आज इस लेख के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए RCMS MP Online पोर्टल के विषय में बताने जा रहें है।
इस पोर्टल के माध्यम से एमपी राज्य के नागरिकों को भूमि से जुडी समस्त जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। मध्य प्रदेश राज्य के सभी नागरिक आरसीएमएस एमपी ऑनलाइन पोर्टल का लाभ उठा सकते है।
वे इच्छुक उम्मीदवार जो अपनी भूमि का अधिकार पुस्तिका, खसरा प्रतिलिपि, नक्शा की प्रतिलिपि आदि जानकारी प्राप्त करना चाहते है वे आधिकारिक पोर्टल rcms.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे RCMS MP Online के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहें है। इससे जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए-

अगर आप नाम के अनुसार खसरा खतौनी को चेक करना चाहते हैं तो आपके लिए MP Land Record की जानकारी दूसरे आर्टिकल में दी गयी है आप दूसरे आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं।
RCMS MP Online 2023
मध्य प्रदेश के राज्य के नागरिको को भूमि सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन चेक करने की सुविधा देने के लिए जनवरी 2020 में RCMS MP Online पोर्टल लांच किया गया था।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपनी जमीन की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
आरसीएमएस एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिक विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ ले सकते है जैसे – भू-अधिकार पुस्तिका, खसरा की प्रतिलिपि डाउनलोड, खसरा बी-1 प्रतिलिपि डाउनलोड, न्यायालय आदेश की प्रतिलिपि, रिजनरेट डिजिटल कॉपी आदि।
पहले नागरिकों को इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब पोर्टल शुरू होने से नागरिकों को इन सभी सुविधाओं का लाभ घर बैठे मिल जाता है।
आरसीएमएस एमपी ऑनलाइन 2023 हाइलाइट्स
वर्ष | 2023 |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
पोर्टल का नाम | (RCMS MP Online) |
कब लांच किया गया | जनवरी 2020 |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | rcms.mponline.gov.in |
आरसीएमएस एमपी पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
- RCMS MP Online पोर्टल का लाभ एमपी राज्य के समस्त नागरिक उठा सकते है।
- आरसीएमएस एमपी ऑनलाइन का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप या कंप्यूटर की आवश्यकता होगी।
- नागरिक किसी भी समय घर बैठे भूमि से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
- RCMS MP Online पोर्टल शुरू होने से नागरिको के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
RCMS MP Online पोर्टल से खसरा प्रतिलिपि डाउनलोड कैसे करें?
- खसरा की प्रतिलिपि डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rcms.mponline.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको विभिन्न सेवाओं के विकल्प मिलेंगे।
- यहाँ आपको खसरा की प्रतिलिपि के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर खसरा प्रतिलिपि देखने के लिए आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- फॉर्म में आपको समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको 60 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
- जिसके लिए आपको proceed to pay के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आपको कन्फर्म पेमेंट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप आवेदन शुल्क की प्रति डाउनलोड कर सकते है।
- अब आपको खसरा प्रतिलिपि डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें का लिंक दिखाई देगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही अगले पेज में आपको खसरा की प्रतिलिपि पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
- इस प्रकार आपकी एमपी खसरा प्रतिलिपि डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
बी-1 प्रतिलिपि डाउनलोड कैसे करें?
- उम्मीदवार बी-1 प्रतिलिपि डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको बी-1 प्रतिलिपि का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर बी-1 प्रतिलिपि देखने के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको बी-1 प्रतिलिपि आवेदन शुल्क 30 रूपये का भुगतान करना होगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आप बी-1 प्रतिलिपि पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।
- इसके बाद आप इसका प्रिंट निकालकर भी रख सकते है।
- इस प्रकार आपकी बी-1 प्रतिलिपि डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
RCMS MP Online पोर्टल पर कीओस्क लॉगिन कैसे करें?
- RCMS MP Online पोर्टल Kiosk Login करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rcms.mponline.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको ऊपर की तरफ कीओस्क लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर यूजर लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।

- यहाँ आपको यूजर का नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी कीओस्क लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
m-RCMS मोबाइल एप्प डाउनलोड कैसे करें?
- m-RCMS मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के प्लेस्टोर में जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्लेस्टोर का होम पेज खुलेगा।
- इसी पेज पर ऊपर दिए गए सर्च बार में m-RCMS मोबाइल एप्प टाइप करके सर्च के आइकॉन पर क्लिक करें।
- उसके बाद अगले पेज में आपके सामने इंस्टाल का विकल्प आएगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के कुछ सेकण्ड बाद m-RCMS मोबाइल एप्प डाउनलोड हो जाएगी।
- इसके बाद आप एप्प को ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते है।
आरसीएमएस एमपी ऑनलाइन 2023 से जुड़े (FAQ)
आरसीएमएस एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट rcms.mponline.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
m-RCMS मोबाइल एप आप अपने मोबाइल फोन के गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
आप आरसीएमएस एमपी ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। होम पेज पर कीओस्क लॉगिन विकल्प पर क्लिक करे। लॉगिन फॉर्म खुलेगा। यहाँ यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करें। उसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार कीओस्क लॉगिन कर सकते है।
आरसीएमएस एमपी ऑनलाइन से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 07512441200 है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे RCMS MP Online पोर्टल, लॉगिन करने। खसरा प्रतिलिपि डाउनलोड करने और मोबाइल एप्प डाउनलोड करने से सम्बंधित समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त जानकारी समस्या या शिकायत के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।