब आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Register Application के बटन पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा, ओटीपी दर्ज करें।
- इसके बाद आपको एक नंबर उपलब्ध कराया जायेगा, इसकी मदद से आप स्टेटस चेक कर सकते है।
- इस प्रकार आपकी समग्र परिवार पंजीकृत करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
समग्र पोर्टल पर सदस्य पंजीकृत कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको समग्र पोर्टल पर सदस्य पंजीकृत करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से सदस्य पंजीकृत कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- सदस्य पंजीकृत करने के उम्मीदवार सबसे पहले समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें के सेक्शन में सदस्य पंजीकृत करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अगले पेज में समग्र परिवार आईडी दर्ज करनी होगी। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- उसके बाद पुष्टि के लिए फिर से समग्र परिवार आईडी दर्ज करें।
- इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद आपको परिवार विवरण प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब सदस्य जोड़ने के लिए आपके सामने Add Member In Family का ऑप्शन आएगा, क्लिक करें।
- इसके बाद आपको सदस्य की सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजो से जुडी जानकारी दर्ज करके अपलोड करने होंगे।
- अब आपके मोबाइल नंबर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करके वेरीफाई करें।
- इस प्रकार आपकी सदस्य पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
मध्य प्रदेश समग्र आईडी डाउनलोड कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको समग्र आईडी डाउनलोड करने की प्रक्रिया के विषय में बताने जा रहें है। अगर आप भी अपनी समग्र आईडी डाउनलोड करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से समग्र आईडी डाउनलोड कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- उम्मीदवार समग्र आईडी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको समग्र आईडी जाने के सेक्शन में परिवार आईडी से का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको समग्र परिवार आईडी दर्ज करनी होगी। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए समग्र कार्ड प्रिंट करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप समग्र आईडी कार्ड का प्रिंट निकाल सकते है।
समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट कैसे करें ?
अगर आप भी समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट करना चाहते है तो यहाँ हम आपको समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट करने की प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना समसग्रे सदस्य कार्ड प्रिंट कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- Samagra Sadsya Card Print करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज पर आपको समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें के सेक्शन में जाना होगा।
- उसके बाद आपको समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट करें के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस फॉर्म में आपको समग्र सदस्य आईडी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको देखें के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर समग्र सदस्य आईडी कार्ड खुलकर आ जाता है।
- उसके बाद आप इस कार्ड को प्रिंट कर सकते है।
MP SSSM ID देखने के तरीके
उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी MP SSSM ID देखना चाहते है तो जानकारी के लिए बता दें आप कई तरीकों से अपनी समग्र आईडी देख सकते है। जानने के लिए नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध लिंक्स चेक करें। ये सारणी निम्न प्रकार है –
परिवार आईडी से | Click Here |
आधार कार्ड नंबर से | Click Here |
बैंक अकाउंट नंबर से | Click Here |
मोबाइल नंबर से | Click Here |
परिवार सदस्य आईडी से | Click Here |
MP SSSM Portal 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर
समग्र आईडी से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
Samagra Id बनवाने के लिए लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। समग्र आईडी बनवाने के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास इनमें से कोई भी एक दस्तावेज होना चाहिए। जैसे –
पासपोर्ट
आधार कार्ड
पैन कार्ड
दृविग लाइसेंस
वोटर आईडी
दसवीं की मार्कशीट
विकलांग होने का प्रमाण पत्र
मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 है। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समग्र पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पड़ताल पर राज्य के सभी परिवारों और उन परिवारों के सभी सदस्यों की की समस्त जानकारी पोर्टल पर दर्ज होती है। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग की नागरिकों, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले, विकलांग और निराश्रित नागरिकों तक एमपी सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ उनके सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए की गई है।
समग्र आईडी दो प्रकार की होती है – परिवार समग्र आईडी और सदस्य समग्र आईडी।
परिवार समग्र आईडी मात्र 8 अंको की होती है यह परिवार के सभी सदस्यों को दी जाती है जबकि सदस्य समग्र आईडी केवल 9 अंको की होती है।
SSSM की फुल फॉर्म Samagra Samajik Suraksha Mission है।
समग्र पोर्टल का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक ही उठा सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे Samagra ID: MP SSSM Portal, Apply Online, Download ID ? करने से जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहें है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। किसी भी प्रकार की जानकारी, समस्या या शिकायत के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क कर सकते है।